मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

सहारनपुर में पुलिस पर पथराव, इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल

सहारनपुर। खेत में शौच करने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया तो महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।  
मामला थाना सरसावा क्षेत्र के गांव पहलवानपुर का है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे गांव पहलवानपुर निवासी 42 वर्षीय रेखा पत्नी रणबीर पास के गांव बलवंतपुर में अमरीश के खेत में शौच करने के लिए गई। शौच करने के बाद जब वह गांव की तरफ जाने लगी तो अमरीश व उसकी पत्नी अलका ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला निपट गया। बाद रणबीर व अन्य लोगों ने खेत में पहुंचकर अमरीश में अलका के साथ मारपीट शुरू कर दी।
अमरीश ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। जिसके बाद थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी, एसएसआई राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल संजीव चौधरी, होमगार्ड रीना के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव में पुलिस के पहुंचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद महिलाओं ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी, एसएसआई राजकुमार यादव, जबकि हेड कांस्टेबल संजीव चौधरी का हाथ टूट गया महिला होमगार्ड घायल हो गई।
पुलिस टीम पर पथराव की सूचना मिलते ही खलबली मच गई। तुरंत ही एसपी देहात विद्यासागर मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। साथ ही गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...