शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020

46 लोगों पर दर्ज एफआईआर की होम डिलीवरी 

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 46 लोगों के खिलाफ 13 मामले दर्ज किए गए है। सभी लोगों के घरों पर पुलिस ने एफआईआर होम डिलीवरी कर दी है। पुलिस लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है।जनपद में चार मामले कोरोना पॉजीटिव आने के पश्चात पुलिस ने सख्ती ओर बढ़ा दी है।
पुलिस ने शुक्रवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 46 लोगों के खिलाफ 13 मामले दर्ज किए है। पुलिस ने सभी लोगों के घरों पर पहुंचकर एफआईआर की कॉफी चस्पा कर दी है। पुलिस के हेल्प लाइन नम्बर 9690112112 पर लॉकडाउन का उल्लघंन करने वाले लोगों की वीडियो भेजने की अपील की है। वीडियो भेजने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 2199 पर दर्ज हुए लॉकडाउन के उल्लघंन की रिपोर्टमुजफ्फरनगर। पुलिस ने शुक्रवार तक लॉकडाउन का उल्लघंन करने वाले 2199 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अभी तक 457 मामले दर्ज किए जा चुके है। पुलिस ने चैकिंग करते हुए 10666 वाहनों के चालान करते हुए लगभग 24 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला है। वहीं पुलिस ने अभी तक 1038 वाहनों को सीज कर दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...