रविवार, 3 मई 2020

कोरोना वारियर्स के लिए किया हवन।


टीआर ब्यूरो।
मुजफ्फरनगर। कोरोना की वैश्विक महामारी के खिलाफ शुद्ध पर्यावरण, स्वस्थ जीवन के संकल्प हेतु घरों में यज्ञ किये गए। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के आह्वान पर आर्य समाज के अनुयायियों, शिक्षाविदों और नागरिकों ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर कोरोना योद्धाओं की राष्ट्र सेवा को अतुलनीय बताया।
सरकुलर रोड़ स्थित संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर यज्ञ के ब्रह्मा हर्षवर्धन और यज्ञमान अथर्व रहे। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि यज्ञ सनातन संस्कृति के प्राण है। कोरोना महामारी की रोकथाम को जुटे डॉक्टर, स्वास्थ्य तथा सफाईकर्मियों की अमूल्य सेवाओं का देश ऋणी है। उनके सम्मानार्थ औषधियुक्त सामग्री और गो घृत से वेद मंत्रों से जिलेभर में यज्ञ किया गया। सोना देवी, यज्ञदत्त आर्य, शिक्षिका रेनु, अनन्या दत्त, लक्ष्यदेव, देवांश आदि ने भाग लिया। गांधी कालोनी में समाजसेवी गजेंद्र सिंह राणा के घर पर यज्ञ में नीरज राणा, सत्यजीत और शालिनी ने विश्व कल्याण को आहुति दी। राणा ने कहा कि कोरोना योद्धा जिस संकल्प से कर्तव्य निभा रहे है, वे आपदा के सैनिक है। दक्षिणी सिविल लाइन में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पी.के. निर्वाल ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान में यज्ञ किया। गीता एनक्लेव में एस.डी. इंटर कालेज के शिक्षक सत्येश्वर गौतम, प्रियंका , प्रियम्वदा, सारँगरव ने यज्ञ द्वारा कोरोना वारियर्स पर गर्व जताया। भरतिया कालोनी में मंगत सिंह आर्य ने यज्ञ किया, जिसमें विमला देवी, मनोज कुमार, गौरी, रिद्धिमा, ख्याति ने आहुति दी। गांधी नगर में योगेश्वर दयाल आर्य के घर पर श्री मद्दयानन्द कन्या गुरुकुल चोटीपुरा में अध्ययनरत ब्रह्मचारिणी उर्विका एवं कुमुद ने अर्थववेद के मंत्रों का पाठ कर कोरोना महामारी से बचाने की प्रभु से प्रार्थना की।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...