सोमवार, 20 अप्रैल 2020

योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट सीएम योगी के पिता के देहांत के बाद यूपी की राज्यपाल समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। वहीं, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्विट किया- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता के देहावसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आनंद सिंह बिष्ट एक महान प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं पहाड़ों में वनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध योद्धा की तरह याद किए जाएंगे। उनके न रहने पर सामाजिक जीवन में शून्यता आई है। भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी ने शोक संवेदना व्यक्त किया- आज मुख्यमंत्री महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी के पूज्य पिता आदरणीय आनंद सिंह बिष्ट जी इस नश्वर जगत को छोड़कर गोलोकवासी हो गए स मैं दिवंगत पुण्यात्मा के चरणों में शत्-शत् नमन करता हूँ एवं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें श्रीहरि अपने पावन चरणों में स्थान दें स ॐ शांति... ! बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्विट किया- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनन्द सिंह बिष्ट की इलाज के दौरान आज दिल्ली के एम्स में हुई मौत की खबर अति-दुःखद। कुदरत इनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
 कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सीएम योगी के पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्विट किया- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सीएम योगी के पिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्विट किया- ।प्प्डै दिल्ली में भर्ती उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के पिताजी श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुःख पहुंचा। परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। !!ॐ शान्ति शान्ति शान्ति!!
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के पिताजी श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुःख पहुंचा। परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने  श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। 



कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...