मुजफ्फरनगर। व्यापारी नेता अशोक बाठला ने ऑनलाइन व्यापार को 15 मई तक प्रतिबंधित करने की मांग की है।
लॉक डाउन अवधि में व्यापार बंद होने के बावजूद छोटे मध्यम व्यापारियों ने अपने कर्मचारियों को अपने परिवार की तरह वेतन और सुविधाएं दी
मकान मालिकों को किराया भी दिया। यहां तक कि बंद अवधि का बिजली बिल भी शासन द्वारा अब तक माफ नहीं किया गया है। उपरोक्त खर्चों से वे पहले ही अपने परिवार के पालन पोषण को लेकर संकट से गुजर रहे हैं। ऐसे में लॉक डाउन समाप्त होने के बाद अगले कुछ माह में उन्हें आर्थिक संकट से उबरने की उम्मीद है। ेकिन यदि इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा इत्यादि ऑनलाइन बिजनेस को पहले खोल दिया गया तो देश के लाखों व्यापारियों की आर्थिक बर्बादी लगभग तय है। अतः केंद्र सरकार अपने पालक होने का धर्म निभाए और 15 मई तक ऑनलाइन व्यापार को प्रतिबंधित करे।
यहां यह भी अविस्मरणीय है कि देश में महामारी के संकट में संक्रमण के खतरे को जानते हुए भी देश के छोटे मध्यम किराना, सब्जी फल व्यापारियों ने दुकानें खोलकर जनता को सेवाएं दी। यही नहीं कई बार उन्हें अनावश्यक कुछ पुलिस कर्मियों से परेशान भी होना पड़ा,तब भी उन्होंने सेवाएं जारी रखी। बकि ऑनलाइन व्यापार की कंपनियों ने पलायन कर रखा था।
अपील जारी करने वालों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के रविप्रकाश अग्रवाल(प्रदेश अध्यक्ष), मुकुल अग्रवाल(प्रदेश महामंत्री) तथा अशोक बाठला (वरिष्ठ संघठन प्रदेश मंत्री शामिल हैं।
रविवार, 19 अप्रैल 2020
ऑन लाइन बिक्री 15 मई तक प्रतिबंधित होः अशोक बाठला
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें