सोमवार, 13 नवंबर 2023

मुजफ्फरनगर ओवरलोड ट्रक पलटने से मजदूर की मौत , हंगामा

 मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना इलाके के गांव बसी के पास मजदूर के ऊपर ओवरलोड ट्रक पलट गया, मजदूर की दबने से मौत हो गई। ग्रामीण और परिजनों ने हंगामा कर मुआवजे की मांग की है। एसडीएम और सीओ ने पहुंचकर पांच लाख के मुआवजे का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। 

शाहपुर थाना इलाके के गांव बसी के रहने वाले 36 वर्षीय जनेशवर मजदूरी का घर लौट रहा था, तभी भोरा कला की ओर से आ रहा ओवरलोड ट्रक उसके ऊपर पलट गया। दबने से जनेशवर की मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। किसान और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। शव नहीं उठाने दिया गया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। बुढ़ाना एसडीएम और सीओ हिमांशु गौरव ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया।


मुजफ्फरनगर पाँच साल के बच्चे का बोरे में शव मिलने से सनसनी

 मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव तेवड़ा से लापता पाँच वर्षीय बालक अरसलान का शव तालाब किनारे बन्द बोरे से बरामद किया गया है।


पाकिस्तान में एक और भारत विरोधी मौलाना की गोली मारकर हत्या


कराची। पाकिस्तान में आए दिन भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी मौलाना रहीमुल्ला तारिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने मौलाना रहीमुल्ला तारिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मौलाना रहीमुल्ला तारिक को जैश सरगना मसूद अजहर का करीबी बताया जा रहा है। वह अक्सर अपने जलसों में भारत के खिलाफ जहर उगलता था। कराची के ओरंगी टाउन में आयोजित किए जा रहे एक भारत विरोधी जलसे में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। मौलाना रहीमुल्ला भी उसी जलसे में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी अज्ञात हमलावरों ने उसपर गोलियां चला दी। पुलिस के बयान के मुताबिक मरने वाले की पहचान मौलाना रहीमुल्ला तारिक के रूप में हुई है। वह एक धार्मिक सभा में शामिल होने जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। यह घटना टारगेट किलिंग का मामला प्रतीत होता है।

भीषण आग से कोहराम, 9 लोगों की मौत, 21 गंभीर


 हैदराबाद। आग लगने के बाद भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई। अन्य 21 लोग दम घुटने से बेहोश हो गए। पुलिस के मुताबिक, आग चार मंजिला अपार्टमेंट के भूतल पर स्थित कार शेड में लगी। आग की लपटें तेजी से दूसरे कमरे में फैल गईं, जहां रसायन और डीजल के ड्रम रखे हुए थे और आग ने तहखाने सहित पूरे अपार्टमेंट को अपनी चपेट में ले लिया। आग में तहखाने और अपार्टमेंट के सामने खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ा मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।अग्निशमन कर्मियों ने सीढ़ी की सहायता से अपार्टमेंट के निवासियों को खिड़कियों के माध्यम से बाहर निकाला गया। केमिकल से फैले धुएं से अपार्टमेंट के आसपास के इलाके प्रभावित हुए। बीमार और बेहोश हुए लोगों को इलाज के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान मोहम्मद आजम (58), रेहाना सुल्ताना (50), फैजा समीन (26), थहुरा फरीन (35), तूबा (6), तारूबा (13), मोहम्मद जकीर हुसैन (66) , हसीब-उर-रहमान (32) और निकथ सुल्ताना (55) के रूप में की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

पटाखों से फिर बिगड़ी हवा, एक्यूआई बढा


नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बरसात से सुधरी हवा दिवाली की आतिशबाजी के बाद आज (सोमवार को) सुबह फिर और ज्यादा खराब हो गई। दीपावली पर अधिकांश लोगों ने पटाखों पर लगे एनजीटी सरकार और सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध की परवाह नहीं की। रात को पटाखे छुड़ाकर आसमान को धुआं-धुआं कर हवा दम फुला दिया दिया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। आज सुबह आनंद विहार में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 296, आरके पुरम में 290, पंजाबी बाग में 280 और आईटीओ में 263 रहा। कल (शनिवार) के मुकाबले इसमें इजाफा हुआ है। कल सुबह दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 266, आरके पुरम में 241, पंजाबी बाग में 233 और आईटीओ में 227 रहा था। समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पिछले 24 घंटे में हुए उछाल से आज राजधानी की सुबह धुएं चादर में ढकी रही। दृश्यता भी कम रही। कल की तरह आज (भी) हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में है। सुबह छह बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों के दृश्यों में सड़कों पर घनी धुंध छाई रही। इससे दृश्यता काफी कम हो गई है और कुछ सौ मीटर से आगे देखना मुश्किल हो गया।

राहु काल को छोड़कर पूरे दिन मनाएं भैया दूज


भाई बहन के पवित्र बंधन का पर्व भैया दूज दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है। इस साल कार्तिक मास की शुक्ल द्वितीया दिनांक 14 नवंबर को शुरू होगी। 14 नवंबर को 2:36 बजे से इसकी शुरुआत होगी जो 15 नवंबर दोपहर को 1:47 बजे तक समाप्त होगी। इसके उदय होने की तिथि के अनुसार भैया दूज का त्यौहार 15 नवंबर को बुधवार के दिन भैया दूज 2023 मनाया जाएगा। इस दिन राहुकाल को छोड़कर बहनें अपने भाई को किसी भी समय तिलक लगा सकती हैं। पर सबसे ज्यादा शुभ समय सुबह 6:44 बजे से लेकर 9:24 बजे तक का है। भाई दूज के दिन जो राहुकाल का समय है वह दोपहर के वक्त 12:03 बजे से लेकर 1:24 बजे तक का होगा तो इस दौरान तिलक ना करें।

भाई दूज की कथा 

भाई बहन के इस त्यौहार की शुरुआत की बात करें तो इसे यमुना जी ने शुरू किया था। यमुना और यमराज दोनों ही भगवान सूर्य की संताने हैं। दोनों ही बहन भाई एक दूसरे से बहुत प्रेम करते थे विशेषकर यमराज को अपनी बहन से काफी अधिक प्यार था। एक बार की बात है यमराज को अपनी बहन यमुना की बहुत ज्यादा याद सता रही थी क्योंकि उसे देखे हुए काफी समय हो गया था। इसलिए वह अचानक से अपनी बहन के घर चले गए और जब यमुना ने अपने भाई को देखा तो वह भी बहुत अधिक खुश हो गई। फिर उन्होंने अपने भाई के लिए बहुत सारे पकवान बनाए। इसके अलावा उन्होंने यमराज को मिष्ठान भी खिलाया और उपहार के तौर पर उन्हें नारियल दिए। यमराज अपनी बहन का इतना प्यार देखकर बहुत खुश हुए और उन्होंने कहा कि वह उनसे कुछ भी मांग सकती है। वरदान मांगने की बात सुनकर यमुना ने यमराज से कहा कि आपकी दया से मेरे पास हर चीज है मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि आप हर वर्ष एक बार मेरे घर जरूर पधारें। बहन की बात सुनकर यमराज ने तथास्तु कहा और यह कहा कि मैं ही नहीं बल्कि आज के बाद हर भाई अपनी बहन के घर जाएगा। यमराज ने यह भी कहा कि इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाएंगीं और यमराज उस भाई को लंबी उम्र का आशीर्वाद देंगे और उसके जीवन की हर मुसीबतें भी दूर हो जाएंगी।‌ बस उसी दिन से भाई बहन का यह त्यौहार मनाया जाने लगा।

मुजफ्फरनगर भाजपा नेता पं श्रीभगवान शर्मा के आवास पर धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा




 मुजफ्फरनगर । बचन सिंह कॉलोनी में गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा के आवास पर गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई इस दौरान उनके पुत्र ऋषभदेव शर्मा एवं परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे साथ ही समाज के कई बड़े व्यक्ति भी मौजूद रहे।

लखनऊ में इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या


लखनऊ । बीती देर रात इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित मानस नगर कॉलोनी में अज्ञात लोगों ने सतीश कुमार सिंह नामक इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या कर दी। पीएसी 4th बटालियन में नियुक्त इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस घटनस्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी रही। 

थाना कृष्णानगर प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी महोदय द्वारा हत्यारों का पता लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। 

मुजफ्फरनगर में नकली देसी घी की फैक्ट्री पकड़ी


मुजफ्फरनगर। शहर के निकट बेहड़ी गांव में आज बड़े पैमाने पर नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है। गांव में भारी मात्रा में नकली की बरामद किया गया। उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झरने बताएं कि आज एक टीम ने इस क्षेत्र में छापामारी की रोहना क्षेत्र के बहेड़ी गांव में बड़े पैमाने पर नकली घी बनाने की सूचना के बाद कार्यवाही की गई। इस मौके पर बड़े पैमाने पर निकली घी पकड़ा गया है। मामले को लेकर कार्यवाही की जा रही है।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 13 नवम्बर 2023*

🌤️ *दिन - सोमवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - अमावस्या दोपहर 02:56 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

🌤️ *नक्षत्र - विशाखा 14 नवम्बर रात्रि 03:23 तक तत्पश्चात अनुराधा*

🌤️ *योग - सौभाग्य शाम 03:23  तक  तत्पश्चात शोभन*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 08:12 से सुबह 09:35 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:49*

🌤️ *सूर्यास्त- 17:56*

👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - कार्तिक अमावस्या,दर्श अमावस्या, बलि पूजा, अन्नकूट ,गौक्रीडा, गोवर्धन पूजा,सोमवती अमावस्या (सूर्योदय से दोपहर 02:56 तक)*

💥 *विशेष - अमावस्या व व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *सोमवती अमावस्याः दरिद्रता निवारण* 🌷

➡️ *13 नवम्बर 2023 सोमवार को सूर्योदय से दोपहर 02:56 तक सोमवती अमावस्या है।*

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के पर्व में स्नान-दान का बड़ा महत्त्व है।*

😌 *इस दिन भी मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल होता है।*

🌳 *इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन तथा उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। 108 में से 8 प्रदक्षिणा पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटते हुए की जाती है। प्रदक्षिणा करते समय 108 फल पृथक रखे जाते हैं। बाद में वे भगवान का भजन करने वाले ब्राह्मणों या ब्राह्मणियों में वितरित कर दिये जाते हैं। ऐसा करने से संतान चिरंजीवी होती है।*

🌿 *इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है।*

🙏🏻 

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



🌷 *अन्नकूट दिवस / गोवर्धन-पूजा* 🌷

➡️ *13 नवम्बर 2023 सोमवार कोअन्नकूट दिवस एवं गोवर्धन-पूजा है ।*

🙏🏻 *धर्मसिन्धु आदि शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन-पूजा के दिन गायों को सजाकर, उनकी पूजा करके उन्हें भोज्य पदार्थ आदि अर्पित करने का विधान है। इस दिन गौओ को सजाकर उनकी पूजा करके यह मंत्र करना चाहिये, गौ-पूजन का मंत्र –*

🌷 *लक्ष्मीर्या लोकपालानां धेनुरूपेण संस्थिता ।*

*घृतं वहति यज्ञार्थ मम पापं त्यपोहतु ॥*

🐄 *(धेनु रूप में स्थित जो लोकपालों की साक्षात लक्ष्मी है तथा जो यज्ञ के लिए घी देती है , वह गौ माता मेरे पापों का नाश करें । रात्रि को गरीबों को यथा सम्भव अन्न दान करना चाहिये ।*

🙏🏻 

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *कैसे करें नूतन वर्ष का स्वागत - पुण्यमय दर्शन व बलि प्रतिपदा* 

➡ *बलि प्रतिपदा (वर्ष के प्रथम दिन)*

🌿 *पहले के जमाने में गाँवों में दीपावली के दिनों में वर्ष के प्रथम दिन नीम और अशोक वृक्ष के पत्तों के तोरण (बंदनवार) बाँधते थे, जिससे कि वहाँ से लोग गुजरें तो वर्ष भर प्रसन्न रहें, निरोग रहें । अशोक और नीम के पत्तों में रोगप्रतिकारक शक्ति होती है । उस तोरण के नीचे से गुजरकर जाने से वर्ष भर रोगप्रतिकारक शक्ति बनी रहती है । वर्ष के प्रथम दिन आप भी अपने घरों में तोरण बाँधो तो अच्छा है ।*

🌷 *नूतन वर्ष पर पुण्यमय दर्शन*

🙏🏻 *(पूज्य बापूजी के सत्संग-प्रवचन से)*

🎇 *दीपावली का दिन वर्ष का आखिरी दिन है और बाद का दिन वर्ष का प्रथम दिन है, विक्रम सम्वत् के आरम्भ का दिन है (गुजराती पंचांग अनुसार) । उस दिन जो प्रसन्न रहता है, वर्ष भर उसका प्रसन्नता से जाता है ।*

🙏🏻 *'महाभारत'  में भगवान व्यास जी कहते हैं-*

*यो यादृशेन भावेन तिष्ठत्यस्यां युधिष्ठिर।*

*हर्षदैन्यादिरूपेण तस्य वर्षं प्रयाति वै।।*

🙏🏻 *'हे युधिष्ठिर ! आज नूतन वर्ष के प्रथम दिन जो मनुष्य हर्ष में रहता है, उसका पूरा वर्ष हर्ष में जाता है और जो शोक में रहता है, उसका पूरा वर्ष शोक में व्यतीत होता है।'*

🎇 *नूतन वर्ष के दिन मंगलमय चीजों का दर्शन करना भी शुभ माना गया है, पुण्य-प्रदायक माना गया है। जैसेः*

➡ *उत्तम ब्राह्मण, तीर्थ, वैष्णव, देव-प्रतिमा, सूर्यदेव, सती स्त्री, संन्यासी, यति, ब्रह्मचारी, गौ, अग्नि, गुरु, गजराज, सिंह, श्वेत अश्व, शुक, कोकिल, खंजरीट (खंजन), हंस, मोर, नीलकंठ, शंख पक्षी, बछड़े सहित गाय, पीपल वृक्ष, पति-पुत्रवती नारी, तीर्थयात्री, दीपक, सुवर्ण, मणि, मोती, हीरा, माणिक्य, तुलसी, श्वेत पुष्प, फ़ल, श्वेत धान्य, घी, दही, शहद, भरा हुआ घड़ा, लावा, दर्पण, जल, श्वेत पुष्पों की माला, गोरोचन, कपूर, चाँदी, तालाब, फूलों से भरी हुई वाटिका, शुक्ल पक्ष का चन्द्रमा, चंदन, कस्तूरी, कुम- कुम, पताका, अक्षयवट (प्रयाग तथा गया स्थित वटवृक्ष) देववृक्ष (गूगल), देवालय, देवसंबंधी जलाशय, देवता के आश्रित भक्त, देववट, सुगंधित वायु शंख, दुंदुभि, सीपी, मूँगा, स्फटिक मणि, कुश की जड़, गंगाजी मिट्टी, कुश, ताँबा, पुराण की पुस्तक, शुद्ध और बीजमंत्रसहित भगवान विष्णु का यंत्र, चिकनी दूब, रत्न, तपस्वी, सिद्ध मंत्र, समुद्र, कृष्णसार (काला) मृग, यज्ञ, महान उत्सव, गोमूत्र, गोबर, गोदुग्ध, गोधूलि, गौशाला, गोखुर, पकी हुई फसल से भरा खेत, सुंदर (सदाचारी) पद्मिनी, सुंदर वेष, वस्त्र एवं दिव्य आभूषणों से विभूषित सौभाग्यवती स्त्री, क्षेमकरी, गंध, दूर्वा, चावल औऱ अक्षत (अखंड चावल), सिद्धान्न (पकाया हुआ अन्न) और उत्तम अन्न – इन सबके दर्शन से पुण्य लाभ होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्णजन्म खंड, अध्यायः 76 एवं 78)*

🌷 *कैसे करें नूतन वर्ष का स्वागत* 

🙏🏻 *नूतन वर्ष के दिन सुबह जगते ही बिस्तर पर बैठे-बैठे चिंतन करना कि ‘आनंदस्वरूप परमात्मा मेरा आत्मा है । प्रभु मेरे सुहृद हैं, सखा हैं, परम हितैषी हैं, ॐ ॐ आनंद ॐ... ॐ ॐ माधुर्य ॐ...। वर्ष शुरू हुआ और देखते-देखते आयुष्य का एक साल बीत जायेगा फिर दीपावली आयेगी । आयुष्य क्षीण हो रहा है । आयुष्य क्षीण हो जाय उसके पहले मेरा अज्ञान क्षीण हो जाय । हे ज्ञानदाता प्रभु ! मेरा दुःख नष्ट हो जाय, मेरी चिंताएँ चूर हो जायें । हे चैतन्यस्वरूप प्रभु ! संसार की आसक्ति से दुःख, चिंता और अज्ञान बढ़ता है और तेरी प्रीति से सुख, शांति और माधुर्य का निखार होता है । प्रभु ! तुम कैसे हो तुम्हीं जानो, हम जैसे-तैसे हैं तुम्हारे हैं देव ! ॐ ॐ ॐ...*

🙏🏻 *फिर बिस्तर पर तनिक शांत बैठे रहकर अपनी दोनों हथेलियों को देखना -*

🌷 *कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती ।*

*करमूले तु गोविंदः प्रभाते करदर्शनम् ।।*

🙏🏻 *अपने मुँह पर हाथ घुमा लेना । फिर दायाँ नथुना चलता हो तो दायाँ पैर और बायाँ चलता हो तो बायाँ पैर धरती पर पहले रखना ।*

🙏🏻 *इस दिन विचारना कि "जिन विचारों और कर्मों को करने से हम मनुष्यता की महानता से नीचे आते हैं उनमें कितना समय बरबाद हुआ ? अब नहीं करेंगे अथवा कम समय देंगे और जिनसे मनुष्य-जीवन का फायदा होता है - सत्संग है, भगवन्नाम सुमिरन है, सुख और दुःख में समता है, साक्षीभाव है... इनमें हम ज्यादा समय देंगे, आत्मज्योति में जियेंगे । रोज सुबह नींद में से उठकर ५ मिनट शिवनेत्र पर ॐकार या ज्योति अथवा भगवान की भावना करेंगे...।"*



             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,


 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक समस्याओं को धैर्य रखकर सुलझाना होगा और यदि आपको कोई शारिरीक कष्ट चल रहा है, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवार में किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती हैं, इसलिए बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो समस्या हो सकती है।



वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। आप दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइशें कर सकती हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएगा, लेकिन आप अपनी योजनाओं से अच्छा धन कमाएंगे। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिल सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, क्योंकि अधिकारी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आपको अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ काम जो लंबे समय से रुके हुए थे, आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य के लिए भी कुछ प्लानिंग करनी होगी।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप किसी भी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपको समस्या होगीष आप संतान को यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आप किसी काम में उसके नीति व नियमों पर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में थोड़े लाभ पर ध्यान नहीं देंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। कला- कौशल पर आपका पूरा जोर रहेगा। जो लोग धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। भूमि वाहन को खरीदने के आपकी इच्छा भी पूरी होगी। परिवार में चल रही  अनबन दूर होगी। आप अपने जरूरी कामों को समय रहते निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती हैं। भाईचारे की भावना आपके मन में रहेगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। संतान को संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देगे, लेकिन कामकाज में आप किसी को साझेदार ना बनाएं। विधि मामले संवारेंगे। आपकी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपने घर को रिनोवेट कराने पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। रक्त संबंध रिश्तों में मजबूती आएगी। भाई बहनों से यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यक्तिगत मामले बेहतर रहेंगे और जीवनसाथी के साथ आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे। विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अपने माता-पिता की सेवा में भी दिन का काफी समय लगाएंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपके अंदर प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप अपनी अच्छे सोच का लाभ उठाएंगे। आवश्यक कामों में धैर्य से आगे बढ़े। कामकाज में आपकी सोच अच्छी रहेगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सम्मान करेंगे और छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने नजर आएंगे। जीवनसाथी को आप डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है और किसी को धन उधार देने से बचे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी, लेकिन आप किसी ठगी की बातों में आकर अपना नुकसान करा सकते हैं। घर परिवार में आपको यदि कोई सलाह दे, तो आप उसकी सलाह पर अमल आवश्यक करें।

 


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आप सहयोगियों का भरोसा जीतेंगे। व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। आपको यदि कोई सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी कानूनी मामले में अपनी आंख और कान खुले रखने होंगे, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थी अपने बाकी कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन कामकाज के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और यदि आप संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग में आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और आप अपने जरूरी मामलों में निसंकोच आगे बढे़ं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी

रविवार, 12 नवंबर 2023

गोवर्धन पूजा कब, जानिए क्या कहता है पंचाग


मुजफ्फरनगर । सामान्यत: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। तिथि को लेकर भ्रम है। 

अमावस्या के बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से है और समापन अगले दिन 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 08:52 बजे के बीच है।

मुजफ्फरनगर दिवाली के दिन घर में लगी आग से लाखों की नक़दी और आभूषण राख


 मुजफ्फरनगर । शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंद्रा कालोनी के एक मकान में दिवाली की रात आग लग गयी। आग से घर में रखे कपड़े, नकदी, सोने के आभूषण जलकर राख हो गये। आनन फानन में पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे में जाकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही परिवार के लोग आग की चपेट में आने से बच गये।

मुजफ्फरनगर के इंद्रा कॉलोनी में भैसाना शुगर मिल में केन इंचार्ज के पद पर काम करने वाले प्रशांत मुदगल अपने बच्चों और माता पिता के साथ रहते है। रविवार को दिवाली पूजन के बाद घर में जगह जगह दीपक जलाकर रखे गये। एक दीपक स्टोर रूम में रख दिया, जिसने वंहा लगे पर्दे में आग लगा दी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूम धारण कर लिया और मकान के पहली मंजिल में बने दो कमरों के समान को चपेट में ले लिया। पहले आसपास के लोगो ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बाद ने दमकल की दो गाड़िया सूचना पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने दो घंटे के प्रयास से आग बुझा दी, लेकिन इससे घर में रखे गर्म कपड़े, 1.50 रुपये, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित जवैलरी तक जल गयी। मकान मालिक प्रशांत मुदगल ने बताया की आग से 10 लाख से अधिक का नुकसान है। सभी प्रमाण पत्र तक जल गये है।

उत्तरकाशी में टनल धंसने से 36 लोग अंदर फंसे



 उत्तरकाशी। जिले में आज सुबह यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने से वहां काम कर रहे 36 लोग अंदर फंस गए। उत्तरकाशी के एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि सिल्कयारा टनल में शुरुआती बिंदु से करीब 200 मीटर पहले सुरंग का एक हिस्सा टूट गया है, सुरंग का निर्माण कार्य देख रहे NHIDCL के अधिकारियों के मुताबिक, सुरंग के अंदर करीब 36 लोग फंसे हुए हैं। रात्रि शिफ्ट वाले श्रमिक टनल से बाहर आ रहे थे, अगली शिफ्ट वाले भीतर जा रहे थे। टनल के मुख्य द्वार से करीब 200 मीटर दूरी पर ऊपरी हिस्से से मलबा आने से टनल बंद हो गयी। यहां से करीब 2700 मीटर भीतर मजदूर काम कर रहे थे। कार्यस्थल तक ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए डाली गई लाइन भी मलबे से ध्वस्त हो गयी। हालांकि परियोजना के अधिकारी भीतर पर्याप्त मात्रा में पानी और ऑक्सीजन उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। जिला आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी ने इसकी पुष्टि की है। भले अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सुरंग के अंदर कुल कितने श्रमिक फंसे हैं। कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पांच 108 एंबुलेंस तैनात की गई हैं।
एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने बताया कि अभी किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए है। जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार सुबह 5:00 बजे हुआ। सिलक्यारा की ओर सुरंग के द्वार से 200 मीटर की दूरी पर यह भूस्खलन हुआ है, जबकि जो मजदूर काम कर रहे थे वो वाहन द्वार के 2800 मीटर अंदर हैं। आलवेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत तैयार की जा रही सुरंग की लंबाई 4.5 किमी है। इसमें से चार किमी तक निर्माण पूरा कर लिया गया है। पहले सुरंग निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य सितंबर 2023 था, लेकिन अब मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 12 नवम्बर 2023*

🌤️ *दिन - रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - चतुर्दशी  दोपहर 02:44 तक तत्पश्चात अमावस्या*

🌤️ *नक्षत्र - स्वाती 13 नवम्बर रात्रि 02:51 तक तत्पश्चात विशाखा*

🌤️ *योग - आयुष्मान शाम 04:25 तक  तत्पश्चात सौभाग्य*

🌤️ *राहुकाल - शाम 04:34 से शाम 05:58 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:48*

🌤️ *सूर्यास्त- 17:56*

👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - नरक चतुर्दशी (तैलाभ्यांग स्नान),दीपावली,दीपमालिका,महालक्ष्मी-शारदा-कुबेर पूजन,बही खाता पूजन*

💥 *विशेष - 

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *दिवाली के दिन* 🌷

🎇 *दिवाली के दिन अपने घर के बाहर सरसों के तेल का दिया जला देना, इससे गृहलक्ष्मी बढ़ती है ।*

🎇 *दिवाली की रात प्रसन्नतापूर्वक सोना चाहिये ।*

🍚 *थोड़ी खीर कटोरी में डाल के और नारियल लेकर के घूमना और मन में "लक्ष्मी- नारायण" जप करना और खीर ऐसी जगह रखना जहाँ किसी का पैर ना पड़े और गाये, कौए आदि खा जाएँ और नारियल अपने घर के मुख्य द्वार पर फोड़ देना और इसकी प्रसादी बाँटना । इससे घर में आनंद और सुख -शांति रहेगी ।*

🎇 *दिवाली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर नीम व अशोक (आसोपाल ) के पत्तों का तोरण लगा देना , इस पर से पसार होने वाले की रोग प्रतिकारक शक्ति बढेगी ।*

🎇 *दिवाली के दीन अगर घर के लोग गाय के गोबर के जलते हुए कंडे पर ५-५ आहुतियाँ डालते हैं, तो उस घर में सम्पदा व संवादिता की सम्भावना बढ़ जाती है । घी, गुड़, चन्दन चूरा, देशी कपूर, गूगल, चावल, जौ और तिल । ५-५ आहुति इन मंत्र को पढ़कर  डालें - स्थान देवताभ्यो नमः, ग्राम देवताभ्यो नमः, कुल देवताभ्यो नमः । फिर २-५ आहुतियाँ लक्ष्मीजी के लिए ये मंत्र बोलकर डालें -श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा ।*


           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *दिवाली की रात मंत्र सिद्धि* 🌷

🎇 *दिवाली की रात भूलना नहीं जप, ध्यान, सुमिरन सफल होता है, इसलिये स्वास्थ्य का मंत्र जप लेना और संम्पति प्राप्तिवाले संम्पति का लक्ष्मी का मंत्र अथवा श्री हरि वाला मंत्र जप लेना और भगवत प्राप्ति वाले तो संकल्प करना –*

🌷 *ॐकार मंत्र गायत्री छंद परमात्मा ऋषि |*

*अंतर्यामी देवता, अंतर्यामी प्रीति अर्थे जपे विनियोग |*

 *लंबा श्वास लो ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ..........*

.*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *परम पूज्य सदगुरुदेव द्वारा गत वर्षों में दिवाली के समय बताई गयी कुछ बातें -*

🎇 *पूजा के स्थान पर मोर-पंख रखने से लक्ष्मी-प्राप्ति में मदद मिलती है...*

🎇 *दीपावली के दिन लौंग और इलाइची को जलाकर राख कर दें; उससे फिर गुरुदेव (की फोटो) को तिलक करें; लक्ष्मी-प्राप्ति में मदद मिलती है, बरकत होती है |*

🎇 *दीपावली की संध्या को तुलसी जी के निकट दिया जलायें, लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने में मदद मिलती है; कार्तिक मास में तुलसीजी के आगे दिया जलाना पुण्य-दाई है, और प्रातः-काल के स्नान की भी बड़ी भारी महिमा है |*

🎇 *दीपावली, जन्म-दिवस, और नूतन वर्ष के दिन, प्रयत्न-पूर्वक सत्संग सुनना चाहिए |*

🎇 *दीपावली की रात का जप हज़ार गुना फलदाई होता है; ४ महा-रात्रियाँ हैं - दिवाली, शिवरात्रि, होली, जन्माष्टमी - यह सिद्ध  रात्रियाँ हैं, इन रात्रियों का अधिक से अधिक जप करके लाभ लेना चाहिए |*

🙏🏻 *दीपावली के अगले दिन , नूतन वर्ष होता है ; उस दिन, सुबह उठ कर थोडी देर चुप बैठ जाएँ; फिर, अपने दोनों हाथों को देख कर यह प्रार्थना करें:*

🌷 *कराग्रे वसते लक्ष्मी, कर-मध्ये च सरस्वती,*

*कर-मूले तू गोविन्दः, प्रभाते कर दर्शनं ||*

➡ *अर्थात -*

*मेरे हाथों के अग्र भाग में लक्ष्मी जी का वास है, मेरे हाथों के मध्य भाग में सरस्वती जी हैं; मेरे हाथों के मूल में गोविन्द हैं, इस भाव से अपने दोनों हाथों के दर्शन करता हूँ...*

🙏🏻 *फिर, जो नथुना चलता हो, वही पैर धरती पर पहले रखें; दाँया चलता हो, तो ३ कदम आगे बढायें, दांए पैर से ही; बाँया चलता हो, तो ४ कदम आगे बढायें, बाँए पैर से ही;*

🙏🏻 *नूतन वर्ष का दिन जो व्यक्ति हर्ष और आनंद से बिताता है, उसका पूरा वर्ष हर्ष और आनंद से जाता है |*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *सोमवती अमावस्या पर विशेष मंत्र* 🌷

➡️ *13 नवम्बर 2023 सोमवार को सूर्योदय से दोपहर 02:56 तक सोमवती अमावस्या है।*

💵 *जिनको पैसो की कमजोरी है तो तुलसी माता को १०८ प्रदिक्षणा करें | और  श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... ‘श्री’ माना सम्पदा, ‘हरि’ माना भगवान की दया पाना | तो गरीबी चली जायेगी |*

                      🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *ग़रीबी - दरिद्रता मिटाने के लिए* 🌷

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के दिन 108 बार अगर तुलसी की परिक्रमा करते हो, ॐकार का थोड़ा जप करते हो, सूर्य नारायण को अर्घ्य देते हो; यह सब साथ में करो तो अच्छा है, नहीं तो खाली तुलसी को 108 बार प्रदक्षिणा करने से तुम्हारे घर से दरिद्रता भाग जाएगी |*


                     🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिन का आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।


आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।


 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपने करीबियों का पूरा साथ देंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके औद्योगिक प्रयासों में गति आएगी। व्यवसाय में आप किसी को साझेदार ना बनाएं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने खानपान में अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर अंकुश लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें। कारोबार में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी मेहनत से अधिक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आप बाहरी व्यक्तियों से सलाह ना करें। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आप अपने बॉस से थोड़ा नाराज रहेंगे।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी अध्ययन और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। मित्रों और सहयोगियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप अपने घर किसी पूजा पाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। साझेदारी में किसी काम को करना अच्छा रहेगा।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज के दिन आप किसी बात को लेकर बहकावे में ना आए। आपके सुख समृद्धि बढ़ाने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में लोगों से आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आपके भावनात्मक प्रदर्शन सहज रहेंगे। घर परिवार के रिश्तों में अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी स्वार्थ और आलस्य का त्याग करेंगे और अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। माता-पिता से आप परिवार में चल रहे कलह को लेकर बातचीत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आप उत्साहित बने रहेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहने से आप किसी भी कार्य को करने में पीछे नहीं हटेंगे, जो लोग विदेश से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यतानुसार लाभ मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। लेनदेन के मामले में किसी योजना के ऊपर भरोसा ना करें, नहीं तो इससे आपका धन फंस सकता है। आपका कुछ पुरानी गलतियां परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं, जिसके लिए आपको उनसे माफी मांगनी पड़ सकती हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी मान सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है और आप अपनी जिम्मेदारियां पर खरें उतरेंगे। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तब वह भी दूर होगी। आपकी साख में सम्मान में वृद्धि होगी और बिजनेस में आप यदि किसी नई योजना को लेकर प्लानिंग कर रहे थे, तो आप उसकी शुरुआत कर सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपको दिखावे में आकर पड़ने से बचना होगा।आपके अनेक प्रयास अच्छे रहेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेंगे। आपको कुछ ठगी व सफेदपोश लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपने निजी मामलों में सहजता से आगे बढ़े और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट रहने होने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का साथ आपको पूरा मिलेगा और आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिसमें आप अपनी जरूरी जानकारी शेयर ना करें। परिवार में चल रही कलह आपका सिरदर्द बनेगी, जिसके लिए आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आप बिजनेस को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं, जिसके बाद परिवार में सदस्य भी आपसे परेशान रहेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और घर में आप अपनी जिम्मेदारियां को समय रहते निभाएं और लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मुलाकात करने आ सकता है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे, लेकिन विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप साझेदारी में किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। भगवान के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ेगा। आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। किसी काम में  आपके सोचे समझे काम पूरे होंगे, लेकिन उसमें आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने खान-पान में सात्विकता बनाए रखें और सूझबूझ से कार्य करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि बिजनेस में आपने कोई जोखिम भरा उठाया, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों की तरक्की करते देख खुशी होगी, लेकिन किसी अजनबी से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें

दिवाली 2023 की लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त ?


इस साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या ति​थि 12 नवंबर रविवार को दोपहर 02:44 बजे से शुरू हो जाएगी और 13 नवंबर सोमवार को दोपहर 02:56 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर कार्तिक अमावस्या तो 13 नवंबर को होगी, लेकिन अमावस्या तिथि में प्रदोष काल 12 नवंबर को प्राप्त हो रहा है, 13 नवंबर को प्रदोष काल के समय शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. इस वजह से इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। 

दिवाली 2023 की लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त ?


12 नवंबर को दिवाली के दिन सूर्यास्त शाम 05:29 बजे होगा. ऐसे में प्रदोष काल शाम 05:29 बजे से शुरू होगा. दिवाली पर प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 05 बजकर 39 मिनट से शाम 07 बजकर 35 मिनट तक है. इस बार शाम में दिवाली की लक्ष्मी पूजा के लिए आपको 1 घंटा 56 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा. दिवाली का प्रदोष काल 05:29 बजे से रात 08:08 बजे तक है, जबकि वृषभ काल शाम 05:39 बजे से शाम 07:35 बजे तक है.

दिवाली 2023 लक्ष्मी पूजा निशिता मुहूर्त ?

इस साल दिवाली पर लक्ष्मी पूजा निशिता मुहूर्त रात 11:39 बजे से लेकर देर रात 12:32 बजे तक है. लक्ष्मी पूजा निशिता मुहूर्त की अवधि 53 मिनट की होगी. उस समय सिंह लग्न देर रात 12:10 बजे से 02:27 एएम तक है. निशिता काल मुहूर्त में लोग लक्ष्मी मंत्रों को सि​द्ध करते हैं.

इस बार दिवाली की लक्ष्मी पूजा सौभाग्य योग और स्वाती नक्षत्र में होगी. दिवाली को प्रात:काल से आयुष्मान योग है, जो शाम 04 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. उसके बाद से सौभाग्य योग प्रारंभ होगा, जो अगले दिन दोपहर 03:23 बजे तक है. ये दोनों ही शुभ योग हैं. वहीं स्वाती नक्षत्र प्रात:काल से लेकर रात तक है. 13 नवंबर को 02:51 एएम पर स्वाती नक्षत्र का समापन होगा और विशाखा का प्रारंभ होगा.

दीपावली पर क्या करें क्या ना करें

 


घर के प्रवेश द्वार पर या घर के अंदर कहीं भी गंदगी न रहने दें, वरना मां लक्ष्मी का घर में आगमन नहीं होता है। 

किसी भी गरीब या जरूरतमंद को दरवाजे से खाली हाथ न लौटाएं।

इस दिन जुआ न खेलें, शराब पीने और मांसाहारी भोजन लेने से बचें। 

भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति न रखें, जिसकी सूंड दाहिनी ओर हो।

 घर के अंदर आतिशबाजी या फुलझड़ी का प्रयोग करें। किसी को लेदर से बना तोहफा, धारदार तोहफा और पटाखे न दें। 

दीपावली के दिन न कर्ज दें और न लें। सूर्यास्त के बाद किसी को कुछ न बांटें। पूजा स्थल को रात भर खाली न छोड़ें। उसमें इतना घी या तेल डालेंं की वह पूरी रात जलता रहे। 

दीपावली के दिन नाखून काटना, शेविंग न करें।


दीपावली पर क्या करें

प्रातःकाल स्नानादि से निवृत्त होकर स्वच्छ एवं सुन्दर वस्त्र धारण करें।

 संकल्प के साथ दिनभर उपवास करें दिन में सुन्दर पकवान बनाएं और घर सजाएं। अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें। 

शाम को पूजा से पहले पुनः स्नान करें। भोजन में स्वादिष्ट व्यंजन, कदली फल, पापड़ तथा अनेक प्रकार की मिठाइयां बनाएं। 

मां लक्ष्मीजी के चित्र के सामने एक चौकी रखकर उस पर मौली बांधें पुष्प अर्पित करें श्री लक्ष्मी गणेशजी की मिट्टी की मूर्ति स्थापित करें। 

चौकी पर छह चौमुखे व 26 या 52 छोटे दीपक रखें। जल, मौली, चावल, फल, पुष्प कमल का गुड़, अबीर, गुलाल, धूप आदि से विधिवत पूजन करें। पूजा के बाद एक-एक दीपक घर के कोनों में जलाकर रखें। 

लक्ष्मी पूजा के समय ताली नहीं बजानी चाहिए। आरती बहुत तेज आवाज में न गाएं। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी शोर से घृणा करती हैं। 

मां लक्ष्मी शांति प्रिय हैं, इसलिए परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ा नहीं होना चाहिए। लक्ष्मी मां की अकेले पूजा ना करें। 

भगवान विष्णु के बिना उनका पूजन अधूरा माना जाता है।

शनिवार, 11 नवंबर 2023

पाकिस्तान विश्व कप से बाहर; भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुंबई में 15 को

नई दिल्ली। विश्व कप क्रिकेट में पाकिस्तान के बाहर होने से सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई। अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अंतिम-4 में जगह बनाई है। 

पाकिस्तान की टीम आखिरकार विश्व कप से बाहर हो गई। शनिवार (11 नवंबर) कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 6.2 ओवर (38 गेंद) में यह मैच जीतना था। यह उसके लिए असंभव काम था। बाबर आजम की टीम ऐसा नहीं कर पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पाकिस्तान ने 6.4 ओवर के बाद दो विकेट पर 30 रन ही बनाए थे।

पाकिस्तान के बाहर होने से सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई हैं। अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अंतिम-4 में जगह बनाई है। पाकिस्तान के बाहर होने से न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। उसने श्रीलंका के खिलाफ बंगलूरू में जीत के बाद अपने एक पैर अंतिम-4 में रख दिए थे। अब बाबर आजम की टीम के बाहर होने से कीवी टीम की जगह पक्की हो गई।

नॉकआउट का शेड्यूल

तारीख मैच टीमें जगह

15 नवंबर पहला सेमीफाइनल भारत बनाम न्यूजीलैंड मुंबई

16 नवंबर दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता

19 नवंबर फाइनल -- अहमदाबाद

जम्मू डल झील में हाऊस बोट मे आग से तीन विदेशी पर्यटकों की मौत, करोड़ों रुपये की संपत्ति खाक


श्रीनगर ।डल झील में शनिवार को तड़के हाउसबोट में लगी आग में तीन विदेशी पर्यटकों की जलकर मौत हो गई। पांच हाउसबोट और पांच हट भी जलकर राख हो गए हैं। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। दोपहर बाद तक इलाके में तलाशी अभियान जारी रहा। 

 घाट नंबर नौ से जले हुए हाउसबोट से तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसमें एक महिला भी है। तीनों पर्यटक बांग्लादेश के बताए जाते हैं। तीनों पर्यटकों के डीएनए जांच के लिए सैंपल ले लिए गए हैं, ताकि उनकी पहचान हो सके। परिवार वालों को शव सौंपने से पहले डीएनए का मिलान किया जाएगा।

आग की घटना सुबह सवा पांच बजे की है। बताते हैं कि आग एक हाउसबोट में लगी, फिर उसने अपने आसपास के चार अन्य हाउसबोट और पांच हट को चपेट में ले लिया। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दो से अधिक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति राख हो गई।

शुकतीर्थ में गंगा घाट पर हुआ दीपमाला कार्यक्रम का आयोजन

 





मुजफ्फरनगर । पवित्र नगरी शुकतीर्थ में आज शाम दीपोत्सव कार्यक्रम में गंगा घाट पर दीपमाला कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल एवं जिलाधिकारी व एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे । माँ गंगा की आरती एवं दीप प्रज्वलन करते हुए माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया । गंगा सेवा समिति , गंगा घाट के पुजारी , भा.ज.पा.पदाधिकारी एवं अनेक श्रद्धालु इस पावन अवसर के साक्षी बने ।

प्राचीन तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने गंगा घाट पर दीपक जलाकर मां गंगा की पूजा की और महाआरती में भाग लिया। स्कूल की छात्र- छात्राओं ने सुन्दर रंगोलियाँ बनाकर गंगा घाट की शोभा बढ़ाई। इस दौरान गंगा घाट पर बड़ी स्क्रीन लगाकर दीपावली शुभकामना सन्देश प्रसारित किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर, अपर जिलाधिकारी वित्त गजेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय मन्त्री अमित राठी ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने का सन्देश दिया। शंकराचार्य राज राजेश्वर महाराज ने विशेष पूजा अर्चना और महाआरती कराई।

उपजिलाधिकारी जानसठ रामेश्वर सुधाकर, तहसीलदार राधेश्याम गौड़, नायब तहसीलदार विपिन कुमार, अजय कुमार, तहसीलदार सदर संजय सिंह, क्षेत्रीय मन्त्री अमित राठी, पं. मनोहर शर्मा, आचार्य गिरीश चन्द उप्रेती, मा. पंकज माहेश्वरी, प्रदीप निर्वाल, पं. रामकुमार शर्मा, भाजपा नेता जोगेन्द्र वर्मा, अरुण पाल, डॉ.वीरपाल सहरावत, मानसिंह सैनी सहारनपुर, वनरक्षक पुनीत कुमार, आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री, विनोद शर्मा, सुरेन्द्र प्रधान, ग्राम प्रधान सैनी, डॉ. महकार सिंह, देवेन्द्र आर्य, वेदवीर सिंह, संजीव प्रधानाचार्य, रविन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा, ओमेन्द्र सिंह, विशाल उर्फ

रहे।

अयोध्या में दीपोत्सव 2023 में 22 लाख 23 हजार दीप प्रज्जवलित कर बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड





अयोध्या, 11 नवम्बर 2023(सू0वि0)ः-दीपोत्सव 2023 को भव्य एवं दिव्य रूप से मनाया गया। सूचना एवं पर्यटन विभाग की झांकियों में बालकाण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किन्धा काण्ड, सुन्दर काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर काण्ड की भी झांकियां निकली थी। इन झांकियों का अवलोकन मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा रामकथा पार्क के पास किया गया। इसके बाद मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा इस कार्यक्रम में मा0 राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल का भी स्वागत किया गया। इसके बाद रामायण की प्रतिरूप राम, सीता, लक्ष्मण के प्रतिरूपों का पूजा अर्चन किया तथा रामभक्तों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गयी। राम जी प्रतिरूप को विधिवत रामकथा पार्क में उनकी आरती भी उतारी। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष/मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास सहित अन्य संतगणों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 50 देशों के राजदूतों, पद्मविभूषण आशा पारेख और अनेक कलाकार सहित उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, मा0 कृषि मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही, पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह, सूक्ष्म लघु मंत्री श्री राकेश सचान, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री सतीश चन्द्र शर्मा, मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र, मा0 सांसद अयोध्या श्री लल्लू सिंह, प्रमुख सचिव सूचना श्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव पर्यटन श्री मुकेश मेश्राम, ए0डी0जी0 श्री पीयूष मोर्डिया, मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार, सूचना निदेशक श्री शिशिर, जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजकरन नय्यर, नगर आयुक्त श्री विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह,मेयर श्री गिरीश पति त्रिपाठी, नगर विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक श्री रामचंद्र यादव, विधायक डा0 अमित सिंह चैहान, एमएलसी श्री हरिओम पांडेय, ए0डी0एम0 सिटी/मेलाधिकारी श्री सलिल कुमार पटेल, उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह, एस0पी0सिटी श्री मधुवन कुमार सिंह जिलाध्यक्ष श्री संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष श्री कमलेश श्रीवास्तव सहित मीडिया साथी एवं सम्मानित गण उपस्थित रहे। 

इसके पश्चात मा0 मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल महोदया राम की पैड़ी पहुंचकर दीप प्रज्जवल कर दीपोत्सव का शुभारम्भ किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने सरयू आरती स्थल पर सरयू माता की आरती आचार्य शशिकांत दास ने दिलाई तथा 50 देश से आए राजदूतों एवं माननीय प्रधानमंत्री विदेश मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों द्वारा घोषणा की गई की दीपोत्सव 2023 में 22 लाख 23 हजार दीप प्रज्वलित कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है तथा इसका प्रमाण पत्र गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को भेंट किया गया।

    इसके पूर्व प्रातःकाल धूमधाम से भगवान राम के चरित्र पर बनी 18 भव्य और दिव्य झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। योगी सरकार में पर्यटन व संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने कहा कि राम नगरी में दीपोत्सव का कार्यक्रम होने जा रहा है। विश्व में सबसे ज्यादा दीप प्रज्वलित करने का एक बार फिर नया कीर्तिमान बनेगा। इस दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि ये दीपोत्सव सभी को त्रेतायुग की याद दिलाता है, जब भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या वापस लौटे थे। अयोध्या वासियों ने उनका जिस प्रकार से तब स्वागत सत्कार किया था। उसी प्रकार से आज यहां की सड़कों पर दिखाई दे रहा है। यह अयोध्या ही पूरे हिन्दुस्तान का सौभाग्य है। भारतीय सनातन संस्कृति की ओर से यह संदेश पूरे विश्व पटल पर जाएगा। 

गौरतलब है कि अयोध्या में निकाली गईं झांकिया पर्यटन विभाग एवं सूचना विभाग द्वारा बनाई गई हैं। इनमे सूचना विभाग की झांकियों में पुत्रेष्ठि यज्ञ एवं सबको सुरक्षा, भयमुक्त समाज, गुरूकुल शिक्षा एवं बच्चों का अधिकार, बेसिक शिक्षा, राम सीता विवाह एवं बेटियों के विवाह हेतु सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्था, अहिल्या उद्धार एवं मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालम्बन, 1090 एवं 1076 की सुविधा, पंचवटीध्वन एवं पर्यावरण, रामेश्वरम सेतु एवं उप्र में पुलों का निर्माण, पुष्पक विमान एवं विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी, बेहतर वायु कनेक्टिविटी, केवट प्रसंग एवं समाज कल्याण, राम दरबार एवं बेहतर कानून व्यवस्था, शबरी-राम मिलाप एवं महिला कल्याण, लंका दहन एवं अपराधियों एवं भूमाफियाओं के विरुद्ध अभियान की झांकियां हैं। इसी प्रकार पर्यटन विभाग की झांकियों में सातों अध्याय बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किंधा काण्ड, सुन्दर काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर काण्ड पर आधारित सात झांकियां तथा एक झांकी राम रथ थीम पर निकाली गई।

अन्त में मीडिया बन्धुओं के सहयोग के प्रति प्रमुख सचिव सूचना श्री संजय प्रसाद, मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार, सूचना निदेशक श्री शिशिर, जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजकरन नय्यर, अपर निदेशक सूचना श्री अंशुमानराम त्रिपाठी, उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह ने आभार व्यक्त किया तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें दी।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...