बुधवार, 1 अप्रैल 2020

जेल के कैदी की उपचार अस्पताल में मौत

मुजफ्फरनगर। जिला जेल में बंद एक सजायाफ्ता कैदी की  उपचार के दौरान मौत हो गयी। 
सूत्रों के अनुसार थाना भोपा क्षेत्र के गांव कसौली निवासी संजय वर्ष 2015 से हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद है। उसे हत्या के मामले में सजा हो चुकी है। कैदी की 30 मार्च को अचानक जिला कारागार में हालत बिगड गयी थी। जेल अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। मंगलवार रात्रि अचानक उसकी हालत ओर ज्यादा खराब हो गयी। उसे जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया। रात्रि में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...