बुधवार, 20 मई 2020

घरेलू विमान सेवाएं 25 मई से शुरू होंगी


नई दिल्ली।  लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने रेलवे के बाद अब घरेलू विमान सेवाएं  शुरू करने का फैसला किया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बात की जानकारी दी है। देश के सभी हवाईअड्डों और डोमेस्टिक एयरलाइंस को 25 मई से पहले सभी तैयारी पूरी कर लेने के लिए कहा गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने ट्रेन चलाने का फैसला लिया था। पहले एसी ट्रेन चलाए गए। अब रेलवे ने नॉन एसी ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है। रेल की तरह हवाई जहाज की यात्रा करते समय भी सोशल डिस्टेंसिंग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गाइडलाइंस का पूरा ख्याल रखा जाएगा। जल्द ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से विस्तार से इसकी जानकारी दी जाएगी। हालांकि अभी आंशिक रूप से ही विमान सेवाएं  शुरू की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गुंडई का वीडियो : सिवाया टोल प्लाजा पर आर्मी के जवान के साथ कि मारपीट

मेरठ। सिवाया टोल प्लाजा पर आर्मी के जवान के साथ कि मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।  सूत्रों के अनुसार, मेरठ मे टोल प्लाजा पर से...