बुधवार, 22 अप्रैल 2020

अलीगढ़ में बाजार हटाने गई पुलिस टीम पर जमकर पथराव, कॉन्स्टेबल घायल।

 


टीआर ब्यूरो            


 अलीगढ़। नगर में लॉकडाउन के दौरान सब्जी की बाजार हटवाने को लेकर सब्जी विक्रेताओं ने पुलिस की पर हमला बोल दिया।पुलिस कर्मियों ने भागने का प्रयास किया तो पथराव कर दिया गया जिसमें एक  इस दौरान एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया। 
मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के चलते सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही बाजारों को खोलने छूट दी जाती है, जिसमें जनता अपना जरूरत का सारा सामान खरीद सके। लेकिन आज  जब पुलिस 10 बजे बाजार बंद कराने हो गई तो सब्जी मंडी भुजपुरा पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इस हमल के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपियो की गली गली जाकर तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र के कुछ घरों में छुपे है। ऐसे में पुलिस की और से आंसू गैस के गोले छोड़ने की तैयारी की है। फिलहाल  क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इस घटना में एक कांस्टेबल घायल हो गया है जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...