बुधवार, 15 अप्रैल 2020

भाजपा नेता की ताबड़तोड़ चार गोली मारकर हत्या

टीआर ब्यूरो बरेली। बरेली में एक भाजपा नेता की ताबड़तोड़ चार गोली मारकर हत्या कर दी। सिर को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी से भाजपा नेता का भेजा उड़ गया। 
पुलिस के अनुसार फरीदपुर के रहने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष यूनुस अहमद डंपी सुपर सिटी में रहते थे। एजाज नगर गौटिया में भी उनका घर है। प्रॉपर्टी डीलिंग की वजह से रिटायर्ड फौजी से उनका विवाद चल रहा था। मंगलवार रात करीब 10 बजे भाजपा नेता अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। उनके साडू वसीम दुकान पर गए थे। इसी दौरान रिटायर्ड फौजी सिराजुद्दीन उसका भाई इमामुद्दीन वहां आ गए। उनके साथ में दो अन्य लोग थे। दोनाली लाइसेंसी बंदूक व तमंचा से उन्होंने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। गोली डंपी के सिर में लगी। इससे उनका पूरा  भेजा उड़ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी और एएसपी बारादरी थाना पुलिस के साथ पहुंचे। परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। साडू वसीम मौके पर ही थे। उन्होंने अफसरों को बताया कि सिराजुद्दीन इमामुद्दीन और सलमा व अन्य लोगों ने उसकी हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...