मंगलवार, 22 अगस्त 2023

नई मण्डी में गैर हिंदू को प्लॉट बेचने पर हंगामा


मुजफ्फरनगर । नई मंडी क्षेत्र में एक प्लॉट को एक सभासद पति द्वारा गैर समुदाय को बैनामा कराए जाने को लेकर लोगों ने एतराज किया है।

इस मामले को लेकर लोग भाजपा नेता अचिंत मित्तल से मिले। अचिंत मित्तल ने कहा मंडी क्षेत्र में गैर समुदाय की एंट्री नहीं होने दी जाएगी। मंडी क्षेत्र हिंदू समाज का क्षेत्र है और रहेगा।

फेमस हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन


हिसार। फेमस हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार रात को निधन हो गया है। वे करीब 40 वर्ष के थे। वह पिछले 10 दिन से हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल थे। उन्हें काला पीलिया था। जिस कारण लीवर और फेफड़ों मं संक्रमण हो गया था। तबीयत बिगड़ने के कारण वे वेंटीलेटर पर थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा। वह मौजूदा समय में हिसार के आजादनगर में रहते थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार और प्रशंसक हिसार पहुंचना शुरू हो गए हैं।

राजू पंजाबी का इलाज हिसार में चल रहा था। इलाज के दौरान वे ठीक होकर घर चले गए थे, लेकिन उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। राजू पंजाबी शादीशुदा है। उनकी 3 बेटियां हैं। वह हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जाना पहचाना चेहरा थे। उनके गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी जैसे चर्चित गाने हैं। सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर थी। उन्होंने हरियाणा में म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान दी। हरियाणवी गानों को नई दिशा दी।

राजू पंजाबी का अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ। हालांकि इस दौरान वह अस्पताल में ही एडमिट थे। अंतिम गाने के बोल, आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था। इस गाने को तैयार करने में 2 साल का समय लगा।

लाश दफ्न करने में भी जातिवादी जंग, मारपीट में कई घायल


मुजफ्फरनगर। खतौली नगर में स्थित एक कब्रिस्तान में महिला का शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद शव दफनाने को लेकर र दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामला कोतवाली तक पहुंचा तो पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कराई और मारपीट करने वाले दोनों पक्षों को जमकर हड़काया, हालांकि विरोध के बीच शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने की कोतवालों में तहरीर दी है।

खतौली के नई आबादी में अशोका मार्किट के समीप कब्रिस्तान स्थित है। यहां पर सुन्नी सैय्यद समाज के लोग शव दफनाते हैं। वहीं रविवार की शाम को मोहल्ला काजियान में नगर पालिका के पूर्व सभासद अनवर कुरैशी की माता का देहांत हो गया था। के शव को नई आबादी, अशोका मार्किट वाले कब्रिस्तान में दफनाने की सोमवार को तैयारी की गई थी। जैसे ही लोग शव को लेकर कब्रिस्तान में दफनाने के लिये पहुंचे तो इसको लेकर मोहल्ले के ही सैयद समाज ने विरोध कर दिया और कब्रिस्तान में शव न दफनाने की बात पर अड़ गये। | इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। जिनमें शव दफनाने को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमे दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। वहीं मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके


पर पहुंची और दोनों पक्षों को जमकर हड़काया। घण्टों चली जद्दोजेहद के बाद कुरैशी समाज ने पुलिस की मौजूदगी में शव को उसी कब्रिस्तान में दफनाया है इसके बाद सुन्नी सैय्यद पक्ष ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पूर्वजों ने इस संपत्ति को वक्फ किया था। जिसमें उनके ही समाज के शव कब्रिस्तान में दफनाए जाते हैं। यहां पर कुरैशी समाज के कब्रिस्तान नहीं है। जिसकों लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुईहै। इस प्रकरण में सैय्यद सलीम अख्तर ने कोतवाली में पूर्व पालिका सभासद अनवर कुरैशी समेत आधा दर्जन युवक के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष के पूर्व सभासद अनवर कुरैशी ने भी पुलिस को तहरीर देकर कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा करने व उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले को जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

खेत पर गये युवक का शव मिला

 


मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली के अंतर्गत गांव शहडब्बर में खेत में गए 25 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से मचा हड़कम्प। परिजनों ने हत्या की आशंका के चलते बुढ़ाना थाने में दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

आज का पंचाग एवँ राशिफल,किस पर होगी सालासर बाला जी कृपा

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️ *दिनांक - 22 अगस्त 2023*

🌤️ *दिन - मंगलवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 

🌤️ *मास - श्रावण*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - षष्ठी 23 अगस्त रात्रि 03:05 तक तत्पश्चात सप्तमी*

🌤️ *नक्षत्र -चित्रा सुबह 06:31 तक तत्पश्चात स्वाती*

🌤️ *योग - शुक्ल रात्रि 10:18 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

🌤️ *राहुकाल - शाम 03:53 से शाम 05:28 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:20*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:02*

👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - मंगलागौरी पूजन*

💥 *विशेष- षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *शरद ऋतु में कैसे करें स्वास्थ्य की रक्षा* 🌷

➡ *23 अगस्त 2023 बुधवार से शरद ऋतु प्रारंभ*

🌷 *शरद ऋतु में ध्यान देने योग्य महत्त्वपूर्ण बातें :*

👉🏻 *१] रोगाणां शारदी माता | रोगों की माता है यह शरद ऋतु | वर्षा ऋतु में संचित पित्त इस ऋतु में प्रकुपित होता है | इसलिए शरद पूर्णिमा की चाँदनी में उस पित्त का शमन किया जाता हैं |*

*इस मौसम में खीर खानी चाहिए | खीर को भोजनों में ‘रसराज’ कहा गया है | सीता माता जब अशोक वाटिका में नजरकैद थीं तो रावण का भेजा हुआ भोजन तो क्या खायेंगी, तब इंद्र देवता खीर भेजते थे और सीताजी वह खाती थी |*

👉🏻 *२] इस ऋतु में दूध, घी, चावल, लौकी, पेठा, अंगूर, किशमिश, काली द्राक्ष तथा मौसम के अनुसार फल आदि स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं |* *गुलकंद खाने से भी पित्तशामक शक्ति पैदा होती है | रात को (सोने से कम-से-कम घंटाभर पहले ) मीठा दूध घूँट – घूँट मुँह में बार-बार घुमाते हुए पियें | दिन में ७ – ८ गिलास पानी शरीर में जाय, यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है |*

👉🏻 *३] खट्टे, खारे, तीखे पदार्थ व भारी खुराक का त्याग करना बुद्धिमत्ता है | तली हुई चीजें, अचारवाली खुराक, रात को देरी से खाना अथवा बासी खुराक खाना और देरी से सोना स्वास्थ्य के लिए खतरा है क्योंकि शरद ऋतु रोगों की माता है | कोई भी छोटा-मोटा रोग होगा तो इस ऋतु में भडकेगा इसलिए उसको बिठा दो |*

👉🏻 *४] शरद ऋतु में कड़वा रस बहुत उपयोगी है | कभी करेला चबा लिया, कभी नीम के १०-१२ पत्ते चबा लिये | यह कड़वा रस खाने में तो अच्छा नहीं लगता लेकिन भूख लगाता है और भोजन को पचा देता है |*

👉🏻 *५] पाचन ठीक करने का एक मंत्र भी है :*

🌷 *अगस्त्यं कुम्भकर्ण च शनिं च वडवानलम् |*

*आहारपरिपाकार्थ स्मरेद् भीमं च पंचमम् ||*

➡ *यह मंत्र पढ़के पेट पर हाथ घुमाने से भी पाचनतंत्र ठीक रहता हैं |*

👉🏻 *६] बार-बार मुँह चलाना (खाना) ठीक नहीं, दिन में दो बार भोजन करें | और वह सात्त्विक व सुपाच्य हो | भोजन शांत व प्रसन्न होकर करें | भगवन्नाम से आप्लावित ( तर, नम ) निगाह डालकर भोजन को प्रसाद बना के खायें |*

👉🏻 *७] ५० साल के बाद स्वास्थ्य जरा नपा-तुला रहता है, रोगप्रतिकारक शक्तिदबी रहती है | इस समय नमक, शक्कर और घी-तेल पाचन की स्थिति पर ध्यान देते हुए नपा-तुला खायें, थोडा भी ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है |*

👉🏻 *८] कइयों की आँखें जलती होंगी, लाल हो जाती होंगी | कइयों को सिरदर्द होता होगा | तो एक –एक घूँट पानी मुँह में लेकर अंदर गरारा (कुल्ला) करता रहे और चाँदी का बर्तन मिले अथवा जो भी मिल जाय, उसमें पानी भर के आँख डुबा के पटपटाता जाय | मुँह में दुबारा पानी भर के फिर दूसरी आँख डुबा के ऐसा करें | फिर इसे कुछ बार दोहराये | इससे आँख व सिर की गर्मी निकलेगी | सिरदर्द और आँखों की जलन में आराम होगा व नेत्रज्योति में वृद्धि होगी |*

👉🏻 *९] अगर स्वस्थ रहना है और सात्त्विक सुख लेना है तो सुर्योदय के पहले उठना न भूलें | आरोग्य और प्रसन्नता की कुंजी है सुबह-सुबह वायु-सेवन करना | सूरज की किरणें नही निकली हों और चन्द्रमा की किरणें शांत हो गयी हों उस समय वातावरण में सात्तिवकता का प्रभाव होता है | वैज्ञानिक भाषा में कहें तो इस समय ओजोन वायु खूब मात्रा में होती है और वातावरण में ऋणायनों का प्रमाण अधिक होता है | वह स्वास्थ्यप्रद होती है | सुबह के समय की जो हवा है वह मरीज को भी थोड़ी सांत्वना देती है |*

🙏🏻

              🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे


पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे


पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे


पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे


🙏🏻🌷☘🌺🌸🌳💐🌻🌹🙏🏻 जिनका जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।


आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।


नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी विवाह, जन्मदिन, नामकरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आप लोगों से बहुत ही तोलमोल कर बोलें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। घर परिवार में किसी वाद विवाद की स्थिति के उत्पन्न होने पर आप दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय ले, तभी आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी बात को लेकर अपमान का सामना करना पड़ सकता है।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाले रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होने से छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप अपने माता पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए अपने माता-पिता से बातचीत अवश्य करें। अपनी वाणी व व्यवहार से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको यदि किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए सोच रहे थे, तो उसमें आप अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ नया कर दिखाने के लिए रहेगा। आप किसी वाद विवाद की स्थिति के कारण उलझन में फंस सकते हैं। व्यवसाय में आप कोई भी जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो समस्या सकती है। यदि आप किसी वाहन को लेकर यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको इधर-उधर की बातों को छोड़कर अपने कामों पर फोकस करना होगा, तभी उन्हें पूरा कर पाओगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपका कोई बनता हुआ काम भी करवा सकता है। आप आज के दिन किसी व्यक्ति के खाने में आकर कोई निर्णय लेंगे तो उसे आज आपको समस्या हो सकती है। परिवार में लोग आज आपकी बातों का मन रखेंगे। लेनदेन से संबंधित मामलों में आज आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन आपके मित्रों की मदद से समस्या दूर हो सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आज आप अपनी किसी बड़ी डील को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, लेकिन आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। बिज़नेस में यदि किसी योजना को बनाने के लिए सोच रहे थे, तो उसमें आप पार्टनर की पूरी जानकारी अवश्य करें। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी से कोई धन संबंधित मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप कुछ व्यर्थ की भाग दौड़ में लगे रहेंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। आप अपने किसी काम के बिगड़ने से परेशान रहेंगे, लेकिन भाई व बहनों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। संतान की तरक्की देखकर आपको खुशी होगी। आप कुछ नए मित्र भी बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको प्रसन्नता होगी। आपके किसी बड़े होते काम में आज किसी मित्र की ओर से अड़चन पैदा हो सकती है, जिससे आपका कोई नुकसान भी हो सकता है। आपको किसी से धन संबंधित लेन देन के लिए बहुत ही सोच विचार करना होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बिज़नेस की किसी योजना की आप शुरुआत कर सकते हैं। कोई नया वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए भी आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ विचार करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। यदि व्यवसाय में आपकी कोई बड़ी डील लंबे समय से लटक रही थी, तो वह पूरी हो सकती है। जीवनसाथी को आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, जो आपके खुशी का कारण बनेगा। आपका नौकरी के साथ साथ किसी छोटे-मोटे पार्ट टाईम कार्य को करने का सपना भी पूरा होगा। आप यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएगी। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर बेवजह आपसी तनाव रहेगा। परिवार के सदस्यों में आपसी मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें और किसी बात के लिए जिद व जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी बड़े काम को हाथ से निकल जाने से परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।



सोमवार, 21 अगस्त 2023

कल्याण सिंह की पुण्य तिथि पर अमित शाह और योगी के साथ कपिल देव अग्रवाल व पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी संजीव बालियान ने दी श्रद्धांजलि


अलीगढ। आज पूर्व मुख्यमंत्री ,पूर्व राज्यपाल जननायक स्व. कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर गृहमंत्री  अमित शाह व  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ.संजीव बालियान ने प्रतिभाग कर श्रद्धेय कल्याण सिंह जी को नमन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि जिन संस्कारों ने अपनी गद्दी से महत्वपूर्ण राम मंदिर को माना। हम सब जानते हैं कि अब अयोध्या में राम मंदिर का काम चल रहा है। 2024 की जनवरी में 500 वर्षों का इंतजार खत्म करके भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान होंगे। बाबू जी आत्मा भी कहेंगी कि 1992 में जिसके लिए कुर्सी छोड़ी, वह सपना अब पूरा हुआ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार है और विकास हो रहा है। काशी में कशी विश्वनाथ धाम बन रहा है। बाबू जी के नाम से कैंसर संस्थान का नाम है। बुलंद शहर में मेडिकल कॉलेज भी बाबू ज़ी कल्याण सिंह के नाम निर्माण कार्य चल रहा है। यहां प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।

 पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की राम मंदिर आंदोलन में ऐसी सक्रियता थी कि उन्होंने इसके लिए अपनी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री तक छोड़ दी। इस आंदोलन के सूत्रधार पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ही थे। इनकी ही बदौलत यह आंदोलन पूरे देश में बहुत तेजी से फैल गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी इन्हें साथ मिला जिससे आंदोलन ने और जोर पकड़ लिया। उन्होंने हमेशा पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए काम किया। 

हिंदू गौरव दिवस में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ का एटा सांसद राजवीर सिंह और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने स्वागत किया।

शहर की खस्ता हालत देखने सड़कों पर उतरे खुद एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह


मुजफ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा किदवई नगर स्थित एसटीपी प्लांट एवं सम्पर्क मार्ग एवं किदवई नगर की सडकों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए गये।

नगर पालिका  क्षेत्र में साफ-सफाई  एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान केन्द्रित करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा नगर पालिका मु0नगर क्षेत्रान्तर्गत किदवई नगर मे संचालित एसटीपी प्लांट एवं सम्पर्क मार्ग सहित किदवई नगर की सडको का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कूडे के ढेर को जल्द से जल्द निस्तारण कराने एवं अधिशासी अभियन्ता, नगर पालिका को किदवई नगर की सडकों के मरम्मत एवं जहॉ रास्ता निर्माण किया जाना ऐसी सडकों का प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दियें। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद सहित संबधित अधिकारीगण मौजूद रहे। 

स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका, युवक की धुनाई

 


लखनऊ । वकील के वेश में आए युवक ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका तो मौर्य समर्थकों ने उसकी धुनाई कर दी। 

सोमवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी पार्टी की ओर से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया है। आयोजन में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भी बुलावा भेजा गया था। जो आयोजन में पहुंचने वाले थे। इससे पहले ही महासम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर भीड़ में शामिल वकील की ड्रेस में पहुंचे युवक ने जूता फेंककर मारा। सपा एमएलसी के ऊपर जूता फेंके जाने की घटना से मौके पर लोग हक्के बक्के रह गये। पूर्वमंत्री के ऊपर जूता फेंके जाने से नाराज सपाइयों ने युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। युवक की पिटाई में पूर्व मंत्री की सुरक्षा में गार्ड भी शामिल हो गए। युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का स्वागत किया

मुज़फ्फरनगर। रोहाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहाना टोल प्लाजा पर स्वागत किया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल सहारनपुर से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे।भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुशील त्यागी के नेतृत्व में कल 3 बजे रोहाना टोल प्लाजा पर उनका स्वागत किया गया।स्वागत करने वालो में पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल पाल, ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर, रोहाना मंडल अध्यक्ष अशोक धीमान,गुड्डू त्यागी,जगदीश पांचाल आदि लोग उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में पियूष गोयल ने सुरेंद्र अग्रवाल को किया सम्मानित


मुजफ्फरनगर । अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का आयोजन एनडीएमसी कन्वेशन सेंटर संसद मार्ग नई दिल्ली में आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अथिति कैबिनेट मंत्री भारत सरकार पियूष गोयल एवं विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के साथ वैश्य समाज से भारत वर्ष के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में समाजसेवी सुरेंद्र अग्रवाल को संरक्षक सदस्य सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जानसठ में गुलदार ने किया किसान पर हमला


मुजफ्फरनगर । जानसठ थाना क्षेत्र के गांव मंतोड़ी में गुलदार ने खेत मे चारा काट रहे किसान पर हमला कर दिया लेकिन चौकस किसान हमले से बचने मे सफल रहा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर जाकर लौट आई। जिस खेत में गुलदार घुसा है उसको ग्रामीणों ने घेर रखा है। अभी तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के अनेकों गांव में गुलदार देखा गया है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। 

Astro: 00 आज का पंचाग और राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 21 अगस्त 2023*

🌤️ *दिन - सोमवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 

🌤️ *मास - श्रावण*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - पंचमी 22 अगस्त रात्रि 02:00 तक तत्पश्चात षष्ठी*

🌤️ *नक्षत्र -चित्रा पूर्ण रात्रि तक*

🌤️ *योग - शुभ रात्रि 10:21 तक तत्पश्चात शुक्ल*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 07:55 से सुबह 09:30 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:20*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:03*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - नाग पंचमी*

💥 *विशेष- *पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~




 🌷 *नागपंचमी* 🌷

🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर प्रमुख नाग मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और भक्त नागदेवता के दर्शन व पूजा करते हैं। सिर्फ मंदिरों में ही नहीं बल्कि घर-घर में इस दिन नागदेवता की पूजा करने का विधान है।*

🙏🏻 *ऐसी मान्यता है कि जो भी इस दिन श्रद्धा व भक्ति से नागदेवता का पूजन करता है उसे व उसके परिवार को कभी भी सर्प भय नहीं होता। इस बार यह पर्व 21 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन नागदेवता की पूजा किस प्रकार करें, इसकी विधि इस प्रकार है-*

 🌷 *पूजन विधि* 🌷

🙏🏻 *नागपंचमी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सबसे पहले भगवान शंकर का ध्यान करें इसके बाद नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा (सोने, चांदी या तांबे से निर्मित) के सामने यह मंत्र बोलें-*

🌷 *अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।*

*शंखपाल धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा।।*

*एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।*

*सायंकाले पठेन्नित्यं प्रात:काले विशेषत:।।*

*तस्मै विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्।।*

🙏🏻 *इसके बाद पूजा व उपवास का संकल्प लें। नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा को दूध से स्नान करवाएं। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराकर गंध, फूल, धूप, दीप से पूजा करें व सफेद मिठाई का भोग लगाएं। यह प्रार्थना करें-*

🌷 *सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथिवीतले।।*

*ये च हेलिमरीचिस्था येन्तरे दिवि संस्थिता।*

*ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:।*

*ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।*

🙏🏻 *प्रार्थना के बाद नाग गायत्री मंत्र का जप करें-*

🌷 *ऊँ नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्।*

🐍 *इसके बाद सर्प सूक्त का पाठ करें* 🐍

🌷 *ब्रह्मलोकुषु ये सर्पा: शेषनाग पुरोगमा:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*इन्द्रलोकेषु ये सर्पा: वासुकि प्रमुखादय:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*कद्रवेयाश्च ये सर्पा: मातृभक्ति परायणा।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*इंद्रलोकेषु ये सर्पा: तक्षका प्रमुखादय:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*सत्यलोकेषु ये सर्पा: वासुकिना च रक्षिता।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*मलये चैव ये सर्पा: कर्कोटक प्रमुखादय:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*पृथिव्यांचैव ये सर्पा: ये साकेत वासिता।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*सर्वग्रामेषु ये सर्पा: वसंतिषु संच्छिता।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*ग्रामे वा यदिवारण्ये ये सर्पा प्रचरन्ति च।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*समुद्रतीरे ये सर्पा ये सर्पा जलवासिन:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*रसातलेषु या सर्पा: अनन्तादि महाबला:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

🐍 *नागदेवता की आरती करें और प्रसाद बांट दें। इस प्रकार पूजा करने से नागदेवता प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं।*

          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे


पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे


पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे


पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे


🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।


आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।


 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर कोई प्लानिंग करें, नहीं तो जल्दबाजी में आप किसी गलत बात के लिए भी हां कर सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। आप अपने निवेश को लेकर कोई नया प्लान बना सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के संबंधों में यदि किसी बात को लेकर दरार आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप माता-पिता से अपनी किस समस्या को लेकर बातचीत करेंगे, तो उसके लिए आपको समाधान अवश्य मिलेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।




मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर आज कोई निर्णय ले सकते हैं, लेकिन आपको उसमें उनके मन की राय अवश्य जाननी है, नहीं तो बाद में आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आपका किसी नए वाहन आदि को खरीदने का सपना भी पूरा होगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों को अपने कामों में ढील देने से बचना होगा।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कामों पर पूरा फोकस करना होगा। किसी अजनबी की बातों में ना आए, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आप परिवर्तन करने का सोच विचार कर रहे थे, उसके लिए कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनते देख रहे हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करेंगे तो आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम को लेकर कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपकी यदि किसी पुराने मित्र से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आपसे माफी मांगने आ सकते हैं। संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आपको कहीं जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में यदि किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आप ढील ना दें, नहीं तो बीमारी बढ़ सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में यदि इसी बात को लेकर समस्या आ रही थी, तो उसे आज अपने पिताजी की मदद से दूर कर सकते हैं।  विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो  उसके परिणाम आ सकते हैं। आपकी धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने की आपको पूरी कोशिश करनी होगी। आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में आप किसी से बहुत ही सोच विचार कर बोले, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

 


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। यदि आप कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में लंबे समय से लगे हुए थे, तो आपकी वह इच्छा भी दूर होगी। लोगों को आज किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचना होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने पीने की वस्तुएं और उपहार लेकर आ सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। परिवार में आपको अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो उसमें अभी कुछ समय रुकें, नहीं तो वाहन की किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो उनका स्वास्थ्य अधिक बिगड़ सकता है। आप भाई व बहनों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार में मान सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। यदि स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान चल रहे हैं, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें। यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया है, तो  आपको उसे पूरा अवश्य करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपका किसी चल व अचल संपत्ति संबन्धित विवाद यदि चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। माता-पिता को  आप किसी धार्मिक यात्रा पर ले जाने की योजना बना सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, जिसे देखकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी किसी योजना को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसकी शुरुआत हो सकती है। धन संबन्धित किसी मामले में आप किसी अजनबी से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कुछ मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए मजबूत रहेगा

भाजपा प्रत्याशी पर फेंकी काली स्याही


लखनऊ । उत्तर प्रदेश के घोसी में उपचुनाव के कारण इन दिनों उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार का माहौल बना हुआ है। रविवार को भाजपा के प्रत्याशी द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा था भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्याही फैंकी गई । कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा था। तभी एक युवक आया और उनके चेहरे पर काली स्याही फेंककर भाग लिया। सुरक्षा कर्मी ने उसे दबोच लिया। 


रविवार, 20 अगस्त 2023

मीरापुर के पास गुलदार दिखाई देने से दहशत



मुजफ्फरनगर । देर रात मीरापुर इलाके के संभलहेडा के जंगल में गुलदार नजर आने से ग्रामीणों में खौफ नजर आया। पिछले दो माह में गुलदार का बिजनौर इलाके में आतंक रहा है। आज कुछ लोगों ने नलकूप की छत पर गुलदार देखा। इसकी वीडियो वायरल हो रही है।

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा,33 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी ,7 की मौत


उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सवारियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। बस में 33 श्रद्धालु सवार थे। बताया गया है कि हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 20 को सुरक्षित बचा लिया गया है। अन्य की तलाश के लिए टीमें लगी हुई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, 33 यात्रियों के साथ त्रिमूर्ति ट्रैवल्स की बस गंगोत्री धाम से यात्रा के बाद वापस लौट रही थी। गंगनानी के पास बस क्रॉस बैरियर को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। इसी दौरान भागीरथी नदी के किनारे कुछ पेड़ और मलबे के सहारे जा रुकी। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मची रही।हादसे की सूचना मिलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख प्रकट किया है। साथ ही प्रशासन को त्वरित राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट किया है।

आजाद समाज पार्टी का सदस्यता समारोह संपन्न


मुजफ्फरनगर । पुरकाजी विधानसभा के खामपुर में आजाद समाज पार्टी कांशीराम का सदस्यता समारोह का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप चोधरी वह संचालन रंजीत सेदनंगला ने किया ।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सचिव विकास मैडियन ने मुस्लिम समाज के सेकडो लोगो को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।


कार्यक्रम में मो असाद को पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।कार्यक्रम में पहुंचे आसपा नेता विकास मैडियन ने कहा कि आर एस एस की पिट्ठू भाजपा सरकार मुस्लिम समाज के दीन ओर दस्तूर पर हमला कर रही है आजाद समाज पार्टी कांशीराम दीन ओर दस्तूर को बचाने की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ रही है दीन दस्तूर को बचाने के लिए मुस्लिम समाज भाई चंद्रशेखर आजाद के साथ आ रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट नदीम , हरिमोहन, रंजीत सेदनंगला गोयल मीरापुर भूरा, असजद फरमान, सहित सैकड़ों लोग मोजूद रहे

सनी देओल के घर की होगी नीलामी


 मुंबई। बाक्स आफिस पर भले गदर 2 को लेकर भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल की धूम है और उनकी फिल्म रिकार्ड कमाई कर रही लेकिन सनी द्वारा बैंक का 55 करोड़ का कर्ज नही चुकाने पर बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सनी देओल का घर बेचने के लिए अखबार में ऐड निकाला है। सनी देओल ने बैंक से कर्ज लिया था।

कुत्ते के विवाद में पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर आत्महत्या


उज्जैन। पालतू कुत्ते को पीटने से रोकने पर एक शराबी ने पत्नी और 2 बच्चों की हत्याकर फिर खुद को तलवार मार ली। 

पुलिस के अनुसार रविवार तड़के जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित बड़नगर इलाके में यह वारदात हुई। पुलिस के अनुसार, दिलीप पवार ने रात करीब एक बजे अपने पालतू कुत्ते को पीटना शुरू कर दिया।  आरोपी शख्स की पत्नी गंगा (40), बेटे योगेन्द्र (14) और बेटी नेहा (17) ने रोका तो गुस्से में आकर पवार ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की तलवार से हत्या कर दी। अधिकारी ने कहा कि उनके अन्य दो बच्चे बचने के लिए घर से बाहर भाग गए। परिवारजनों को मारने के कुछ देर बाद आरोपी ने कथित तौर पर खुद को तलवार से मार लिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पवार बहुत शराब पीने का आदी था। नशे में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

दो लाख की रंगदारी वसूली में किसान यूनियन नेता समेत दो गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रंगदारी वसूले सम्बंधित अभियोग में वांछित 02 नफर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। 

  इस्लाम पुत्र रिडिका निवासी दाहखेडी थाना सिखेडा जनपद मु0नगर के द्वारा किसान यूनियन के नेता आबिद चौधरी पुत्र अब्दुल करीम निवासी ग्राम सूजडू थाना को0नगर मु0नगर व सियासत अखबार के पत्रकार आस मौहम्मद उर्फ आसू राणा पुत्र मुस्ताक निवासी 690/873 लद्दावाला थाना कोतवाली नगर मु0नगर द्वारा वादी से मुकदमे मे राहत दिलाने के नाम पर तीन लाख रूपये की मांग करना तथा वादी से 02 लाख रूपये लेने के बाद शेष बचे पैसो की मांग करना तथा न देने पर झूठे मुकदमे मे फंसाने व हत्या करवाने की धमकी देने तथा वादी के साथ गाली गलौच कर मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बंध में थाना कोतवाली नगर मु0नगर पर दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-488/23 धारा 386/389/323/504/506 भादवि0 बनाम् आबिद चौधरी व आस मौहम्मद उर्फ आसू राणा पंजीकृत किया गया ।

अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना प्रभारी श्री महावीर सिंह चौहन के नेतृत्व में थाना को0नगर मु0नगर पर व0उ0नि0 श्री ज्ञानेन्द्र सिरोही व उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र श्योराण ,है0का0 121 रोहताश कुमार, है0का0 590 अनिल कुमार व का0 1033 सचिन कुमार की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया ।

*गिरफ्तारी का विवरण-*थाना को0नगर,मु0नगर पर गठित की गयी व0उ0नि0 श्री ज्ञानेन्द्र सिरोही व उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र श्योराण , है0का0 121 रोहताश कुमार, है0का0 590 अनिल कुमार व का0 1033 सचिन कुमार की एक संयुक्त टीम के द्वारा दिनांक -20.08.23 को मुखबिर खास सूचना पर समय करीब प्रात: 06.30 बजे नबाब फर्नीचर के पास शाहबुद्दीनपुर रोड के पास से मु0अ0सं0-488/23 धारा 386/389/323/504/506 भादवि0 में वांछित अभियुक्तगण-1.आबिद चौधरी पुत्र अब्दुल करीम निवासी ग्राम सूजडू थाना को0नगर मु0नगर 2.आस मौहम्मद उर्फ आसू राणा पुत्र मुस्ताक निवासी 690/873 लद्दावाला थाना कोतवाली नगर मु0नगर को गिरफ्तार किया गया । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभि0गणो को जेल भेजा जा रहा है । 

*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते-*

1.आबिद चौधरी पुत्र अब्दुल करीम निवासी ग्राम सूजडू थाना को0नगर मु0नगर ।

2.आस मौहम्मद उर्फ आसू राणा पुत्र मुस्ताक निवासी 690/873 लद्दावाला थाना कोतवाली नगर मु0नगर ।


*अभि0गणो के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण –*

1. मु0अ0सं0-488/23 धारा 386/389/323/504/506 भादवि0 थाना को0नगर,मु0नगर ।

*बरामदगी का विवरण –*

1.एक स्कूटी रंग ग्रे बिना नम्बर प्लेज जिस पर आगे press लिखा है ।

2.एक मोबाईल फोन रंग हरा poco कम्पनी

3.एक मोबाईल फोन फ्लिफ रंग काला नोकिया कम्पनी

आपत्तिजनक पोस्ट पर मचा बवाल, पथराव और जाम

 

बरेली। जिले के शीशगढ़ इलाके में विशेष समुदाय के खिलाफ नौंवी कक्षा के छात्र की पोस्ट के जवाब में एक किशोर ने  आपत्तिजनक टिप्पणी इंस्टाग्राम पर कर दी. इससे विशेष समुदाय के लोगों में गुस्सा भड़क गया. समाज के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर शनिवार की सुबह आरोपी को समझाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया. इसके बाद आधी रात को समुदाय विशेष के लोगों ने फिर से हंगामा करना शुरू कर दिया. उन्होंने आरोपी किशोर के घर को घेर लिया. पत्थर भी बरसाए. सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धनेटा रोड व रामलीला ग्राउंड के पास जाम भी लगाया. शनिवार को पुलिस ने विशेष समुदाय के 35 लोगों को हिरासत में ले लिया. इलाके में एहतियातन कई थानों की फोर्स भी तैनात कर दी गई है.

आरोपी के घर का किया घेराव :एसएसपी सुशील घुले ने बताया कि शीशगढ़ में एक व्यापारी रहते हैं. उनके 14 साल के पोते ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. इसकी जानकारी होने पर विशेष समुदाय के लोग भड़क गए. समाज के कुछ लोगों ने उन्हें समझाया कि आरोपी किशोर को शनिवार की सुबह समझाया जाएगा. इसके बाद कुछ देर तक शांति रही. आधी रात को फिर से विशेष समुदाय के लोग जुट गए. वे आरोपी को पकड़ने की मांग करने लगे. आरोपी किशोर का घर रामलीला ग्राउंड के पास ही है. उसके घर को घेर लिया. पथराव भी किया. इसके अलावा आरोप है कि भीड़ ने उसके घर में भी घुसने की कोशिश की. परिवार ने दरवाजा बंद कर लिया. पूरे इलाके में घूम-घूम कर विशेष समुदाय के लोगों ने हंगामा किया. इससे लोग दहशत में आ गए. पुलिस कर्मियों ने समझाने की कोशिश तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई.

रोड पर लगाया जाम :आक्रोशित भीड़ ने धनेटा रोड पर जाम लगा दिया. स्थिति देख शीशगढ़ पुलिस के हाथ-पैर फूल गए. टकराव की आशंका देख सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह ने सख्ती दिखाई. इसके बाद लोगों को सड़क से हटाकर रामलीला ग्राउंड भेज दिया. इस दौरान करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा. समुदाय विशेष के लोगों ने आसपास के गांव के लोगों को फोन करके उन्हें भी बुला लिया. इसके बाद थाने का भी घेराव किया. घटना की सूचना पर देर रात एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए. चेयरमैन हाजी गुड्डू, पूर्व चेयरमैन मतीन अहमद, वसीम अकरम आदि को भी पुलिस ने बुला लिया. एसपी देहात ने दो घंटे में आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया. रात में पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया. इसके बाद लोग शांत हो गए. शनिवार को डीएम, एडीएम वित्त आदि अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

पीएमओ तक ट्वीट, पुलिस को मिले निर्देश :समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आते ही कुछ लोग इसे वायरल करने में जुट गए. प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री, डीजीपी, यूपी पुलिस, एडीजी, आईजी समेत तमाम उच्च अधिकारियों को टैग करके ट्वीट किए गए. इस पर तत्काल संज्ञान लेकर बरेली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 

पुलिस ने सुबह रिपोर्ट लिखाने की बात कही थी :स्थानीय लोगों ने बताया कि किशोर ने जब समुदाय विशेष के खिलाफ पोस्ट किया तो रात आठ बजे ही लोगों ने थाने में शिकायत की. थाना प्रभारी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. हालांकि पुलिस आरोपी किशोर के घर पहुंची थी, लेकिन वहां भंडारा चल रहा था. इससे पुलिस लौट गई थी. पुलिस ने लोगों को सुबह आकर रिपोर्ट लिखाने की बात कही थी. इसके बाद विशेष समुदाय के लोग चले गए लेकिन बाद में लौटकर हंगामा करने लगे.एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि किशोर की टिप्पणी के बाद लोगों ने हंगामा किया था. पुलिस की सक्रियता से हालात को काबू कर लिया गया. पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है. इसके अलावा हंगामा करने वाले भी कई लोग हिरासत में लिए गए हैं. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि पहले विशेष समुदाय के एक किशोर ने भी गैर समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उसे भी हिरासत में ले लिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है !!!

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...