टीआर ब्यूरो।
सहारनपुर। जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। एकाएक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शनिवार को नौ और नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी नौ छात्र देवबंद के एक मशहूर मदरसा के हैं। जिसके बाद अब जिले में 160 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जबकि देवबंद में यह संख्या 81 तक जा पहुंची है। सभी कोरोना मरीजों को कोविड-19 अस्पताल ग्लोकल मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
लखनऊ लैब से 180 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट आई। जिसमें नौ और नए कोरोना पॉजिटिव मिले। हालांकि राहत की बात यह है कि 171 लोगों की रिपोर्ट में कोरोना नहीं निकला। नौ कोरोना पॉजिटिव देवबंद मदरसे के छात्र हैं और यहीं जामिया मिलिया में क्वारंटाइन थे। क्वारंटाइन से सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 160 तक पहुंच गई। अगर यहीं हालात रहे तो कोरोना का प्रकोप नहीं थमेगा। वहीं कोरोना के लगातार बढ़ने से अफसरों की धड़कनें बढ़ गई है। सुबह से शाम और रात में अफसर कोरोना से जंग लड़ने में लगे हैं। सभी आई। कोरोना पॉजिटिव को कोविड-19 अस्पताल ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया।
सहारनपुर में सुबह नौ और मुजफ्फरनगर में पांच और कोरोना पाजिटिव मिले हैं। जबकि शामली में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। पिछले कई दिनों से शामली में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है। इस तरह अब मंडल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 199 हो गई है।
कमिश्नर संजय सिंह से हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि
सहारनपुर में अब 160, मुजफ्फरनगर में 21 और शामली में 18 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इस तरह मंडल में अभी तक 199 कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। सभी रिकवर होने की ओर हैं।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जिले में शनिवार को नौ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी नौ देवबंद के एक मदरसे के छात्र हैं। अब जिले में कोरोना पाजिटिवों की संख्या 160 हो गई है। सभी का इलाज कोविड-लेवल -वन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें