बुधवार, 25 मार्च 2020

आज का पंचाग


🌞 ~ *आज का न्पचांग* ~ 🌞कोरोना को भागना है
21दिन के लॉक डाउन में अपने ;परिवार और देश हित के लिए घर परिवार के साथ रहे।🙏🏻
⛅ *दिनांक 25 मार्च 2020*
⛅ *दिन - बुधवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - चैत्र*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - प्रतिपदा शाम 05:26 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - रेवती पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *योग - ब्रह्म दोपहर 05:38 तक तत्पश्चात इन्द्र*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:33 से दोपहर 02:04 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:39*
⛅ *सूर्यास्त - 18:50* 
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - राष्ट्रीय चैत्र नूतन वर्ष वि.सं. 2077 प्रारंभ, गुडी पड़वा (पूरा दिन शुभ मुहूर्त), शालिवाहन शक 19:42 प्रारंभ, ध्वजारोहण, चैत्र-वासंती नवरात्रि प्रारंभ, चेटीचंड, चन्द्र-दर्शन*
 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


          🌷 *दुर्गा सप्तशती* 🌷
🙏🏻 *25 मार्च, बुधवार से चैत्र मास के नवरात्रि हैं जो कि 02 अप्रैल, गुरुवार तक चलेंगे। देवी मां प्रसन्न करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। अगर आप पूरी दुर्गा सप्तसती का पाठ नहीं कर सकते हैं तो इसके कुछ मंत्रों का जप करने से भी शुभ फल मिल सकते हैं।*
🙏🏻 *दुर्गा सप्तसती के मंत्र बहुत ही चमत्कारी हैं, अगर विधि-विधान से इनका जप किया जाए तो भक्त को देवी की कृपा मिल सकती है। ये मंत्र और मंत्र जप की सामान्य विधि नीचे बताई गई है।*
🙏🏻 *मंत्र जप के लिए सावधानी*
*दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का सही उच्चारण के साथ जप करना चाहिए। यदि आप मंत्रों का उच्चारण ठीक से नहीं कर सकते तो किसी योग्य ब्राह्मण से इन मंत्रों का जप करवाएं, अन्यथा इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। साथ ही मंत्र जप करने वाले व्यक्ति को पवित्रता और ब्रह्मचर्य का भी ध्यान रखना चाहिए।*
 👉🏻 *ये जप की सामान्य विधि*
➡ *1. नवरात्रि  में रोज सुबह जल्दी उठकर साफ वस्त्र पहनकर सबसे पहले माता दुर्गा की पूजा करें।*
➡ *2. इसके बाद घर के मंदिर में या किसी अन्य देवी मंदिर में आसन पर बैठकर मंत्रों का जप करें।*
➡ *3. मंत्र जप के लिए लाल चंदन के मोतियों की माला का उपयोग करना चाहिए।*
➡ *4. मंत्र जप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए।*
🙏🏻 *गरीबी से छुटकारा चाहते हैं तो नवरात्रि  में रोज करें दुर्गा सप्तशती के इन मंत्रों का जप ।*
👉🏻 *ये हैं मंत्र*
💷 *1. गरीबी से मुक्ति पाने के लिए मंत्र*
*दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो: स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।*
*दारिद्रयदु:खभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदार्द्रचित्ता।।*
😡 *2. बुरी नजर से रक्षा के लिए मंत्र*
*शूलेन पाहि नो देवि पाहि खड्गेन चाम्बिके।*
*घण्टास्वनेन न: पाहि चापज्यानि:स्वनेन च।।*
😴 *3. परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र*
 *देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य।*
*प्रसीद विश्वेश्वरी पाहि विश्वं त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य।।*
 💥 *विशेष - इन 3 में से किसी एक मंत्र का जप कर सकते हैं या एक-एक करके तीनों मंत्रों का जप भी किया जा सकता है।*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *चैत्र मास के नवरात्र का आरंभ 25 मार्च,बुधवार से हो रहा है। नवरात्रि  में रोज देवी को अलग-अलग भोग लगाने से तथा बाद में इन चीजों का दान करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। जानिए नवरात्रि  में किस तिथि को देवी को क्या भोग लगाएं-*
🙏🏻 *प्रतिपदा तिथि  (नवरात्र के पहले दिन) पर माता को घी का ।भोग लगाएं ।इससे रोगी को कष्टों से मुक्ति मिलती है तथा शरीर निरोगी होता है ।*
👉🏻 शेष कल...........
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक वासंतिक नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार वासंतिक नवरात्रि का प्रारंभ 25 मार्च, बुधवार से हो रहा है, धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि में हर तिथि पर माता के एक विशेष रूप का पूजन करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती हैं । जानिए नवरात्रि में किस दिन देवी के कौन से स्वरूप की पूजा करें-*
🌷 *हिमालय की पुत्री हैं मां शैलपुत्री* 🌷
*चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार, देवी का यह नाम हिमालय के यहां जन्म होने से पड़ा। हिमालय हमारी शक्ति, दृढ़ता, आधार व स्थिरता का प्रतीक है। मां शैलपुत्री को अखंड सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। नवरात्रि  के प्रथम दिन योगीजन अपनी शक्ति मूलाधार में स्थित करते हैं व योग साधना करते हैं।*
🙏🏻 *हमारे जीवन प्रबंधन में दृढ़ता, स्थिरता व आधार का महत्व सर्वप्रथम है। इसलिए इस दिन हमें अपने स्थायित्व व शक्तिमान होने के लिए माता शैलपुत्री से प्रार्थना करनी चाहिए। शैलपुत्री की आराधना करने से जीवन में स्थिरता आती है। हिमालय की पुत्री होने से यह देवी प्रकृति स्वरूपा भी हैं । स्त्रियों के लिए उनकी पूजा करना ही श्रेष्ठ और मंगलकारी है।*
👉🏻 शेष कल.......


📖 
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
मेष - 
आज का दिन आर्थिक लाभ मिलने का है। आज अपनी ऊर्जा व्यर्थ चिंताओं में लगाने की बजाय उसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं। आज काम की डेडलाइन पूरी करने में परेशानी हो सकती है। दुविधाओं में निर्णय न लें, परिस्थिति के अनुकूल होने का इंतज़ार करें। आज विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए। यदि किसी के लिए मन में भावनाएं हैं, तो उन्हें व्यक्त अवश्य करें।


वृष - 
आज का दिन आपके लिए कुछ नई चीजों के साथ आगे बढ़ने का है। आज कुछ लोगों के लिए पुरानी परिस्थितियां छूटती जा रही हैं, मन में उदासी महसूस होगी। किन्तु यह एक नए जीवन की ओर का संकेत भी है। इस बदलाव को ख़ुशी से अपनाएं। जो आपके जीवन के लिए सहायक नहीं है, वह आपसे दूर हो जाएगा। आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं।


मिथुन -
आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियों से भरा रह सकता है। आज काम में आपको कुछ अनचाही रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।
कर्क -
आज का दिन आपके लिए पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का है। यदि किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ़ ज़रूर करें। इससे आपकी सेहत बेहतर होगी और आपके कर्म अच्छे होंगे। व्यर्थ चिंता न करें। परिस्थिति जल्द ही अनुकूल ही जाएगी। परिस्थिति के प्रति अनासक्ति का भाव रखें, इससे आपको लाभ होगा। नकारात्मक सोच से बचें और नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहें।


सिंह - 
आज का दिन आपके लिए थोड़ी उथल-पुथल वाला रह सकता है। योजनाओं में बाधा आने के कारण मन में बेचैनी हो सकती है। किसी भी काम को संपन्न करने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, किन्तु आपकी यह मेहनत जल्द ही फल लाएगी। इसलिए हताश न हों। आपका काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। परिवार के साथ भी थोड़ा समय बिताने के लिए अवश्य निकालें।


कन्या - 
आज का दिन आपके लिए अपनी योजनाओं को थोड़ा रोकने या उन पर फिर से विचार करने का है। आपके लिए दिन नए सिरे से अपनी प्राथमिकताएं तय करने का है। आपके आइडियाज और प्लान्स जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें
तुला - 
आपके सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप हर परिस्थिति को अनुकूल करने में सफल होंगे। आज महवपूर्ण निर्णय लेने के लिया अच्छा दिन है। कोई महत्वपूर डील आपके हक़ में हो सकती है। परिवारजनों के साथ खुश्यों भरा दिन रहेगा। आज का दिन अपने दैनिक कार्यों के अलावा कुछ ऐसा करने की भी सोचें जिससे आपके और आपके करीबी लोगों के अलावा सामाजिक रूप से भी किसी का उद्धार हो। किसी सामाजिक सेवा कार्यक्रम का हिस्सा बनें।


वृश्चिक - 
आज आप खुद को थोड़ा बदलने का प्रयास करेंगे। अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों नहीं तो आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान कर सकते हैं। रिश्तों में भी दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा। आपके आइडियाज बुत सराहनीय हैं किन्तु उन्हें थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता है। प्रेमी या प्रेमिका से आज किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।


धनु - 
आज का दिन आपका सामाजिक मेलजोल या पारिवारिक कामों को पूरा करने में जा सकता है। आज लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा, जिस कारण कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और महत्वपूर्ण है। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।
मकर -
आज आपको अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। यदि किसी की बात या व्यवहार से आपको ठेस पहुंचा है तो उसके कारण अपने आप को दोषी न समझें और उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं। जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता है।


कुम्भ - 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थितियां बनाने वाला है। आपके लिए कुछ साझेदारी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक रह सकता व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आताम्विश्वास की कमी न होने दें। बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा।


मीन - 
आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें। दूसरों की खुले दिल से मदद करें। आज विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा दिन रहेगा। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इसलिए अड़ियल स्वभाव से दूर रहें


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। 
जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  


 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25 
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 
  
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  
 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा।


नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...