सोमवार, 6 अप्रैल 2020

भाजपा का 40 वां स्थापना दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर 40 वा स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ,जिला महामंत्री रोहिल जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल ,जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग ,विजेंद्र पाल ,अमित चौधरी राजीव सिंह गुर्जर ,रोहतास पाल ,जिला मंत्री रेणु गर्ग ,सचिन सिंघल  ,सुनील दर्शन, साधना सिंघल, राजेश पाराशर ,हरपाल सिंह महार रजत त्यागी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा किहमें गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता है  हमारी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है,  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव  से प्राप्त निर्देशो के आधार पर हम सब कार्यकर्ताओ से कुछ अपेक्षाएं की हैं जो निम्नवत हैं।


1.सभी अपने निवास स्थान पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराएंगे 
2.दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने हैं तथा फोटो खींचकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मित्र परिजनों को भेजने हैं
3. कल हम सभी को उपवास रखना है संभव हो तो दो समय का रखेंगे
4.घर पर माताओं बहनों से मास्क बनवाने हैं अपने लिए एवं अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों के लिए उनको वितरित करने हैं
5.प्रत्येक बूथ पर निवास करने वाले सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर 40 लोगों से संपर्क करेंगे 6.कम से कम 40लोगों को प्रेरित करके उनसे भी प्रधानमंत्री राहत कोष मे आर्थिक योगदान कराएं । 7. प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर 5 धन्यवाद पत्र तैयार करें जिसमें अपने बूथ पर रहने वाले लोगों के हस्ताक्षर कर करोना महामारी से लड़ने में हमारी मदद करने के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य सेवा ,पुलिस सेवा ,सफाई सेवा ,बैंक सेवा, डाक सेवा से जुड़े लोगों को धन्यवाद पत्र देना है.
प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बताया उन्होंने बताया कि इसकी स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया वह पार्टी की रीत नीतियों के बारे में अवगत कराया
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सभी मंडलों पर वह सभी बूथों पर मनाया जा रहा है जिसमें लॉक डाउन के नियमों का पालन किया जा रहा है.
जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए एवं जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा ।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...