मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

काष्ठ नगरी को हॉटस्पॉटो से झटका

टीआर ब्यूरो
सहारनपुर।
देश विदेश में अपने हुनर का जल्वा बिखेरने वाली काष्ठ नगरी का अब स्वरूप ही बदलता जा रहा है। पिछले आठ दिनों में 46 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं तो काष्ठनगरी को हाट स्पाट के रूप में जाना जा रहा है। इससे काष्ठनगरी के रूप में मशहूर सहारनपुर की छवि को करारा झटका लगा है। वहीं सीमा से सटे राज्यों के लोगों भी खासे चिंतित है। सहारनपुर वेस्ट यूपी में खासा अहम स्थान रखता है।
यह शहर की पहचान अभी तक लकड़ी पर नक्काशी के लिए देश ही नहीं विदेशों में तक में होती है। साथ ही हौजरी का भी यहां पर काफी अच्छा कोरोबार है। विदेशों में एक्सपोर्ट के जरिए करीब हर साल 1500 करोड़ रुपए की कमाई भी होती है। इसके अलावा जिलेके एक छोर पर सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी का मंदिर है। वहीं ठीक दूसरे छोर पर देवबंद में सिद्धपीठ मां बाला सुंदरी के मंदिर के साथ ही विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षा का केन्द्र दारुल उलूम है। यहां से जारी फतवों का असर पूरे विश्व में भी देखा जा सकता है। उधर सहारनपुर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की सीमा सटी हुई है।
कोरोना को लेकर 21 मार्च को जनता कफ्र्यू लगाया गया था। जबकि 22 मार्च से लाकडाउन घोषित कर दिया गया। हैरत की बात तो यह है कि जनता कफ्र्यू लगने के बाद 31 मार्च तक सहारनपुर पूरी तरह से साफ-सुथरा रहा। यहां पर कोरोना का एक भी केस पाजिटिव नहीं मिला। लेकिन उसके बाद कोरोना पाजिटिव मिलने का सिलसिला जो शुरू हुआ, अभी तक टूट नहीं रहा है। हालत यह है कि अब तक 46 मामले कोरोना पाजिटव के आ चुके हैं। हैरत की बात तो यह है कि पिछले 24 घंटे में तो 24 मामले दर्ज पाजिटिव दर्ज किए गए। इसके अलावा सहारनपुर के रहने वाले 12 लोग लखनऊ में पाजिटिव और दो लोग रायबरेली में कोरना संक्रमित मिल चुके हैं। आईआईए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा का कहना हैं कि संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने से हर कोई चिंतित है। सहारनपुर के साथ ही पड़ौसी राज्य उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोग भी चिंतित है। लाकडाउन भले ही 3 मई के बाद खुल जाए। लेकिन इसका असर दूरगामी होगा। लोग करीब अगले एक साल तक सहारनपुर आने से कतराएंगे। संक्रमितों की संख्या बढ़ने से काष्ठनगरी की छवि को झटका लगा है।
जिले में आये पांच विदेशियों से भी  संक्रमण फैला है।
खास बात यह है कि सहारनपुर में संक्रमण जो पैला है उसके लिए यहां का कोई भी मूल निवासी नहीं हैं। कोरोना का वाहक बने पांच विदेशी और अन्य राज्यों से आए लोग। जो पांच विदेशी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं,उनमें दो बांग्लादेश के हैं, जबकि एक-एक सूड़ान, इंडोनेशिया और किर्गिस्तान का है। इसके अलावा जो लोग पाजिटवि पाए गए हैं उनमें असम, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल, झारखंड, केरल के भी लोग हैं।
कमिश्नर संजय कुमार ने जनता से अपील की है कि वह अच्छे सिटीजन होने का परिचय दे। बगैर प्रशासन के कहे ही वह घरों में रहे। लाकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। जिससे कोरोना के बढ़ते संक्रमण को आसानी से रोका जा सकेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...