रविवार, 12 अप्रैल 2020

जिला परिषद मार्किट में एडीएम प्रशासन ने कराया लॉक डाउन का पालन

मुज़फ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में लॉक डाउन का पालन कराने को लेकर जिला परिषद मार्केट पहुंचे एडीएम प्रशासन अमित कुमार वही एडीएम प्रशासन अमित कुमार के साथ नगर पालिका ईओ  विन्यमणि त्रिपाठी भी मौजूद जिला परिषद बाजार के अंदर घूम घूम कर दवाइयों की दुकान में कर रहे हैं निरीक्षण सोशल डिस्टेटिंग का दे रहे दिशा निर्देश वई मेडिकल स्टोर पर जाकर पूछा कोई दिक्कत तो नहीं पुलिस प्रशासन को करें सहयोग लॉक डाउन का पालन करें और सोशल डिस्टेटिंग का बिल्कुल ध्यान रखें अगर किसी तरह की कोई भी शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।


जिला पंचायत टीम ने सौंपा केंद्रीय मंत्री को चैक

मुज़फ्फरनगर। जिला पंचायत मुजफ्फरनगर की निधि से केंद्रीय मंत्री को 51 लाख का चैक सौंपा। 
जिला पंचायत मुजफ्फरनगर की निधि से जिला पंचायत की टीम ने  केंद्रीय मंत्री को 51 लाख का चैक सौंपा।  केन्द्रीय मंत्री व सांसद डॉ. संजीव बालियान के आवास पर जिला पंचायत की और से  51लाख रु० का योगदान बवअपक 19 (कोरोना वायरस) से बचाव के लिए सहायता राशि के रूप मे उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड मे दिया गया। चैक देते वक्त
मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्षा पति अर्जुन तोमर, हरेन्द्र शर्मा,  हरीश राठी बब्बू ,  योगेंद्र कुमार, धीरेंद्र चैधरी मौजूद रहे।


43 व्यक्तियों के विरुद्ध 10 अभियोग । FIR की होम डिलीवरी

मुज़फ्फरनगर। FIR की होम डिलीवरी मुज़फ्फरनगर पुलिस द्वारा की गई। 1. शहजाद पुत्र ईदू, विपुल त्यागी पुत्र अनिल त्यागी थाना कोतवाली नगर
Cr No 227/2020 u/s 269,270 IPC 
2. एजाज पुत्र सलीम, शमीम पुत्र इब्राहिम, अनवर पुत्र अनीस, फिरोज खान पुत्र मौ0 हनीफ, छोटू पुत्र प्रताप सिंह, आरिफ पुत्र मौहर्रम हलीम
थाना नई मण्डी
Cr No 200/2020 u/s 188,269,270 IPC
3. शहनवाज पुत्र सलीम, वसीम पुत्र ताहिर, मुस्तकीम पुत्र घिस्सन, वसीम पुत्र तस्लीम, अब्दुल सलाम पुत्र रियाज
थाना चरथावल
Cr No 131/2020 u/s 188,269 IPC
4. नफीस उर्फ पप्पू पुत्र अब्दुल सकूर, आजाद पुत्र मकसूद
थाना खतौली
Cr No  150/2020 US-188 IPC व 51 आपदा प्रबन्धन अधि0
5.कुँवर सेन पुत्र कालूराम, राजेश पुत्र सीताराम, राजेन्द्र पुत्र ब्रहमदत्त, सुमित पुत्र सुरेशपाल, सुधीर पुत्र कर्मवीर, रोहित पुत्र राकेश, प्रमोद पुत्र चतर सिंह, कल्लू पुत्र तिलकराम, अमित पुत्र चरण सिंह, जयवीर पुत्र चरणसिंह, शाहरुख पुत्र कय्यूम, दानिश पुत्र सराफत, आरिज पुत्र मुर्तजा, दाऊद पुत्र कल्लू, इमरान पुत्र महराज, इन्द्रपाल पुत्र महेन्द्र, मुम्त्याज पुत्र मंगता, फिरोज पुत्र अय्यूब, दिलशाद पुत्र सुलेमान, वसीम पुत्र नईम, ईनाम पुत्र नजीर, उम्मेद पुत्र मोमिन
थाना शाहपुर
Cr No  128,129,130/2020 US-188,269 IPC 
6 उग्रसेन पुत्र किशनपाल, रोहताश पुत्र किशनपाल
थाना ककरौली
Cr No  57/2020 US-188,269,270 IPC 
7 संजय पुत्र बालकिशन, नवीन सैनी पुत्र मुकेश
थाना रतनपुरी
Cr No  49/2020 US-188,269 IPC तहत कार्यवाही करना सुनिश्चित किया हैं।


सील किये गए क्षेत्रों में रैपिड एक्शन फोर्स के साथ फ्लैग मार्च

मुज़फ्फरनगर । नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर स्थित मस्जिद से कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने मस्जिद की चारो दिशाओं में लगभग एक किलोमीटर तक का एरिया सील कर दिया हैं।। सील किये गए एरिया में पुलिस फ़ोर्स लगातार फ्लैगमार्च करती नज़र आ रही है। सूनसान पड़ी सड़क व गली के बाहर बेरीकेटिंग कर दी गई है।


13 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में करेगा प्रवेश, 7 राशियों के लिए शुभ रहेगा


सोमवार, 13 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेगा। इस राशि में सूर्य ज्यादा प्रभावशाली रहता है। उज्जैन के ज्योतिष के अनुसार सूर्य के मेष राशि में आने से गर्मी बढे़गी और लोगों को गर्मी से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ये ग्रह 14 मई तक मेष राशि में ही रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों पर मेष राशि के सूर्य का कैसा असर होने वाला है, ये राशिफल चंद्र राशि के आधार पर बताया जा रहा है...
मेष राशि
मेष राशि के लिए सूर्य शुभ स्थिति में रहेगा। इसी राशि में सूर्य रहेगा। इन लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। धैर्य के साथ काम करेंगे। लाभकारी के अवसर मिलेंगे।
वृषभ राशि
इन लोगों के लिए सूर्य द्वादश रहेगा, जो कि परेशानियां बढ़ा सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का सहयोग नहीं मिल पाएगा। साथियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सावधानी रहें।
मिथुन राशि
आपके लिए सूर्य एकादश रहेगा। इस वजह से घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ मिलने के योग बनेंगे। नौकरी में कामयाबी मिलेगी।
कर्क राशि
सूर्य की दशम स्थिति शुभ रहेगी। धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के समय पक्ष का रहेगा। नया काम मिल सकता है। सोच-समझकर आगे बढ़ें।
सिंह राशि
इस राशि के लिए सूर्य नवम रहेगा। पुरानी समस्याएं इस दौरान सुलझ सकती हैं। लाभ के साथ ही मान-सम्मान भी मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
आपके लिए सूर्य की स्थिति अष्टम रहेगी। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके काम आ सकता है। धैर्य बनाए रखें, जोश से काम न लें।
तुला राशि
इन लोगों के लिए सूर्य सप्तम रहेगा। लाभदायक स्थिति बन सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। धन मिलेगा।
वृश्चिक राशि
इन लोगों के लिए सूर्य षष्ठम हो जाएगा। ये लोग जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फल मिल पाएगा। सूर्य सामान्य फल देने वाला रहेगा। क्रोध से बचें।
धनु राशि
धनु राशि के लिए सूर्य पंचम हो रहा है। इस वजह से शुभ स्थितियां बन सकती हैं। सभी का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम सूर्य की वजह से पूरा हो सकता है।
मकर राशि
इस राशि के लिए सूर्य चतुर्थ हो जाएगा। कार्यों देरी होगी और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। निराशा बढ़ सकती है। धैर्य बनाए रखें, तनाव से बचेंगे तो सकारात्मक फल मिल सकते हैं।
कुंभ राशि
आपके लिए सुर्य की तृतीय स्थिति शुभ फल देने वाली रहेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में साथियों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
इस राशि से सूर्य द्वितीय स्थान पर रहेगा। इस वजह से आपको सूर्य से सामान्य फल मिलेंगे। सफलता में देरी हो सकती है। मेहनत ज्यादा होगी, मानसिक तनाव रहेगा।


सील किए गए हॉटस्पॉट रैपिड एक्शन फ़ोर्स के हवाले।

मुज़फ्फरनगर। मरकज से आये जमाती के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर नगर के कई इलाके सील किये गए है। किदवईनगर खालापार, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी को रात में तत्काल प्रभाव से जिला प्रशासन ने सील कर दिया था। एक ओर जमाती के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 5 हो गयी है।
जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से सील किये गये क्षेत्रों को रैपिड एक्शन फ़ोर्स के हवाले कर दिया गया हैं। सील किये गए मौहल्लो की निवासियों को घरों में रहने के लिए कहा गया है।


आज का पंचाग व राशिफल

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 12 अप्रैल 2020*
⛅ *दिन - रविवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - वैशाख  (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - पंचमी शाम 05:15 तक तत्पश्चात षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा रात्रि 07:13 तक तत्पश्चात मूल*
⛅ *योग - वरीयान् रात्रि 08:55 तक तत्पश्चातम परिघ*
⛅ *राहुकाल - शाम 05:09 से शाम 06:43 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:23*
⛅ *सूर्यास्त - 18:55* 
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करें तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *खून बढ़ाने के लिए*
🏮 *खून बढ़ाने के लिए, गन्ने का रस पियें ।*
🍈 *बेल का फल सुखाकर उसके गूदे के चूर्ण में मिश्री मिलाकर लेने से भी खून की बढ़ोत्तरी होती है ।*
🙏🏻 *
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पित्तजन्य / गर्मी के कारण बीमारियाँ* 🌷
🌿 *धनिया, आंवला, मिश्री समभाग पीस के रख दें........एक चम्मच रात को भिगो दें और सुबह मसल के पियें तो सिर दर्द में आराम हो जायेगा, नींद अच्छी आएगी, मूत्र दाह, नकसीर में आराम होगा, लू से रक्षा होगी और पेट भी साफ रहेगा ।*
🙏🏻
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *यशप्राप्ति का अदभुत मंत्र* 🌷
🙏🏻 *कौनसा भी कार्य की शुरवात करने से पहिले – ‘नारायण ... नारायण ..., नारायण ..., नारायण ...’ इसी मंत्र का सभी नर - नारी में छूपी सर्वव्यापक परमात्मा के नामस्मरण या उच्चारण करनेवालों को यश अवश्य मिलता है |*
🙏🏻 *-
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞पंचक 
17अप्रैल 2020 दोपहर 12.20 से 
22अप्रैल 2020 दोपहर 1.17 तक


एकादशी 
4अप्रैल 2020
18अप्रैल 2020


प्रदोष
5अप्रैल 2020
20अप्रैल 2020


अमावस्या
22अप्रैल 2020


पूर्णमासी
8अप्रैल 2020


कर्जा , ऋण या उधार बहुत हो गया है ,तो नीचे दिए कुछ बहुत आसान उपाय करें उधारी कम हो जाएगी


-1  सुबह उठकर मुरली बजाते श्री कृष्ण की तस्वीर के दर्शन करें और कर्ज मुक्ति के लिए प्रार्थना करें


2 हनुमानजी के चरणों में मंगलवार व शनिवार के दिन तेल-सिंदूर चढ़ाएं और माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं. हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें.


3 बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर घी-शकर मिलाकर गाय को खिलाने से शीघ्र कर्ज से मुक्ति मिलती है.


4 प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें.


मेष - पॉजिटिव - घर परिवार में सम्मान की दृष्टि से आपको देखा जा सकता है। माता-पिता से संबंध तथा माता-पिता से सहयोग प्राप्त होने के साथ-साथ संतान पक्ष से भी संतुष्टि हो सकती है। संतान के प्रति अच्छा भाव उत्पन्न हो सकता है। घर परिवार में हर तरफ खुशियों का माहौल हो सकता है।


नेगेटिव - अपने पिता के जैसे किसी व्यक्ति या सलाहकार को इस समय आपकी मदद की ज़रूरत हो सकती है। अभी स्मार्ट आर्थिक निर्णय लें और बुराइयों से बचे। प्रकृति या एक सेटिंग में बाहर निकलने के लिए समय निकालें जो आपको दिमाग की शांति ढूंढने में मदद करेगा।


लव - ध्यान रखें कि अत्यधिक संलिप्तता आपको शारीरिक रोग भी दे सकती है। इसके अतिरिक्त अष्टम भाव में उपस्थित सूर्य के कारण आपका कोई पुराना राज बाहर आ सकता है।


व्यवसाय - अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि आप कार्य में कोशिश और परीक्षण कर रहे हैं। दूसरे लोग आपकी प्रबंधकीय प्रतिभा और शानदार बातचीत कौशल को नोटिस कर रहे हैं।


स्वास्थ्य - अत्यधिक धूम्रपान और मादक पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए नहीं तो फेफड़ों से संबंधित परेशानियां आपको काफी हद तक परेशान कर सकती हैं।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8
वृषभ - पॉजिटिव - आप स्थिरता पूर्वक किसी भी कार्य को करने वाले होते हैं। इसलिए आपके कामकाज के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना होती है। संतान के पढ़ाई लिखाई तथा कैरीयर इत्यादि को लेकर स्थितियां अनुकूल होने से मानसिक स्थितियां बेहतर हो सकती हैं।


नेगेटिव - याद रखें, सकारात्मक दृष्टिकोण से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। सकारात्मक विचार सकारात्मक भावनाएं पैदा करते हैं और सकारात्मक जीवन के अनुभवों को आकर्षित करते हैं। बुरी भावनाओं और प्रतिद्वंद्वी मुद्दों से दूर रहें और आशावादी बने।


लव - प्यार के मामलों में आप मिले जुले परिणाम महसूस करेंगे। अष्टम भाव में शुक्र और मंगल की युति आपको वासनात्मक विचारों में उलझाएगी और आपके अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी।


व्यवसाय - इस समय आपको वो चीज़ें चिंतित कर सकती हैं जो आपका ध्यान चाहती हैं। रोजाना के कार्यों को मैनेज करें और महत्वपूर्ण चीज़ों पर ध्यान केंद्रित करें।


स्वास्थ्य - नींद कम आने की संभावना है।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 1


मिथुन - पॉजिटिव - किसी भी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करने से समय के अनुसार अच्छी सफलता प्राप्त होती है। यह गुण आपके अंदर है। साहस और पराक्रम के साथ साथ धैर्य भी आपके अंदर है। इसलिए आपको अपने कार्यों में अच्छी उन्नति देखने को मिल सकती है।


नेगेटिव - अपने रवैये को सकारात्मक रखें और अनावश्यक चर्चाओं व झगड़े से दूर रहें। इससे आपके द्वारा की गयी कड़ी मेहनत को नुकसान पहुँच सकता है और आपकी प्रतिष्ठा खराब हो सकती है। अपने दिमाग को आराम देने और जानकारी प्राप्त करने के लिए अनुसंधान की मदद लें।


लव - प्रेमीजन से कोई बात न छुपाएं, अन्यथा वह आपसे नाराज़ हो सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से आप अपने प्रियतम से अच्छा संवाद स्थापित कर पाएंगे और इससे आपका प्रेम जीवन भी भली-भांति चलता रहेगा।


व्यवसाय - आपके करियर पर नजर डाली जाए तो, हम यह देखते हैं कि जॉब के दृष्टिकोण से नवम भाव में शनि की उपस्थिति मनचाहे ट्रांसफर का योग बना रही है।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य संबंधित चिंताएं परेशान करेंगी।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6


कर्क - पॉजिटिव - सामाजिक मान सम्मान के साथ साथ पोजीशन प्राप्ति के भी अच्छे अवसर प्राप्त होते हैं। धन अचल संपत्ति के लिए भी स्थिति अच्छी होती है। धन-धान्य अचल संपत्ति तथा सगे-संबंधियों से संबंध आत्म सम्मान आत्मविश्वास इत्यादि के क्षेत्र में अच्छी स्थिति हो सकती है।


नेगेटिव - ख़ुशियाँ वो चीज़ हैं जिसके लिए अभी आपको काम करना पड़ेगा। याद रखें कि व्यक्तिगत असफलताएं अनिवार्य हैं क्योंकि इनसे आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इस समय यात्रा की योजनाएं उम्मीद के मुताबिक़ आसान नहीं होंगी।


लव - आपको केवल एक बात का ध्यान रखना है कि प्यार में कोई शॉर्टकट नहीं होता इसलिए जो भी करें, अपने प्रियतम को कॉन्फिडेंस में लेकर करें।


व्यवसाय - आपके रैंक में वृद्धि की संभावना है। साहसी बने और व्यवसाय से संबंधित बैठक और सेल्स प्रदर्शन में साहसिक कदम उठाये।


स्वास्थ्य - अभी किसी नयी शुरुआत के लिए शारीरिक और भावनात्मक तौर पर तैयार रहें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3
सिंह - पॉजिटिव - यदि आप राजनीतिज्ञ हैं तो राजनीतिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जनता का सहयोग तथा आपके पार्टी का साथ दोनों हो सकता है और राजनीतिक क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। भवन वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होने की संभावना अच्छे बन रहे हैं।


नेगेटिव - शायद किसी फ़ालतू निवेश और खर्चों के कारण आपको धन की हानि हो सकती हैं। लेकिन परेशान न हों क्योंकि इस सप्ताह आपको अप्रत्याशित तरीकों से धन प्राप्त हो सकता है।


लव - इस दौरान आपकी सहज बुद्धि तीव्र होगी जिसकी वजह से आप अपने प्रियतम को किसी भी तरह मना ही लेंगे।


व्यवसाय - आप ज़रूरी मरम्मत या बुनियादी, व्यावहारिक ख़रीद में निवेश कर सकते हैं। इस चरण में प्रतिष्ठा और पुरस्कार का मज़ा लें लेकिन घर का भी ध्यान रखें।


स्वास्थ्य - किसी तरह के शोध या डॉक्टरों और सलाहकारों के साथ मिलना भी इस समय ज़रूरी हो सकता है।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 7


कन्या - पॉजिटिव - भवन वाहन माता-पिता इत्यादि का सुख प्राप्त होने की संभावना अच्छी है। यदि आप कोई भवन वाहन प्राप्ति के लिए प्रयासरत है तो आपका प्रयास सफल हो सकता है। साथी के साथ अच्छे संयोग की कामना की जा सकती है।


नेगेटिव - बुराईयों से बचे और इनकी जगह अपने समय और ऊर्जा का प्रयोग अपने बाहरी और आंतरिक सुधार के लिए करें। अगर आप नज़रअंदाज़ महसूस कर रहे हैं और अपने सबसे विश्वसनीय साथी और सलाहकार से मिलें।


लव - शनि का प्रभाव रिश्ते में परेशानियों का कारण बन सकता है लेकिन यहां अनुकूल बात यह है कि राहु आपके पंचम भाव में विराजमान हैं जो किसी न किसी युक्ति से आपको आपके काम में सफल बनाएँगे।


व्यवसाय - व्यापारिक मामलों के लिए चीज़ों को गुप्त रखना बेहद ज़रूरी है इसलिए आप अभी अधिक सुने और कम बोलें। आप इस समय कुछ लोगों से बचना जरुरी हैं।


स्वास्थ्य - खुद या अपने प्रियजनों की स्वास्थ्य चिंताओं के कारण चिकित्सा अभी आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 2


तुला - पॉजिटिव - अनावश्यक यात्रा इत्यादि कम होने की संभावना बन रही हैं। जिससे धन व्यय इत्यादि को लेकर कोई गंभीर समस्या उत्पन्न नहीं होगी। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में हो सकती हैं।


नेगेटिव - आज का दिन आपके लिए तनाव उत्पन्न कर सकता हैं। इस समय में कोई भी कार्य करना या किसी तरह के शुभ कार्यों को लेकर सावधान रहना चाहिए। इन दिनों में शुभ कार्य करना वर्जित रहेगा। उन बाधाओं को दूर करने के बारे में सोचें जो आपको तनाव दे रही है।


लव - दांपत्यजीवन में यह समय आपको मनवांछित खुशी दे सकता है। प्रेमी युगल के दृष्टिकोण से देखें तो यह समय अधिक अनुकूल दिखाई नहीं देता।


व्यवसाय - आपके नेतृत्व के गुणों पर ध्यान दिया जाएगा और आपके शासकीय कौशल की प्रशंसा की जाएगी। जिस भुगतान या अटके हुए मुआवज़े का आप लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे, अभी वो आपको प्राप्त होगा।


स्वास्थ्य - शारीरिक या भावनात्मक बाधाओं से आप प्रतिबंधित महसूस कर सकते हैं।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 4
वृश्चिक -पॉजिटिव - यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का प्रयास कर रहे हैं तो वह सफल हो सकता है। क्योंकि गुरु धनु राशि में संचार कर रहा है जो आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है। यदि पहले से कहीं कोई धन का निवेश किए हैं तो उसका लाभांश अच्छा प्राप्त हो सकता है।


नेगेटिव - यदि किसी रिश्तेदारी इत्यादि में धन दिया है या धन देने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। आपको अपने जनों से सावधान रहना आपकी आर्थिक वृद्धि के लिए बेहतर हो सकता है।


लव - यदि आप अभी तक सिंगल हैं, तो इस दौरान आपके जीवन में किसी व्यक्ति का आगमन हो सकता है और यह व्यक्ति बहुत लंबे समय तक आपके जीवन में अपना प्रभाव छोड़ेगा।


व्यवसाय - कार्य व्यवसाय से संबंधित हो या इंश्योरेंस इत्यादि से संबंधित हो या अन्य तरह के किसी भी आर्थिक लाभ के लिए निवेश करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।


स्वास्थ्य - जोड़ों में दर्द या फिर घुटनों और पिंडलियों में दर्द की परेशानी से जूझना पड़ सकता है।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 1


धनु -पॉजिटिव - घर में किसी तरह के यज्ञ अनुष्ठान इत्यादि होने से घर में सुख शांति समृद्धि की संभावना बेहतर हो सकती हैं। घर परिवार के सहयोग से हर तरह के कार्यो को सफल बनाया जा सकता है। संतान पक्ष, संतान सुख ,संतान के पढ़ाई लिखाई इत्यादि सामान्य रहने की संभावना बन रही है।


नेगेटिव - एक नए पर्यावरण का अंदेशा है। कुछ कानूनी मामलों में अंतिम निर्णय की आवश्यकता हो सकती है। किसी धोखाधड़ी या छल से बचने के लिए वो सबकुछ करें जो आप कर सकते हैं। अच्छे से शोध करें और उन लोगों से राय लें जिन्हें जीवन का अधिक अनुभव है।


लव - आपके रिश्ते को मज़बूती देगा, एक-दूसरे के प्रति आकर्षण भी बढ़ाएगा। आप एक दूसरे को अधिक सम्मान देंगे और एक दूसरे की कद्र करेंगे।


व्यवसाय - धन का आदान-प्रदान तथा आर्थिक लेन-देन में सावधानी आपके लिए महत्वपूर्ण है। आर्थिक परिस्थितियों को सुदृढ़ बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।


स्वास्थ्य - कमर का दर्द आपको परेशान करेगा और कुछ लोगों को डिस्क संबंधी दिक्कत हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 6


मकर - पॉजिटिव - आवश्यकतानुसार आपको भी घर परिवार से सहयोग प्राप्त हो सकता है। माता-पिता से सहयोग प्राप्त होने के साथ-साथ माता-पिता से संबंध भी मधुर होने की संभावना बन रही है। भाई बहन इत्यादि से भी अच्छे संबंध हो सकते हैं।


नेगेटिव - विवादों से बचें, अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें और घर में भी किसी से कोई बहस न करें। आपके ग्रह यह बता रहे हैं कि सावधानी के बाद भी किसी नजदीकी से विवाद की संभावना है। आप अभी सामाजिक और नए लोगों से मिलने के मूड में हैं, लेकिन अपने पार्टनर को नज़रअंदाज़ न करें।


लव - आपका अपने प्रियतम से इस पूरे ही दिन अनेक बातों को लेकर डिस्कशन होगा, जिससे एक दूसरे की मन की बातें और विचार एक दूसरे को समझाएंगे और आप एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।


व्यवसाय - इस समय में आप किसी तरह का कोई निवेश कर सकते हैं। वह निवेश किसी भी तरह का हो सकता है। परंतु जहां भी निवेश करें उसकी पूर्णत: जानकारी आपके लिए आवश्यक है। जिससे कि आपकी आर्थिक स्थितियां सदा बेहतर स्थिति में रहे।


स्वास्थ्य -आरोग्य एकदम अच्छा रहेगा।


भाग्यशाली रंग: किरमजी, भाग्यशाली अंक: 3


कुंभ - पॉजिटिव - आपसी सामंजस्य से परिवार में स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। घर परिवार के लोगों के साथ आपसी तालमेल बेहतर होने से घर में वृद्धि से विकास देखे जा सकते हैं। तथा किसी भी महत्वपूर्ण कार्यों में घर परिवार के लोगों का सहयोग देखने को मिल सकता है।


नेगेटिव - लाभ, प्रसिद्धि और पहचान तीनों बहुत जल्द ही आपको मिलने वाले हैं ऐसे में शांत रहकर लड़ाई झगडे से दूर रहें। कभी कभी बोलने से चुप रहना बेहतर होता है। दूसरों से सहायता चाहना समय की मांग है, इसमें शर्म न करें।


लव - प्रेम संबंधित मामलों के लिए समय अनुकूल रहने की ओर इशारा कर रहा है। यह समय आपके प्रेम जीवन को मज़बूती देने के लिए ही आया है तो इसका पूरा सदुपयोग करें।


व्यवसाय - कोई सुखद समाचार आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। आप अपने सिद्धांतों और कड़ी मेहनत में विश्वास करते हैं और आपको पूरा विश्वास है कि इसे कोई भी बदल नहीं सकता।


स्वास्थ्य - पैरों से संबंधित तकलीफ़ हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3


मीन - पॉजिटिव - यश सम्मान की दृष्टि से स्थितियां अच्छी रहने की संभावना पाई जाती हैं। धन अचल संपत्ति प्राप्ति का उद्देश्य पूरा हो सकता है। सगे-संबंधियों से संबंध सामान्यतः अच्छे हो सकते हैं। घर परिवार की स्थिति को सुदृढ़ बनाने का प्रयास आपका सफल हो सकता है।


नेगेटिव - जल्दबाजी में कोई फैसला लेने के लिए विवश हो सकते हैं इसलिए खुद के लिए मदद लें, हो सकता है कि आप किसी दूसरे के लिए सलाह का स्रोत बन जाएँ। व्याकुलता आपको कई चीज़ों से दूर रखेगी और आप ऐसे लोगों को महत्व भी नहीं दे पाएंगे जिनसे आपको प्रिय हैं।


लव - आप दोनों अपने दोस्तों से एक दूसरे को मिला पाएंगे जिससे आपके प्यार का दायरा और बढ़ेगा तथा दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।


व्यवसाय - आप इस समय अधिक उमीदें कर रहे हैं और आने वाले समय में आपकी यह सारी उम्मीदें पूरी होंगी। जगह या स्थिति में बदलाव से अप्रत्याशित आय हो सकती हैं।


स्वास्थ्य - आप को मुख्य रूप से अपनी कमर की समस्या हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 8


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 
शुभ वर्ष :  2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...