टी0 आर0 ब्यूरो।
सहारनपुर। मंडल में कोरोना अभी पीछे नहीं छोड़ेगा। मंडल में अभी तक 468 कोरेाना संदिग्धों की रिपोर्ट लंबित हैं। 3683 लोगों को क्वारेंटाइन किया हुआ हैं। जबकि 87 लोगों को कोरोना संदिग्ध होने के संदेह पर आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। मंडल में अब तक 36 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।
कोरोना वायरस का भय लोगों में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। ज्यों-ज्यों कोरोना की रिपोर्ट आ रही है । लोगों में लगातार दहशत बढ़ती जा रही हैं। अगर सहारनपुर की बात करें तो यहां से अब तक 501 सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 235 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 246 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट अभी लंबित हैं। 20 कोरोना पॉजिटिव हैं। 3515 लोग क्वारेंटाइन किए गए। 35 आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इसी प्रकार मुजफ्फरनगर में 206 सैंपल भेजे गए। इनमें से 95 की निगेटिव रिपोर्ट हैं। जबकि 107 रिपोर्ट आनी बाकी हैं। यहां पर अभी तक 6 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 31 लोग आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। 108 लोग क्वारेंटाइन हैं।
शामली में अब तक 253 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें से 125 की रिपोर्ट निगेटिव हैं। जबकि 115 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत हैं। 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल गए। 21 लोग आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। 60 लोगों को क्वारेंटाइन किया हुआ हैं।
स्वास्थ्य विभाग के ईडी डॉ0 एस के जैन ने बताया कि
सहारनपुर मंडल से अब तक 960 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 455 की रिपोर्ट निगेटिव हैं और 468 अभी लंबित हैं। मंडल में अब तक 36 मामले कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं।
रविवार, 12 अप्रैल 2020
मंडल में 468 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार, 3,683 क्वारेंटाइन
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें