टीआर ब्यूरो
लखनऊ। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। जिसकी खबर सुनते ही बीजेपी सहित राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी। टीआर न्यूज़ वेब पोर्टल भी इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ा है। और परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता है।
मुख्यमंत्री शामिल नही होंगे अंतिम संस्कार मेंमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नही होंगे।
योगी के पिता आनंद सिंह की तबीयत पहले से खराब चल रही थी। कुछ समय पहले भी उन्हें देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उन्हें डिहाइड्रेशन की शिकायत थी। उन्हें पहले से बीपीसी समेत एक गैंग्रीन जैसी गंभीर बीमारी थी। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या थी और बीते 13 अप्रैल से वह एम्स में भर्ती थे। यहां पर गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रहे थे। वहीं, जैसे ही सीएम योगी को दुःखद समाचार मिला, उन्होंने टीम 11 की साथ चल रही मीटिंग को स्थगित कर दी और चुपचाप अपने कमरे में चले गए।
एम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच हुई थी। उसी रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे। वे फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से वे अपने गांव में रह रहे थे।योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे।
समाचार की पुष्टि अभी गोरक्ष नाथ मंदिर के प्रबंधक से द्वारका तिवारी से वार्ता उपरांत हुई ।अत्यंत दुखद समाचार। ऐसे यशस्वी पुत्र को जन्म देने वाले पिता को शत-शत नमन। निश्चित ही ईश्वर उन्हें अपने आशीर्वाद के संरक्षण में सद्गति देंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें