मंगलवार, 3 मार्च 2020

आज का पंचांग 3 मार्च 2020

 


🕉 ~ *आज का पंचांग* ~ 🕉🌞
                   *।। श्री हरि : ।।*
⛅ *दिनांक - 03 मार्च 2020*
⛅ *दिन - मंगलवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - दोपहर 01:49 तक अष्टमी*
⛅ *नक्षत्र - सुबह 10:32 तक रोहिणी*
⛅ *योग - दोपहर 12:23 तक विष्कम्भ*
⛅ *राहुकाल - शाम 03:33 से 05:00* 
⛅ *सूर्योदय - 06:58*
⛅ *सूर्यास्त - 18:42* 
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -* 
 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


🌷 *घर में बरकत व समृद्धि के अचूक उपाय* 🌷
🏡 *१] घर की साफ़ – सफाई सुबह करनी चाहिए, रात को घर में झाड़ू लगाने से लक्ष्मी की बरकत क्षीण हो जाती है, इसलिए गृहस्थियों को रात्रि को झाड़ू नहीं लगानी चाहिए ।*
🐄🦆 *२] भोजन में से गाय, पक्षियों, जीव-जन्तुओं का थोडा हिस्सा रखनेवाले के धन-धान्य में बरकत रहती है।*


🌷 *ज्योतिष शास्त्र* 🌷
🙏🏻 *फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है, इस बार ये पर्व 09 मार्च,सोमवार को है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं, आज हम आपको होली पर किए जाने वाले ऐसे ही अचूक उपायों के बारे में बता रहे हैं,जो इस प्रकार हैं-*
 🙏🏻 *1.होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं व उसकी पूजा करें, इसके बाद भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें, इस प्रयोग से हर प्रकार की बाधा का निवारण होता है।*
 🙏🏻 *2.यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति न हो रही हो,तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें, इससे बिजनेस में फायदा होने लगेगा।*
🙏🏻 *3.होली पर किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं, इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।*
🙏🏻 *4. यदि राहु के कारण परेशानी है तो एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें, उसी में थोड़ा सा गुड़ डालें और इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें, इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।*
🙏🏻 *5. धन हानि से बचने के लिए होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखी दीपक जलाएं, दीपक जलाते समय धन हानि से बचाव की कामना करें, जब दीपक बुझ जाए तो उसे होली की अग्नि में डाल दें, यह क्रिया श्रद्धापूर्वक करें, धन हानि नहीं होगी।*
🙏🏻 *6. घर की सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए, साथ ही होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए।*
🙏🏻 *7. अगर किसी ने आप पर कोई टोटका किया है तो होली की रात जहां होलिका दहन हो, उस जगह एक गड्ढा खोदकर उसमें 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दें, अगले दिन कौड़ियों को निकालकर अपने घर की मिट्टी के साथ नीले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें, जो भी तंत्र क्रिया आप पर किसी ने की होगी वह नष्ट हो जाएगी।*
➡ शेष कल.........


🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक
21 मार्च 06:20 से 26 मार्च 07:16 तक
आमलकी एकादशी 6 मार्च


पापमोचिनी एकादशी 19 मार्च


शनिवार, 07 मार्च - शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 21 मार्च - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


* 24 मार्च 2020 - मंगलवार - चैत्र अमावस्या (भौमवती अमावस्या)


3- फाल्गुन पूर्णिमा तिथि- 9 मार्च- दिन सोमवार


मेष - पॉजिटिव -राजनीतिक महत्वाकांक्षा के पूर्ण होने की संभावना है। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोई नया हुनर,तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा। धर्म एवं अध्यात्म,संगीत में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी।


नेगेटिव - पारिवारिक की स्थितियाँ कुछ तनाव में हो सकती हैं। अनावश्यक घर परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से तनाव उत्पन्न होने की संभावना है तथा धन अचल संपत्ति त्यागी को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। जिसके कारण घर का संतुलन बिगड़ने की संभावना हो सकती हैं।लव - संभावना है कि आपका प्रेमीजन आपसे किसी महंगी वस्तु की डिमांड करें जिसे पूरा कर पाने में आप असफल रहेंगे। ऐसे में आपको खुद को परेशान न करते हुए अपने साथी को समझाने की ज़रूरत होगी।


व्यवसाय - आज आपको सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है। पिछले दिन की मेहनत रंग ला सकती है।


स्वास्थ्य - बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: सात


वृषभ - पॉजिटिव - आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको ये खुशखबरी स्कॉलरशिप या एडमिशन के रूप में मिल सकती है। ये एक नई नौकरी भी हो सकती है। इसलिए ई-मेल जरूर देखे। आपके अंदर की आवाज आपको सही दिशा दिखाएगी।


नेगेटिव - अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। आजका दिन आपके लिए तनाव पैदा कर सकता है और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें।लव - पति/पत्नी के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से किसी नए कार्य का शुभारंभ किया जा सकता है। आपके ससुराल पक्ष से भी सहयोग प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। हर तरह से मन प्रसन्नचित हो सकता है।


व्यवसाय - व्यापारियों के लिए भी अच्छा दिन होने की संभावना है। पहले करे गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित हों सकते है, लेकिन आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। दुश्मनों से बचके रहे।


स्वास्थ्य - आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: दो


मिथुन - पॉजिटिव - ये समय आपको कई तरह की परिस्थितियों में दूसरों के सामने निर्णय लेने की क्षमता देगा जिससे आप किसी भी निर्णय को बिना संकोच के ले पाएंगे। यदि आप नौकरी के अलावा कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाह रहे थे तो इस समय उस ओर आपको सफलता मिल सकती है।


नेगेटिव - घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपसी मेलजोल बनाए रखने का प्रयास करें। सबका विश्वास जीतकर एक दूसरे का सहयोग की भावना रखते हुए अपने घर के विकास में लग जाएं, जिससे आपके घर परिवार में अच्छी सामंजस्य बन सके तथा घर परिवार का विकास हो सके।


लव - वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। अगर आपकी आवाज सुरीली है तो कोई गाना गाकर आप अपने प्रेमी को आज खुश कर सकते हैं।


व्यवसाय - निवेश करने की सोच रहे है तो आपके लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। किसी पे भी जल्दी भरोसा करने से बचे।


स्वास्थ्य - किसी प्रकार का कष्ट होने पर दवा के साथ-साथ दुआ लेना बिल्कुल न भूलें।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: पांच


कर्क - पॉजिटिव - चंद्र आपकी राशि में विराजमान होंगे उस वक़्त आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपके तेज में अचानक से वृद्धि होगी और ये तेज आपके चेहरे पर साफ़ झलकेगा। आपके इस आकर्षण के चलते आप लोगों को अपनी बातों के लिए मना पाएंगे जिससे आपके कई कार्य भी बन निकलेंगे।


नेगेटिव - आपका धन खर्च होने का योग बनेगा। इस समय आप अपने किसी कार्य जैसे पढ़ाई-लिखाई या यात्रा पर अपना अच्छा-ख़ासा पैसा खर्च करेंगे। बावजूद इसके आपका आर्थिक जीवन काफी हद तक अच्छा ही रहेगा। वाणी पर संयम रखें, भावुकता में किसी को अपनी कमजोरी न बताएं वरना कोई आपकी बातों का गलत इस्तेमाल भी कर सकता है।


लव - अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फ़रिश्ते के रूप में आएगी। इस राशि के विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।


व्यवसाय - आज आपको पुरानी परियोजनाओं में सफलता मिल सकत है। आज आपको अपने खर्च पे लगाम लगाने की जरुरत है। व्यवसायियों को नई योजनाओं और रणनीतियों पर काम करने की ज़रूरत है।


स्वास्थ्य - यदि पहले से कोई बीमारी नहीं है तो कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: तीन
सिंह - पॉजिटिव - समय के अनुसार सहयोग प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर स्थिति सामान्य रहने वाली हैं। नौकरीपेशा जातक अपनी नौकरी में परिवर्तन के बारे में विचार कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। आपको करियर में इच्छा अनुसार फलों की प्राप्ति होगी।


नेगेटिव - आपके माता-पिता से संबंधों में कड़वाहट आने की आशंका है। संभव है कि किसी बात को लेकर घर-परिवार के बड़ों से आपका विवाद हो। ऐसे में इस समय खुद को जितना मुमकिन हो शांत रखें अन्यथा आपको मानसिक तनाव के साथ-साथ आपकी छवि को भी नुक्सान पहुँच सकता है।


लव - जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।


व्यवसाय - आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आज के दिन व्यवसाय, शिक्षा, नौकरी में तरक्की व धन लाभ मिल सकता है।


स्वास्थ्य - दिन आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: छ


कन्या - पॉजिटिव - शुक्र का गोचर होने से इस समय आप खुद को हर मौके पर सक्रिय अवस्था में पाएंगे, जिसके चलते आपकी काम करने की समझ में निखार आएगा और आप हर कार्यों को समय से पहले पूरा करने के लिए तत्पर नज़र आएँगे।


नेगेटिव - समय वह परिस्थिति को देखते हुए कार्य करना चाहिए। अपने घर परिवार के सदस्यों पर पूर्ण विश्वास करते हुए ही अपने कार्य को करें। माता-पिता से संबंध मधुर बनाए रखने का प्रयास करें तथा माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता करें। किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर उनका ख्याल रखें।


लव - आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी ख़ूबसूरती महसूस करें। संभव है कि आध्यात्मिकता की ओर तीव्र खिंचाव महसूस हो। साथ ही मुमकिन है कि किसी योग कैंप में जाना हो, किसी धर्मगुरू के प्रवचन सुनने का योग बने या फिर कोई आध्यात्मिक पुस्तक पढ़ें।


व्यवसाय - कार्यक्षेत्र के लिए समय उत्तम रहेगा, इस दौरान आप मन लगाकर अपने काम को पूरा करेंगे। आप सही योजनाएं बनाएंगे और सही दिशा में आगे कदम बढ़ाएंगे। उसमें सफल भी हो सकते हैं।


स्वास्थ्य - संतान के स्वास्थ्य की समस्या उत्पन्न हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: नौ


तुला - पॉजिटिव - परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। आप पारिवारिक सुख प्राप्त करेंगे। आज आप अपने परिवार जनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते है। इस यात्रा से आपका तनाव दूर हो जाएगा और आप खूब मजा करेंगे। इस यात्रा के रोचक किस्सों का आप आने के बाद सब के साथ बांटना चाहेंगे।


नेगेटिव - आपको कुछ अनचाहा मानसिक तनाव हो सकता है। इस समय आपके शत्रु आपके ऊपर हावी नज़र आएँगे जिससे आपको सावधान रहना होगा अन्यथा कोई बड़ा धोखा मिलने से हानि हो सकती है। आज कुछ छोटे-मोटे झगड़े होने की आशंका है।


लव - प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। बिना किसी को बताए आज आप अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं। लेकिन आप अकेले तो होंगे लेकिन शांत नहीं आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं हैं होंगी।


व्यवसाय - ऑफिस में दिन आपके लिए ठीक रहेगा। करियर में अच्छा खासा बदलाव हो सकता है। आप सारे मसलों को सुलझाने में सफल हो सकते है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।


स्वास्थ्य - एकादश भाव में चंद्र के विराजमान होने से आपकी माता जी की सेहत बिगड़ सकती है।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: एक


वृश्चिक - पॉजिटिव - आपकी माता जी को अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि वो नौकरी पेशा है या किसी भी तरह का बिज़नेस करती हैं तो वो किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान कर सकती हैं।


नेगेटिव - उस वक़्त आप किसी क़ानूनी पचड़े में फँस सकते हैं। जिससे इसलिए अपना ध्यान रखें और खुद को ज़रूरत से ज्यादा तनाव न दें। सफलता प्राप्ति के लिए चुनौतियों का सामना करना होगा। आपकी परिस्थिति चाहे जैसी भी हो हिम्मत ना हारे।


लव - आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे। मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा।


व्यवसाय - आज नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। लगातार बार-बार प्रयास करने से आप निश्चित तौर पर सफल होंगे।


स्वास्थ्य - संभावना है कि परिवार के किसी सदस्य को अस्पताल में भर्ती होना पड़े।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: चार


धनु - पॉजिटिव - आपके माता-पिता किसी तीर्थ स्थल पर जाने की इच्छा जता सकते हैं, जिस दौरान आपको अपना कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। आप निर्णय लेने में बहुत तीव्रता दिखाएंगे। राजनैतिक क्षेत्र के लोगो को थोड़ी सफलता का योग है।


नेगेटिव - आज आपनी जिंदगी की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी सलाहकार को ढूंढ़ेंगे। ध्यान रहे कि आप सही व्यक्ति से ही सलाह लें ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े। लेकिन अगर आपको लगता है कि स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर है तो आपका खामोश रहना ही बेहतर होगा।


लव - कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुज़ार सकते हैं। सफर में आज कोई अजनबी आपको खिन्न कर सकता है।


व्यवसाय - वाद-विवाद झगड़ों से दूर रहने की आवश्यकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, आज उन्हें नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना नजर आ रही है।


स्वास्थ्य - परिवार में किसी सदस्य की ख़राब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है।


भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: दो


मकर - पॉजिटिव - आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आपके ननिहाल पक्ष के लोगों को आपकी किसी मदद से फायदा होगा। जिसके चलते वो लोग आपसे मुलाक़ात की इच्छा जता सकते हैं।


नेगेटिव - अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। आपका कुछ धन भी खर्च होता दिखाई दे रहा है। आज अपनी तरफ से अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करे। इसकी शुरूआत आप अपनी जुबान पर काबू रख के कर सकते है।
लव - आसमान ज़्यादा उजला नज़र आएगा, फूलों में ज़्यादा रंग दिखेंगे और आपके आस-पास सब कुछ चमक उठेगा - क्योंकि आप इश्क़ का सुरूर महसूस कर रहे हैं! आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है।


व्यवसाय - आज आपको अपने जीवन में नई सफलताएं मिलने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। आपको सफलता के नए मार्ग प्राप्त हों सकते है। जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी।


स्वास्थ्य - यदि आप खिलाड़ी हैं तो आपको खेलते समय सभी उपकरणों को सही से पहनना चाहिए अन्यथा कोई भी दुर्घटना हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: छ
कुंभ - पॉजिटिव - ये समय आपके लिए काफी शुभ रहेगा क्योंकि आपकी लंबे समय से लंबित पड़ी किसी योजना को पुनः मंजूरी मिल सकेगी। इससे आप खुद को प्रसन्न अवस्था में महसूस करेंगे। भविष्य में इससे आपको अच्छा लाभ भी अर्जित कर पाने में सफलता मिलेगी।


नेगेटिव - समय आर्थिक स्थिति के लिहाज से थोड़ा अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है क्योंकि चंद्र के पंचम भाव में आने से आपका धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम लगाने की ज़रूरत होगी अन्यथा आपको नुक्सान पहुँच सकता है।


लव - अविवाहिक लोगों को किसी अच्छी जगह से शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। पारिवारिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम में पड़े जातकों की बात करें तो क्योंकि आप इस समय अपने जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।


व्यवसाय - व्यापार से संबंधित कार्यों में विलंब होने की संभावना है। उच्च अधिकारी वर्ग के लोगों को तरक्की के नए अवसर प्रदान कर सकते हैं।


स्वास्थ्य - यात्रा के दौरान अपनी आँखों का ख्याल रखें।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: एक


मीन - पॉजिटिव - इस समय व्यावसायिक जातकों को भी अच्छा मुनाफ़ा मिल सकता है, जिसके चलते आपको आर्थिक लाभ भी होगा। आपके ख़र्चों में वृद्धि देखी जाएगी। आप वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। जिसे देख आपको सुखुन की अनुभूति होगी।


नेगेटिव - आपके पिता जी के जीवन में कई बड़े बदलाव आ सकते हैं। आपके पिता का ट्रांसफर या नौकरी परिवर्तन संभव है। जिससे चलते उन्हें दूर भी जाना पड़ सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है। सही सम्प्रेषण से आपको बहुत मदद मिलेगी।


लव - प्रेम जीवन के लिए ये समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। हालांकि कार्य की अधिकता के चलते प्रेम जीवन में कमी ज़रूर रहेगी, लेकिन आपके और प्रेमी के बीच अच्छे तालमेल के चलते आप दोनों इस कमी को दरकिनार करते हुए अपने रिश्ते को और मज़बूती देंगे।


व्यवसाय -उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की कृपादृष्टि मिल सकती है। आज आपके सभी काम सरलता से संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रह सकती है।


स्वास्थ्य - सेहत के लिहाज से समय ठीक-ठाक ही रहने की उम्मीद दिखाई दे रही है।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: छ


जिंनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं।


अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9, 
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052  
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 
 
शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।


दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...