बुधवार, 6 मई 2020

बुढ़ाना निवासी पुलिसकर्मी पत्नी की हत्या कर फरार हेड कांस्टेबल ने दी जान 


मेरठ । सिपाही पत्नी के हत्यारोपी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने गिरफ्तारी और जेल जाने के डर से पुलिस की मौजूदगी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वह दिल्ली में सिपाही पत्नी की हत्या करके मेरठ में पनाह लेने पहुंचा था। इस दौरान हेड कांस्टेबल को उसके जीजा सरेंडर करने के लिए समझा रहे थे, लेकिन उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने जीजा की तहरीर पर खुदकुशी का केस दर्ज कर पिस्टल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। 
पुलिस के मुताबिक, हेड कांस्टेबल का नाम मनोज सिवाच उर्फ बिटटू (45) था। उसकी पत्नी यूपी के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी रेनू (32) थी। वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थी। उसकी तैनाती आउट नार्थ के कोविड-सेल में थी। मनोज सिवाच की पहली शादी मेरठ के गांव बाफर निवासी मंजू से हुई थी। दोनों का तलाक हो गया। मंजू के 12 साल की एक बेटी श्रेया है। वह अपने चाचा के पास मेरठ के दौराला में रहती है। मनोज काफी दिन से लिव इन में रेनू के साथ दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में साथ रह रहा था। बताते हैं कि दोनों ने शादी भी कर ली थी लेकिन शादी करने की जानकारी दोनों के परिजनों को भी नहीं थी। परिजनों को जानकारी थी कि वह सिर्फ लिव-इन में रह रहे थे। फिलहाल कुछ दिनों से विवाद चल हा था। दोनों दिल्ली में अलग-अलग रहने लगे थे। रेनू बवाना में और मनोज कोटला में किराए पर रहता था।  
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को रेनू की दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाना क्षेत्र में कार में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप मनोज पर था और वह फरार था। दिल्ली पुलिस को शक था कि मनोज ने ही हत्या की है। मनोज सिवाच के मूल गांव मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के गांव अझौता गांव का निवासी थी। वह फिलहाल उसका दौराला में रेलवे कॉलोनी (धर्मवीर बस्ती) में रह रहा था। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...