मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

रायबरेली में सहारनपुर के 19 जमाती कोरोना पॉजिटिव


टीआर ब्यूरो
 सहारनपुर। रायबरेली में सहारनपुर के 19 जमाती पॉजिटिव मिलने से यहां स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सभी जमाती लॉकडाउन से पहले रायबरेली जमात में गए थे। कोरोना पॉजिटिव के परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, रायबरेली स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 33 कोरोना पॉजिटिव की लिस्ट जारी की हैं। इनमें 19 कोरोना पॉजिटिव सहारनपुर में मंडी क्षेत्र की एकता, चांद और पीरवाली गली के रहने वाले है।
बताया जाता है कि यहां से सभी लोग जमात के लिए 15 मार्च को रायबरेली गए थे। इसके बाद लॉकडाउन घोषित हो गया। जिससे सभी वहीं फंस गए। वहां कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए तो वह भी संक्रमित हो गए। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में जानकारी मिली तो खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस को निर्देश दिए गए कि वह रायबरेली में कोरोना पॉजिटिव मिले जमातियों के घर जाएं और उनके परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग करें। इस दौरान कोई संदिग्ध लगता है तो उसे क्वारेंटाइन करें। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि रायबरेली में सहारनपुर के 19 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की लिस्ट मिली है। जिसके अनुसार हम आगे की कार्रवाई करा रहे हैं। उनके परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...