शुक्रवार, 1 सितंबर 2023

एसओजी के प्रथम कार्यालय के सौंदर्यकरण का एसएसपी संजीव सुमन ने किया लोकार्पण


मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन  द्वारा स्वाट टीम/एसओजी प्रथम कार्यालय के जीर्णाेद्धार/सौन्दर्यकरण का किया गया लोकार्पण। कार्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजीव सुमन महोदय द्वारा स्वाट टीम/एसओजी प्रथम कार्यालय के जीर्णाेद्धार/सौन्दर्यकरण का लोकार्पण किया गया। जिसके अन्तर्गत स्वाट टीम/एसओजी प्रथम कार्यालय तथा शौचालय का मरम्मत कार्य एवं सम्पूर्ण परिसर में रंगाई - पुताई का कार्य कराया गया। महोदय द्वारा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया तथा परिसर के जीर्णाेद्धार/सौन्दर्यकरण के लिए प्रभारी स्वाट टीम/एसओजी प्रथम को बधाई दी गई।

इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वाट टीम/एसओजी प्रथम कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री मुहम्मद नदीम, थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री संजय कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी प्रथम श्री दीपक चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

और हिंदुफ्तान ऐसे हो गया हिंदुस्तान

 


पहले अंग्रेजी में हमारे देश को हिंदुस्तान के स्थान पर हिन्दुफ्तान लिखा जाता था -अशोक बालियान,चेयरमैन,पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन  

      इतिहास के अध्ययन से अपने अतीत के बारे में अनेकों जानकारी मिलती है इतिहास मनुष्य के व्यापक सामाजिक अनुभवों को वर्तमान पीढ़ी के साथ साझा करता है। प्राचीन काल में मिस्र और कई सभ्यताओं के लोग रेखाचित्रों के जरिए ही अपने विचार जाहिर करते थे। सिंधू घाटी सभ्यता में भी जो भाषा पाई गई, वो भी आमतौर पर यही थी।

    अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि (लैटिन लिपि) में लिखी जाती है। रोमन लिपि, लिखने की वह विधि है, जिसमें अंग्रेज़ी भाषा को मिलाकर यूरोप की लगभग सभी भाषाएँ जर्मन, फ्रेंच, स्पैनिश, इतालवी, डच, स्वीडिश, पुर्तग़ाली आदि लिखी जाती हैं। अंग्रेजी भाषा का लगभग हर जगह लिखित प्रकार समान ही रहता है।

   जब रोमन साम्राज्य विश्व स्तर पर कुछ हिस्सों पर शासन कर रहा था, तो उन्होंने लैटिन से प्राप्त रोमन वर्णमाला को जोड़ा गया था, क्योकि वहां U, V और W अक्षर नहीं थे। ग्रीक वर्णमाला के आधार पर अंग्रेजी की वर्णमाला का विकास हुआ। पहले अंग्रेजी की वर्णमाला में 22 अक्षर होते थे। उस समय K, J, V और W अक्षर नहीं थे। मध्यकाल (सन 1100-1500) में K अक्षर विकसित हुआ था और कड़ी आवाज के उच्चारण वाले अक्षर के लिए C अक्षर के स्थान पर K अक्षर का प्रयोग शुरू हुआ। अर्थात पहले कीन (KEEN) को CEEN लिखा जाता था और बाद में KEEN लिखा जाने लगा था। 

       इसी प्रकार अंग्रेजी भाषा में पहले V अक्षर नहीं था और V अक्षर के स्थान पर U अक्षर का प्रयोग होता था अठाहरवी शताब्दी से पहले V अक्षर विकसित हुआ और परन्तु इसका प्रयोग इसका प्रयोग अठाहरवी शताब्दी में शुरू हुआ।15वीं शताब्दी U और V को अलग कर दिया गया था, क्योकि V व्यंजन है और U स्वर है। इसी तरह 16वीं शताब्दी तक अक्षर J एक अलग अक्षर के रूप में मौजूद नहीं था। और J अक्षर के स्थान पर I अक्षर का प्रयोग होता था। अंग्रेजी में एक अलग अक्षर के रूप में J अक्षर का उपयोग 17वीं शताब्दी में शुरू हुआ था।

     इसी तरह पहले अंग्रेजी वर्णमाला में W अक्षर नहीं था और W अक्षर के स्थान पर दो VV अक्षर का प्रयोग होता था और कुछ जगह W अक्षर के स्थान पर दो UU का प्रयोग भी होता था। इस प्रकार इन चार अक्षरों के बढने के बाद अंग्रेजी वर्णमाला में कुल 26 अक्षर हो गये थे। कुछ अक्षर होते हुए भी चलन में नहीं थे, जैसे पहले अंग्रेजी में HINDUSTAN के स्थान पर HINDUFTAN लिखा जाता था अर्थात S के स्थान पर F लिखा जाता था।   

          सन 1475 में टाइपोग्राफी का युग शुरू होता है और इसी साल अग्रणी प्रिंटर विलियम कैक्सटन ने अंग्रेजी में पहली पुस्तक किंग जेम्स बाइबिल टाइप की थी। इसके बाद अंग्रेज़ी भाषा का पहला शब्दकोश 15 अप्रैल 1755 को प्रकाशित हुआ था और इसके लेखक "सैमुअल जॉनसन" थे। 

      भारत का नाम अंग्रेजी उपयोग (फ्रेंच प्रभाव में) के लिए 5वीं शताब्दी से 12वी शताब्दी तक यंदे (Ynde) या इन्डे (inde) था। और 17 वीं शताब्दी के बाद से अंग्रेजी उपयोग के लिए इन्डिया (India) लिखना शुरू हुआ था। 16 वीं शताब्दी के आरंभ में हिंदुस्तान शब्द का प्रयोग अरबी व ईरानी पर्शियन लोगों ने शुरू किया था।

     आज के युग में लोगो द्वारा मोबाइल फोन से एस एम एस (SMS) करने और इंटरनेट से चिट्ठी लिखने में अँगरेजी भाषा की रोमन लिपि का इस्तेमाल हिन्दी लिखने में किया जा रहा है। भारत में लोग अंग्रेजी अक्षर वाले की-बोर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं और ज्यादातर रोमन लिपि में हिन्दी लिख रहे हैं, जिसमें शब्दों का उच्चारण तो हिन्दी का होता है लेकिन वह लिखी रोमन की वर्णमाला में जाती है।

      देवनागरी लिपि का विकास प्रायः ब्राह्मी लिपि से माना जाता है। अधिकांश विद्वानों के अनुसार ब्राह्मी लिपि का अविष्कार आर्यों ने किया था। ध्वनियों को लिखने के लिए जिन चिह्नों का प्रयोग किया जाता है, वही लिपि कहलाती है। लिपि और भाषा दो अलग अलग चीज़ें होती हैं। भाषा वो चीज़ होती है जो बोली जाती है और लिखी भी जाती है। लिपि भाषा का लिखित रूप है। दुनिया में बहुत सारी लिपि प्रचलन में है, इसलिए एक भाषा को अलग-अलग लिपि में लिखा जा सकता है।  

    अंग्रेजी या इंग्लिश को लिखने के लिए हम A,B,C,D आदि वर्णों या चिन्हो का प्रयोग करते है। इन वर्णों या चिन्हों को ही लिपि कहा जाता है। इसी प्रकार हिंदी लिखने के लिए अ, आ, ई, व उ आदि वर्णों या चिन्हो का प्रयोग करते है। हिंदी वर्णमाला में ड़ और ढ़ दोनों अक्षर नहीं आते है, लेकिन इनका इस्तेमाल हम भरपूर होते देख रहे हैं। हिन्दी वर्णमाला में कुल 52 वर्ण (अक्षर) होते हैं।

डॉ संजीव बालियान ने हादसे में मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना


मुजफ्फरनगर । केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान  ने नवीन मंडी स्थल मे कुछ दिन पूर्व तितावी में सड़क दुर्घटना में हुए हादसे में गुडमंडी निवासी सोहनलाल के पुत्र निशु उसकी पत्नी बीना व उसके बेटे आरव की हुई दर्दनाक मृत्यु उपरांत आज उनके आवास पर पहुँचकर  परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। 

थानेदारों की तैनाती में जिलाधिकारियों के दखल का आदेश वापस


लखनऊ । कानून व्यवस्था  व थानेदारों की तैनाती में जिलाधिकारियों के दखल को ले कर  मुख्यसचिव द्वारा जारी आदेश वापस हो गया है। 

पहले मुख्य सचिव के आदेश में थानेदारों की तैनाती और क़ानून व्यवस्था  को लेकर पुलिस कप्तानों की अधिकार में कटौती का फ़रमान जारी हुआ था। मामला मुख्यमंत्री तक पहुँचा तो मुख्यमंत्री ने आदेश वापस करा दिया फिर से पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी गयी। 

केंद्रीय मंत्री के आवास पर बेटे के दोस्त की गोली मारकर हत्या


लख़नऊ। दुबग्गा इलाके में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर युवक की गोली मारकर हत्या किये जाने से हड़कंप मच गया। मंत्री का बेटा विकास किशोर उर्फ़ आशू के दोस्त विनय श्रीवास्तव की देर रात माथे पर गोली मारकर हत्या की गयी। गोली मंत्री के पुत्र की पिस्टल से मारी गयी है। घटना के बाद मंत्री पुत्र फ्लाइट से दिल्ली चला गया था और पिस्टल घर पर ही छोड़कर गया था। मृतक के भाई विकास श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया की मंत्री पुत्र हमेशा हर जगह उसके भाई विनय को अपने साथ लेकर जाता था। फिर कल अपने साथ लेकर क्यों नहीं गया। उसके भाई की हत्या में मंत्री के पुत्र की पूरी तरह सोची समझी साजिश है। जानबूझकर पिस्टल घर पर छोड़ी गयी है। पुलिस ने डीवीआर और पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में आदिल, अजय और समीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। घटनास्थल पर पुलिस कमिश्नर समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। मंत्री के घर पर रात शराब पार्टी चल रही थी। मंत्री कौशल किशोर ने कहा है की घटना दुखद है और निष्पक्ष जाँच के लिए कहा गया है। इस हाईप्रोफाइल मर्डर में पुलिस फूँक फूंककर कदम रख रही है। डॉक्टर्स का पेनल वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कर रहा है।

ASTRO : आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️ *दिनांक - 01 सितम्बर 2023*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - द्वितीया रात्रि 11:50 तक तत्पश्चात तृतीया*

🌤️ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद दोपहर 02:56 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

🌤️ *योग - धृति दोपहर 01:10 तक तत्पश्चात शूल*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 11:04 से दोपहर 12:39 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:23*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:54*

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष- द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

**

🌷 *कजरी तीज* 🌷

🙏🏻 *भाद्रपद मास के तीसरे दिन यानी भाद्रपद कृष्ण तृतीया तिथि (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार श्रावण मास तृतीया तिथि) इस बार (02 सितम्बर, शनिवार) विशेष फलदायी होती है, क्योंकि यह तिथि माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन भगवान शंकर तथा माता पार्वती के मंदिर में जाकर उन्हें भोग लगाने तथा विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस दिन कजरी तीज का उत्सव भी मनाया जाता है। कजरी तीज को सतवा तीज भी कहते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को फूल-पत्तों से सजे झूले में झुलाया जाता है। चारों तरफ लोक गीतों की गूंज सुनाई देती है।*

🙏🏻 *कई जगह झूले बांधे जाते हैं और मेले लगाए जाते हैं। नवविवाहिताएं जब विवाह के बाद पहली बार पिता के घर आती हैं तो तीन बातों के तजने (त्यागने) का प्रण लेती है- पति से छल कपट, झूठ और दुर्व्यवहार और दूसरे की निंदा। मान्यता है कि विरहाग्नि में तप कर गौरी इसी दिन शिव से मिली थी। इस दिन पार्वती की सवारी निकालने की भी परम्परा है। व्रत में 16 सूत का धागा बना कर उसमें 16 गांठ लगा कर उसके बीच मिट्टी से गौरी की प्रतिमा बना कर स्थापित की जाती है तथा विधि-विधान से पूजा की जाती है।*

       🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

**

🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷

👉 *03 सितम्बर 2023 रविवार को संकष्ट चतुर्थी है (चन्द्रोदय रात्रि 09:22)* 

🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महिने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*

🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*

🌷 *ॐ सोमाय नमः ।**

       🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

**

‪🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷

🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*

📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।* 

🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*

➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे


पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे


पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे


पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।


आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप बिजनेस में यदि किसी को साझेदारी बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अच्छा पार्टनर मिल सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप संतान के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करें, नहीं तो वह अकेले ही सोच सोचकर परेशान होते रहेंगे। आपको भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक नई खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको किसी संपत्ति को खरीदना अच्छा रहेगा, लेकिन आप विरोधियों से सावधानी बरतें, नहीं तो विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और यदि आपने अपने जरूरी कामों को कल पर टाला, तो वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों के नए-नए रास्ते खोलेगा, क्योंकि संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी और प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे और वह उन्हें लॉंग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में किसी से अपने मन की बात शेयर ना करें, नहीं तो वह बाद में उसका फायदा उठा सकते हैं।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका यदि कोई काम लंबे समय से अटक रहा था, तो उसके पूरा होने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आपको किसी नई योजना की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप दिल खोलकर निवेश करेंगे। आपको अपनी किसी गलती को लेकर पछतावा होगा, लेकिन विधार्थियों का आज पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। लोग आज आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। दिन का काफी समय आप कार्यक्षेत्र में कुछ कर दिखाने में लगाएंगे, लेकिन आपको भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। यदि आपका कोई काम लटक रहा है, तो उसे समय रहते पूरा करें। आपके घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशियां बनी रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, जो लोग नौकरी में कार्यरत है, उन्हें अपने कामों पर पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो विरोधी उनके काम से ध्यान हटा सकते हैं और जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें, नहीं तो इससे आपको नुकसान होगा। परिवार में लोगों को आपका कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए बहुत ही तोल मोल कर बोले। आप यदि किसी से कोई धन संबंधित मदद मांगने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भर रहेगा। आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, लेकिन परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे और माता जी से किसी किये हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। आपको अच्छा लाभ मिलने से आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन आपकी आज धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढी देख परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। आप किसी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश न करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। अविवाहित जातकों के लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में चुप रहना बेहतर रहेगा और वरिष्ठ सदस्यों से आप परिवार में चल रही कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके व्यवसाय में यदि कोई डील फाइनल होने वाली थी, तो वह होते-होते रुक सकती है, जिससे आपको समस्या होगी और प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बात को लेकर बेवजह तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने माता-पिता से अपने मन की किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है और यदि आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उनसे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने दैनिक खर्चों में वृद्धि कर सकते हैं, जिससे बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लेनदेन से संबंधित किसी मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी और किसी अजनबी की बातों में ना आए।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटकने के कारण वह परेशान रहेंगे। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको कोई डिसीजन समय पर न लेने के कारण आपको पछतावा होगा, लेकिन किसी कानूनी मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप यदि सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत है, तो वहां बहुत ही सावधानी से कार्य करें, नहीं तो आपके विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, जो लोग नौकरी में कार्यरत है, उन्हे प्रमोशन मिल सकता है, जिससे उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपने व्यापार में मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई समस्या थी, तो आपकी वह चिंता दूर होगी, लेकिन आप किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचें और आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन आप अपने विरोधियों से सावधान रहें

गुरुवार, 31 अगस्त 2023

सपा नेता की बर्फ फैक्ट्री में साठ लाख की बिजली चोरी पकड़ी


मुजफ्फरनगर। हापुड़ प्रवर्तन दल (विजिलेंस) ने मुजफ्फरनगर में सपा नेता की बर्फ फैक्ट्री में छापा मारकर 45 नहीं 60 लाख की बिजली चोरी का खुलासा करने का दावा किया है। आरोप है कि चेकिंग को प्रभावित करने के लिए प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव भी कर दिया गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

हापुड़ प्रवर्तन दल के एई एससी यादव ने बताया कि प्रबंधक निदेशक डिस्कॉम, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय समेत रेड टीम के साथ रुडक़ी रोड पर छापा मारा गया। अयान पुत्र राशिद सिद्दकी की बर्फ फैक्टरी में 53 किलोवाट भार चलता पाया गया। गहनता से जांच पर पता चला कि एक अन्य केबल मीटर वाली लाइन से अलग कर डाला गया है। चेकिंग को प्रभावित करने के लिए प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव भी कर दिया गया। इससे भी चेकिंग नहीं रुकी तो फैक्टरी संचालक ने खुद को हार्ट अटैक का दर्द होने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस और स्थानीय विजिलेंस की देखरेख में चेकिंग पूरी की गई, फैक्टरी में करीब 60 लाख की बिजली चोरी होती मिली। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। टीम में एसडीओ आईपी सिंह, अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, अवर अभियंता विजय कुमार कुशवाहा, शफीक अहमद, महेशपाल सिंह, रमनजीत सिंह, मुकेश मुकिम, शेर सिंह राणा, लवलेश, सुमित, नीरज, सपना रानी रहीं।

MUZAFFARNAGAR : भाजपा ने इस व्यक्ति का नाम किया जिलाध्यक्ष के लिए फाइनल,कल हो सकती है घोषणा

 


मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में भारतीय जनता पार्टी को आज रात अगला जिलाध्यक्ष मिल सकता है। खबर आ रही है कि पार्टी ने प्रदेश के कुछ जिलाध्यक्षों के नाम फाईनल कर लिए हैं, जिनका ऐलान आज देर रात किया जा सकता है।

अब खबर आ रही है कि भाजपा के प्रदेश हाईकमान ने सुधीर सैनी को यह जिम्मेदारी देने का मन बनाया है। आज देर रात तक इसका ऐलान होने की संभावना है। हालांकि अभी तक भाजपा या पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है।जनपद मुजफ्फरनगर में वर्तमान में विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पिछले कईं महीनों से जनपद में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की चर्चाएं चल रही है।

वर्तमान में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा विनीत कात्यान का नाम भेजा गया था । परंतु केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान की मुखालफत के चलते उनके नाम को नकारा गया । खतौली उपचुनाव में भाजपा के सैनी प्रत्याशी की करारी हार के चलते सुधीर सैनी पर 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर दांव खेला गया है । ताकि बिखरा हुआ सैनी समाज एक हो जाए

इस बीच खबर आई है कि जिले में भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष का नाम फाईनल हो गया है। पार्टी मे जिलाध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष तथा पूर्व मे विधानसभा चुनाव लड चुके सुधीर सैनी के नाम पर मुहर लगा दी गई है ।

लखनऊ से भाजपा सूत्रों के अनुसार

MUZAFFARNAGAR : दो वाहनों की भिड़ंत में एक गम्भीर घायल

 मुजफ्फरनगर। दो वाहनों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल उपचार हेतु पहुंचाया ।


मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलमासपुर चौराहे पर दुपहिया वाहनों की आपस में भिड़ंत के चलते एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोट आई है ।गंभीर घायल युवक को पुलिस ने उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया।

I.N.D.I.A बैठक के शाही ठाठ, साढ़े तीन लाख तक है इस होटल में एक रात एक कमरे का किराया

 


मुंबई। विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए (I.N.D.I.A) की मुंबई में बैठक में गरीबों मसीहा शाही ठाठ में रह रहे हैं। 28 गैर-बीजेपी पार्टियों के गठबंधन की दो दिन की बैठक में सीटों के संभावित बंटवारे समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। अभी तक पीएम पद के पांच दावेदार सामने आए हैं। इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा कई बड़े विपक्षी नेता भाग लेने पहुंचे हैं। इस बैठक के लिए मुंबई के कलीना में स्थित ग्रैंड हयात होटल में करीब 200 कमरे बुक कराए गए हैं। होटल में डिप्लोमेटिक सुइट, ग्रैंड एग्जीक्यूटिव सुइट, ग्रैंड सुइट किंग, प्रेसिडेंशियल सुइट, वेरांदा सुइट किंग शामिल है। डिप्लोमेटिक सुइट में एक दिन का किराया 34,500 रुपये है जो टैक्स के साथ 40,710 रुपये बैठता है। होटल में प्रेजिडेंशियल सुइट में एक रात का किराया 299,000 रुपये है जो टैक्स और फीस के साथ 352,820 रुपये बैठता है। साथ ही इसमें 12 अलग-अलग तरह के रूम और आठ तरह के अपार्टमेंट भी शामिल हैं। इसमें रूम का एक दिन का किराया 11,000 रुपये से 14,500 रुपये तक है। टैक्स मिलाकर यह 12,980 रुपये से 17,110 रुपये बैठती है। वन बेडरूम ग्रैंड अपार्टमेंट का एक दिन का किराया 34,000 रुपये है जो टैक्स और फीस लगाकर 40,120 रुपये बैठता है। जाहिर है कि गरीबी पर चिंतन शाही ठाठ के साथ किया जाएगा।

अचानक आग में घिर गया भवन, 73 लोगों की मौत


जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब पांच बजे एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने कम से कम 73 लोगों की मौत हुई है, वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भवन में करीब दो सौ लोग मौजूद थे। 

सूत्रों के अनुसार यह आग शहर के मध्य में स्थित बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में गुरुवार सुबह लगी। दमकलकर्मियों ने अब तक घटनास्थल से 73 शव निकाले हैं। इमारत में 200 से ज्यादा लोगों के होने की संभावना है। फिलहाल मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में आग लगने की वजहों का पता नहीं लग पाया है। हालांकि, दमकलकर्मियों ने जद्दोजहद के बाद आग के बड़े हिस्से पर काबू पा लिया। इसके बावजूद इमारत के बड़े हिस्से में खिड़कियों से धुआं निकलते देखा गया। लोगों ने खिड़कियों के रास्ते कूदकर जान बचाई।

रक्षाबंधन पर बसों और रेलगाड़ियों में रही भीड़, जेल में मुस्लिम बहनें भी राखी लेकर पहुंची



मुजफ्फरनगर । जनपद में आज रक्षाबंधन का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया तथा बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की तथा भाइयों ने उन्हें उपहार देकर उनकी रक्षा का आश्वासन दिया। इसके चलते आज रेलगाड़ियों तथा बसों में मारामारी का आलम रहा। तमाम लोगों ने मंदिरों में देवी देवताओं को भी राखी अर्पित की। जिला कारागार में आज रक्षाबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इसके चलते वहां सैकड़ों की तादाद में महिलाओं ने राखी बांधकर अपने भाइयों के शीघ्र रिहा होने की कामना की। कुछ मुस्लिम बहनें भी अपने भाइयों के लिए राखी और उपहार लेकर पहुंची। जनपद में आज रक्षाबंधन का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि कुछ लोगों ने कल ही रक्षाबंधन मना लिया था लेकिन अधिकांश लोगों में रक्षाबंधन आज ही मनाया। वैसे तो आज पूर्णिमा सुबह करीब 7 बजे तक थी लेकिन आज उदय स्थिति पूर्णिमा होने के कारण पूरे दिन आज रक्षाबंधन मनाया गया। सुबह से ही रेलगाड़ियों और बसों में आने जाने के लिए मारामारी का आलम था। आज महिलाओं की विशेष रूप से निशुल्क यात्रा का ऐलान किया था। रोडवेज बसों में उन्हें निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई।

*उत्तर प्रदेश सरकार राशन कार्डधारक का कराएगी बायोमेट्रिक सत्यापन*


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार हर राशन कार्डधारक का बायोमेट्रिक सत्यापन कराएगी। 15 करोड़ लाभार्थियों की ई-केवाईसी ऑनलाइन सत्यापन कराने का फैसला किया गया है। इसके लिए खाद्य विभाग को ज़रूरी खास निर्देश दे दिए गए हैं।

सस्ते गल्ले की दुकानों से अनाज व अन्य जिसों के वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत ही प्रत्येक लाभार्थी को कोटेदार के यहां जाकर ई-पास मशीन के जरिये आधार में लगे अंगूठे का सत्यापन कराना होगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि असली व्यक्ति ही योजना का लाभ ले रहा है। इस प्रक्रिया को अगले 5-6 माह में पूरा करने की योजना बनाई गई है।

ASTRO : गुरुवार को इन राशियों पर होगी कृपा

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️  *दिनांक - 31 अगस्त 2023*

🌤️ *दिन - गुरूवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - श्रावण*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - पूर्णिमा सुबह 07:05 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

🌤️ *नक्षत्र - शतभिषा शाम 05:45 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*

🌤️ *योग - सुकर्मा शाम 05:16 तक तत्पश्चात धृति*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 02:13 से शाम 03:48 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:22*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:54*

👉 *दिशाशूल- दक्षिण दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - श्रावणी पूर्णिमा संस्कृत दिवस,प्रतिपदा क्षय तिथि*

💥 *विशेष- पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *बाल कटवाने के नियम* 🌷

 👉🏻 *पूर्व वा उत्तर की ओर मुँह करके हजामत बनवानी चाहिए | इससे आयु की वृद्धि होती है | हजामत बनवाकर बिना नहाये रहना आयु का नाश करनेवाला है | (महाभारत:अनुशासन पर्व:१०८.१२८.१३९)*

👉🏻 *अपने कल्याण के इच्छुक व्यक्ती को बुधवार व शुक्रवार के अतिरिक्त अन्य दिनों में बाल नहीं कटवाने चाहिए |*

👉🏻 *सोमवार को बाल कटवाने से शिवभक्ति की हानि होती है | पुत्रवान को इस दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए | मंगलवार को बाल कटवाना मृत्यु का कारण भी हो सकता है | बुधवार को बाल, नख काटने- कटवाने से धन की प्राप्ति होती है | गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती है | शुक्रवार लाभ और यश की प्राप्ति करानेवाला है | शनिवार मृत्यु का कारण हो सकता है | रविवार तो सूर्यदेव का दिन है, इस दिन क्षौर कराने से धन, बुद्धि और धर्मं की क्षति होती है | (श्री उड़िया बाबाजी के उपदेश से )*

🙏🏻 

                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *स्वास्तिक लगाने से* 🌷

卐 *घर के दीवार पर स्वास्तिक का चित्र लगाने से आते-जाते उसका दर्शन होता है तो घर में सुख-शांति और बरक्कत रहती है |*

🙏🏻 

                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *कलह-कलेश में* 🌷

➡️ *जिनके शरीर में आधि आती हो, मन में व्याधियां और अशांति होती हो, वे लोग २१ दिन तक पीपल देवता को जल चढाएं l जल में थोड़ा गुड़ डाल दें, ताकि कुटुंब में मिठास आये और थोड़े चने डाले दें ........ और पीपल देवता को रोटी चढाएं और ॐ खं खं ......... का जप करें l पति-पत्नी का मन मुटाव शांति में बदल जाएगा l*

🙏🏻 

          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे


पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे


पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे


पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,


 

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है।


आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। आपने यदि किसी योजना में पहले धन लगाया था, तो वह  आपको अच्छा लाभ देकर जाएगी। आप अपने घर की साफ सफाई आदि की भी योजना बना सकते हैं। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों की ओर अग्रसर रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। विरोधियों से आप सावधान रहें, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करवाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से आज सबक लेना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि कोई बड़ा कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह  पूरा हो सकता है।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आप अपने मन की किसी उलझन को लेकर जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं । भाई व बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मन रखेंगे। आप अपनी फिजूलखर्च के आदत पर रोक लगाएं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होते से माहौल खुशनुमा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है। आप किसी वाहन को चलाते समय सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में आपको किसी शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। माताजी से आप किसी बात को लेकर बहस बाजी में ना पड़े।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के बाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपकी यदि किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना हुआ था, तो वह आज दूर होगा। यदि आप किसी लंबी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने दिखावे के चक्कर में अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपने यदि किसी शेयर मार्केट अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश किया था, तो आपका धन फंस सकता है। माता-पिता से आप अपने गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप व्यवसाय कर रहे लोगों को पार्टनरशिप में किसी काम को करने से बचना होगा, नहीं तो उनका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आने वाला है। आपका कोई पुराना वाद विवाद लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसे फाइनल करने की पूरी कोशिश करेंगे। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती हैं। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, तभी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। आपको  किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे।  इसके लिए आपको भागदौड़ भी अधिक करनी होगी। आज आप अपने से ज्यादा औरतों के कामों की चिंता करेंगे। आपका कोई प्रिय मित्र आज आपको धोखा दे सकता है, जिनसे आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह भी आपके किसी मित्र की मदद से दूर होती दिख रही है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान की तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह भी आज दूर होंगी। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही है उससे संबंधित अपनी मित्रों या परिजनों से सलाह कर सकते हैं। आपको अपने किसी काम में ढील देने से कोई नुकसान हो सकता है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य को करने की शुरुआत कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती हैं। व्यवसाय में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवन साथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका किसी नए मकान को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या में यदि बदलाव करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। व्यवसाय में आपको कोई नुकसान हो सकता है।  आपको किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको  किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो कोई शारीरिक  समस्या आपको परेशान कर सकती है। व्यापार में आपको कोई बड़ा नुकसान होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपकी कोई डील होते-होते रुक जाएगी। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आप यदि अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर कोई सलाह मश्वरा करेंगे, तो उनकी सालाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आपके परिवार में  किसी सदस्य से यदि कोई कलह चल रही थी, तो आज कोई बड़ी बीमारी का भी समस्या बन सकती है

बुधवार, 30 अगस्त 2023

किसान नेता राकेश टिकैत को एक फिर जान से मारने की धमकी का कॉल , मुक़दमा दर्ज

 मुजफ्फरनगर ।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है । उनके मीडिया प्रवक्ता द्वारा बताया गया कि व्हाट्सएप कॉल पर एक बार फिर किस नेता एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकट को जान से मारने की धमकी दी गई है ।जिसको लेकर धीरेंद्र ज्वाला द्वारा सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।


मुजफ्फरनगर में रोटी के बाद संगम विहार की डॉ कम्बोज वाली गली में जूस वाले का बर्तन धोने के पानी में थूकने का वीडियो वायरल , लाइक और कमेन्ट करे

 मुजफ्फरनगर । 


रोटी के बाद संगम विहार की डॉ कम्बोज वाली गली में जूस वाले का बर्तन धोने के पानी में थूकने का वीडियो वायरल , लाइक और कमेन्ट करे 

चैंबर में ही दिन-दहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या


गाजियाबाद । तहसील परिसर में चैंबर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि वकील मनोज चौधरी उर्फ मोनू को अज्ञात हमलावरों ने सिहानीगेट थाना क्षेत्र में तहसील परिसर के अंदर चैंबर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। हादसे के वक्त वकील मनोज चौधरी उर्फ मोनू अपने चैंबर नंबर 95 में खाना खा रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हमलावर कौन थे और कितने थे। फिलहाल तहसील के तमाम वकील मौके पर इकट्ठा हैं। पुलिस के मुताबिक वकील मनोज चौधरी उर्फ मोनू तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ चुके हैं। मनोज चौधरी उर्फ मोनू गोविंदपुरम के रहने वाले हैं। बुधवार करीब दो बजे नकाबपोश बदमाश वकील को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। मनोज चौधरी उर्फ मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी, डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल समेत भारी तादाद में पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

जीएसटी चोरी का रैकेट चला रही फैक्ट्रियां, 170 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी


सहारनपुर। वेस्ट यूपी की इंडस्ट्री के लोग ही मिल कर जीएसटी चोरी का रैकेट चला रहे हैं। जीएसटी की टीम ने मंडल के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली की 11 फर्मों पर छापेमारी की। इस दौरान छापेमारी में जहां 170 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गईं, वहीं आठ फर्म बोगस पाई गईं। जीएसटी ने कारोबारियों से 24 लाख रुपये जमा कराए, वहीं बोगस पाईं गईं फर्मों के रजिस्ट्रेशन खारिज करने की कार्रवाई की जा रही है।

जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड-वन) एसपी सिंह के निर्देश पर विभाग की एसआईबी टीम द्वारा मंडल के तीनों में जिलों में छापेमारी की। इस दौरान सामने आया कि फर्मों द्वारा बिना माल की वास्तविक आपूर्ति किए मात्रक प्रपत्रों का आदान प्रदान कर आईटीसी पास आन की जा रही थी।

साथ ही सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर स्थित इन फर्म्स द्वारा चेन बनाकर आपस में केवल आईटीसी पास ऑन की जा रही थी। जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही थी।

इन फर्मों के द्वारा लगभग रुपये 171 करोड़ की इनवर्ड सप्लाई प्राप्त करना प्रदर्शित करते हुए लगभग रुपये 170 करोड़ की आउटवर्ड सप्लाई की गई। इस आउटवर्ड सप्लाई के सापेक्ष रुपये 30 करोड़ की आईटीसी अनुचित रूप से पास ऑन की गई।

एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि जीएसटी की जांच में 11 में से आठ फर्म बोगस मिलीं । जबकि तीन फर्मों से 24 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। फर्मों की जांच के लिए दस टीमें बनाई गई थीं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सतत रूप से निगरानी की जा रही है। इस तरह की फर्मों के विरुद्ध आने वाले दिनों में लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

सनसनीखेज तरीके से पहली कक्षा के दो लापता बच्चों के शव मिले


शामली। गत दिवस लापता हुए दो मासूम बच्चों के  शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की उंगली कटी हुई हैं। तंत्र मंत्र के लिए उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

पहली क्लास के दो बच्चे कल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए थे। बताया गया है कि गांव हिंड निवासी आजिब का छह वर्षीय पुत्र खालिक यूकेजी व रोहतास का आठ वर्षीय पुत्र वीाशू कक्षा एक में गांव के ही स्कूल में पढ़ते थे। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम 5.30 बजे से दोनों छात्र घर के बाहर ही खेलते समय अचानक ही लापता हो गए थे। गांव हिंड के बाहर मौजूद भट्टे पर उनके शव मिले हैं। दोनों सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे गांव में स्थित एक स्कूल के पास से खेलते हुए अचानक लापता हुए थे। परिजनों ने बच्चों के अपहरण की आशंका जताई थी।पुलिस ने बच्चों के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। सूचना पर घटनास्थल पर भारी पुलिस पहुंच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। 

हापुड़ प्रकरण को लेकर आज अदालतों में काम नहीं किया वकीलों ने


मुजफ्फरनगर । हापुड़ प्रकरण को लेकर वकील आज न्यायिक कामकाज नहीं किया। जिले की सभी अदालतों में नोवर्क रहा। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और वकील के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। बार अध्यक्ष अनिल जिंदल ने कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

हापुड़ में वकीलों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी स्ट्राइक पर रहने का फैसला लिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति ने भी नोवर्क का ऐलान किया है। 

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...