गुरुवार, 19 मार्च 2020

कोरोना वायरस से बचाव के लिए जनजागरूकता हेतु रेडक्राॅस सदस्य आगे आये 

 
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण चैपड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है। रेडक्राॅस सोसाइटी के समस्त सदस्य ऐसी स्थिति में पूरे विश्व में स्वयंसेवी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी के द्वारा पत्र जारी किया गया है, प्रत्येक जनपद की रेडक्राॅस शाखा के द्वारा भी स्वयं सेवी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जाये। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण चैपड़ा ने बताया कि जनपद की जिला रेडक्राॅस शाखा के द्वारा भी ऐसे सदस्य जो अपनी स्वैच्छा से कोरोना वायरस से बचाव के लिए जनजागरूकता आदि करने के इच्छुक हो, वे जिला रेडक्राॅस सोसाइटी के आॅफिस में अपना पंजीकरण करा सकते हैं, इसके साथ ही ऐसे आमजन जो कि रेडक्राॅस सोसाइटी के सदस्य नहीं हैं, वो भी रेडक्राॅस सोसाइटी की सदस्यता लेकर अपनी स्वेच्छा से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए वे श्री शिवराज सिंह से दूरभाष संख्या- 9219217885 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...