गुरुवार, 30 अप्रैल 2020

शराब के आदी ने पिया सैनेटाइजर , हालत गंभीर।

 


टीआर ब्यूरो।
मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने शराब न मिलने पर सैनेटाइजर ही पी लिया। जिससे युवक की हालत बिगड गई। आंखों की रोशनी जाने के बाद अस्पताल लेकर गए युवक को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।गांव पिपलहेडा निवासी रविन्द्र मेरठ स्थित एक फैक्ट्री में इलैक्ट्रीषियन का काम करता है।
लॉकडाउन होने के बाद रविन्द्र करीब एक महीने से घर पर ही रह रहा है। जब तकशराब का जुगाड होता रहा वो पीता रहा। लेकिन जब शराब नहीं मिली तो उसने सैनेटाइजर ही पी लिया। कोतवाल संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि दो दिन पूर्व रविन्द्र ने घर में रखे सैनेटाइजर को पी लिया। कुछ देर बाद हालत बिगडने लगी। परिजनों ने रविन्द्र को उसके हालात पर छोड दिया। लेकिन जब कुछ देर बाद रविन्द्र ने बताया कि उसको आंखो से कुछ नहीं दिख रहा है तो परिजनों के होश उड गए। परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने युवक को रेफर कर दिया। युवक की हालत नाजुक बताई गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...