रविवार, 26 अप्रैल 2020

जुडवां को नाम दिया लॉक-डाउन और बेटे का नाम रख दिया रमजान 


आगरा। कोरोना की दहशत के बीच आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल में एक ही दिन में 86 सिजेरियन और 68 सामान्य प्रसव कराकर अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर किया।
132 साल पुराने इस अस्पताल में सुबह छह बजे सिजेरियन ऑपरेशन के साथ-साथ सामान्य प्रसव का सिलसिला प्रारंभ हुआ। ज्यो-ज्यों समय बढ़ा, अस्पताल के प्रसूति वार्ड में किलकारियों की गूंज बढ़ती गई। मातृत्व सुख की मुस्कुराहट ने प्रसूताओं के दिल-ओ-दिमाग से दर्द का नाम-ओ-निशां मिटा दिया, तो डॉक्टर्स के चेहरे संतोष से भर दिए। डॉक्टर और उनके सहयोगी आते। नवजात के परिजनों को खुशखबरी देते और ग्लब्स बदलकर फिर काम में जुट जाते। यह सिलसिला रात 11 बजे तक अनवरत चलता रहा। 
इस तरह लेडी लॉयल अस्पताल के डॉक्टर्स ने 132 साल के इतिहास में रिकार्ड बना लिया। पंजीकृत 45 की जगह 86 प्रसव कराए गए। यहां रोज औसतन 15 सामान्य प्रसव होते हैं। लॉकडाउन में एसएनएमसी और निजी अस्पतालों के प्रसवों का भी बोझ लेडी लॉयल ने उठा रखा था। इस कार्य में 16 सर्जन और 85 नर्स व स्टाफ ने सभी व्यवस्थाएं संभालीं। यह कार्य इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इस कठिन दौर में कई डॉक्टर्स मरीजों से लगातार दूरियां बना रहे हैं। रमजान के पाक महीने में अल्लाह पाक ने बेटा दिया है। इसका नाम रमजान ही रख दिया। मेरी पत्नी और में बहुत खुश हैं। पिता रहमान को मानो शब्द ही नहीं मिल रहे थे। इतना ही कुछ ने मौके पर किसी को इबादत नाम दिया तो किसी को दुआ। एक महिला को भर्ती कराया गया था। उसके दो बच्चे हुए हैं। उन्होंने अपने बच्चों के नाम लॉक और डाउन ही रख दिए। पूरे परिसर में बस यही गूंजता है कि लॉक डाउन को देख लिया।  खून एवं अन्य जांचों की फाइलें सेनेटाइज करके रखी गई थीं। पांचों ओटी को सेनेटाइज कराया। इसके बाद पहला प्रसव राजपुर की रीना का हुआ। डॉ. संगीता ने बताया कि गायत्री मंत्र का जाप करते हुए पहले प्रसव की शुरूआत की। लगभग आधा घंटा लगा। उसको बेटी हुई। डॉक्टर्स के मुंह से निकला लक्ष्मी ने रख दिया हमारी ओटी में पांव। गूंजी पहली किलकारी। बच्ची का नाम किलकारी ही रख दिया गया।  


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...