मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020

आज का पंचाग 12 फरवरी 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 12 फरवरी 2020*
⛅ *दिन - बुधवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - फाल्गुन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - माघ)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - तृतीया रात्रि 11:39 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी सुबह 11:46 तक तत्पश्चात हस्त*
⛅ *योग - धृति रात्रि 11:38 तक  तत्पश्चात शूल*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:41 से दोपहर 02:05 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 07:12*
⛅ *सूर्यास्त - 18:33* 
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - संकष्ट चतुर्थी  (चन्द्रोदय रात्रि 09:57)*
 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *विष्णुपदी संक्रांति* 🌷
➡ *13 फरवरी 2020 गुरुवार को विष्णुपदी संक्रांति है ।*
🙏🏻 *पुण्यकाल: सुबह  08:41 से दोपहर 03:05 तक | इस में किया गया जप , ध्यान , पुण्य कर्म लाख गुना पुण्यदायी होता है –  ( पद्म पुराण , सृष्टि खंड )*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बल-वीर्य की वृद्धि के लिए* 🌷
🌿 *तुलसी के बीज को मिक्सी में घुमा लो और उससे साड़े तीन गुना गुड़ की चाशनी बनाकर उसमे डाल दो । फिर मटर जितनी गोलियां बना लो । २ गोली सुबह दूध के साथ लो । इससे बल-वीर्य बढेगा और यौवन आएगा ।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 
🌷 *पुण्यदायी तिथियाँ* 🌷
➡ *06 मार्च - आमलकी एकादशी (व्रत करके आँवले के वृक्ष के पास रात्रि – जागरण, उसकी 108 या 28 परिक्रमा करनेवाला सब पापों से छूट जाता है और 1000 गोदान का फल प्राप्त करता है |)*
➡ *09 मार्च - होलिका दहन (रात्रि – जागरण, जप, मौन और ध्यान बहुत ही फलदायी होता है |)*
➡ *14 मार्च - षडशीति संक्रांति (पुण्यकाल: दोपहर 11:55 से शाम 06:19 तक) (ध्यान, जप व पुण्यकर्म का फल ८६,००० गुना होता है | - पद्म पुराण )*
➡ *15 मार्च - रविवारी सप्तमी ( सूर्योदय से 16 मार्च प्रात: 03:20 तक )*
➡ *16 मार्च - भगवत्पाद साँई श्री लीलाशाहजी महाराज का प्राकट्य दिवस*
➡ *20 मार्च - पापमोचनी एकादशी (व्रत करने पर पापराशि का विनाश हो जाता है |)*



नए वाहन खरीद के शुभ महुर्त


1 फरवरी शनिवार
 अश्विनी माघ शुक्ल सप्तमी कुम्भ लग्न, मीन लग्न, अभिजित मुहूर्त, वृषभ लग्न
10 फरवरी सोमवार 
मघा फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा मुहूर्त 11:32 तक
26 फरवरी बुधवार
 उतरा भाद्रपद फाल्गुन शुक्ल तृतीया मीन लग्न, मेष लग्न, वृषभ लग्न
28 फरवरी शुक्रवार 
अश्विनी फाल्गुन शुक्ल पंचमी मीन लग्न, मेष लग्न, वृषभ लग्न, अभिजित मुहूर्त



2 मार्च सोमवार
 रोहिणी फाल्गुन शुक्ल सप्तमी मुहूर्त 13:56 बाद
11 मार्च बुधवार
 हस्त चैत्र कृष्ण द्वितीया मेष, वृषभ लग्न, मिथुन लग्न
25 मार्च बुधवार
 रेवती चैत्र शुक्ल प्रतिपदा वृषभ लग्न, कर्क लग्न
26 मार्च बृहस्पतिवार
 रेवती/अश्विनी चैत्र शुक्ल द्वितीया वृषभ लग्न, अभिजित मुहूर्त


 अगर आप कोई नया वाहन खरीदते हैं तो उसका पूजन अवश्य करना चाहिए। नये वाहन के पूजन के बाद ही वाहन चलाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इसे शुभ माना जाता है। वाहन की पूजा के लिए कर्पूर, नारियल, फूलमाला, जल का कलश, गुड़ या मिठाई, कलावा, सिंदूर घी मिश्रित सामग्री खरीद लें। घर में नए वाहन के प्रवेश से पहले आम के पत्ते से तीन बार गंगा जल छिड़के। अगर घर में गंगा जल नहीं है तो ताजा जल का इस्तेमाल करें। जल का छिड़काव करने के बाद वाहन पर सिन्दूर व धी के तेल के मिश्रण से स्वस्तिक का निशान बना दें


शास्त्रों में स्वस्तिक का बहुत महत्व बताया गया है। इसे वाहन पर लगाने को शुभ माना जाता है।स्वस्तिक का निशान बनाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। कहा जाता है कि स्वस्तिक का निशान बनाने से यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आता। स्वस्तिक का निशान बनाने के बाद वाहन को फूलमाला पहनाएं और वाहन पर तीन बार कलावा लपेट दें।  कलावा रक्षासूत्र होता है, जो हमारे वाहन की रक्षा करता है।


घर के बाहर वाहन की कर्पूर से आरती करें और कर्पूर की राख से वाहन पर तिलक लगा दें। राख का तिलक वाहन को नजरदोष से बचाता है। इसके बाद कलश में रखे जल को दाएं-बाएं डाले दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से वाहन के लिए स्वागत का भाव प्रदर्शित होता है। अब अपने वाहन पर मिठाई रख दें और पूजा के बाद इस मिठाई को गाय को खिला दें।


एक नारियल लेकर वाहन के चारों ओर सात बार चक्कर लगाएं और नारियल को वाहन के सामने फोड़े। ध्यान रहे जब भी वाहन को पहली बार स्टार्ट करें तो वाहन को इसी के ऊपर से चलाएं। अगर हो सके तो वाहन के लिए पीली कौड़ी लें और इसे काले धोगे में पिरो लें। बुधवार के दिन काले धागे वाली कौड़ी को अपने वाहन पर लटका दें।  ऐसा करने से वाहन की रक्षा होती है


मेष 
किसी अपने का व्यवहार समझ से परे रहेगा। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दु:खद सूचना प्राप्त हो सकती है। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। जोखिम व उठाएं। भागदौड़ अधिक होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।



वृष 
प्रयास सफल रहेंगे। कार्य सुचारु रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बनेगी। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें।


मिथुन 
घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़े।
कर्क 
पुरानी लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। काम में मन लगेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।


सिंह
 नई योजना बनेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कारोबारी बाधा सुलझाने में मदद मिलेगी। घरेलू चिंता कम रहेगी। काम पर ध्यान दे पाएंगे। उत्साह व पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।


कन्या 
 धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जल्दबाजी से बचें। वाणी पर संयम रखें। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रु भय रहेगा। क्रोध न करें। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें
तुला 
 तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। नए काम प्रारंभ करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें।


वृश्चिक 
 वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में लापरवाही न करें। विशेषकर स्त्रियां सावधान रहें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आरोग्य प्राप्ति होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।


धनु 
 क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बड़े लोगों की सलाह मानें, लाभ होगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें
मकर 
 विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। यात्रा सुखद रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। बुद्धि के प्रयोग से लाभ में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।


कुंभ 
मन में अच्छे विचार नहीं आएंगे। बेवजह परेशानी खड़ी हो सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग बाधा का कारण बनेगा। व्यवसाय धीमा चलेगा।विवाद को बढ़ावा न दें। अपनों से बिगाड़ न हो, ध्यान रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।


मीन 
बिगड़े काम बनते चले जाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहयोग से काम होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। यात्रा व निवेशादि लाभ देंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेगे। प्रमाद न करें।


जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
 
शुभ वर्ष :  2021, 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...