गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

94 घरों पर कोविड 19 का नोटिस चस्पा

मुज़फ्फरनगर । सिसौली कस्बे में जिला प्रशासन ने 94 घरों पर कोविड-19 नोटिस चस्पा कर दिया है। सभी लोग संक्रमित महिला व उसके परिवार के सम्पर्क में एक तेहरवी में आए थे। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत व उनके परिवार को भी क्वारंटाइन किया गया है। सिसौली कस्बे को पुलिस ने सैनिटाइज कराया है। सभी को घरों में रहने के लिए अपील की गयी है।
सिसौली की एक महिला को इलाज के लिए नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के टेस्ट होने के बाद उसे वापस घर भेज दिया गया। महिला 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक सिसौली में रही है। महिला के कोरोना पॉजीटिव होने के बाद पुलिस ने उसकी कांट्रेक्ट चैन तलाशी है। महिला के घर के ठीक सामने एक परिवार में 6 अप्रैल को तेरहवी थी। तेरहवी में संक्रमित महिला व उसका परिवार भी गया थी। इस तेहरवी में 200 से अधिक लोग शामिल हुए थे। तेहरवी में भाकियू के राष्ट्रीय नरेश टिकैत व कई भाजपा नेता भी पहुंचे थे। पुलिस ने महिला की कांट्रेक्ट चैन तलाश कर रह सिसौली कस्बे में 94 घंरों पर कोविड-19 नोटिस चस्पा किया है। कुल 428 लोगों को सिसौली कस्बे में क्वारंटाइन किया गया है।
तेहरवीं में फुगाना, बुढ़ाना व सहारनपुर जनपद के गांव ननौता का परिवार सभी शामिल हुआ था। सभी थाना प्रभारियों को सूचित कर इन परिवारों को क्वारंटाइन कराने की हिदायत दी गयी है। संक्रमित महिला से मिलने पर राशन डीलर व डाक्टर को भी क्वांरटाइन किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...