गुरुवार, 14 सितंबर 2023

मुजफ्फरनगर में भी प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया


मुजफ्फरनगर । हापुड़ प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन पूरे उत्तर प्रदेश में आज भी जारी रहा। 

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल जिंदल के साथ जनपद के अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जबरदस्त नारेबाजी करते हुए हड़ताल रखी। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

लखनऊ में वकीलों की पुलिस के साथ झड़प, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका


लखनऊ । हापुड़ कांड को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं वकीलों की आज पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस दौरान वकीलों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग करते हुए जबरदस्त नारेबाजी की।

हापुड़ प्रकरण को लेकर प्रदेश में वकील हड़ताल कर रहे हैं। आज भी अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रही। इस दौरान लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे वकीलों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। वकील ग्लोब चौराहे पर प्रदर्शन के लिए पहुंचे और वहां उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान भारी पुलिस बल वहां मौजूद था। पुलिस के साथ वकीलों की झड़प हुई। उसके बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में वकीलों को हिरासत में ले लिया। वकीलों के प्रदर्शन को देखते हुए परिवर्तन चौक के मार्ग को बंद कर दिया गया।

ममता अग्रवाल के आवास से मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू


मुजफ्फरनगर । भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हैं “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल के आवास से कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अरविंद गुप्ता,नवनीत कुच्छल, शोभित गुप्ता,विशाल गर्ग,राहुल गोयल, निशांक जैन, पवन गोयल, निखिल मित्तल, अजय सिंघल,अमित गर्ग, बबीता गुप्ता जी, एकता गुप्ता जी,तुलसी भारद्वाज, रेणु गर्ग और वार्ड सभासद महिका गुप्ता समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि मेरी माटी मेरा देश संगठन का महवपूर्ण अभियान है। 

वंदे मातरम उद्घधोष के  साथ मौहल्ला आर्यपुरी में घर घर जाकर जन चेतना जागृत करने का प्रयास सार्थक रहा जिसमें मुख्यरूप से अर्जुन अग्रवाल, अ़भिनव अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, दीप अग्रवाल, रचना अग्रवाल, शैलेश कुच्छल, अजय अग्रवाल, नीरज सहनी, गिरीश एवं लवली अरोड़ा,भावना , राशि, रेणु गुप्ता, आलोक गुप्ता एवं बहुत से लायन क्लब उन्नति के सदस्यों ने उपस्थित रहकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के अधिकारियों के साथ शुक्रताल में बान गंगा एवं सोलानी नदी का निरीक्षण किया


मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन(Natinal Mission for Clean Ganga) के अंतर्गत एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी, राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण(NGT) के अधिकारियों और गंगा मिशन के अधिकारियों के साथ शुक्रताल में गंगा और सोलानी नदी में पानी की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।निरीक्षण दल ने नदी के किनारे विभिन्न स्थानों से पानी के नमूने एकत्र किए और प्रदूषण के स्तर को निर्धारित करने के लिए परीक्षण किए।  परीक्षणों के परिणामों का उपयोग उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए किया जाएगा जहां प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए तत्काल ध्यान देने और कार्रवाई की आवश्यकता है। इसके साथ ही गंगा घाट का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध जनसुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश सम्बंधित को दिए गए। 

अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा सभी जनपदवासियों से इस पहल का समर्थन करने और हमारे जल निकायों को साफ रखने में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया जाता है।  प्रत्येक व्यक्ति नदियों में कचरा फेंकने से बचकर, प्लास्टिक का उपयोग कम करके और कचरे का उचित निपटान जैसे सामान्य कार्य करके इस उद्देश्य में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकता है। हम सभी नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारी नदियों को स्वच्छ और शुद्ध रखने के इस मिशन में हमारे साथ शामिल हों।  आइए अपने पर्यावरण पर गर्व करें और इसे सभी के लिए एक बेहतर स्थान बनाएं।

महिला सफाईकर्मी पर कुत्ते का हमला


मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की नई आउटसोर्सिंग महिला सफाई कर्मी को निशाना बनाया। सुबह सवेरे महिला सफाई कर्मी अपना कार्य कर रही थी तभी  तभी आवारा कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान चौक पर आवारा कुत्तों ने महिला के पैरों का मांस नोच लिया। कुत्तों के हमले से महिला सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गयी। 

घटना की जानकारी होते ही सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज बिड़ला वार्ड संख्या 49 के सफाई नायक शिवकुमार व अन्य को लेकर मौके पर पहुंचे। संघ अध्यक्ष, सफाई नायक व कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में महिला का इलाज शुरू कराया। 

मंसूरपुर के जिस युवक की बताई थी लाश वो चंडीगढ़ में प्रेमिका के साथ कर रहा था ऐश


मुजफ्फरनगर । दौराला मेरठ से बरामद जिस लाश को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नौना गांव निवासी  युवक मोंटी की बताया जा रहा था वह चंडीगढ़ में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ऐश करता मिला।रात में वह वापस लौट आया। 

मेरठ जनपद के दौराला थाना क्षेत्र के पबरसा इलाके में नाले के भीतर से पुलिस द्वारा बीते दिनों एक सिर कटी लाश बरामद की गई थी। चौकी प्रभारी बुधवार को मंसूरपुर पुलिस ने मोंटी के परिजनों को लाश की शिनाख्त के लिए दौराला थाने में बुलाया था। क्योंकि 28 अगस्त को मोंटी गांव की ही एक लड़की को लेकर फरार हो गया था। लड़की के परिवार वालों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट मंसूरपुर थाने में दर्ज कराई हुई है उधर मोंटी के परिजनों ने भी उसकी गुमशुदा की थाने में दर्द कर रखी है। मेरठ पहुंचे परिवार वालों ने लाश के नाखून मुड़े देखकर उसे अपने बेटे मोंटी की समझ लिया था। जिसके चलते पुलिस भी निश्चित हो गई थी कि चलो मृतक की पहचान हो गई है। पुलिस ने सर कटी लाश मोंटी के परिजनों को सौंप दी थी। उन्होंने इसे लेकर हंगामा भी किया। बाद में मोंटी घर लौट आया। अब पुलिस इस बात को लेकर परेशान है कि बरामद शव किसका है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️ *दिनांक - 14 सितम्बर 2023*

🌤️ *दिन - गुरूवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - अमावस्या पूर्ण रात्रि तक*

🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी 15 सितम्बर प्रातः 04:54 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*

🌤️ *योग - साध्य 15 सितम्बर रात्रि 03:00 तक तत्पश्चात शुभ*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 02:06 से शाम 03:39 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:26*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:41*

👉 *दिशाशूल- दक्षिण दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - भाद्रपद अमावस्या,दर्श अमावस्या,पीठोरी-कुशोत्पाटिनी अमावस्या,राष्ट्रभाषा हिन्दी दिवस,अमावस्या वृद्धि तिथि*

💥 *विशेष- अमावस्या और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷

🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*

🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें,जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*


          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार* 

*"अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते"*

🍲 *जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।*


         🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *खेती के काम में ये सावधानी रहे* 🌷


🚜 *ज़मीन है अपनी... खेती काम करते हैं तो अमावस्या के दिन खेती का काम न करें .... न मजदूर से करवाएं | जप करें भगवत गीता का ७ वां अध्याय अमावस्या को पढ़ें ...और उस पाठ का पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें ... सूर्य को अर्घ्य दें... और प्रार्थना करें " आज जो मैंने पाठ किया ...अमावस्या के दिन उसका पुण्य मेरे घर में जो गुजर गए हैं ...उनको उसका पुण्य मिल जाये | " तो उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पति बढ़ेगी |*

           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे


पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे


🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।


14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा और विरोधियों से आपको सावधानी बरतनी होगी। करियर को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह खत्म होगी। आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बनेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको बाहर के खान-पान से परहेज रखना होगा, नहीं तो कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती है। आपको यदि कोई लाभ का सौदा मिले, तो उसे जाने ना दें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे और आपका कोई प्रिय मित्र आपको धोखा दे सकता है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। संतान की शिक्षा से संबंधित किसी काम को लेकर आप छोटी दूर की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अक्समात लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आप सावधानी बरतें। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई घुटने में दर्द, पैर में दर्द आदि जैसी समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उनसे बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त होंगे।

 


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपका कोई काम आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार में आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। परिवार में माहौल किसी बात को लेकर सामान्य रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपका कोई काम आपके लिए सर दर्द बनेगा, जिसके लिए आपको अपने किसी मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको बचना होगा और एक अच्छी डाइट लेनी होगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बात को लेकर समस्या होगी, लेकिन आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे, तभी वह पूरे हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत के बाद ही फल मिलेगा। माता-पिता से आप अपनी किसी पुरानी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं, जिससे यदि रिश्ते में कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होंगी। परिवार में लोगों को आपकी सोची समझी चालों को समझना होगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कुछ योजनाओं से आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं और आपको अपने किसी परिजन की ओर से आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपको कोई आंखों में दर्द या हाथ पैरों में दर्द या शरीर में दर्द आदि जैसी कोई समस्या सता रही है, तो वह भी दूर होगी। आपको बड़ों की बातों को सुनना व समझना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों को कहीं घूमाने लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आप अपने किसी सहकर्मी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। अपने खान-पान में आप पौष्टिक भोजन शामिल करें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी, लेकिन उन्हें उसमें कुछ असुविधा जरूर होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक दिलाने वाला रहेगा। आपका मन प्रातः काल से आज किसी बात को लेकर अच्छा रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपके किसी काम के पूरा न होने से आपके मन में समस्या बनी रहेगी। आपको आस पड़ोस में किसी वाद विवाद की स्थिति में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आध्यात्म के कार्यों की ओर आपका रुझान रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको घर में परिवार के सदस्यों के व्यवहार को लेकर समस्या होगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के चक्कर में किसी गलत काम को करने से बचना होगा और विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। परिजनों की बात आपको बिना कारण ही सुननी पड़ सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोगी आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा

भोपा में अवैध मैडिकल स्टोर सील


मुज़फ्फरनगर । थाना भोपा के  गाँव नगला बुजुर्ग में बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर कोऔषधि निरीक्षक सहारनपुर ने ड्रग्स विभाग की टीम के साथ मिलकर सील कर दिया। 

मेडिकल स्टोर स्वामी आस मोहम्मद पुत्र शेर अली ग्राम नगला बुजर्ग जौली चौकी थाना भोपा का रहने वाला है। वह काफी समय से बिना ड्रग लाइसेंस के मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहा था। आज भोपा पुलिस के सहयोग से ड्रग्स विभाग की टीम ने सील कर दिया। 

श्री सालासर बालाजी धाम में भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव भव्य संकीर्तन व विशाल भंडारे के साथ संपन्न

 मुज़फ्फरनगर। श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर के विशाल प्रांगण में भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें भव्य संकीर्तन व नृत्य नाटिका तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह जानकारी श्री सालासर बालाजी धाम सेवा समिति के सेवादार राजीव बंसल ने देते हुए बताया की छठी महोत्सव की शुरुआत मुख्य यजमान श्रीमान अनिल प्रकाश जी सपत्नीक श्रीमती लोचन बंसल जी सपरिवार द्वारा पंडित जी के सानिध्य में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ की गई।

संकीर्तन में कलाकारों द्वारा बाल गोपाल लड्डू गोपाल जी व श्री बालाजी महाराज के भाव विभोर कर देने वाले भजनों पर उपस्थित श्रद्धालुजन झूम नाचे वहीं अन्य जनपद से आए कलाकार द्वारा भव्य नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की गई जिनकी सभी श्रद्धालुओं द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

राजीव बंसल ने यह भी बताया की संकीर्तन में शामिल महिला श्रद्धालुजन अपने अपने घरों में विराजमान बाल गोपाल जी के विग्रह स्वरूप को अद्भुत अलौकिक रूप से श्रृंगारित कर श्री सालासर बालाजी धाम में लेकर आई जिन्हें श्री सालासर बालाजी धाम के सुनहरे पालने में विराजित लड्डू गोपाल जी के साथ विराजमान किया गया। मंगलवार होने के कारण छठी महोत्सव में भक्तजनों की भारी भीड़ रही अनेकों गणमान्य परिवारों व नगर ,नई मंडी ,गांधी कॉलोनी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं द्वारा भाग लेकर बाबा के भजनों का रसपान व भंडारे का भोग ग्रहण किया गया। 

आयोजन को सफल बनाने में श्री सालासर बालाजी के सभी सेवादारों नीरज बंसल , राजीव बंसल ,आशुतोश गर्ग,पवन गोयल,डा०कमल गुप्ता,हिमांशु गर्ग,अजय मित्तल,दिनेश कुमार,विपुल गर्ग,नितिन तायल, विकास गोयल तथा युवा सेवादार वरुण गर्ग, कार्तिक गोयल ,रजत सिंघल,,शिवम् शर्मा , हर्षित तायल, दीपांशु शर्मा, अमन शर्मा,अभी शर्मा,संचित गर्ग,अक्षत बंसल,आयुष गोयल,आयुष गुप्ता, यश गर्ग,मोहित कुमार आदि का भरपूर सहयोग रहा।

बुधवार, 13 सितंबर 2023

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अंगदान किए


 मुज़फ्फरनगर । राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय में #आयुष्मान_भवः कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी की प्रेरणा से सभी आवश्यक अंगों के दान की शपथ ली।
 आज जन समुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से आयुष्मान भव: अभियान का शुभारंभ महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमति द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया ।

जनपद में इस अवसर पर मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री डॉ वीरपाल निर्वाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला चिकित्सालय सभागार में किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय राज्य मंत्री  कपिल देव अग्रवाल द्वारा कहा गया कि आज से आयुष्मान भव: अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह सरकार द्वारा चलाया गया अत्यंत महत्वाकांक्षी अभियान हैं। अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान, रक्तदान महादान, एवं अंगदान शपथ महत्वपूर्ण घटक है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा आज अंगदान की शपथ ली गई है उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अंगदान करने का संकल्प लें। 
इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल जी के द्वारा बताया गया कि आयुष्मान भव: अभियान के अंतर्गत सभी लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से प्राप्त हो सके यह उद्देश्य रखा गया है उन्होंने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं तथा अभियान के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के मध्य मनाया जाएगा ,आयुष्मान आपके द्वारा 3.0 ,आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा एवं आयुष्मान ग्राम पंचायत/ आयुष्मान नगरीय वार्ड पांच प्रमुख घटक रखे गए हैं,जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा निक्षय मित्रों को भी सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से समाजसेवी सुरेंद्र अग्रवाल ,नीरज केडिया, होती लाल शर्मा, परम कीर्ति शरण एवं अन्य संस्थाओं की प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ आभा शर्मा, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद पवार, डॉ राजीव निगम, डॉक्टर शैलेश जैन, डॉ प्रशांत कुमार, डॉ दिव्या वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, डीपीएम विपिन कुमार, प्रदीप शर्मा, देवेंद्र शर्मा, डॉ आकाश त्यागी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा के द्वारा किया गया।

नई शिक्षा नीति को लेकर कार्यशाला संपन्न


मुजफ्फरनगर । माध्यमिक शिक्षा विभाग मुज़फ्फरनगर द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व विद्यालय नॉडल की एक कार्यशाला का आयोजन सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मुज़फ्फरनगर में किया गया । कार्यशाला का शुभारम्भ जिला विद्यालय निरीक्षक मुज़फ्फरनगर डॉ धर्मेन्द्र शर्मा,मास्टर ट्रेनर प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार व प्रधानाचार्य सोहन पाल द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वल्लित करके किया गया। 

जिला विद्यालय निरीक्षक मुज़फ्फरनगर डॉ धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने से पूर्व माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा कैरियर सम्बंधी जानकारी के लिए पंख पोर्टल ,विद्यालयों में जन सहभगिता बढाने के लिए विध्यांज्ली पोर्टल ,सभी माध्यमिक विद्यालयों की सम्पूर्ण जानकारी आम जन तक पहुचाने के लिए पहचान पोर्टल व अन्य महत्वपूर्ण ऑनलाइन मंच विद्यालयों , शिक्षकों , अभिभावकों व विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहें है | स्विफ्ट चैट एप्प के माध्यम से प्रदेश स्तर पर निपुण भारत क्विज अभियान के अंतर्गत प्रत्येक सफ्ताह प्रदेश स्तर पर हिन्दी,अंग्रेजी , विज्ञान , सामाजिक विज्ञान आदि विषयों पर  प्रश्नोत्तरी आयोजित हो रही है जिसमे सभी माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर ज्ञान अर्जित कर रहे है |  जिले के प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय से कम एक कम एक शिक्षक को उनके प्रधानाचार्य के माध्यम से विद्यालय नॉडल के रूप में नामित किया गया है | सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार को पहचान, पंख , विध्यांज्ली ,इंस्पायर अवार्ड आदि  ऑनलाइन पोर्टल व निपुण भारत क्विज अभियान संचालित करने के लिए जिला  प्रभारी नियुक्त किया गया है | कार्यशालाएं आयोजित कर सभी विद्यालय नॉडल को जिला स्तर पर प्रक्षिशित करने का कार्य किया जा रहा है जिससे सभी माध्यमिक विद्यालयों में सभी सामयिक व प्रभावी पोर्टल व निपुण भारत क्विज अभियान व्यवस्थित रूप में संचालित हो सके, हमारे विद्यार्थी विभाग की सभी योजनाओं का लाभ मिल सकें | उन्होंने शिक्षकों से कहा कि पूर्ण उत्साह लगन से कार्य करने से सहजता आने लगती है, सुखद परिणाम प्राप्त होने लगते है। 

मास्टर ट्रेनर प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार ने बताया कि प्रत्येक सफ्ताह  प्रदेश स्तरीय निपुण भारत क्विज का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे यू पी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी स्विफ्ट चैट एप्प के माध्यम से आसानी से प्रतिभाग कर रहे है | प्रत्येक शनिवार को प्रत्येक कक्षा के सिर्फ दो विषयों के लिए ही प्रश्नोत्तरी आरम्भ होती है जिसमे शुक्रवार तक विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते है | बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित प्रश्नोत्तरी को खेल खेल में हल करने में बच्चों के एक सफ्ताह में मात्र 30 मिनट ही लगते है | प्रश्नोत्तरी समाप्त होने के पश्चात विधार्थियों को क्विज में  दिए गए प्रश्नों पर आधारित शोर्ट इनोवेटिव व आकर्षक विडियो भी पोर्टल पर प्राप्त होती है जिससे विद्यार्थी सहजता से प्रसन्नता के साथ विभिन्न विषयों को सीख पाता है | विभाग द्वारा आदेशित किया गया है जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों के पास स्मार्ट फोन नही है उन विद्यार्थियों की निपुण भारत क्विज में सहभागिता की व्यवस्था विद्यालय द्वारा की जाएगी | उन्होंने बताया कि पंख पोर्टल पर कैरियर,  कॉलेज, प्रवेश परीक्षा, वोकेशनल कोर्सेस और छात्रवृति के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है, शासन स्तर से एक विधिवत केलेंडर जारी कर ऑनलाइन कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है जिसमें विद्यार्थी विभिन्न कैरियर , वोकेशनल कोर्सेस और छात्रवृति आदि  के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त करते है | पहचान पोर्टल के माध्यम से कोई भी अभिभावक या अन्य कोई भी व्यक्ति प्रदेश के किसी भी माध्यमिक विद्यालय की पूर्ण जानकारी मात्र एक क्लिक से प्राप्त कर सकता है | विध्यांज्ली पोर्टल के माध्यम कोई भी व्यक्ति वोलंटियर बनकर  प्रदेश के किसी भी राजकीय या अशासकीय सहायता प्राप्त  माध्यमिक विद्यालय की निस्वार्थ सेवा कर सकता है। पुरातन छात्र छात्राएं पहचान पोर्टल या विध्यांज्ली वेब पोर्टल की सहायता से अपने विद्यालय से आसानी से जुड सकते है, अपनी सेवाएं दे सकते हैं। 

प्रधानाचार्य सोहन पाल ने उपस्थित प्रधानाचार्य व विद्यालय नॉडल से आव्वाहन किया किया कि सभी विद्यालय व विद्यार्थी हित में निस्वार्थ रूप में कार्य कर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें। प्रधानाचार्य आदित्य सक्सेना,विनय यादव,प्रीति रानी,मीनाक्षी आर्य,आशीष द्विवेदी, विद्यालय नॉडल संजीव कुमार, अभिषेक गर्ग,राखी कौशिक,अमन कुमार  आदि उपस्थित रहे। 

शांति नगर में निकल रहे सांप फैला रहे अशांति


मुजफ्फरनगर । शांति नगर  में लगातार नाग निकल रहे  हैं। पहले भी कई बार निकल चुके सांप लोगों में है दहशत है। मौके पर पहुंचे सपा नेता पवन बंसल ने बताया कि शांति नगर निवासी राकेश कुमार सिंघल के घर रात सांप निकल गया जो की काफी लंबा और भयानक था ।मौके पर पहुंचे सभा नेता पवन बंसल ने सांप पकड़ने वालों को बुलाकर सांप को जंगल में छुड़वाया लेकिन वहां की जनता में भय व्याप्त है। कई बार सांप निकलने की घटना हो चुकी है। 

पानी से भरा है धरती से आठ गुना बड़ा ग्रह


नई दिल्ली। नासा के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से कई प्रकाश वर्ष दूर एक विशाल ग्रह का पता लगाया है, जो पानी के महासागरों से भरा हो सकता है। इस सूदूर ग्रह में जीवन की संभावना को जगाने वाला रासायनिक संकेत भी मिला है। नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने सौर मंडल के बाहर एक ग्रह पर मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड सहित कुछ अणुओं की मौजूदगी का खुलासा किया। पृथ्वी से 8 गुना बड़े इस ग्रह पर पानी भरा है। NASA के दूरबीन से भेजी तस्वीर में जीवन की  उम्मीद जगी है।  जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से मिली इस जानकारी से उन हालिया अध्ययनों को बल मिलता है, जिसमें K2-18 b ग्रह के एक हाइसीन एक्सोप्लैनेट होने की संभावना जताई गई थी. हाइसीन ऐसे ग्रह को कहते हैं, जिसमें हाइड्रोजन समृद्ध वातावरण और पानी से ढकी सतह होती है। 

के टू नामक यह ग्रह पृथ्वी से 120 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है. यह पृथ्वी से 8.6 गुना बड़ा एक एक्सोप्लैनेट है, जो रहने योग्य क्षेत्र में एक ठंडे बौने तारे K2-18 की परिक्रमा करता है।

बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️  *दिनांक - 13 सितम्बर 2023*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - चतुर्दशी 14 सितम्बर प्रातः 04:48 तक तत्पश्चात अमावस्या*

🌤️ *नक्षत्र - मघा 14 सितम्बर  रात्रि 02:01 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*

🌤️ *योग - सिद्ध 14 सितम्बर रात्रि 02:08 तक तत्पश्चात साध्य*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:35 से दोपहर 02:07 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:26*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:42*

👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि,अघोरा चतुर्दशी*

💥 *विशेष- चतुर्दशी, अमावस्या और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷

 ➡ *14 सितम्बर 2023 गुरुवार को प्रातः 04:49 से 15 सितम्बर, शुक्रवार को सुबह 07:05 तक अमावस्या है ।*

💥 *विशेष - 14 सितम्बर 2023 गुरुवार को भाद्रपद अमावस्या, दर्श अमावस्या, पीठोरी -कुशोत्पाटिनी अमावस्या, और 15 सितम्बर, शुक्रवार को अमावस्या है।*

🏡  *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*

      

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है  (विष्णु पुराण)*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*


          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,


 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी



〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*🌞 आज का राशिफल 🌞*

*दिनांक : 13 सितम्बर 2023*


🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन पिछले दिन की अपेक्षा सुधार लाएगा। मन मे चल रही बातो को बेजीझक होकर बोलेंगे जिससे आपसी गलतफहमिया कम होंगी फिर भी परिजनो के आगे ज्यादा खुलापन नए विवाद को जन्म दे सकता है सतर्क रहें।

आज आपको कोई नापसंद कार्य भी मजबूरी में करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य से उत्तम रहेगा लेकिन आकस्मिक खर्च भी साथ मे लगे रहने से बचत नही कर पाएंगे। आप जिस किसी से भी कोई वादा करेंगे उसे अवश्य पूरा करेंगे। मध्यान तक परिश्रम का फल ना मिलने से निराशा रहेगी परन्तु संध्या के समय धन की आमद होने लगेगी व्यवसाय में आज विस्तार ना करें। नौकरी पेशा कार्यभार बढ़ने से थकान अनुभव करेंगे। घर मे कुछ मतभेद के बाद भी शांति बनी रहेगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपको विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। स्वभाव में नरमी रख कर ही आज का दिन सामान्य रूप से बिताया जा सकता है। अपने कार्य निकलने के लिये अन्य लोगो का मोहताज होना पड़ेगा। मध्यान तक लगभग सभी कार्य अव्यवस्थित रहेंगे जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई उलझन पड़ेगी। आर्थिक कमी रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। महिलाओ को पेट, कमर अथवा जोड़ो संबंधित परेशानी रहने के कारण घर के कार्यो में विलंब होगा। कार्य व्यवसाय में से भी आज निराशा ही हाथ लगेगी। आज आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। घर मे किसी सदस्य से अथवा कार्य क्षेत्र पर उग्र वार्ता होने की संभावना है। सरदर्द की समस्या भी रहेगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आपकी आवश्यकता पूर्ति थोड़े से प्रयास से हो जाएगी लेकिन फिर भी मन में संतोष नही होगा कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। मेहनत करने पर संध्या तक आर्थिक स्थिति बेहतर हो जायेगी। पुराने उधार चुकता होने पर राहत मिलेगी। महिलाये आज महंगी वस्तुओं की खरीददारी का मन बनाएंगी लेकिन अंत समय मे कोई व्यवधान आ सकता है। पारिवारिक वातावरण में छुट-पुट छींटा कशी लगी रहेगी फिर भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। संतानो के ऊपर खर्च करने के बाद भी परिणाम आशानुकूल नही रहेंगे। घर के बुजुर्गो अथवा महिलाओ से वित्तीय लाभ की सम्भावना है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपको व्यवसाय के साथ अन्य घरेलू कार्यो को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी दिन कार्य सफलता वाला है इसलिए भागदौड़ का परिणाम संतोषजनक ही रहेगा। दिन के आरम्भ में व्यवसाय से शुभ समाचार मिलेंगे धन लाभ थोड़े अंतराल पर होता रहेगा। नौकरी पेशा जातक भी अधिकारी वर्ग के निकट रहने से आसानी से अपनी कामना सिद्धि कर सकेंगे। महिलाये आध्यात्म में रुचि लेंगी लेकिन सुख सुविधाओं को लेकर असंतुष्ट भी रहेंगी। घर अथवा व्यावसायिक स्थल को नया रूप देने के लिये तोड़-फोड़ करने की योजना बनायेंगे। नये कार्यानुबन्ध हाथ मे लेना आज शुभ रहेगा। कही से रुका धन मिलने से प्रसन्नता होगी। घर मे मामूली बहस के बाद भी स्थिति सुखदायी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन राहत वाला रहेगा लेकिन आज आपके स्वभाव में अचानक परिवर्तन देखने को मिलेगा। अपनी बचकानी हरकतों से आसपास का माहौल हल्का बनाएंगे फिर भी व्यवहार ने ज्यादा चंचलता ना आने दें अन्यथा मजाक में किसी से झड़प हो सकती है। 

कार्य व्यवसाय के सिलसिले में मध्यान तक दौड़-धूप परिश्रम करना पड़ेगा इसके बाद ही लाभ की संभावनाएं बनेंगी। धन लाभ निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा जिससे आगे की योजनाएं बनाने में परेशानी आएगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। परिवारक दायित्वों की पूर्ति करने में थोड़े असहज रह सकते है लेकिन ले देकर इससे भी पार पा लेंगे महिलाओ का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिये हानिकर रहेगा। कार्य क्षेत्र एवं गृहस्थी में तालमेल बैठाना बहुत मुश्किल रहेगा एक कार्य करने के चक्कर मे अन्य कार्य की हानि निश्चित है। आस-पास का वातावरण आपको ना चाहते हुए भी क्रोध करने पर मजबूर करेगा। कार्य क्षेत्र एवं परिवार में भी महिला वर्ग से तकरार होने की सम्भवना है। भाई-बंधु अथवा पड़ोसियों के साथ मामूली बात का बतंगड़ बनने से  अशांत रहेंगे। कार्य व्यवसाय पर भी व्यवस्था की कमी रहने के कारण व्यवधान आएंगे। आज आप जिस लाभ एवं सम्मान के अधिकारी है वह परिचित व्यक्ति से मतभेद कारण नही मिल सकेगा। महिलाओ में भी अहम की भावना अधिक रहेगी नुकसान भले ही हो जाये परन्तु झुकेगी नही। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता रहेगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है लेकिन आज आशाजनक लाभ पाने के लिये वाणी में मिठास रखने की आवश्यकता पड़ेगी। दिन के आरंभ में मन के अनुसार कार्य ना होने पर क्रोध आएगा धर्य धारण करें दिन आज आपके पक्ष में ही है लाभ देर से ही सही अवश्य मिलेगा। मन मे अहम आने से अपने आगे किसी को नही गिनेंगे किसी के सम्मान को ठेस पहुचाने पर मतभेद हो सकते है। आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे वहां से कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। परिवार की महिलाये एवं बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से दुखी होंगे। संध्या के समय घरेलू खर्च के साथ ही मौज शौक पर खर्च होगा। सुखोपभोग आज आपकी प्राथमिकता रहेगी।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप दिन के आरंभ से ही किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर चिन्तित रहेंगे लेकिन मध्यान बाद स्थिति स्पष्ट होने से मानसिक दबाव कम होगा। कार्य क्षेत्र पर आपकी राय की आवश्यकता पड़ेगी। अधिकारी वर्ग आप के ऊपर प्रसन्न रहेंगे। कुछ दिनों से मन मे चल रही दुविधा का आज कुछ ना कुछ हल अवश्य निकल आएगा। लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परेशानी भरा रहेगा फिर भी खर्चो पर नियंत्रण रहने से ज्यादा भार नही पड़ेगा। परिजनों से वैर विरोध की भावना रहने से घर का वातावरण उदासीन रहेगा महिलाये शांति बनाने के लिए पहल करेंगी। संध्या बाद धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन अहंकार के कारण हाथ से ना निकले इसका ध्यान रखें। दोपहर बाद सेहत में नरमी आएगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपको धार्मिक एवं परोपकारी स्वभाव का लाभ प्रत्येक क्षेत्र में मिलेगा। दिन के आरंभ में पूजा पाठ देवदर्शन के योग है इसके बाद का समय व्यस्तता से भरा रहेगा। पारिवारिक एवं सामाजिक मामलों में निष्पक्ष फैसले लेने पर छवि सम्मानजनक बनेगी। परिवार के सदस्यों के साथ ही रिश्तेदार भी महत्त्वपूर्ण कार्यो में आपकी राय लेंगे लेकिन आज किसी की जमानत लेने से बचें अन्यथा बैठे बिठाये सरदर्दी बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय सुव्यवस्थित रूप से चलेगा धन लाभ आशा जनक होगा। महिलाओ को मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी। परिचितों के कार्यो में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। स्वास्थ्य में नया विकार बनेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। एक पल में प्रसन्न अगले ही पल उदास होने पर मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। व्यवसाय से धन लाभ होगा लेकिन धन आने के साथ ही जाने के रास्ते भी बना लेगा। पारिवारिक जन की सेहत अथवा रिश्तेदारी पर खर्च करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोगो को कार्य जल्दी पूर्ण करने के प्रयास में गलती होने पर विलम्ब होगा। महिलाये किसी गलतफहमी की शिकार होंगी परिवार का वातावरण चिंताजनक रहेगा। संध्या पश्चात कुछ राहत मिलेगी। यात्रा में सेहत एवं सामान के प्रति सावधानी बरतें। बुजुर्ग लोग अचानक नाराज होंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज भी परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी कार्य व्यवसाय में व्यवहारिकता का सकारात्मक फल मिलने से दिनचार्य से संतोष करेंगे। मध्यान के समय कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में कुछ उल्टा-सीधा हो सकता है फिर भी आज आप जोड़ तोड़ करने अपना काम निकाल ही लेंगे। नौकरी पेशा लोग अधिकारी वर्ग से अपनी बात मनवाने के लिए गुप्त युक्तियां लगाएंगे लेकिन इसमे सफलता निश्चित नही रहेगी। धन लाभ भी आपके परिश्रम की तुलना से अधिक हो सकता है परंतु इसके लिए कार्य क्षेत्र पर अनर्गल बातो को छोड़ लक्ष्य को केंद्रित रकह कार्य करें। स्त्रीवर्ग आज ज्यादा भावुक रहेंगी कोई इसका गलत फायदा भी उठा सकता है। आंख बंद कर किसी पर विश्वास ना करें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन संपन्नता कारक रहेगा। मध्यान तक अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की जल्दबाजी रहेगी इसके बाद परिश्रम का फल लाभ के रूप में मिलने लगेगा। अकस्मात धन की प्राप्ति से उत्साह वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंध आपकी उन्नति में सहायक बनेंगे। लेकिन भाई-बंधुओ से किसी पुरानी बात को लेकर खींच-तान होने की संभावना भी है। महिलाये किसी अन्य महिला से मन ही मन इर्ष्या का भाव रखेंगी। घरेलू अथवा अन्य कार्य भी रूखे मन से करेंगी। घरेलू वातावरण आपकी आलसी अथवा टालमटोल वाली वृति से अस्त-व्यस्त रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में अधिक भावुकता दुख का कारण बनेगी। बुजुर्गो का सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

खतौली में जीएसटी के छापे में दस लाख वसूले

 मुजफ्फरनगरख। खतौली कस्बे में देशराज एंड संस के स्टोर पर हुई छापेमारी में जीएसटी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही से हड़कंप मच गया। 

इस दौरान 20 लाख रुपए के माल का कोई लेखा-जोखा ना मिलने पर जीएसटी विभाग ने 10 लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। एस आई बी जॉइंट कमिश्नर ज्योति स्वरूप शुक्ला के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा ने लगभग 10 घंटे की छापेमारी के बाद जुर्माना लगाया। 

DHRM KARM: पितृ पक्ष का आरंभ कब होगा, क्या करें


इस साल पितृ पक्ष का आरंभ 29 सितंबर से हो रहा है और 14 अक्टूबर तक पितृ पक्ष चलेगा। पितृ पक्ष का आरंभ भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से अश्विन मास तक चलता है। सर्व पितृ पर्व अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से पितृ पक्ष का शुभारंभ हो जाता है। मान्यता है कि पितृ पक्ष की अवधि में पूर्वज स्वर्गलोक से मृत्युलोक पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने आते हैं। पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म, तर्पण, पिंडदान और स्नान-दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही इस अवधि में इन कर्मों को करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

पितृ पक्ष 2023 

पंचांग के अनुसार, अश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 सितंबर 2023, शुक्रवार के दिन पड़ रही है। इसी दिन से पितृ पक्ष का शुभारंभ हो जाएगा। बता दें कि पितृ पक्ष का समापन अश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन हो जाता है, जो 14 अक्टूबर 2023, शनिवार के दिन पड़ रहा है। बता दें कि विक्रम संवत 2080 में पितृ पक्ष की शुरुआत 15 दिन देरी से हो अधिक मास या पुरुषोत्तम मास के कारण हो रही है।

पितृ पक्ष 2023 की तिथियां

29 सितंबर 2023, शुक्रवार: पूर्णिमा श्राद्ध

30 सितंबर 2023, शनिवार: द्वितीया श्राद्ध

01 अक्टूबर 2023, रविवार: तृतीया श्राद्ध

02 अक्टूबर 2023, सोमवार: चतुर्थी श्राद्ध

03 अक्टूबर 2023, मंगलवार: पंचमी श्राद्ध

04 अक्टूबर 2023, बुधवार: षष्ठी श्राद्ध

05 अक्टूबर 2023, गुरुवार: सप्तमी श्राद्ध

06 अक्टूबर 2023, शुक्रवार: अष्टमी श्राद्ध

07 अक्टूबर 2023, शनिवार: नवमी श्राद्ध

08 अक्टूबर 2023, रविवार: दशमी श्राद्ध

09 अक्टूबर 2023, सोमवार: एकादशी श्राद्ध

11 अक्टूबर 2023, बुधवार: द्वादशी श्राद्ध

12 अक्टूबर 2023, गुरुवार: त्रयोदशी श्राद्ध

13 अक्टूबर 2023, शुक्रवार: चतुर्दशी श्राद्ध

14 अक्टूबर 2023, शनिवार: सर्व पितृ अमावस्या


पितृ पक्ष में करें ये उपाय

शास्त्रों के अनुसार पितृ पक्ष में स्नान-दान और तर्पण इत्यादि का विशेष महत्व है। इस अवधि में किसी ज्ञानी द्वारा ही श्राद्ध कर्म या पिंडदान इत्यादि करवाना चाहिए। साथ ही किसी ब्राहमण को या जरूरतमंद को अन्न, धन या वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पितृ पक्ष पूर्वजों की मृत्यु के तिथि के अनुसार श्राद्ध कर्म या पिंडदान किया जाता है। किसी व्यक्ति को यदि अपने पूर्वजों की मृत्यु का तिथि याद नहीं है तो वह अश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन यह कर्म कर सकते हैं। ऐसा करने से भी पूर्ण फल प्राप्त होता है। पितृपक्ष के दौरान प्रतिदिन पितरों के लिए तर्पण करना चाहिए। तर्पण के लिए आपको कुश, अक्षत्, जौ और काला तिल का उपयोग करना चाहिए। तर्पण करने के बाद पितरों से प्रार्थना करें और गलतियों के लिए क्षमा मांगें। इससे परिवार पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। 

दुष्‍कर्म के बाद शि‍वचौक पर फेंककर फरार हो गए युवक: 5 गिरफ्तार


सहारनपुर। कॉलेज की छात्रा से सामूह‍िक दुष्‍कर्म मामले में पांचों आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया है।  पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। आरोपितों को जल्द और कड़ी सजा मिले, इसकी कोशिश रहेगी। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। 

सोमवार दोपहर बाद एक छात्रा शिवचौक स्थित पिकेट पर रोते हुए पहुंची और मदद की गुहार लगाई। वहां मौजूद पुलिस ने तत्काल एंटी रोमियो को सूचना दी और कोतवाल को भी अवगत कराया। एंटी रोमियो टीम लड़की को लेकर कोतवाली गई और उससे पूछताछ की। इसके बाद सीओ मुनीष कुमार और कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा फोर्स के बाद शिवचौक पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में छानबीन की। बाद में छात्रा के स्वजन भी कोतवाली पहुंच गए। देर शाम छात्रा के चाचा ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें कहा है कि गांव आसरा खेड़ी निवासी दो युवक अंकुर पुत्र धीरज और अमन पुत्र खिलारी उसके कालेज पहुंचे और कहा कि वह उसके गांव जा रहे हैं, वह उसे गांव छोड़ देंगे। 

छात्रा के बहनोई के गांव के होने के कारण वह उन्हें जानती थी, इसलिए उनके साथ गांव चल दी। वह उसे लेकर दूसरे रास्ते से चलने लगे, जिसका लड़की ने विरोध किया। वह दोनों उसे एक सूनसान जगह पर ले गए, जहां तीन युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि वहां उसके साथ पांचों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद वह उसे शिवचौक पर फेंककर चले गए।

VIDIO : मुस्तफाबाद के जंगल में तेंदुआ नजर आया



मुजफ्फरनगर । चरथावल और बरला में तेंदुए के हमले के बाद शहर के नजदीक मुस्तफाबाद के जंगल में तेंदुआ देखा गया है।

तेंदुए ने आज चरथावल के पास लडवा गांव में एक भट्टे पर बंधी गाय पर हमला किया था। हालांकि शोर मचने पर वह भाग गया। बरला के पास भी एक मजदूर पर तेंदुए ने हमले की कोशिश की। देर शाम मुस्तफाबाद के जंगल में तेंदुआ नजर आया। इसकी वीडियो वायरल हो रही है। इससे ग्रामीणों में खौफ नजर आया।

मंगलवार, 12 सितंबर 2023

MUZAFFARNAGAR : नगर पालिका की मशीन खराब ,कैसे हो डेंगू मलेरिया पर वार,देखें विडियो

 मुजफ्फरनगर । नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है उसी क्रम में आज नगर पालिका के कर्मचारी अपने समान के साथ नगर में फॉगिंग का कार्य करने के लिए निकले परंतु आधे मोहल्ले में फॉगिंग होने के बाद मशीन खराब हो गई। इसके बाद नगर पालिका कर्मचारी फागिंग मशीन में पंप मारते ही नजर आए।


एमडीए ने छह अवैध कालोनियों पर चलाया बुलडोजर



मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली क्षेत्रान्तर्गत विकास प्राधिकरण द्वारा 06 स्थलों पर लगभग कुल 61 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली क्षेत्रान्तर्गत जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष महोदय के आदेशों के अनुपालन में तथा श्री आदित्य प्रजापति, सचिव, विकास प्राधिकरण के मार्ग निर्देशन में तथा स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में दिनांक 12.09.2023 को श्री सुरेश कुमार, सुशील कुमार पुत्रगण श्री बनवारी द्वारा ख0नं0- 165, जानसठ रोड, खतौली में लगभग 08 बीघा भूमि, श्री ब्रहम सिंह पुत्र श्री प्रेम सिंह, हरीश पुत्र श्री मोहर सिंह द्वारा ख0न0- 155, 156, जानसठ रोड, खतौली की लगभग 10 बीघा भूमि, श्री सुभाष चन्द, सतपाल, महीपाल, अनिल आदि द्वारा ख0नं0- 1324, 1330, 1329, 1331 जानसठ रोड, खतौली की लगभग 22 बीघा, श्री दिनेश जैन द्वारा जानसठ रोड, पैट्रोल पम्प के पीछे, खतौली की लगभग 03 बीघा, श्री सोमपाल पुत्र बीरबल, फलावदा रोड, निकट के0के0 पब्लिक स्कूल खतौली की लगभग 06 बीघा भूमि, श्री सतेन्द्र खारी, खतौली रूरल, बुआडा रोड, खतौली की लगभग 12 बीघा भूमि कुल क्षेत्रफल 61 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।

अतः आज दिनांक *12.09.2023* को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त 06 स्थलों पर लगभग कुल 61 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय अधिशासी अभियंता, श्री विनीत अग्रवाल, सहायक अभियंता, श्री भरत पाल, अवर अभियन्ता, श्री राजीव कोहली के साथ-साथ स्थानीय सुपरवाईजर भी उपस्थित रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...