बुधवार, 20 मई 2020

अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान अम्फान-4.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया


नई दिल्ली। महाचक्रवात अम्फान के चलते बंगाल और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी है। इसके चलते एनडीआरएफ की 41 टीमों को तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि यह महाचक्रवात बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकता है।  ओडिशा तट पर हवा की रफ्तार 100-125 किलोमीटर प्रति घंटा है, बालासोर में शाम तक तेज़ हवा का असर रहेगा। 24 घंटे बाद मौसम लगभग साफ हो जाएगा। भारतीय  मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक एचआर बिस्वास ने इसकी जानकारी दी है। चक्रवाती तूफान अम्फान के आने से पहले पश्चिम बंगाल और ओडिशा से करीब 4.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान अम्फान के  दोपहर या शाम तक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट के बीच पहुंचने की आशंका है।
एनडीआरएफ के प्रमुख एस एन प्रधान ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में ताजा जानकारी देते हुए बताया कि बचाव दल और प्रशासन 'अमावस्या होने के कारण चार से छह मीटर ऊंची तूफानी या ज्वारभाटा की लहरों से निपटने के लिए तैयार है।  उन्होंने बताया कि राज्य सरकारों से मिले आंकड़ों के अनुसार ओडिशा से 1.20-1.25 लाख और पश्चिम बंगाल से 3.30 लाख लोगों को चक्रवात के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रधान ने बताया कि सुबह तक प्राप्त जमीनी रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रभावित इलाकों में बरिश और तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं।
प्रधान ने बताया कि इस समय 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है और इसकी गति बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि राज्यों को तूफानी और ज्वार भाटा संबंधी लहरों के बारे में सूचित कर दिया गया है और हम उसी के अनुसार तैयारी कर रहे हैं। एनडीआरएफ ने दोनों राज्यों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 41 टीमों को तैनात किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...