शनिवार, 18 अप्रैल 2020

लॉकडाउन में भूख के कारण खूंखार हो रहे आवारा कुत्तों ने छह साल की बच्ची को मार डाला

 सहारनपुर।  लॉकडाउन के बीच में कुत्तों ने हमला कर छह साल की बच्ची को मार डाला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। इलाके के बच्चे दहशत में हैं।
सहारनपुर के डूभर किशनपुर गांव में मुनव्वर हसन का मकान गांव के बाहरी हिस्से में बना हुआ है। गुरुवार को मुनव्वर का परिवार खेत पर फसल काटने चला गया। घर पर छह वर्षीय बच्ची शिफा अकेली रह गई। बच्ची दोपहर बाद जब अपने खेतों की ओर जा रही थी तभी रास्ते में आवारा कुत्तों ने घेर कर उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। बच्ची को गंभीर घायल अवस्था में तीतरो के अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन रात को उसकी तबितय अधिक खराब हो गई। उसके बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में बच्ची की मौत हो गई।
  


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...