रविवार, 3 मई 2020

गौशाला की आड़ में पशु काटकर करते थे मांस की तस्करी, 11 गिरफ्तार


मेरठ। पुलिस ने आवारा पशुओं को गौशाला में रखने के बहाने कटवाने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी अजय साहनी ने जानकारी दी कि पकड़े गए 11 आरोपियों में से पांच पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। यह गिरोह ऐसे पशुओं को तलाशता था, जो ्गली-मोहल्लों में घूमते हैं। या फिर ऐसे गोवंश जो दूध देना बंद कर देते हैं। गौशाला में रखने के नाम पर उन्हें साथ ले जाते थे। रखरखाव के नाम पर कुछ लोगों से चंदा भी वसूलते थे। अस्थायी गौशाला में लोगों को दिखाने के लिए दूध भी बेचते थे। कुछ दिन बाद पशुओं को धीरे-धीरे करके यह गिरोह लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी क्षेत्र की डेयरियों पर ले जाता था। डेयरी की आड़ में ये पशु काट दिए जाते थे। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह में कुछ हिन्दू व्यक्ति भी होते थे, इसलिए उनके पशु ले जाने पर कोई शक नहीं करता था। पशु काटने के इस गिरोह ने सदस्य अलसुबह ही यह मीट सप्लाई कर दिया जाता था। लिसाड़ी गेट पुलिस ने चार, परतापुर पुलिस ने तीन और कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने इस गिरोह के चार आरोपियों को पकड़ा है। चार आरोपी फरार हैं।  
गिरफ्तार आरोपियों में शहादत निवासी माधवपुरम, अनुज निवासी खेड़ा, अंशुल निवासी गगोल, अब्दुल रहमान निवासी मकबरा डिग्गी, शशिधर निवासी कंचनपुर, नौशाद निवासी प्रहलादनगर, हरवीर निवासी ब्रहम्पुरी, दिलशाद निवासी श्यामनगर, नौशाद निवासी श्यामनगर, फुरकान निवासी माधवपुरम और संजय निवासी माधवपुरम हैं। वहीं आशु, गुलजार, सलमान और सम्मू कुरैशी फरार हैं। चारों कोतवाली और लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले शामिल हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...