रविवार, 20 अगस्त 2023

यूपी पुलिस में भर्ती होंगे 53 हजार पुलिसकर्मी


लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस को और ताकत देने के लिए 53 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। 

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, फायरमैन और नवगठित महिला वाहिनियों में महिला आरक्षी के पदों पर भर्ती के लिए एजेंसी चयन की कार्यवाही शुरू कर दी है। बोर्ड ने 52,699 आरक्षी के पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा और अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्थाओं से आशय पत्र (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) आमंत्रित किया है। 25 अगस्त तक कार्यदायी संस्थाओं को बोर्ड में आशय पत्र जमा करना होगा। सबसे बेहतर प्रस्ताव देने वाली संस्था को सीधी भर्ती कराने का कार्य सौंपा जाएगा। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया अक्टूबर से शुरू होने की आशा है।

Astro: इन राशियों के लिए आज बरसेगी खुशियां

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 20 अगस्त 2023*

🌤️ *दिन - रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 

🌤️ *मास - श्रावण*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - चतुर्थी रात्रि 12 :21 तक तत्पश्चात पंचमी*

🌤️ *नक्षत्र - हस्त 21 अगस्त प्रातः 04:22 तक तत्पश्चात चित्रा*

🌤️ *योग - साध्य रात्रि 09:59 तक तत्पश्चात शुभ*

🌤️ *राहुकाल - शाम 05:29 से शाम 07:05 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:19*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:04*

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी*

💥 *विशेष- *चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞



🌷 *काल सर्प योग* 🌷

➡ *21 अगस्त 2023 सोमवार को नाग पंचमी है ।*

🙏🏻 *नाग पंचमी के दिन , जिन को काल सर्प योग है , वे शांति के लिए ये उपाय करे | पंचमी के दिन पीपल के नीचे, एक दोने में कच्चा दूध रख दीजिये , घी का दीप जलाए , कच्चा आटा , घी और गुड मिला कर एक छोटा लड्डू बना के रख दे और ये मन्त्र बोला कर प्रार्थना करें :-*

🐍 *ॐ अनंताय नमः*

🐍 *ॐ वासुकाय नमः*

🐍 *ॐ शंख पालाय नमः*

🐍 *ॐ तक्षकाय नमः*

🐍 *ॐ कर्कोटकाय नमः*

🐍 *ॐ धनंजयाय नमः*

🐍 *ॐ ऐरावताय नमः*

🐍 *ॐ मणि भद्राय नमः*

🐍 *ॐ धृतराष्ट्राय नमः*

🐍 *ॐ कालियाये नमः*

➡️  *काल सर्प योग है तो उस का प्रभाव निकल जाएगा .. तकलीफ दूर होगी ..काल सर्प योग की शांति होगी …*

🙏🏻 

               🌞 *~ वैदिक  पंचांग ~* 🌞


🌷 *नागपंचमी* 🌷

➡ *गंताक से आगे....*

🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व  21 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन नागों की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में नागों को भी देवता माना गया है। महाभारत आदि ग्रंथों में नागों की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है। इनमें शेषनाग, वासुकि, तक्षक आदि प्रमुख हैं। नागपंचमी के अवसर पर हम आपको ग्रंथों में वर्णित प्रमुख नागों के बारे में बता रहे हैं-*

🐍 *कर्कोटक नाग*

*कर्कोटक शिव के एक गण हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सर्पों की मां कद्रू ने जब नागों को सर्प यज्ञ में भस्म होने का श्राप दिया तब भयभीत होकर कंबल नाग ब्रह्माजी के लोक में, शंखचूड़ मणिपुर राज्य में, कालिया नाग यमुना में, धृतराष्ट्र नाग प्रयाग में, एलापत्र ब्रह्मलोक में और अन्य कुरुक्षेत्र में तप करने चले गए।*

🙏🏻 *ब्रह्माजी के कहने पर कर्कोटक नाग ने महाकाल वन में महामाया के सामने स्थित शिव  लिंग की स्तुति की। शिव ने प्रसन्न होकर कहा- जो नाग धर्म का आचरण करते हैं, उनका विनाश नहीं होगा। इसके बाद कर्कोटक नाग उसी शिवलिंग में प्रवेश कर गया। तब से उस लिंग को कर्कोटेश्वर कहते हैं। मान्यता है कि जो लोग पंचमी, चतुर्दशी और रविवार के दिन कर्कोटेश्वर शिवलिंग की पूजा करते हैं उन्हें सर्प पीड़ा नहीं होती।*

🐍 *कालिया नाग*

*श्रीमद्भागवत के अनुसार, कालिया नाग यमुना नदी में अपनी पत्नियों के साथ निवास करता था। उसके जहर से यमुना नदी का पानी भी जहरीला हो गया था। श्रीकृष्ण ने जब यह देखा तो वे लीलावश यमुना नदी में कूद गए। यहां कालिया नाग व भगवान श्रीकृष्ण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। अंत में श्रीकृष्ण ने कालिया नाग को पराजित कर दिया। तब कालिया नाग की पत्नियों ने श्रीकृष्ण से कालिया नाग को छोडऩे के लिए प्रार्थना की। तब श्रीकृष्ण ने उनसे कहा कि तुम सब यमुना नदी को छोड़कर कहीं और निवास करो। श्रीकृष्ण के कहने पर कालिया नाग परिवार सहित यमुना नदी छोड़कर कहीं और चला गया।*

*इनके अलावा कंबल, शंखपाल, पद्म व महापद्म आदि नाग भी धर्म ग्रंथों में पूज्यनीय बताए गए हैं।*

➡ *समाप्त.....*


          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे


पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे


पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे


पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे


🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


साप्ताहिक राशिफल

 21 से 27 अगस्त 2023


मेष 

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार और निजी जीवन में कुछेक समस्याएं घेरे रहेंगी तो वहीं पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। उनकी उच्च शिक्षा की राह में अड़चनें आ सकती हैं। यदि आप विदेश में अपना करियर या कारोबार करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस दिशा में मनचाही सफलता पाने के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मेष राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें इस सप्ताह धन का लेन-देन और कागजी काम करते समय खूब सावधानी बरतनी चाहिए, अन्यथा उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचें। सप्ताह के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में यदि आप लोगों को मिलाजुला कर काम करते हैं तो आपके लिए वह समय थोड़ा बेहतर रह सकता है। इस दौरान आपको सोचे हुए काम को पूरा करने के लिए समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आपकी लव लाइफ में कोई तीसरा व्यक्ति खलल डालने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में अपने लव पार्टनर का भूलकर भी न तो विश्वास न खोएं और न ही नाराज करें। 


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 


वृष 

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपमान और अभिमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी प्रकार का दिखावा या किसी चीज का घमंड न करें अन्यथा आपके अपने आप से छिटक सकते हैं। सप्ताह के शुरुआत में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी। मार्केटिंग, ट्रेडिंग और कमीशन पर काम करने वालों के लिए सप्ताह गुडलक लेकर आया है। इस सप्ताह इन क्षेत्र से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की बाजार में धाक जमेगी। आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने में बहुत हद तक कामयाब रहेंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको आत्मीय लोगों को नाराज करने से बचना होगा, अन्यथा आपकी वाणी या व्यवहार के चलते सालों से बने संबंध में दरार आ सकती है फिर वो टूट सकते हैं। इस दौरान आपको घर-परिवार की समस्या का हल निकालते समय स्वजनों की भावनाओं एवं अपेक्षाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। लव लाइफ के लिए यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी की इंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार संग पिकनिक-पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। 


उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं। 



मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों लिए यह सप्ताह अपने कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है तो वहीं निजी जीवन में जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में परिवार में किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर मन परेशान रह सकता है। हालांकि आपको खुद भी अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि आपको इस दौरान मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक अथवा मानसिक पीड़ा हो सकती है। सेहत खराब होने पर आपका कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्चें आ सकती हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान धन उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। इस दौरान आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायक होने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर लव पार्टनर से तनातनी हो सकती है। प्रेम संबंध में आई कड़वाहट को दूर करने में कोई मित्र काफी मददगार साबित हो सकता है। इस दौरान प्रेम और निजी संबंधों में आई दिक्क्तों को दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद से सहारा लें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सुख और सहयोग बना रहेगा।

 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप करें। 



कर्क 

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको इस सप्ताह कहीं से अच्छा आफर आ सकता है। यदि आपको बीते कुछ सप्ताह से पैसों की किल्लत चल रही थी तो आपकी आर्थिक स्थिति में इस सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संंचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में आप हर काम को हड़बड़ी में करेंगे लेकिन सौभाग्य का साथ मिलने से आपको प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। इस दौरान आप किसी नए प्रोजेक्ट के साथ जुड़कर काम कर सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध भले ही थोड़ा मंदी भरा रहे लेकिन उत्तरार्ध में आपको होने वाले लाभ से सभी घाटे की भरपाई हो जाएगी। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य कायम रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें। 



सिंह 

सिंह राशि के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय से पूर्व पूरे हो जाएंगे और आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आप लंबे समय से अपना घर या कोई जमीन खरीदने का प्लान बना रहे थे तो आपके हाथ इस सप्ताह कोई अच्छा सौदा लग सकता है। इस सप्ताह भूमि-भवन और वाहन सुख के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों पर सीनियर मेहरबान रहेंगे, जिसके चलते कार्यक्षेत्र में उन्हें अनुकूलता बनी रहेगी। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए यह समय शुभ है। आपके पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही साथ ही आपकी आय के नये स्रोत भी बनेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने की योजना पर काम कर रहे हैं तो आपको इस दिशा में बड़ी सफलता मिल सकती है। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में सफल रहेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। भाई बहनों एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ भी शानदार रहने वाली है। इस सप्ताह आपको लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में किसी तीर्थ स्थल की यात्रा संभव है। 


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को तुलसी और गुड़ का भोग लगाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

कन्या 

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, जिसके चलते आपको न सिर्फ शारीरिक या मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है बल्कि आपका कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचना चाहिए। यदि आप इस बात की अनदेखी करते हैं तो कार्यक्षेत्र में आपका अपने सहयोगियों से विवाद हो सकता है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच भी आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा। सप्ताह के मध्य में आपकी आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान आपको अपनी किसी बड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए इष्टमित्रों से धन उधार लेना पड़ सकता है। यदि आप का किसी के साथ भूमि-भवन या फिर किसी अन्य बात को लेकर वाद-विवाद चल रहा है तो उसे कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा आपको बेवजह की तमाम परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें। 


उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन किन्नर को हरे रंग का वस्त्र या चूड़ी दान करें। 


तुला 

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम अपनी जेब, समय और अपनी ऊर्जा को देखते हुए ही हाथ में लेना चाहिए अन्यथा आपको नाहक ही परेशानियां उठानी पड़ सकती है। यदि आप चाहते हैं कि आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हों और आपको दिक्क्तें न उठानी पड़े तो आपको इस सप्ताह लोगों को मिलाजुलाकर काम करना चाहिए। इस सप्ताह आप जितना अधिक अपने आप को माहौल में ढालेंगे उतना ही आपके लिए लाभप्रद रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपकी आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान घर की मरम्मत या फिर किसी सदस्य की खराब सेहत के इलाज आदि में जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको अपना कामकाज आगे बढ़ाने की दृष्टि से कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को दो कदम आगे जाने के लिए एक कदम पीछे करने में जरा भी संकोच नहीं करना चाहिए। कुल मिलाकर व्यावसायिक मामलों में धैर्य का परिचय देते हुए बेहद सावधानी के साथ ही कोई कदम आगे बढ़ाना चाहिए। इस सप्ताह आपके निजी संबंध में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी तकरार चलती रहेगी। हालांकि अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए सावधानी के साथ ही कोई कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करके शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।


वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है या फिर आपका किसी दूसरे विभाग या शहर में तबादला हो सकता है। हालांकि आपके पेशेवर और निजी जीवन में आए सभी बदलाव सकारात्मक एवं शुभ फल देने वाले रहेंगे। इस दौरान आप अपने बुद्धिबल से उम्मीद से ज्यादा सफलता और धन का लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत और सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी जिसकी मदद से आपको भविष्य में किसी बड़ी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्त्रार्ध का समय ज्यादा शुभ और लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को अधिकांश समय धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में बीतेगा। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ यात्रा पर भी निकल सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखना है, अन्यथा आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो इस सप्ताह ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे संबंध प्रगाढ़ होंगे। 


उपाय: प्रतिदिन लाल पुष्प चढ़ाकर देवी दुर्गा की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। 


धनु 

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम जल्दबाजी या असमंजस में करने से बचना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो इस बात का विशेष ख्याल रखें और धन का लेन-देन और कागज संबंधी काम बेहद सावधानी के साथ करें। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा आपाधापी भरी लेकिन मनचाहा फल देने वाली साबित होगी। यदि नौकरी करते हैं तो भी शहर से बाहर की जाने वाली यात्राएं आपको भविष्य में शुभ फल प्रदान करने वाली साबित होंगी क्योंकि इस दौरान आपके संबंध प्रभावी लोगों के साथ बनेंगे। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को किसी शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है। समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों को इस दौरान कोई विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई चिंता भी आपकी परेशानी का कारण बनेगी। प्रेम संबंध में बहुत सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अपने संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए उसकी उपेक्षा न करें। 


उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा केसर का तिलक लगाएं। 


मकर 

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अपने करियर और कारोबार से जुड़े बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। यदि आप लंबे समय से अपने करियर में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको इस सप्ताह की शुरुआत में कहीं से बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन इस संबंध में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें और अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लें। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं लाभ लिए है। इस सप्ताह आप अपने कारोबार में तेजी से वृद्धि होता हुआ पाएंगे। बाजार में आई तेजी का लाभ प्राप्त होगा तो वहीं मार्केट में फंसा धन भी आसानी से निकल आएगा। थोक के मुकाबले फुटकर व्यवसायियों को ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। कामकाजी महिलाओं के पद और कद में बढ़ोत्तरी होने से उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सन्तान को मिलने वाली सफलता आपकी खुशियों दोगुनी वृद्धि करेगी। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत भी आपकी सामान्य रहने वाली है। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में भी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। माता-पिता की तरफ से आपको विशेष सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। 


उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें। 

कुंभ 

बीते सप्ताह के मुकाबले कुंभ राशि के लिए यह हफ्ता अधिक सफलता और सुकून देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपका लंबे समय से अटका काम पूरा हो जाएगा और आप राहत की सांस लेंगे। यदि आप रोजी रोजगार के लिए भटक रहे थे तो आपकी आजीविका का इंतजाम इस सप्ताह हो जाएगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह खुद को कठिनाई भरे समय से बाहर निकलता हुआ पाएंगे। इस सप्ताह भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से संबंधित प्रयास के शुभ फल प्राप्त होंगे। निजी व्यवसाय करने वालों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। जो लोग कमीशन पर काम करते हैं उनके लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े लोग भी अपना टारगेट समय से पहले पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में आप अपनी वाणी एवं व्यवहार की बदौलत कोई विशेष कार्य को सिद्ध करने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। रिश्ते-नाते के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। 


उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। 


मीन 

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्द्ध में कामकाज की अधिकता के चलते आपके भीतर शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। समय पर काम के पूरा न हो पाने पर आपके मन में भारी असंतोष रहेगा। हालांकि तमाम तरह की हताशा और निराशा के बीच आपकी कोशिश वर्तमान परिस्थितियों से उबरने की रहेगी। जिसका सुखद परिणाम आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में देखने को मिलेगा। मीन राशि के जातकों को इस दौरान अपने जीवन को पटरी पर लाने के कई बड़े मौके मिल सकते हैं। मसलन यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको को रोजगार प्राप्त हो सकता है तो वहीं इस दौरान किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपको अचानक कहीं से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि किसी सरकारी योजना में आपका धन अटका है तो वह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से निकल सकता है। कुल मिलाकर सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी समस्याओं में कमी और आपकी साख में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ पैदा हुई गलतफहमी दूर होगी और निकटता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी की किसी बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

श्रीराम गर्ल्स कॉलेज में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर। श्री राम गर्ल्स कॉलेज के बी0एससी0 (होम साइंस) की छात्राओं के लिये रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उददेश्य छात्राओं की दक्षता, विकास, एवं प्रतिभा को विकसित करना है। 

इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने भिन्न-भिन्न विषयों पर रंगोली बनाकर कलात्मक ढंग से रंगो को जमीन पर उकेरकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा बनाये गये सुंदर रंगोली, डिजाइनों ने सभी दर्शको का मन मोह लिया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जेवी जैन, डिग्री कॉलेज, सहारनपुर की गृह विज्ञान की विभागाध्यक्षा डा0 योगिता अरोरा, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल और श्रीराम गर्ल्स कॉलेज की डीन डा0 श्वेता राठी रही। 

इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जेवी जैन, डिग्री कॉलेज, सहारनपुर की ग्रह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा डा0 योगिता अरोरा, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या, डा0 प्रेरणा मित्तल, डीन श्रीराम गर्ल्स कॉलेज, डा0 श्वेता राठी तथा प्रवक्ता रूबी पोशवाल शामिल रही। 

इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हुसना, काशिफा, द्वितीय स्थान ईतिशा, राधिका तथा तृतीय स्थान मुस्कान, रमशा को दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गृह विज्ञान विभाग की डीन डा0 श्वेता राठी, रूबी पोशवाल, ईशा अरोरा, अलीना सिददीकी, सोफिया अंसारी, काजल मावी, पायल पुंडीर तथा आयशा गौर आदि का योगदान रहा।

शनिवार, 19 अगस्त 2023

68 कालोनियों को अवैध घोषित किया


सहारनपुर। महानगर में गत सालो से बसाए जा रही लगभग 68 कॉलोनी को सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध घोषित कर दिया है। 

और इन कॉलोनियों में रहन या मकान खरीदने वालों को विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी कर जमीन या प्लाट नही खरीदने की हिदायत दी है। साथ ही खरीद फरोख्त करने वालों पर  सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करने की बात भी कही है।

शुक्रतीर्थ परिवार के सात सदस्य गंगा में बहे, एक लापता, छह को बचाया


मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ में गंगा स्नान के लिए आए परिवार के सात सदस्य तेज बहाव में बह गए। छह सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चे की काफी देर तक तलाश की पर कोई सफलता नहीं मिल सकी। 

बताया गया है कि ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी अन्नू देवी, राजकुमारी, प्रियंका, राहुल, बुलबुल, विक्की, रविन्द्र, कोमल, नेहा, रॉबिन, साक्षी, प्रिंस शनिवार को घाट पर जाकर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दस वर्षीय प्रिंस भी अपने भाई रॉबिन और बहन साक्षी के साथ स्नान करने लगा।

पानी का बहाव तेज होने के कारण सभी डूबने लगे। गंगा घाट पर चौरावाला निवासी अरुण और मोहित की नजर डूबते हुए परिवार पर गई। उन्होंने गंगा में छलांग लगा दी और अन्नू, विक्की, बुलबुल, राहुल, रॉबिन और साक्षी को बाहर निकाल लिया।, लेकिन प्रिंस गहरे पानी में समा गया। पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

पूर्व मंत्री अमीर आलम खां को दिल का दौरा पड़ा


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा रालोद से सांसद रहे अमीर आलम खां को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में उन्हें हार्ट अटैक की पुष्टि हुई है।उसके बाद चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन करने की बात कही है। बताया गया है कि 24 अगस्त को उनका दिल का ऑपरेशन किया जाएगा। उनके तमाम समर्थक तथा परिजन उनके लिए स्वास्थ्य की दुआएं कर रहे हैं।

*सपा नेत्री ने मुज़फ्फरनगर के अधिवक्ता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा कराया दर्ज, चैंबर में किया हंगामा*


मुजफ्फरनगर । जानसठ तहसील कचहरी में शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मेरठ की रहने वाली सपा नेत्री नेहा गौड ने बार एसोसिएशन से निष्कासित तीनों अधिवक्ताओं योगेश कुमार गुर्जर, सुरेंद्र कुमार गुर्जर व नौशाद अहमद के खिलाफ उनके चेंबर पर हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप था कि इन तीनों अधिवक्ताओं ने धोखाधड़ी से उनके नाम से तहसील में 12 फाइलों में एतराज लगाया है। जिसकी जानकारी उनको भी नहीं लग सकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सपा नेता को समझाया। इसके बाद सपा नेता ने सीओ शकील अहमद के कार्यालय में पहुंचकर अधिवक्ता योगेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। पुलिस ने अधिवक्ता योगेश गुर्जर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अवैध प्लाटिंग करने वालों ने मंत्री संजीव बालियान से कहा त्राहिमाम


मुजफ्फरनगर। एमडीए की कार्यवाही से घबराए प्रोपर्टी डीलर मंत्री संजीव बालियान की शरण में पहुंचे और रोष जताया। उन्होंने एमडीए अधिकारियों पर बुलडोजर चला कर अवैध उगाही करने का आरोप लगाया। 

 केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास पर पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग रखी। मंत्री संजीव बालियान के आवास पर सैकड़ों की संख्या में प्रॉपर्टी डीलर धरने पर बैठे। उन्होंने खुद को गरीब बताया और उत्पीड़न रोकने की मांग की। प्रॉपर्टी डीलरों पर मुकदमे दर्ज किए जाने और बुलडोजर की कार्यवाही के विरोध में प्रॉपर्टी संगठन ने प्रदर्शन किया। 

मंत्री संजीव बालियान से  मुलाकात के लिए दर्जनों की संख्या में पहुंचे प्रापर्टी डीलरों ने हस्तक्षेप की मांग की। पूरे जनपद में इस वक्त एमडीएम की ताबड़तोड़ कार्यवाही से प्रोपर्टी डीलरों में हडकम्प मचा हुआ है। एमडीए अवैध रूप से कालोनी काटकर आम लोगों को गुमराह कर प्लाट बेचने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। जिले में बड़ पैमाने पर यह धंधा चल रहा है। 

युवा रालोद अध्यक्ष का स्वागत किया


मुजफ्फरनगर । आज युवा राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर क्षेत्र आसिफ चौधरी का बुढ़ाना शाहपुर हरसोली वहलना चौक सुजरू चुंगी और पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। पार्टी के युवा के तमाम साथियों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगराज सिंह पुरकाजी विधायक अनिल कुमार मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार  अजीत राठी सुधीर भारती संजय राठी गज्जू पठान शादाब अली विशाल खोखर अंशुल चौधरी आशीष बालियान गौरव गौरव बालियान आदि मौजूद थे। 

यूपी में नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

 


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 

आरके स्वर्णकार कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। 

 बीपी जोगदंड एडीजी महिला सुरक्षा संगठन 

राजीव कृष्ण एडीजी विजिलेंस बनाए गए

 राजीव कृष्ण की जगह अनुपम कुलश्रेष्ठ को आगरा जोन का नया एडीजी बनाया गया 

एडीजी एटीएस नवीन अरोड़ा का भी तबादला 

मोहित अग्रवाल adg एटीएस बने

 नवीन अरोड़ा एडीजी टेक्निकल सर्विसेज में भेजे गए

 बीडी पॉलसन एडीजी ट्रैफिक

 संजीव गुप्ता सेक्रेटरी होम बनाए गए

 Lr कुमार डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर बनाए गए

शारदेन स्कूल में बच्चे हरियाली तीज के रंग में इठलाए



मुजफ्फरनगर । शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में चिल्ड्रन वर्ल्ड के बच्चों ने तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया । तीज से संबंधित छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा गीत गाए गए और उनको झूला झुलाया गया । उन बच्चों को अध्यापिका के द्वारा यह भी समझाया गया कि तीज का त्योहार हिंदुओं में क्यों मनाया जाता है, कब मनाया जाता है और कैसे मनाया जाता है? सभी कक्षाओं में बच्चों ने एक दूसरे को घेवर खिलाकर त्योहार की मान्यता को समझाया। नर्सरी क्लास के द्वारा हरियाली का महत्व बताते हुए पेड़ पौधों पर हरी पत्तियों को दर्शाया गया। एलकेजी के बच्चों ने हरियाली तीज के उपलक्ष में नृत्य किया। यूकेजी के छात्रों ने हरियाली के महत्व को समझा और कक्षा 1,2,3 के सभी बच्चों ने झूले पर झूल कर और एक दूसरे को घेवर खिलाकर हरियाली तीज का त्योहार मनाया। शारदेन स्कूल की प्रधानाचार्य  श्रीमती धारा रतन जी द्वारा सभी अध्यापकों एवं छात्रों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी गई और सभी को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आशीर्वाद दिया गया। हरियाली तीज के कार्यक्रम को सफल बनाने में चिल्ड्रन वर्ल्ड की इंचार्ज श्रीमती हरजीत कौर ,संध्या ,सुमन, कनिका गंभीर , दिव्या, साक्षी, शिल्पी ,राखी डबराल एवं सभी अध्यापकों का सहयोग रहा।

यूपी में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी


लखनऊ। मौसम विभाग ने यूपी के 40 जिलों में लगातार 72 घंटे तक मूसलाधार बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। 

 कुछ जिलों में बारिश होने के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। अगले 3 दिनों में यूपी के बहराइच गोंडा सहित 40 जिलों में मानसून के एक्टिव होने से मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान जारी करते हुए भीषण आंधी और वज्रपात होने की संभावना है। 

अगले 3 दिनों तक पूरब से लेकर पश्चिम तक भीषण बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 से 21 अगस्त तक यूपी के इन जिलों में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। पूर्वी यूपी में अगले कुछ घंटे बाद बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट के साथ आंधी और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है। 

कई जिलों के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट, बारिश वज्रपात की चेतावनी दी है। अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, जौनपुर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मऊ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, संत कबीर नगर, रविदास नगर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, वाराणसी, बलिया, देवरिया, गाजीपुर, कुशीनगर, अंबेडकरनगर, अमेठी, औरैया, बलरामपुर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, जौनपुर, महाराजगंज, मऊ, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर और आसपास के क्षेत्र में तूफानी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

सेक्स जेहाद: कातिलाना अंदाज से फंसाकर ब्लैकमेल और खतना कराने वाली युवती पकड़ी


बेंगलुरु। लव जेहाद के बाद सेक्स जेहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवती हिंदू नाम से युवकों को कातिल मुस्कान से फंसाकर ब्लैकमेल करती थी। उसने धर्म बदलकर इस्लाम कबूल करने और खतना कराने के लिए भी मजबूर किया। गिरोह पीड़ितों से मोटी रकम भी वसूलता था।

नेहा उर्फ ​​मेहर बेंगलुरु में 20 से 50 साल की उम्र के बीच के कई लोगों से संपर्क करती थी। फँसाने के बाद उन्हें जेपी नगर स्थित अपने घर में यौन संबंध बनाने के लिए बुलाती थी। घर बुलाने के बाद वह बिकिनी पहनकर उनका स्वागत करती थी। इसके बाद वह पीड़ितों को जबरदस्ती गले लगाती और फिर उन्हें चूम लेती थी।

इस दौरान गिरोह के अन्य सदस्य उसके घर में छिपे होते और मॉडल के साथ पीड़ित पुरुषों के अपमानजनक अश्लील वीडियो बना लेते थे। इसके बाद गिरोह के सदस्य पीड़ित का फोन छीन लेते थे और सभी कॉन्टैक्ट की लिस्ट बना लेते थे। वे पीड़ित को ब्लैकमेल कर पैसे माँगते थे और धमकी देते थे कि अगर उनकी डिमांड पूरी नहीं हुईं तो वे तस्वीरें भेजकर उसके परिवार और मित्र मंडली में उसे बदनाम कर देंगे।

गिरोह पीड़ित पर आरोपित मॉडल मेहर से निकाह करने का दबाव बनाता था। वे इस बात पर ज़ोर देते थे कि मॉडल एक मुस्लिम है, इसलिए पीड़ित को इस्लाम कबूल करने के बाद ही उससे निकाह करना होगा। इसके साथ ही वे पीड़ितों का तुरंत खतना भी कराने का दबाव बनाते थे। इन माँगों से डरकर पीड़ित आरोपितों को मोटी रकम सौंप देते थे।

आज का पंचाग और राशिफल

 🙏🏻 हर हर  महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 19 अगस्त 2023*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 

🌤️ *मास - श्रावण*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - तृतीया रात्रि 10:19 तक तत्पश्चात चतुरथी*

🌤️ *नक्षत्र - उत्तरफालगुनी 20 अगस्त रात्रि 01:47 तक तत्पश्चात हस्त*

🌤️ *योग - सिद्ध रात्रि 09:19 तक तत्पश्चात साध्य*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:30 से सुबह 11:06 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:19*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:04*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - हरियाली तृतीया*

💥 *विशेष- *तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞



🌷 *नागपंचमी* 🌷

🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 21 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन नागों की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में नागों को भी देवता माना गया है। महाभारत आदि ग्रंथों में नागों की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है। इनमें शेषनाग, वासुकि, तक्षक आदि प्रमुख हैं। नागपंचमी के अवसर पर हम आपको ग्रंथों में वर्णित प्रमुख नागों के बारे में बता रहे हैं-*

🐍 *वासुकि नाग*

*धर्म ग्रंथों में वासुकि को नागों का राजा बताया गया है। ये हैं भगवान शिव के गले में लिपटे रहते हैं। (कुछ ग्रंथों में महादेव के गले में निवास करने वाले नाग का नाम तक्षक भी बताया गया है)। ये महर्षि कश्यप व कद्रू की संतान हैं। इनकी पत्नी का नाम शतशीर्षा है। इनकी बुद्धि भगवान भक्ति में लगी रहती है। जब माता कद्रू ने नागों को सर्प यज्ञ में भस्म होने का श्राप दिया तब नाग जाति को बचाने के लिए वासुकि बहुत चिंतित हुए। तब एलापत्र नामक नाग ने इन्हें बताया कि आपकी बहन जरत्कारु से उत्पन्न पुत्र ही सर्प यज्ञ रोक पाएगा।*

*तब नागराज वासुकि ने अपनी बहन जरत्कारु का विवाह ऋषि जरत्कारु से करवा दिया। समय आने पर जरत्कारु ने आस्तीक नामक विद्वान पुत्र को जन्म दिया। आस्तीक ने ही प्रिय वचन कह कर राजा जनमेजय के सर्प यज्ञ को बंद करवाया था। धर्म ग्रंथों के अनुसार, समुद्र मंथन के समय नागराज वासुकि की नेती (रस्सी) बनाई गई थी। त्रिपुरदाह (इस युद्ध में भगवान शिव ने एक ही बाण से राक्षसों के तीन पुरों को नष्ट कर दिया था) के समय वासुकि शिव धनुष की डोर बने थे।*

🐍 *शेषनाग*

*शेषनाग का एक नाम अनंत भी है। शेषनाग ने जब देखा कि उनकी माता कद्रू व भाइयों ने मिलकर विनता (ऋषि कश्यप की एक और पत्नी) के साथ छल किया है तो उन्होंने अपनी मां और भाइयों का साथ छोड़कर गंधमादन पर्वत पर तपस्या करनी आरंभ की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने उन्हें वरदान दिया कि तुम्हारी बुद्धि कभी धर्म से विचलित नहीं होगी।*

🐍 *ब्रह्मा ने शेषनाग को यह भी कहा कि यह पृथ्वी निरंतर हिलती-डुलती रहती है, अत: तुम इसे अपने फन पर इस प्रकार धारण करो कि यह स्थिर हो जाए। इस प्रकार शेषनाग ने संपूर्ण पृथ्वी को अपने फन पर धारण कर लिया। क्षीरसागर में भगवान विष्णु शेषनाग के आसन पर ही विराजित होते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण व श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम शेषनाग के ही अवतार थे।*

🐍 *तक्षक नाग*

*धर्म ग्रंथों के अनुसार, तक्षक पातालवासी आठ नागों में से एक है। तक्षक के संदर्भ में महाभारत में वर्णन मिलता है। उसके अनुसार, श्रृंगी ऋषि के शाप के कारण तक्षक ने राजा परीक्षित को डसा था, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी थी। तक्षक से बदला लेने के उद्देश्य से राजा परीक्षित के पुत्र जनमेजय ने सर्प यज्ञ किया था। इस यज्ञ में अनेक सर्प आ-आकर गिरने लगे। यह देखकर तक्षक देवराज इंद्र की शरण में गया।*

🙏🏻 *जैसे ही ऋत्विजों (यज्ञ करने वाले ब्राह्मण) ने तक्षक का नाम लेकर यज्ञ में आहुति डाली, तक्षक देवलोक से यज्ञ कुंड में गिरने लगा। तभी आस्तिक ऋषि ने अपने मंत्रों से उन्हें आकाश में ही स्थिर कर दिया। उसी समय आस्तिक मुनि के कहने पर जनमेजय ने सर्प यज्ञ रोक दिया और तक्षक के प्राण बच गए।*

👉🏻 शेष कल.........


                    🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे


पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे


पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे


पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे


🙏🏻🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी अच्छा खासा ध्यान देंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। दोस्तों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी वाद विवाद से आपको दूर रहना होगा। आपकी तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होंगी।




वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। बड़ों के साथ सानिध्य बनाए रखें। बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा। करियर में कोई बड़ा उछाल आ सकता है। स्थायित्व की भावना पर आप पूरा जोड़ देंगे। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाए। जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं,  उनकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आप परिवार में सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे उन्हें भी खुशी होगी।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके मान सम्मान में आज वृद्धि होगी, जो लोग बैंकिग क्षेत्रों में कार्यरत हैं । वह बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। अपने भविष्य को सुरक्षित करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों पर पूरा जोर बना रहेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण विषयों में पूरी सावधानी दिखाएं। संतान से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आप अपने आवश्यक कामों में ढील देने से बचें। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप स्वयं पर पूरा ध्यान देंगे और नवीन कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे थे, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपकी किसी काम को पहल करने की आदत आपको समस्या दे सकती है। आपके कुछ उल्लेखनीय प्रयासों में वृद्धि होगी। सबका साथ व सहयोग बना रहेगा। किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामलों में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप नीति व नियमों पर पूरा ध्यान रखें। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बुद्धि व विवेक से निर्णय लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सभी के साथ मान सम्मान बनाए रखें और आपको कुछ सफेदपोश लोगों से दूर रहना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स की कुछ छोटी-मोटी गलतियों को माफ करना होगा। आप अपने कामों पर पूरी निगाह बनाकर रखें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और भावनात्मक मामले मजबूत रहेंगे। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। शासन व प्रशासन से मामले आपके बेहतर रहेंगे। आपके काम पूरे होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ बढ़ते खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा  रहने वाला है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ पुण्यकार्य में आप अच्छा धन लगाएंगे। धार्मिक आस्था और विश्वास को  बल मिलेगा। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको  कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। संतान से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको महत्वपूर्ण कार्य को धैर्य दिखाते हुए पूरा करना होगा, सभी काम पूरे हो सकेंगे।  व्यवसाय के लिए यदि आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो उन पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। किसी काम में आप लापरवाही करने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप यदि कार्य क्षेत्र में किसी से बहस बाजी में पड़े, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।आपको कोई कानूनी मामला सुलझ सकता है। परिवार में आप वरिष्ठ  सदस्यों की बातों पर पूरा ध्यान देंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। व्यापार में आप समय देंगे। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। आप अपनी शानो शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा ध्यान धन व्यय करेंगे। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आवश्यक कार्य पूरा पूरा जोर देंगे। कुछ मामलों में आप निसंकोच आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके औद्योगिक प्रयासों को आपको पूरा करना होगा। आपको किसी पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आने वाला है। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें। अपने डेली रूटीन को आप बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। कामकाज के मामलों में आपको जी चुराने आने से बचना होगा। विपक्ष से आपकी सक्रियता बनी रहेगी। आप अपने अवश्य कामों की सूची बनाकर चले, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप किसी परीक्षा में जीत हासिल करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। कला कौशल में सुधार आएगा और कार्य क्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। व्यवसाय में यदि आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी। किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि आपका भाई कुछ सुझाव दें, तो उसे पर अमल अवश्य करें। 

शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने पांच अवैध कालोनियों पर चलाया बुलडोजर


मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण विकास क्षेत्र खतौली क्षेत्रान्तर्गत कुल क्षेत्रफल 78 बीघा में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली क्षेत्रान्तर्गत जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष महोदय के आदेशों के अनुपालन में तथा श्री आदित्य प्रजापति, सचिव, विकास प्राधिकरण के मार्ग निर्देशन में तथा स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में दिनांक 18.08.2023 को श्री फरमान सिद्दीकि, नौशाद, सलीम द्वारा कस्बा खतौली में मौहल्ला इस्लाम नगर के पीछे खतौली रूरल की लगभग 20 बीघा भूमि, श्री नौशाद उर्फ मोनी द्वारा मौहल्ला इस्लाम नगर के पीछे खतौली रूरल की लगभग 15 बीघा, श्री बाबूराम कटारिया, शाहनजर द्वारा ग्राम खतौली रूरल में लगभग 25 बीघा, श्री शुगन पाल द्वारा बुढाना रोड कस्बा खतौली में इरशाद नगर के पीछे लगभग 04 बीघा व श्री नौशाद उर्फ मोनी द्वारा बुढाना रोड पर रवापुरी सठेडी स्कूल के सामने लगभग 14 बीघा कुल क्षेत्रफल 78 बीघा में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।

अतः आज दिनांक *18.08.2023* को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त 05 स्थलों पर लगभग कुल 78 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय अधिशासी अभियंता, श्री विनीत अग्रवाल, सहायक अभियंता, श्री भरत पाल, अवर अभियन्ता, श्री राजीव कोहली के साथ-साथ स्थानीय सुपरवाईजर व प्राधिकरण स्टाफ भी उपस्थित रहे।

सब्जी में आएगा स्वाद ,20 रुपये किलो हुआ टमाटर


शिमला । सब्जी मंडी सोलन में टमाटर के दाम तेजी से घटे हैं। शुक्रवार को सोलन सब्जी मंडी में नासिक के टमाटर के 25 क्रेट पहुंचे। यह टमाटर मंडी में 20 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। स्थानीय टमाटर के दाम 33 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए। यहां पर टमाटर का क्रेट 850 रुपये में बिका। सामान्य और पुराना टमाटर 500 से 625 रुपये तक बिक रहा है। 

बंगलूरू और नासिक की बाहरी राज्यों में अधिक आवक से दामों में गिरावट आई है। जानकारी के अनुसार बाहरी राज्यों की सब्जी मंडियों में बंगलूरू के टमाटर की आवक ने प्रदेश के लाल सोना टमाटर पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोलन सब्जी मंडी में एक सप्ताह में टमाटर का एक क्रेट के दाम 2,000 से 850 रुपये पहुंच गए हैं। हालांकि अब कुछ समय के लिए टमाटर के दाम स्थिर रहने की संभावना जताई जा रही है।  ए ग्रेड का टमाटर 1,000 रुपये क्रेट तक रह सकता है। उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि टमाटर के दामों में भारी गिरावट आई है। बाहरी राज्यों की मंडियों में बंगलूरू, नासिक के टमाटर की आवक बढ़ गई है। हालांकि इन राज्यों का टमाटर कुछ समय तक ही चलता है। इसके बाद प्रदेश के टमाटर के अच्छे दाम मिलने की संभावना है।

मुजफ्फरनगर के निवासी माँ बेटे की हवाई जहाज रेस्टोरेंट देखते हुए मौत


 गाजियाबाद। मेरठ- दिल्ली एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे खड़े हवाई जहाज रेस्टोरेंट को देखने के चक्कर में बाइक सवार मुजफ्फरनगर निवासी मां बेटे की मौत हो गई। उनकी बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। इस हादसे में मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। शुक्रवार को अपर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया है की मेरठ- दिल्ली एक्सप्रेस वे पर मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के लालबाग गांधी कॉलोनी का रहने वाला 23 वर्षीय विकास मलिक अपनी 47 वर्षीय मां मुकेश के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। दोपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किए गए मेरठ- दिल्ली एक्सप्रेसवे पर रेस्ट एरिया में स्थापित हवाई जहाज मॉडल के रेस्टोरेंट को जिस समय मां बेटे देख रहे थे, उसी समय अचानक से उनकी तेज स्पीड बाइक ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों की पहचान कराने के बाद पुलिस ने इस हादसे की जानकारी परिजनों को दी और दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया है कि दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे हाई स्पीड मार्ग है, जिस पर दोपहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। इस हादसे का मुख्य कारण प्रतिबंध होने के बावजूद बाइक को एक्सप्रेसवे पर दौड़ाने के अलावा हवाई जहाज रेस्टोरेंट को देखना रहा है। जिसके चलते बाइक सवार ने आगे चल रहे ट्रक पर ध्यान नहीं दिया और यह हादसा हो गया।

उत्तर प्रदेश में अब उद्यमियों के खिलाफ नहीं होगी कार्यवाही


 लखनऊ । डीजीपी विजय कुमार  ने सभी पुलिस कमिश्नर और पुलिस कप्तानों को दिया आदेश , निवेशकों और उद्यमियो पर सिविल मामलो में बिना जाँच किये एफआईआर दर्ज न की जाये , डीजीपी ने कहा की यदि गंभीर मामला है तो एफआईआर दर्ज करने में देरी न की जाये , विजय कुमार ने कहा की अक्सर देखने में आ रहा था की निवेशकों और उद्यमियो के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराये जा रहे थे।

TEEJ UTASV : श्रीराम कॉलेज में मनाई गई हरियाली तीज

 


मुजफ्फरनगर । श्रीराम कॉलेज के में आज तीज उत्सव के अवसर पर सावन के झूले थीम पर एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज की सभी शिक्षिकाओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । तीज पर्व पर अगर झूला ना हो तो प्रोग्राम का मजा अधूरा रह जाता है। हरे भरे पेडों की डाल पर कॉलेज प्रांगण में झूलों का प्रबंध था जिस पर सावन के मनोहारी गीतों के साथ पेंग बढाकर झूलते हुये महिला शिक्षिकाओं ने सावन के बादलों के तले तीज पर्व को मनाया, रोचक खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गय,े जिसमें सभी शिक्षिकाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, सभी शिक्षिकाओ ने गीतों एवं लोकगीतों से अंताक्षरी में खेलों का आनंद उठाया। इस अवसर पर फैशन शो का आयोजन भी किया गया जिसमें शिक्षिकाओं द्वारा उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया गया। इस तरह बहुत ही हर्षाेल्लास के साथ तीज उत्सव का समापन हुआ। 

इस अवसर पर श्री राम कॉलेज की प्राचार्य डॉ प्रेरणा मित्तल ने तीज उत्सव पर बोलते हुए कहा कि सावन में तीज पर्व पर समस्त भारत में महिलायें एक जगह एकत्रित होकर झूले का आनन्द लेती हैं। खुशहाली एवं वर्षा का स्वागत लोकगीत गाकर किया जाता है, जिससे आने वाले महीनों में फसल हेतु धरती में पर्याप्त जल की व्यवस्था बनी रहे व फसलें लहलहाती नज़र आये । इसके साथ-साथ महिलायें मेंहदी लगाती है जो कि सुहाग का प्रतीक है व हिन्दुस्तान की सभ्यता व संस्कृति को दर्षाता है। महिलायें हरे वस्त्रों व चूडियों को पहनकर झूला झूलने के लिये जाती हैं व वातावरण में चारों और फैली हरियाली से प्रेरित होकर आत्मविभोर होकर गीत गाने लगती हैं। उत्तर भारत में इस पर्व का महत्व और भी बढ जाता है क्योंकि इसी दिन से जन्माष्टमी व रक्षा बंधन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। 

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल, प्रवेश समन्वयक नीतू सिंह, बेसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्षा डा पूजा तोमर, डीन गर्ल्स कॉलेज, डा0 स्वेता राठी, डॉ सुचित्रा त्यागी, बीनू पुंडीर तथा अन्य सभी विभाग की महिला शिक्षिका उपस्थित रही।

MUZAFFARNAGAR :किसान की जमीन बंधक रखकर ले लिया 21 लाख का कर्ज

 


मुजफ्फरनगर। धोखाधड़ी कर 75 वर्ष के किसान की आयु 46 वर्ष बताते हुए उसकी भूमि को बैंक में बंधक कराकर हरियाणा के एक व्यक्ति ने 21 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर लिया। किसान को इसकी जानकारी तब हुई, जब उसने जरूरत पड़ने पर ऋण के लिए आवेदन किया। उसकी शिकायत पर भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने डीएम को मामले की जानकारी दी तो इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार नूनाखेड़ा के वृद्ध किसान बृजपाल सिंह ने पीएनबी कुटबा में ऋण के लिए आवेदन किया था। बैंक ने किसान को बताया कि उन्होंने 2014 में 21 लाख का ऋण ले रखा है। किसान ने खाता चेक कराया तो पता चला कि उसके नाम से चार खाते चल रहे हैं, जिनमें 22 लाख का ऋण बकाया है। यही नहीं 75 साल के बृजपाल की आयु इन खातों में 46 साल दिखाई गई है। यही नहीं मेल आईडी भी किसान के नाम से बनी है। किसान ने बैंक मैनेजर को बताया कि उसने अब से पहले कोई ऋण नहीं लिया है। बैंक की ओर से बताया गया कि 2014 से उनकी आठ बीघा जमीन बैंक में बंधक है। 2014 में पीएनबी कुटबा में हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी बैंक मैनेजर थे। किसान का आरोप है कि एक सरकारी योजना को लेकर तत्कालीन बैंक मैनेजर ने उससे जमीन के कागज लिए थे। आरोप है कि इसी आधार पर गड़बड़ी हुई है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जिले में इस तरह के कई मामले हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...