बुधवार, 22 अप्रैल 2020

मंत्री संजीव बालियान सहित मेरठ में भाजपा के तमाम नेता होम क्वारंटाइन में मुज़फ्फरनगर में भी हडकंप


मेरठ। भाजपा महानगर अध्यक्ष के करीबी पार्टी नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महानगर अध्यक्ष की रिपोर्ट  के इंतजार में क्षेत्रीय अध्यक्ष, सांसद, विधायक, एमएलसी, पार्टी पदाधिकारियों ने अपने को होम क्वारंटाइन कर लिया है।  
भाजपा नेता के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के 24 घंटे पहले तक महानगर अध्यक्ष के साथ शहर में सभी कार्यक्रमों में कोरोना पॉजिटिव करीबी साथ-साथ नजर आया। 24 घंटे पूर्व तक भाजपा के सभी रसोई, पार्टी के कार्यक्रमों में कोरोना पॉजिटिव पार्टी नेता लोगों के साथ रहा। सांसद, विधायक, एमएलसी और पार्टी पदाधिकारी लगातार उसके संपर्क में रहे। भाजपा एमएलसी के आवास पर एक कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष और उनके करीबी शामिल रहे। अब जैसे ही महानगर अध्यक्ष के करीबी पार्टी नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो सांसद, विधायक, एमएलसी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। 


केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान सहित कई पत्रकार भी थे शामिल 


मुज़फ्फरनगर । प्रधानमंत्री रसोई के दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान सहित कई पत्रकार भी शामिल थे। बाद में कई उद्यमियों व व्यापारी नेताओं ने भी बालियान से मुलाकत कर उन्हे ज्ञापन दिया था। कई प्रशाशनिक बैठकों में भी मंत्री शामिल हुए थे। तमाम भाजपा नेता भी इस दौरान उनके सम्पर्क में आये थे। डाॅ. संजीव बालियान का कहना है कि सब मास्क लगाए हुए थे और सोशल डिस्टेंस का भी पूरा पालन किया गया था। उन्होंने अपने को परिजनों से अलग कर लिया है। उन्हें मेरठ महानगर अध्यक्ष की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। यदि उनकी रिपोर्ट सही नहीं आती तो वे भी अपनी जांच कराएंगे तथा क्वारंटीन हो जाएंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...