उत्तरकाशी । गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन पौराणिक परंपरा अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तय शुभ मुहूर्त पर 26 अप्रैल को विधिवत खुलेंगे। कपाट खोलने को मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं तीर्थ पुरोहितों सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब सिर्फ तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कपाट खुलने से पूर्व मां गंगा की उत्सव डोली ने अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगोत्री धाम को प्रस्थान किया। जो रात्री विश्राम भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में करेगी। यहां से 26 अप्रैल की सुबह आठ बजे मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोपहर के समय सादगी पूर्ण व सोशल डिस्टेंस के साथ गंगोत्री धाम के कपाट छह माह को खोल दिए जाएंगे।
दूसरी ओर 26 अप्रैल को सुबह 8.05 पर शनिदेव की डोली की अगुवाई में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खरसाली से यमुनोत्री धाम को रवाना होगी। 11 बजे डोली यमुनोत्री धाम पहुंचेगी। जहां विधिवत कपाट खोले जाएंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन में गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के समय प्रशासन ने 21 लोगों को ही मंजूरी दी है। बेहद सीमित संख्या में लोग धाम खुलने के समय मौजूद रहेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखना होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि इस वर्ष आपदा प्रबंधन मंच से जुड़ी रेणुका समिति और केदान जन विकास समिति ने सजावट का काम किया है। दोनों धामों के मंदिरो को स्थानीय काश्तकारों के द्वारा तैयार किए गए ग्लेडियोलस से इस साज सज्जा के काम को किया जा रहा है। डोली यात्रा में इस बार आर्मी बैंड नजर नहीं आएगा। इसके स्थान पर इस बार स्थानीय वाद्ययंत्रों को शामिल किया गया है।
शनिवार, 25 अप्रैल 2020
अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें