शनिवार, 5 नवंबर 2022

मैनपुरी और रामपुर उप चुनाव की तारीख घोषित


लखनऊ । समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसम्‍बर 2022 को मतदान होगा। इसी दिन रामपुर विधानसभा सीट पर भी वोटिंग होगी। 

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 नवम्‍बर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट के लिए पर्चे दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार 17 नवम्‍बर तक पर्चे दाखिल किए जा सकेंगे। इनकी जांच 18 नवम्‍बर को की जाएगी। 21 नवम्‍बर तक पर्चा वापस लिया जा सकेगा। इसके बाद 5 दिसम्‍बर को मतदान की प्रक्रिया सम्‍पन्‍न होगी। आठ दिसम्‍बर को मतगणना कराई जाएगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 10 दिसंबर तक सम्‍पन्‍न हो जाएगी।

छपार थाना प्रभारी लाइन हाजिर

 


मुज़फ्फरनगर।  छपार थाना प्रभारी आशुतोष को लाइन भेजा गया, सब इंसपेक्टर सत्यपाल सिंह को  छपार थाने की कमान सौंपी गई है। 

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 


🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

हिंदू पंचांग 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* .

 🌤️ *दिनांक - 05 नवंबर 2022*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - द्वादशी शाम 05:06 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

🌤️ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद रात्रि 11:56 तक तत्पश्चात रेवती*

🌤️ *योग - हर्षण 06 नवंबर रात्रि 01:23 तक तत्पश्चात वज्र*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:33 से सुबह 10:57 तक*

🌞 *सूर्योदय - 06:44*

🌦️ *सूर्यास्त - 17:59*

👉 *दिशाशूल -पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण-गरुण द्वादशी (ओडिशा),शनिप्रदोष व्रत,तुलसी विवाह प्रारंभ*

🔥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

       🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी* 🌷

👉🏻 *नारदपुराण के अनुसार* *ऊर्ज्शुक्लत्रयोदश्यामेकभोजी द्विजोत्तम । पुनः स्नात्वा प्रदोषे तु वाग्यतः सुसमाहितः ।। १२२-४८ ।।*

*प्रदीपानां सहस्रेण शतेनाप्यथवा द्विज । प्रदीपयेच्छिवं वापि द्वात्रिंशद्दीपमालया ।। १२२-४९ ।।*

*घृतेन दीपयेद्द्वीपान्गंधाद्यैः पूजयेच्छिवम् । फलैर्नानाविधैश्चैव नैवेद्यैरपि नारद ।। १२२-५० ।।*

*ततः स्तुवीत देवेशं शिवं नाम्नां शतेन च । तानि नामानि कीर्त्यंते सर्वाभीष्टप्रदानि वै ।। १२२-५१ ।।*

🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी को मनुष्य एक समय भोजन करके व्रत रखे। प्रदोषकाल में पुनः स्नान करके मौन और एकाग्रचित्त हो बत्तीस दीपकों की पंक्ति से भगवान शिव को आलोकित करे। घी से दीपकों को जलाए और गंध आदि से भगवान शिव की पूजा करे। फिर नाना प्रकार के फलों और नैवेद्यों द्वारा उन्हें संतुष्ट करे । इस प्रकार व्रत करके मनुष्य महादेवजी के प्रसाद से इहलोक के सम्पूर्ण भोग भोगकर अंत में शिवधाम प्राप्त करता है।*

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *कार्तिक मास* 🌷

*सीदलपुष्पाणि​ ​ये यच्छन्ति जनार्दने।​*  

*​कार्तिके सकलं वत्स​ ​पापं जन्मार्जितं दहेत्।।​ (पद्मपुराण)*

🙏🏻 *ब्रम्हाजी नारदजी से कहते हे- वत्स ! जो लोग कार्तिक में भगवान जनार्दन को तुलसी के पत्र और पुष्प अर्पित करते हैं, उनका जन्म भर का किया हुआ सारा पाप भस्म हो जाता है।*

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *कार्तिक मास के अंतिम 3 दिन दिलाएं महा पुण्य पुंज*

🙏🏻 *कार्तिक मास में सभी दिन अगर कोई स्नान ना कर पाए तो त्रयोदशी, चौदस और पूनम ये तीन दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व स्नान कर लेने से पूरे कार्तिक मास के स्नान के पुण्यो की प्राप्ति होती है l*

🙏🏻 *इन तीन दिन विष्णु सहस्रनाम पाठ और गीता का पाठ भी अत्यंत प्रभावशाली और पुण्यदायी है l*


📖📒 *

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक

नवंबर 2022 

पंचक का आरंभ- 2 नवंबर 2022, बुधवार को 14.16 मिनट से 


पंचक का समापन- 6 नवंबर 2022, रविवार को 24.05 मिनट पर। 


एकादशी


शुक्रवार, 04 नवंबर 2022- देवोत्थान, देवउठनी, प्रबोधिनी एकादशी

22. रविवार, 20 नवंबर 2022- उत्पन्ना एकादशी


प्रदोष


05 नवंबर, दिन: शनिवार, शनि प्रदोष व्रत


पूजा मुहूर्त: शाम 05:33 बजे से रात 08:10 बजे तक


21 नवंबर, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत


पूजा मुहूर्त: शाम 05:25 बजे से रात 08:06 बजे तक


अमावस्या

नवंबर 2022 में अमावस्या तिथि

दिनांक: 23 नवंबर, 2022, बुधवार


कार्तिक पूर्णिमा- मंगलवार 8 नवंबर, 2022।


जिनका आज जन्मदिन है उनके हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आपके पारिवारिक रिश्ते में चल रही अनबन समाप्त होगी। सभी एक दूसरे के साथ जुड़कर बातचीत करते हुए नजर आएंगे। अत्यधिक तला भुना खाने से कोई पेट संबंधी समस्या आ सकती है और यदि आपको कोई पहले से समस्या चल रही थी, तो वह आपके कष्टों को बढ़ा सकती है। आपको आज अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं पर बातचीत करनी होगी। आपको संतान की नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप व्यापार में यदि कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे, तो वह आपको अच्छा मुनाफा दे सकते है। आपका कोई पिछला लिया गया निर्णय आज आपको समस्या दे सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको लेन-देन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आप अपने मित्रों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। 


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर अथवा धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता की नाराजगी आज खत्म होने की संभावना है। जीवनसाथी की बातों का आज आप पूरा मान रखेंगे और उन्हें कोई गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आपको आज छोटे-मोटे निवेश करने से बचना होगा। यदि आप बड़ा निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन परिवार के साथ मिलकर आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। आप अपने घर को रेनोवेट कराने की भी कुछ योजना बना सकते हैं। आपको ज्यादा वस्तुओं की खरीदारी नही करनी है, अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है। आपका कोई काम आज आपको परेशान करेगा। बिजनेस के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके सफलता हासिल करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके अपने कुछ रुके हुए कामों को समय से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। विवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। बिजनेस में आज आप अपने लक्ष्य को पूरा करके देंगे और आपकी संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपको लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों पर पूरा ध्यान दें।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपको किसी मामले को कल पर टालने व उसमें लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो फिर कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आप आज बिजनेस की किसी डील को फाइनल करने से पहले जरूरी कागजातो पर अच्छ तरह से पढ़ कर दस्तखत करें। आपको कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचना होगा, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। अपने अधिकारियों के नेतृत्व में ही कार्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

तुला राशि के जातक ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए कारण प्रत्येक कार्य को समय पर पूरा करके देंगे। आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने जूनियर्स की कुछ गलतियों को भी नजरअंदाज करेंगे। नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होगी। परिवार में आज आपकी कोई बात किसी सदस्य को बुरी लग सकती है, इसलिए बहुत ही सावधानी से और तोलमोल कर बोले।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपकी कोई बात आज आपको परेशान करेगी, जिसके लिए आप अपनी माता जी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होती दिख रही है। आपको आज लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे और एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे, जिससे आपसी प्रेम और गहरा होगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि मिलती दिख रही है। आज आपको अहंकार में आकर किसी से कोई बात नहीं बोलनी है, नहीं तो उसे आपकी बात बुरी लग सकती है। घर परिवार में कोई निर्णय वरिष्ठ सदस्यों से पूछकर लेना होगा। आपकी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी नई नौकरी के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में कामयाब रहेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है, लेकिन आपको आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि हो पाएगी। आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आपको पुरानी बातों को नहीं उखाड़ना है। आप आज कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से विनती करके किसी काम को पूरा करा सकते हैं। जो लोग सरकार योजना में निवेश करने जा रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आनंदमय रहने वाला है, क्योंकि आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों व मित्रों का आना जाना रहेगा। आपको आज कोई सलाह अपने पिताजी से लेनी होगी और कार्यक्षेत्र में भी आप अपने कार्यों को गति देंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपको अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन सुखमय रहेगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपको सेहत के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। व्यापार की कुछ योजनाओं को आज बल मिलेगा। आपकी अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। परिवार में अपनी एक अहम जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। व्यापार में कुछ आधुनिक तकनीकों को भी अपना सकते हैं, जिससे आपका व्यापार बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के साथी का रवैया कुछ रूखा रहेगा

बेगराजपुर की एक और फैक्ट्री सील


मुजफ्फरनगर । जनपद मुजफ्फरनगर एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत अंतर्गत आच्छादित है वर्तमान में जनपद में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू है  सीएक्युम द्वारा गठित टीम द्वारा उद्योग मैसर्स आदि इंटरप्राइजेज, बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया, मुजफ्फरनगर का निरीक्षण क्षेत्रीय कार्यालय की टीम के साथ किया गया निरीक्षण  के समय  वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थाएं संचालित ना पाई जाने के कारण उद्योग के विरुद्ध सी एक्यूएम द्वारा बंदी आदेश जारी किया गया। जिसके अनुपालन में आज दिनांक उत्तर प्रदेश प्रदूषण बोर्ड द्वारा उद्योग की उत्पादन प्रक्रिया को सील कर दिया गया। उद्योग में लेड स्क्रैप की स्मेल्टिंग कर इंगट्स का उत्पादन किया जाता है

पांच डीएम और 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले


लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय  प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की तबादला सूची में वाराणसी सहित पांच जिलों के डीएम बदले हैं। बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल को प्रतीक्षारत रखा गया है।

वाराणसी में जिलाधिकारी का पद करीब एक महीने से खाली है। वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को जिलाधिकारी का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी देर रात तक  तबादला सूची को अंतिम रूप देने में लगे रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  तबादला सूची को मंजूरी दे दी है। तबादला सूची अधिकृत रूप से शनिवार को जारी की जाएगी। हाथरस के जिलाधिकारी रमेश रंजन को कुशीनगर और बदायूं की जिलाधिकारी दीपा रंजन को बांदा का जिलाधिकारी नियुक्त किया है। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं हापुड़ विकास प्राधिकरण की वीसी अर्चना वर्मा को हाथरस  का डीएम बनाया गया है।

प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 11 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें मुरादाबाद के एसडीएम रमाकांत वर्मा को उप्र. सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।

आगरा नगर निगम की अपर आयुक्त सुशीला को एडीएम (नागरिक आपूर्ति) आगरा, श्रावस्ती एडीएम (न्यायिक) कुंवर पंकज को मुख्य राजस्व अधिकारी प्रयागराज व विशेष कार्याधिकारी उप्र. राष्ट्रीय विधि विवि प्रयागराज का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। रायबरेली के एसडीएम सुभाष चंद्र यादव को श्रावस्ती में एडीएम (न्यायिक), संभल के एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी को आजमगढ़ मंडल मेंअपर आयुक्त, अलीगढ़ के नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा को एडीएम संभल, भदोही के एसडीएम चंद्रशेखर को नगर मजिस्ट्रेट अलीगढ़ बनाया गया है। 

मेरठ के एसडीएम अरुण कुमार गोंड को नगर मजिस्ट्रेट इटावा, महोबा के एडीएम राम सुरेश वर्मा को एडीएम झांसी, जौनपुर के एडीएम राम प्रकाश को एडीएम महोबा और झांसी के एडीएम राम अक्षयवर को एडीएम जौनपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

शुक्रवार, 4 नवंबर 2022

श्री खाटू श्याम प्रभु का जन्मोत्सव नवीन मंडी स्थल पर बड़े ही उत्साह से मनाया गया

 


मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई नवीन मंडी स्थल व्यापार मंडल के महामंत्री निशांक गर्ग ( अंकित ) के प्रतिष्ठान मैं. चतर सिंह अनिल कुमार के यहां आज श्री खाटू श्याम प्रभु का केक काटकर बड़े ही धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे द गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने प्रभु श्री श्याम की आरती की अतिथियों का स्वागत भाजपा जिला मंत्री सचिन सिंघल दीपेश गर्ग निशांक़ गर्ग शिवम सिंगल आशीष गर्ग ने पटका पहना कर किया इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नवीन मंडी स्थल के समस्त व्यापारी व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया बीजेपी नेता कुलदीप गोयल भी मौजूद रहे

एटीएम में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा



मुजफ्फरनगर।  नईमण्डी पुलिस द्वारा एटीएम मे चिमटी फंसाकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश । 02 शातिर चोर अभियुक्त व 01 बाल अपचारी गिरफ्तार। कब्जे से चोरी के 18,000 रूपये, 02 चिमटी, 01 एटीएम स्वाईप मशीन, 03 मोबाईल व घटनाओं में प्रयुक्त कार बरामद कर ली। 

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री विनीत जायसवाल महोदय के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अर्पित विजयवर्गीय व क्षेत्राधिकारी नईमण्डी के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री महावीर सिंह चौहान थाना नईमण्डी के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस  द्वारा टी0एस0 मान मार्किट से आगे भोपा रोड से चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्त 1- कुलदीप पुत्र रामआसरे नि0 ग्राम आसपुर थाना जेठबारा थाना प्रतापगढ व 2- त्रिलोक चन्द पुत्र छेदीलाल नि0 शिबरा मानधाता जिला प्रतापगढ व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के 18,000/-रूपये , 02 पत्ती नूमा चीमटी, 01 पोर्टेबल एटीएम कार्ड स्वाइप मशीन डिवाइस, 01 कार हुंडई वेन्यू व 03 मोबाईल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया कि हम लोग एटीएम के पास खड़े रहते है, जब एटीएम मशीन पर कोई ग्राहक नही होता है हम लोग एटीएम मशीन के कैश डिस्पेन्सर में चीमटी फंसाकर बाहर आकर एटीएम के आस पास खड़े हो जाते है। ग्राहक द्वारा निकाला गया पैसा एटीएम मशीन में हमारे द्वारा लगाए गए चिमटी में फंस जाता है । पैसे न निकलने पर ग्राहक के चले जाने के बाद हम लोग चींमटी निकालकर ग्राहक के पैसो को निकाल लेते है, तथा जिन ग्राहको को एटीएम चलाना नही आता है तो उन ग्राहको के एटीएम कार्ड को पोर्टेबल एटीएम कार्ड स्वाइप मशीन डिवाइस से स्वाईप करके उनका सारा ड़ाटा लेकर अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर उनके खाते से पैसे निकाल लेते है। जो कार हमसे बरामद हुई है हम लोग उसी कार से घटनाओ का अन्जाम देकर भाग जाते है। उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा दिनांक 22.10.22 व दिनांक 30.10.22 को भोपा रोड स्थित कैनरा बैंक के एटीएम तथा दिनांक 30.10.22 को सर्कूलर रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम से भी पैसे चोरी किये थे, जिससे हमे कुल 22 हजार रूपये मिले थे जो कि हमने आपस मे बाट लिये थे । हमारे द्वारा मवाना, मेरठ, हापुड़ , बुलन्दशहर, बिजनौर व अन्य राज्यों में भी इस प्रकार की घटनांए की गई हैं। 

पुलिस पर हमले के आरोपी को छह साल की सजा


मुजफ्फरनगर । पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले के आरोपी तुफैल को 6 वर्ष की सज़ा व 5 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

गत 13 मई 2011 को थाना खतौली इस में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी तुफैल को 6 वर्ष की सज़ा व 5 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। इसी मामले में बरामद शास्त्र के मामले में आरोपी तुफैल को 2 वर्ष की सज़ा व एक हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है मामले की सुनवाई ऐड़ीजे 5, कमलापति की कोर्ट में हुई अभियोजन की ओर से एड़ी जी सी अमित कुमार त्यागी ने दो गवाह पेश कर पैरवी की

अभियोजन की कहानी के अनुसार गत 2011 को थाना खतौली क्षेत्र में तुफैल को रोके जाने पर तुफैल ने पुलिस  पार्टी पर फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में आरोपी तुफैल को गिरफ्तार कर कट्टा बरामद किया गया।

8 नवंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण


कार्तिक माह की पूर्णिमा यानी देव दीपावली के दिन चंद्र गहण का साया रहेगा । बता दें कि कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि 08 नवंबर को है । ऐसे में इस बार देव दीपावली चंद्र गहण की साए में मनाई जाएगी। चंद्रगहण इस दिन दोपहर 01 बजकर 32 मिनट से शुरू हो रहा है, इसका मोक्ष शाम 07 बजकर 27 मिनट पर होगा। भारतीय समयानुसार भारत में चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 05 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा, जिसका समापन शाम 06 बजकर 19 मिनट पर होगा । चंद्रग्रहण का सूतक 09 घंटे पहले लग जाता है। इस बार चंद्र ग्रहण पूरे भारत में भी दिखाई देगा। ऐसे में भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 08 बजकर 10 मिनट पर होगा। भारत में सूतक काल का समापन 06 बजकर 20 मिनट पर होगा ।

 हालांकि चंद्र ग्रहण का पूर्णतः मोक्ष शाम 07 बजकर 27 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में इस दिन पूरे पृथ्वी पर सूतक काल का समापन शाम 07 बजकर 27 मिनट पर होगा।

मुजफ्फरनगर का युवक मुख्यमंत्री आवास के पास गले में फंदा डाल पेड पर चढ़ा


लखनऊ । मुजफ्फरनगर का एक युवक मुख्यमंत्री आवास से करीब 500 मीटर दूर एक युवक पेड़ पर चढ़ गया और गले में फंदा डाल कर माइक लेकर मुख्यमंत्री से मिलवाने की मांग करने लगा। काफी देर तक समझाने के बाद वह नीचे उतरा। 

 युवक ने पेड़ से एक पर्चे फेंका, जिस पर लिखा था कि हिंदू-देवी देवताओं का जो अपमान करें हम उसे वोट क्यों दें। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर गौतमपल्ली सुधीर कुमार, एसीपी हजरतगंज अरविंद कुमार वर्मा व अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस ने युवक के द्वारा फेंके गए पर्चे उठाए और युवक को समझाने की कोशिश की और मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे के बाद उसे नीचे उतारा गया। पुलिस उसे लेकर थाने चली गई। एसीपी के मुताबिक कि पूछताछ में पता चला कि वह मुजफ्फरनगर के मौराकला हिलौली का रहने वाला कल्लू है। युवक के पास पीएम मोदी, सीएम योगी और दिल्ली के सीएम केजरीवाल की फोटो भी थी। पर पुलिस ने इस बात से इंकार किया है।

इंस्पेक्टर गौतमपल्ली के मुताबिक कल्लू ने बताया कि उसे गांव में मकान बनवाने के लिए पट्टे की जमीन चाहिए। वह मकान बनवाना चाहता है। पर जमीन नहीं मिल रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि कल्लू ने मुजफ्फरनगर में अपनी तहसील अथवा जिलाधिकारी के पास कोई इस संबंध में प्रार्थनापत्र नहीं दिया है। न ही अबतक कभी सीएम से मिलने के लिए कोई अर्जी लगाई थी। घरवालों से बात की गई तो पता चला कि कल्लू को हाइपर टेंशन की बीमारी है। उसका इलाज भी चल रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

खतौली विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द

 


मुजफ्फरनगर । खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द कर दी गई। अदालत ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

एमपी-एमएलए कोर्ट ने बीजेपी के खतौली विधायक विक्रम सैनी को सुनाई थी। जिसके बाद आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष को एक चिट्ठी भेजी थी। जिसमें राज्यसभा सांसद ने सतीश महाना से बीजेपी विधायक को सजा होने के बाद उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग रखी थी। अब उनकी मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने ये फैसला किया है।

आजम के बाद विक्रम सैनी की भी गई विधानसभा सदस्यता लखनऊ। जनपद मुजफ्फरनगर में वर्ष 2013 के दौरान जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में हुए दंगों के मामले में दो साल की सजा पाए बीजेपी एमएलए पर कार्यवाही की गाज गिर गई है। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष की ओर से की गई एक बड़ी कार्रवाई के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के खतौली विधानसभा सीट के विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। बीजेपी एमएलए विक्रम सैनी के खिलाफ यह कार्रवाई वर्ष 2013 के दौरान जनपद मुजफ्फरनगर के जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में हुए दंगों में अदालत की ओर से दी गई दो साल की सजा के बाद की गई है। मुजफ्फरनगर की अदालत द्वारा विक्रम सैनी को कवाल में हुए दंगों के मामले में 2 साल की सजा सुनाई गई है।

प्रदूषण बिगड़ने के बाद दिल्ली व नोएडा में स्कूल बंद


नयी दिल्ली। दिल्ली में हवा के सेहत  पर लगातार असर के चलते बच्चों के स्कूल बंद करने की मांग उठाई जा रही थी क्योंकि नोएडा में आठवीं तक के स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि पांच नवंबर यानी कल से प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। राजधानी की बिगड़ती आबोहवा को लेकर केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हम प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। इसलिए हम कल से दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल बंद कर रहे हैं। इसके अलावा पांचवीं से ऊपर की सभी कक्षाओं के लिए बाहरी गतिविधियों (आउटडोर एक्टिविटीज) को बंद किया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर के इस स्कूल में बंदरों का आतंक, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

 मुजफ्फरनगर। लक्ष्मण विहार में बंदरों का आतंक हो रहा है। जिसको लेकर मॉर्निंग गलोरी स्कूल के अध्यापकों द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की बात की गई, स्कूल के स्टाफ का कहना है कि बंदर आए दिन बच्चों एवं स्टाफ को घायल कर रहे हैं।


डीआर एम की ट्रेन ने ले ली 45 भेड़ों की जान


शामली।  शामली से सहारनपुर जा रही डीआरएम की स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर लगभग 45 भेड़ों की मौत हो गई।

स्पेशल ट्रेन में दिल्ली मंडल के डीआरएम अधिकारियों के साथ रेलवे लाइन का निरीक्षण करने आए थे। पीड़ित पशुपालक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने सूचना को दर्ज कर लिया है। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कैड़ी निवासी अरविंद कुमार ने आदर्श मंडी थाने पर तहरीर दी कि वह पशु भेड़ पालन का कार्य करता है। बुधवार दोपहर को वह अपने रिश्तेदार सचिन कुमार निवासी गांव भैंसवाल थाना गढ़ीपुख्ता के साथ आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव किरोड़ी के जंगल में 150 से अधिक भेड़ों को चराने ले गया था। दोपहर में करीब डेढ़ से दो बजे के बीच भेड़ों का झुंड चरते हुए रेलवे लाइन के किनारे चला गया। उसी दौरान शामली से सहारनपुर की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में भेड़ों का झुंड आ गया और उसकी 45 भेड़ की मौत हो गई।

पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पशुपालक की तरफ से मिली सूचना को इत्तेफाकिया में दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित पशुपालक ने बताया कि करीब चार लाख रुपये कीमत की भेड़ मरी है।

भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष कपिल सोम और उसका भाई गिरफ्तार



मुजफ्फरनगर। भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष कपिल सोम और उसके भाई को रतनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

भाकियू नेता कपिल सोम और उसके भाइयों पर कई लोगों से मारपीट का आरोप है। भाकियू नेता कपिल सोम की गिरफ्तारी के बाद भाकियू कार्यकर्ता रतनपुरी थाने पहुंचने शुरू हो गये। 

नगर पालिका मुजफ्फरनगर में अब होंगे 55 वार्ड


मुजफ्फरनगर । नगरपालिका अधिनियम 1916 के प्रावधानों के तहत नगर पालिका में अधिकतम 55 वार्ड ही हो सकते हैं पहले शासन के निर्देश पर नगर पालिका मुजफ्फरनगर में साठ वार्ड बना दिए गए थे। 

पुनः परिसीमन के बाद अब 55 वार्ड होने से बहुत से वाडो का क्षेत्र बढ़ाया गया, है। नगर पालिका ने 55 वार्डों का परिसीमन करते हुए फिर से रिपोर्ट शासन को भेजी है। 

खाटू श्याम जन्मोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा



मुजफ्फरनगर। देवोत्थान एकादशी तथा श्री खाटू श्याम प्रभु के जन्म उत्सव पर आज भव्य निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ हुई। प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल तथा प्रमुख उद्यमी भीम कंसल ने यात्रा को रवाना किया। हजारों की संख्या में निशान लिए खाटू श्याम के भक्त इस यात्रा में शामिल हुए। श्याम प्रभु की जय कार करते हुए यह यात्रा पैदल मार्च करते हुए टाउन हाल रोड, भोपा रोड होते हुए भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति धाम खाटू मंदिर पर पहुंची। वहां भक्तों ने निशान चढ़ाए और अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए भगवान से खाटू श्याम जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा में श्री खाटू श्याम गणपति धाम परिवार के सभी सदस्यों का सेवादारों का योगदान रहा। भव्य निशान यात्रा में हजारों की संख्या में खाटू श्याम भक्तों के निशान लहराते हुए यात्रा करते हुए सड़कों पर निकलने से यातायात भी जाम होकर रह गया।

इससे पूर्व खाटू श्याम मंदिर में श्याम प्रभु को चांदी के सिंहासन पर विराजमान किया गया।



आज का पंचाग एवँ राशिफल



 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️  *दिनांक - 04 नवंबर   2022*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - एकादशी शाम 06:08 तक तत्पश्चात द्वादशी*

🌤️ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद रात्रि 12:12 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

🌤️ *योग - व्याघात 05 नवंबर रात्रि   03:16 तक  तत्पश्चात हर्षण*

🌤️  *राहुकाल - सुबह 10:57 से दोपहर 12:22 तक*

🌞 *सूर्योदय - 06:43*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:00*

👉  *दिशाशूल -पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- देवउठी-प्रबोधिनी*   

🔥 *विशेष - *हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l  राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

    🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *देवउठी एकादशी के दिन* 🌷

➡ *03 नवम्बर 2022 गुरुवार को शाम 07:31 से 04 नवम्बर, शुक्रवार को शाम 06:08 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष ~ 04 नवम्बर 2022 शुक्रवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *देवउठी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को इस मंत्र से उठाना चाहिए*

🌷 *उतिष्ठ-उतिष्ठ गोविन्द, उतिष्ठ गरुड़ध्वज l*

*उतिष्ठ कमलकांत, त्रैलोक्यं मंगलम कुरु l l*

🙏🏻 **

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *भीष्मपञ्चक व्रत* 🌷

*अग्निपुराण अध्याय – २०५*

🙏🏻 *अग्निदेव कहते है – अब मैं सब कुछ देनेवाले व्रतराज ‘भीष्मपञ्चक’ विषय में कहता हूँ | कार्तिक के शुक्ल पक्ष की एकादशी को यह व्रत ग्रहण करें | पाँच दिनों तक तीनों समय स्नान करके पाँच तिल और यवों के द्वारा देवता तथा पितरों का तर्पण करे | फिर मौन रहकर भगवान् श्रीहरि का पूजन करे | देवाधिदेव श्रीविष्णु को पंचगव्य और पंचामृत से स्नान करावे और उनके श्री अंगों में चंदन आदि सुंगधित द्रव्यों का आलेपन करके उनके सम्मुख घृतयुक्त गुग्गुल जलावे ||१-३||*

🙏🏻 *प्रात:काल और रात्रि के समय भगवान् श्रीविष्णु को दीपदान करे और उत्तम भोज्य-पदार्थ का नैवेद्ध समर्पित करे | व्रती पुरुष *‘ॐ नमो भगवते* *वासुदेवाय’ इस द्वादशाक्षर मन्त्र का एक सौ आठ बार (१०८) जप करे | तदनंतर घृतसिक्त तिल और जौ का अंत में ‘स्वाहा’ से संयुक्त *‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’* *– इस द्वादशाक्षर मन्त्र से हवन करे | पहले दिन भगवान् के चरणों का कमल के पुष्पों से, दुसरे दिन घुटनों और सक्थिभाग (दोनों ऊराओं) का बिल्वपत्रों से, तीसरे दिन नाभिका भृंगराज से, चौथे दिन बाणपुष्प, बिल्बपत्र और जपापुष्पों द्वारा एवं पाँचवे दिन मालती पुष्पों से सर्वांग का पूजन करे | व्रत करनेवाले को भूमि पर शयन करना चाहिये |*

🙏🏻 *एकादशी को गोमय, द्वादशी को गोमूत्र, त्रयोदशी को दधि, चतुर्दशी को दुग्ध और अंतिम दिन पंचगव्य आहार करे | पौर्णमासी को ‘नक्तव्रत’ करना चाहिये | इस प्रकार व्रत करनेवाला भोग और मोक्ष – दोनों का प्राप्त कर लेता है |*

🙏🏻 *भीष्म पितामह इसी व्रत का अनुष्ठान करके भगवान् श्रीहरि को प्राप्त हुए थे, इसीसे यह ‘भीष्मपञ्चक’ के नाम से प्रसिद्ध है |*

🙏🏻 *ब्रह्माजी ने भी इस व्रत का अनुष्ठान करके श्रीहरि का पूजन किया था | इसलिये यह व्रत पाँच उपवास आदि से युक्त हैं ||४-९||*

🙏🏻 *इस प्रकार आदि आग्नेय महापुराण में ‘भीष्मपञ्चक-व्रत का कथन’ नामक दो सौ पाँचवाँ अध्याय पूरा हुआ ||२०५||*

💥 *विशेष ~ 04 नवम्बर 2022 शुक्रवार से 08 नवम्बर, मंगलवार तक भीष्म पंचक व्रत है ।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।


इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा,उन्हे कोई खुशखबरी मिल सकती है और आपकी धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,जिसके कारण आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे और मन से प्रसन्न रहेंगे। आप अपने आवश्यक कार्य को जल्द पूरा करने की कोशिश करें,तभी वह समय से पूरे हो पाएंगे। जल्दबाजी में आप कोई दिखावा ना करें,इसमें आप अपना धन ही व्यय करें और सहजता से आगे बढ़े,तो आपके लिए दिन बेहतर रखने वाला है। आप निवेश संबंधी कुछ गतिविधियों में भी पूरा ध्यान लगाएंगे, जिनका आपको फायदा भी अवश्य मिलेगा।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपको लाभ के नए-नए अवसर मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कुछ योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। आप प्रतिस्पर्धा में भी रुचि दिखाएंगे। आपको धन के मामलों में अपने आंख व कान खुले रखने होंगे, तभी आप उनसे पीछा छुड़ा पाएंगे और नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे लोगों को आज कोई मित्र अच्छी सूचना दे सकता है। आपको किसी सरकारी काम व उसके नियमों का पालन करना होगा,नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आप व्यवहार बड़प्पन दिखाएंगे और छोटों की गलतियों को माफ करेंगे,जिससे आपके बीच का रिश्ता और गहरा होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ व्यावसायिक गतिविधियों मे आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त होने से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। परिवार के किसी सदस्य को आज कोई पुरस्कार मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। शासन सत्ता का भी आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। करियर को लेकर यदि आप कुछ परेशान थे,तो आप  नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आपके अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको अपने मित्रों व परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज शिक्षा की ओर पूरा ध्यान लगाएंगे,जिसके कारण विद्यार्थी किसी नौकरी की परीक्षा में भी सफलता हासिल कर सकते हैं। आप मनोरंजन के कार्यों पर पूरा फोकस करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थी को विदेश में किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आपको आज किसी को बोलने से पहले सोचना होगा,नहीं तो उसे आपकी बात बुरी लग सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी खास मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं,लेकिन यदि आपको कोई आवश्यक कार्य है,तो आपको उसे कल पर टालने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने आलस्य के कारण नुकसान करा सकते हैं। आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा,लेकिन आपको आज अपने परिजनों के शिकवे सलाह की आवश्यकता होगी,तभी वह आपको कोई अच्छी बात समझाने में कामयाब रहेंगे। आप जल्दबाजी मे कोई गलत निर्णय सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा।  आप सिर्फ अपने लक्ष्य की प्राप्ति में लगे रहेंगे,जिसके कारण आप व्यापार में लाभ के अवसरों को नहीं पहचानेंगे और पुरानी योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि साझेदारी में कोई व्यवसाय चल रहा है, तो वह अच्छा चल सकता है। आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपका किसी से धन उधार लेना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपका कोई मित्र आज आपसे अपने निजी जीवन में चल रही समस्याओं पर बातचीत कर सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

नौकरी से जुड़ें जातकों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा मुकाम पाने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको आज अपनी सोच में बदलाव लाना होगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,जिसके बाद वह दान धर्म के कार्य में भी आगे बढ़ेंगे। आपको किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय नही लेना है। विद्यार्थी पूरी मेहनत व लगन से पढ़ाई करेंगे और किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। आप आज उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से प्रसन्न रहेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनके अपने साथी से संबंध मधुर रहेंगे और यदि कोई वादा किया था,तो वह पूरा करना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपको धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी,तो आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। यदि आपने किसी सम्पति का सौदा किया था,तो आज वह आपको प्राप्त हो सकता हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा,नहीं तो आपको उससे समस्या हो सकती है। भावनात्मक मामलों में आप सकारात्मकता बनाई रखें।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी के लिए रहेगा। आप किसी नई सम्पति की अभिलाषा पूरी होगी। आपका कोई करीबी आज आपसे कुछ मदद मांग सकता है। आप भावेश में आकर कोई निर्णय न लें,नहीं तो बाद में आपको समस्या को सकती है। आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों को संभालने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। आपको आज उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप किसी बड़ी उपलब्धि को हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। आपका कोई कानूनी कामआज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है,जिसमें आपको सावधान रहना होगा। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा,जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याएं आपको घेरे रहेंगी,लेकिन आप उन सबसे घबराएंगे नहीं। आपको अपने परिजनों के सहयोग से किसी नए काम में निवेश करने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ रुकी हुई योजनाओं को बल मिलेगा। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से आना जाना लगा रहेगा और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन से जोड़ सकते हैं। वाणी की मधुरता आज आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप आज ससुराल पक्ष लोगों से मिल मिलाप करने जा सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा,लेकिन आप कुछ नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें,नहीं तो उसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। आप अपनी कला व कौशल को सभी कामों में आगे बढे़ंगे। घर परिवार के खर्चों के लिए आपको एक बजट बनाना बेहतर रहेगा नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,जिससे आपकी साख चारो ओर फैलेगी। रचनात्मक कार्य में भी आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

एडीजी ने परखी शुकतीर्थ मेले की सुरक्षा व्यवस्था


मुजफ्फरनगर । अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रताल स्थित गंगा घाट पर लगने वाले मेले हेतु की जा रही तैयारियों का किया गया निरीक्षण, सम्बन्धित को  आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

अवगत कराना है कि आज दिनांक 03.11.2022 को आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रताल स्थित गंगा घाट पर लगने वाले मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ श्री राजीव सभरवाल महोदय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर के साथ शुक्रताल पहुंचकर पुलिस व प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा गंगा स्नान के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए घाट पर साफ-सफाई रखने, उचित प्रकाश व्यवस्था करने, जलस्तर सूचकांक पर निरंतर निगरानी रखने, सुरक्षा हेतु मुख्य स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ रखने, वाचटावर से निरंतर सतर्क निगरानी रखने  सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जिससे मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे । महोदय द्वारा फ्लड स्कवाड, तैराक, फायर सर्विस के लिए चिन्हित स्थानों का निरीक्षण किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति होने पर तत्काल सहायता पहुंचाना है। महोदय द्वारा मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु लगाये गये सीसीटीवी कैमरों तथा घाट व उसके आस-पास बनाये गये डियूटी पाइंटस को भी चेक किया गया तथा गौताखोरों व मेले डियूटी में लगे पुलिसबल को सतर्कता के साथ डियूटी करने, श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखने, किसी भी छोटी-बड़ी घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारी को देने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। ़

मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गई तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा महोदय को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अस्थायी थाना स्थापित किया गया है जिसका नेतृत्व निरीक्षक श्री सचिन शर्मा द्वारा किया जा रहा है साथ ही मेला परिसर को 3 सेक्टर में विभाजित किया गया है जिसमें इंस्पेक्टर और पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है तथा प्रशासनिक स्तर से मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल व 02 कम्पनी पीएसी को डियूटी हेतु लगाया गया है। 

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक देहात श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री रामाशीष यादव, सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

यूपी पुलिस के 30 अफसर आईपीएस बने, देखिए पूरी लिस्ट -


लखनऊ , उत्तर प्रदेश पुलिस में प्रादेशिक सेवा के 30 अफसरों के लिए शानदार खबर है। इन प्रादेशिक पुलिस सेवा के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में सम्मिलित कर लिया गया है। लिहाजा, यह 30 पीपीएस अफसर आईपीएस बन गए हैं। इनमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश पुलिस में विभिन्न पदों पर बतौर एडिशनल एसपी काम कर रहे हैं। गुरुवार को पुलिस महानिदेशालय की ओर से यह जानकारी सार्वजनिक की गई है। पिछले दिनों राज्य सरकार की डिपार्टमेंटल प्रमोशन काउंसिल की बैठक में इन 30 अधिकारियों के नामों को मंजूरी देकर केंद्र सरकार और यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन भेजा गया था। अब यह सारे अफसर भारतीय पुलिस सेवा के उत्तर प्रदेश कैडर में काम करेंगे।


*इन 30 पीपीएस को आईपीएस बनाया गया*


श्रवण कुमार सिंह

सर्वानंद सिंह यादव 

हफीजुर्रहमान

रमेश प्रसाद गुप्ता

केशव चंद गोस्वामी

ओमवीर सिंह

राजेश कुमार यादव 

बबीता साहू

लाल साहब यादव

राजधारी चौरसिया

विनोद कुमार

ओम प्रकाश यादव

महात्मा प्रसाद

प्रबल प्रताप सिंह

राजेश कुमार

दयाराम

गिरिजेश कुमार

प्रेमचंद

डॉ.भीमप्रिय अशोक

संजय कुमार

दिनेश कुमार सिंह

चंद्र प्रकाश शुक्ला

बृजेश कुमार मिश्रा

आशुतोष शुक्ला

बृजेश कुमार श्रीवास्तव

शैलेंद्र कुमार राय

शिवाजी

अरविंद मिश्रा

आदित्य कुमार शुक्ला 

अनिल कुमार सिंह

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...