सोमवार, 20 मार्च 2023

नवरात्र पर करेंगे ये तो दूर होंगी विघ्न बाधाएं


चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से होगी। वहीं, इसका समापन 30 मार्च को राम नवमी के दिन होगा। नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करके मां अम्बे की पूजा की जाती है। नवरात्र के 9 दिनों में कई जगहों पर मेला भी लगता है। अष्टमी और नवमी को कन्या भोज कराया जाता है। वहीं, नवरात्रि में वास्तु शास्त्र का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं-

- चैत्र नवरात्रि में देवी की प्रतिमा या कलशा की स्थापना उत्तर-पूर्व दिशा में करनी चाहिए। इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। अखंड ज्योचि की स्थापना आग्नेय कोण में करना चाहिए।

- नवरात्रि पर घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह लगाना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही घर के मेन गेट को आम के पत्तों से सजाना चाहिए।

- माता की प्रतिमा को लड़की के पाटे पर रखें। यदि चंदन की चौकी हो, अच्छा है। चंदन शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है।    - किसी भी शुभ समय में काले रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नवरात्रि के 9 दिनों में काल रंग के वस्त्र न पहनने। काले रंग से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

- नवरात्र में पीले और लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिए। पीला रंग जीवन में उत्साह, चमक और प्रसन्नता लाता है। वहीं, लाल रंग से जीवन में उमंग आती है। माता को भी इन्हीं दो रंगों से सजाना चाहिए।

- नवरात्रि में कर्पूर जलाकर देवी मां की आरती करनी चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। वहीं, घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है।

चैत्र नवरात्र :इस बार नौका पर होगा मां का आगमन


चैत्र नवरात्र 22 मार्च 2023 से 30 मार्च 2023 तक : कलश स्थापना प्रात: 10:55 से 12:26 बजे के बीच गुलीक काल में सर्वश्रेष्ठ :- पंडित विनय शर्मा

इस बार मां दुर्गा का आगमन नाव यानी नौका पर हो रहा है। यह भी एक प्रकार से शुभ संकेत है। वैसे तो माँ दुर्गा सिंह की सवारी करती है, लेकिन नवरात्र के पावन दिनों में धरती पर आते समय उनकी सवारी बदल जाती है। माँ जगदंबे की सवारी नवरात्र के प्रारम्भ होने वाले दिन पर निर्भर करती है। नवरात्र का प्रारम्भ जिस दिन होता है उस दिन के आधार पर उनकी सवारी तय होती है। ठीक इसी प्रकार से वह जिस दिन विदा होती है, उस दिन के आधार पर प्रस्थान की सवारी तय होती है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र  22 मार्च 2023 से 30 मार्च 2023 तक रहेंगे। चैत्र नवरात्र का शुभारम्भ दिन बुधवार से हो रहा हैं तो इसीलिए माता का आगमन नाव पर होगा। माँ जगदम्बे का नौका यानी नाव पर आगमन शुभ माना जाता है। नाव पर सवार होकर माता जब भी आती है तब अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है और सभी कष्ट हर लेती है। 31 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को दशमी तिथि है। इस दिन माता प्रस्थान करेगी। वही जब शुक्रवार को नवरात्र समाप्त होते हैं तो माँ दुर्गा की वापसी हाथी पर होती हैं जो अधिक बरसात की ओर संकेत करता है। 


मुजफ्फरनगर में स्थित एक मात्र धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के संचालक रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ पंडित विनय शर्मा ने बताया कि 22 मार्च 2023 को कलश स्थापना प्रातः 10:55 से 12:26 बजे के बीच गुलीक काल में किया जाए तो अत्यंत श्रेष्ठ रहेगा क्योकि गुलीक काल प्रतिदिन वार के अनुसार निश्चित समय पर आने वाला वह शुभ मुहूर्त हैं जिसमें किए जाने वाले कार्यों के सफल होने की सर्वाधिक सम्भावना होती हैं। 22 मार्च 2023 को दोपहर 12:26 बजे से 1:57 बजे के बीच राहु काल होगा। राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए | घटस्थापना के लिए आवश्यक सामग्री:- चौड़े मुँह वाला मिट्टी का एक बर्तन, पवित्र स्थान की मिट्टी, सप्तधान्य (7 प्रकार के अनाज), कलश, जल (संभव हो तो गंगाजल), कलावा/मौली, सुपारी, आम या अशोक के पत्ते (पल्लव), अक्षत (कच्चा साबुत चावल), छिलके/जटा वाला नारियल, लाल कपड़ा। घट स्थापना करते समय “ॐ अपां पतये वरुणाय नमः” मंत्र के साथ कलश पूजन होता है। घटस्थापना विधि :- पहले मिट्टी को चौड़े मुँह वाले बर्तन में रखें और उसमें सप्तधान्य बोएँ। अब उसके ऊपर कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग (गर्दन) में कलावा बाँधें। आम या अशोक के पल्लव को कलश के ऊपर रखें। अब नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर और पल्लव के बीच में रखें। नारियल में कलावा भी लपेटा होना चाहिए। घटस्थापना पूर्ण होने के बाद देवी का आह्वान करते हैं। एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर माँ भगवती का विग्रह स्थापित करके उसकी नौ दिन तक नित्य पूजा की जाती है। माँ दुर्गा के साधक को नित्य दुर्गा सप्तशती का पाठ, दुर्गा चालीसा और दुर्गा जी का नवार्ण मंत्र “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” इस मंत्र की स्फटिक माला से एक माला प्रतिदिन करनी चाहिए। नवरात्रि के दिनों में माँ दुर्गा नौ दिन के लिए पृथ्वी पर विचरण करती है। इन नौ दिनो में जो व्यक्ति माँ भगवती का अपने घर में आह्वान करके उनकी पूजा अर्चना करता है, उसके परिवार में सुख ऐश्वर्य का अपार भण्डार रहता हैं। नवरात्र के अन्तिम दिन कन्या पूजन का भी विधान है। कन्याओं का पूजन करके उन्हें भोजन कराना चाहिए | कन्या 3 वर्ष से 10 वर्ष तक की आयु की होनी चाहिए।

मुजफ्फरनगर अपरहण के बाद हत्या मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद और 25-25 हजार जुर्माना

 


मुजफ्फरनगर। नाबालिग के अपहरण के बाद हत्या के मामले में पांच दोषियों को अदालत ने उम्रकैद और 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। शव छिपाने के मामले में एक दोषी पर पांच हजार का अतिरिक्त अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। अपर सत्र न्यायालय कोर्ट नंबर तीन के पीठासीन अधिकारी गोपाल उपाध्याय ने सुनवाई की।

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा और सहायक शासकीय अधिवक्ता अरुण शर्मा ने बताया कि बाबरी थाना क्षेत्र के अय्यूब ने 24 जुलाई 2007 को अपने नाबालिग पुत्र हैदर कुरैशी के गुम होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद वादी ने नाबालिग पुत्र का शव मिलने के बाद बुटराड़ा निवासी अनुज, इमरान, इकबाल, राजीव, सलीम और कासमपुर निवासी रवि के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा कायम करा दिया था।

तत्कालीन थाना प्रभारी फूल चंद भारती ने विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया। अदालत में मामले का विचारण किया। दोनों पक्षों की तर्कों को सुनने के बाद अदालत ने पांच दोषी अनुज, इकबाल, राजीव, सलीम और रवि को हत्या में दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास, 15-15 हजार जुर्माना और अपहरण के अपराध में 10 वर्ष का कारावास और 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। दोषी रवि को शव छिपाने के मामले में भी दोषी मानते हुए पांच वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड सजा सुनाईं। तीनों धाराओं में सुनाई गई कारावास की सजा एक साथ चलेंगी।

मुजफ्फरनगर में बेखौफ बदमाशों ने चार घरों में की 25 लाख की चोरी

 


खतौली। कोतवाली क्षेत्र के छछरपुर गांव में रविवार रात चोरों ने चार घरों में धावा बोलकर नकदी, जेवरात समेत करीब 25 लाख कीमत का सामान चोरी कर ले गए। परिवार के लोग सोते रह गए और चोरों ने घर खंगाल दिए। चोरी की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

गांव छछरपुर में रविवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए 25 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया जबकि दो घरों में चोरी का प्रयास किया। गांव निवासी विजेंद्र पुत्र कैलाश का परिवार घर में सो रहा था। चोरों ने दीवार फांदकर छत पर बने कमरों में धावा बोल दिया। वहां रखी सेफ का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत करीब दस लाख कीमत का सामान चोरी कर लिया। प्रेम सैनी पुत्र मामचंद सैनी के घर से चोर 15 हजार की नकदी के अलावा करीब चार लाख कीमत का सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। जगबीर पुत्र कालिया के घर से 20 हजार की नकदी समेत करीब पांच लाख का सामान चोरी कर फरार हो गए। अनिल सैनी के घर से चोर 42 हजार की नकदी के अलावा करीब छह लाख कीमत का सामान चोरी कर फरार हो गए जिन घरों में बदमाशों ने चोरी की है वह गांव में जंगल के रास्ते पर बने हैं। इसके अलावा चोरों ने कृपाल पुत्र बीरम सिंह और विनोद पुत्र मूलचंद के घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। बताया कि सभी जगह चोरों ने मकान की ऊपरी मंजिल पर धावा बोलकर चोरी की है। एक रात में चार घरों में हुई चोरी से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित लोगों से पूछताछ की। पीड़ितों की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।

किसान महापंचायत खत्म, 30 अप्रैल को बैठक में तय होगी रणनीति


नई दिल्ली। कृषि मंत्री से बैठक कर लौटने के बाद किसानों की दिल्ली की महापंचायत खत्म हो गई। किसानों ने एलान किया है कि अगर 30 अप्रैल तक सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया तो किसान आंदोलन पार्ट-2 खत्म भी हो जाएगा। लेकिन अगर सरकार ने किसानों की मांग नहीं मानी तो संयुक्त किसान मोर्चा 30 अप्रैल को बैठक में आगे की रणनीति तय करेगा। किसानों का कहना है कि आज कृषि मंत्री से बैठक में उन्हें बिजली संशोधित विधेयक को लेकर भी आश्वासन मिला है।

कृषि मंत्री के साथ किसान प्रतिनिधियों की बैठक में 14 बिन्दुओं पर चर्चा हुई। किसानों ने मंत्री से एमएसपी कमेटी में किसानों के प्रतिनिधित्व, एमएसपी की गारंटी, बिजली में किसानों को सब्सिडी, किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों की वापसी, नए किसानों को कर्ज मुक्ति सहित कई और मुद्दों पर चर्चा हुई। किसान नेताओं का कहना है कि मंत्री से अलग मुद्दों और समस्याओं को दूर करने के लिए मिले आश्वासन के बाद इस दिशा में पहल का इंतजार रहेगा। बैठक में दर्शन पाल, हन्नाल मोला, डॉ. सुनील मित्तल, युद्धवीर सिंह, मंजीत राय, सुरेश कौथ और आशीष मित्तल मौजूद रहे। किसान नेताओं में पंजाब के दो किसान नेताओं के घरों पर सीबीआई की छापेमारी के मुद्दे से संबंधित ज्ञापन भी मंत्री को सौंपा।

कचहरी पुलिस चौकी का एसएसपी ने किया उद्घाटन



मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र सिविल लाईन में नवनिर्मित पुलिस चौकी कचहरी का फीता  किया गया।

अवगत कराना है कि अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय द्वारा आज दिनांक 20.03.2023 को थानाक्षेत्र सिविल लाईन में नवनिर्मित पुलिस चौकी कचहरी का उद्धाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि नवनिर्मित पुलिस चौकी कचहरी से क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले बैंको, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अडडा, क्लेक्ट्रेट, कचहरी आदि में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढेगा, साथ ही किसी भी फरियादी/पीडित की समस्या पर तत्काल कार्यवाही भी की जा सकेगी। नवनिर्मित पुलिस चौकी कचहरी से बेहतर पुलिसिंग के साथ ही उत्पन्न समस्याओं में तत्काल पुलिस की सेवा आम जनता को मिल सकेगी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नवनिर्मित पुलिस चौकी कचहरी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में घूमकर लोगों से संवाद करें जिससे कि जनपद में भयमुक्त माहौल पैदा हो। चौकी में 24*7 पुलिसकर्मी उपलब्ध रहेंगे तथा हर समय पीने के लिए शुद्ध पेयजल  एवं फरियादियों/पीडितों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी नईमण्डी श्री हिमांशु गौरव सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रामलीला मैदान दिल्ली में जुटे किसान, कृषि मंत्री से मिलने वार्ता



नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और किसान नेताओं की बैठक में एक बार फिर किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। वार्ता के बाद सभी किसान नेता रामलीला मैदान जा रहे हैं। वहां पहुंचकर बताएंगे कि क्या निष्कर्ष निकला।

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से किसान एकत्रित होकर रवाना हुए।मुजफ्फरनगर, मोदीनगर, मुरादनगर रावली और मेरठ समेत अलग-अलग जगह से किसान अपनी गाड़ी के साथ नारेबाजी करते हुए रवाना हुए। इस बीच किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। किसानों की महापंचायत को देखते हुए यूपी गेट और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर पुलिसकर्मी बैरिकेड के साथ तैनात हैं। हालांकि यूपी पुलिस की तरफ से किसानों को नहीं रोका जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से यूपी गेट से दिल्ली सीमा के बीच सुरक्षा के इंतजाम किए हुए हैं।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...