मंगलवार, 19 मई 2020

दिल्ली-यूपी गेट पर उमड़ी कामगारों की भीड़

 
नई दिल्ली। दिल्ली में यूपी गेट पर मंगलवार को एक बार फिर प्रवासी कामगारों की भीड़ जुट गई है। सभी लोगों को पुलिस ने फ्लाईओवर के नीचे रोक दिया है। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर के नीचे करीब दो से तीन हजार लोग जुटे हैं। लोगों का लगातार पहुंचना अभी भी जारी है। इस दौरान यहां पर लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा मंगलवार को मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर देखने को मिला। यहां पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन पकड़ने के लिए हजारों की संख्या में प्रवासी इकट्ठा हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लोगों से घर जाने की अपील करनी पड़ी। लोगों का कहना है कि वे अपने गांव जाना चाहते हैं। दरअसल, कई दिनों से दिल्ली-यूपी बार्डर पर प्रवासी लोगों की भीड़ जुट रही है। पुलिस इन लोगों को बसों के जरिए शेल्टर होम ले जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गुंडई का वीडियो : सिवाया टोल प्लाजा पर आर्मी के जवान के साथ कि मारपीट

मेरठ। सिवाया टोल प्लाजा पर आर्मी के जवान के साथ कि मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।  सूत्रों के अनुसार, मेरठ मे टोल प्लाजा पर से...