बुधवार, 22 अप्रैल 2020

कोरोना से भी भयानक महामारी भविष्य में आ सकती हैं

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में तकरीबन डेढ़ लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लाख से अधिक लोग इस वायरस के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इस वायरस के चलते कई देशों में लॉकडाउन है और लोगों में डर का माहौल है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के सामने यह अबतक की सबसे बड़ी चुनौती है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में इस वायरस से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वायरोलॉजिस्ट डॉक्टर इयान लिपकिन का मानना है कि यह अबतक की सबसे भयंकर महामारी नहीं है, इससे भी बदतर चुनौतियां आने वाले भविष्य में इंतजार कर रही हैं।
एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए डॉक्टर लिपकिन ने कहा कि जिस तरह से मानवीय गतिविधि में वृद्धि हुई है उसने इस तरह के स्वास्थ्य संकट के दर को भी बढ़ा दिया है और यह आने वाले समय में भी जारी रहेगा। मुझे लगता है कि हम ये संकट बहुत जल्दी-जल्दी देख रहे हैं, इसकी अहम वजहें, जंगलों का कटना, आबादी का विस्थापन, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, यात्रा, पर्यावरण में बदलाव अहम है। ये सभी वजहें इस तरह के संकट के बार-बार आने की वजहें हैं। जब स्पैनिश फ्लू आया तो उसे बाद से कई महामारी जैसे एड्स, निपाह, चिकनगुनिया, सार्स-1 आदि सामने आए, मैंने इस तरह के कम से कम 15 महामारी को करीब से देखा है। 
लोगों को सचेत करते हुए डॉक्टर लिपकिन ने कहा कि मैं इस बात पर यकीन नहीं करता हूं कि कोरोना वायरस अबतक का सबसे बड़ा संकट है, हमे इससे बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है, अगर पर्यावरण के प्रति अपना बर्ताव नहीं बदलते हैं। हम इस तरह की समस्याएं बार-बार देखेंगे। पर्यावरण के बदलाव की वजह से लोग यहां से वहां जाने को मजबूर होते हैं। हम अंतरराष्ट्रीय व्यापार करते हैं जिससे इस तरह की वैश्विक बीमारी और तेजी से फैलती है। बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जिन्हें प्रोटीन खाने में नहीं मिलता है, जिसकी वजह से वह जंगली जानवरों को खाते हैं, जिनमे बीमारी होती है। अमीर लोग घर में विदेशी पालतू जानवर रखते हैं, जो इंसानों को संक्रमित कर सकता है। लिपकिन ने कहा कि इस तरह के संकट से बचने के लिए हमे अपने जीवन जीने के तरीके को बदलना होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...