गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

तितावी में दो परिवारों में दनदनाई गोलियां।एक की मौत


मुजफ्फरनगर।  थाना तितावी क्षेत्र के गाँव अमीरनगर में  दो परिवारों में  आपस मे गोलियां चलने के बाद गोली लगने से क़ई  लोगा घायल हो गए।


रामीणों के अनुसार गांव निवासी पूर्व प्रधान अशोक का पुत्र आशु रात में कुत्ता घुमाने के लिए निकला था। उसका कुत्ता दूसरे पक्ष के लोगों के चबूतरे पर जा चढ़ा। इसी बात पर हुई कहासुनी में दोनों पक्षों में गोली चलने लगी। दोनों और से लगभग दो दर्जन फायर किए गए इसमें एक पक्ष से आशु व मनी गोली लगने से जख्मी हुए। जबकि दूसरे पक्ष के मनोज उर्फ लीलू वह नितिन को गोली लगी है। अभी किसी पक्ष की ओर से पुलिस में तहरीर नहीं दी गई है।
जिला अस्पताल में घायलों की नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरो ने घायलों को हाई ट्रामा सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया।  तितावी पुलिस के साथ सीओ फुगाना भी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां से उन्हें मेरठ रैफर कर दिया गया।  पुलिस ने जांच पड़ताल की शुरू कर दी है।


गोली लगने से घायल एक की मौत


मुज़फ्फरनगर। थाना तितावी क्षेत्र में हुए दो परिवारों के बीच गोलीकांड की घटना में घायल हुए नितिन नामक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...