शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

यूपी में कमर्शियल विद्युत बिलों पर बढ़ेगा 30% फिक्स चार्ज

टीआर ब्यूरो l


लखनऊ l बिजली कंपनियों ने वाणिज्यिक (कामर्शियल) विद्युत उपभोक्ताओं के फिक्स्ड चार्ज में भी बदलाव प्रस्तावित कर दिया है। चार किलोवाट तक फिक्सड चार्ज का दर जो प्रति किलोवाट 330 रुयपे प्रति माह था उसे 360 रुपये प्रति माह प्रस्तावित किया गया है। इन उपभोक्ताओं पर प्रति किलोवाट 30 रुपये प्रतिमाह का अतिरिक्त भार पड़ेगा।


इस प्रस्ताव के स्वीकृत होने पर चार किलोवाट तक फिक्स्ड चार्ज वाले कामर्शियल उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बोझ बढ़ जाएगा। बताया जाता है कि पावर कारपोरेशन ने नए स्लैब पर प्रस्तावित बिजली दर के लिए नियामक आयोग में दिए गए प्रस्ताव में यह संशोधन बाद में जोड़ा है। समाचार पत्रों में प्रस्तावित स्लैब और दर में अब इस श्रेणी का यही कारपोरेशन प्रकाशित कराएगा।


आज का पंचांग तथा राशिफल 4 सितम्बर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 04 सितम्बर 2020*


⛅ *दिन - शुक्रवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - भाद्रपद*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - द्वितीया दोपहर 02:23 तक तत्पश्चात तृतीया*


⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद रात्रि 11:28 तक तत्पश्चात रेवती*


⛅ *योग - शूल दोपहर 01:54 तक तत्पश्चात गण्ड*


⛅ *राहुकाल - सुबह 10:53 से दोपहर 12:26 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:24* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:50* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करें तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷


👉 *05 सितम्बर, शनिवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 08:59)* 


🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*


🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*


🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


‪🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷


🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*


📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।* 


🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*


🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*


➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷


🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*


👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*


🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*


🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*


🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*


🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*


🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*


🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 


🙏🏻 *-🌺🙏🏻पंचक


 


31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


एकादशी


 


इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


 


पूर्णिमा


 


बुधवार, 02 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा व्रत


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


4 सितंबर- द्वितीया, 


5 सितंबर- तृतीया,


 6 सितंबर- चतुर्थी


, 7 सितंबर- पंचमी, महा भरणी,


 8 सितंबर- षष्ठी,


 9 सितंबर- सप्तमी, 


10 सितंबर- अष्टमी,


 11 सितंबर- नवमी, 


12 सितंबर- दशमी, 


13 सितंबर– एकादशी-द्वादशी,


 14 सितंबर- त्रयोदशी, 


15 सितंबर चतुर्दशी, मघा श्राद्ध,


 16 सितंबर- सर्वपित्र अमावस्या,


 17 सितंबर- मातमाह श्राद्ध


 


मेष - पॉजिटिव- मानसिक व शारीरिक रूप से आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे। इस समय अपने लक्ष्य व कार्य के प्रति प्राथमिकता रहेगी। कोई भूमि, संपत्ति की खरीदारी संबंधी रूपरेखा भी बनेगी। रिश्तों की मजबूती को बढ़ाने में आपका विशेष योगदान रहेगा।


नेगेटिव- संतान संबंधी किसी बात को लेकर घर के वातावरण में कुछ उदासी रहेगी। परंतु आपसी सहयोग द्वारा समस्या सुलझ भी जाएगी। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। भाइयों को आपकी भौतिक तथा भावनात्मक रूप से मदद की जरूरत पड़ सकती हैं।


व्यवसाय- व्यवसाय में किसी भी तरह की साझेदारी के लिए समय उत्तम है। दिन के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां अति अनुकूल हैं। परंतु कार्यस्थल पर आंतरिक स्थिति में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। नौकरी में ऑफिस का माहौल मधुर बना रहेगा।


 पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर परिवार के वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों को भी जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर प्राप्त होंगे।


स्वास्थ्य- नसों के खिंचाव की वजह से पैरों में दर्द रह सकता है। व्यायाम पर अधिक जोर दंे।


भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9


 


वृष - पॉजिटिव- आप जिन रुके हुए कार्यों की वजह से परेशान हो रहे थे, आज वे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। घर की साज सज्जा व सुधार में समय व्यतीत होगा। किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त होगा और वहां पर आपका वर्चस्व भी बना रहेगा।


नेगेटिव- आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र की सलाह आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती हैं, इसलिए अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें। किसी के साथ गलत लहजे में वार्तालाप करना आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा।


व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कार्य में भाग्य पूर्ण रूप से सहयोग कर रहा है। संपर्क सूत्र व मीडिया की तरफ से महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। अधिकारी वर्ग से भी संबंध और अधिक बेहतर बनेंगे।


 पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। किसी पारिवारिक धार्मिक यात्रा का भी प्लान बनेगा।


स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान अनुभव होगी। दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6


 


मिथुन - पॉजिटिव- किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों का साथ भाग्योदय कारक साबित होगा। तथा कोर्ट केस में भी स्थितियां आपके पक्ष में होने के योग बने हुए हैं।


नेगेटिव- परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं। आर्थिक निवेश संबंधी निर्णय काफी सोच समझकर ही लें। यदि संभव हो तो उसे फिलहाल टालने में ही भलाई है।


व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में अब सकारात्मक हलचल होने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति भी काफी बेहतर हो जाएगी। अगर स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो अभी उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।


 घर परिवार की सुख शांति के लिए जीवनसाथी की पूर्ण समर्पण की भावना रहेगी। घर का वातावरण बहुत ही सुखमय तथा शांतिपूर्ण रहेगा।


स्वास्थ्य- घुटनों व टांगों में दर्द की समस्या रह सकती हैं। व्यायाम तथा योगा करना इसका उत्तम उपाय है।


भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5


 


कर्क - पॉजिटिव- परिवार के साथ घर संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। हास-परिहास व मनोरंजन भरा वातावरण रहेगा। आप व्यवसाय तथा पारिवारिक जीवन में बेहतरीन तालमेल बिठाकर रखेंगे। इतनी व्यस्तता के बावजूद भी आप सभी कार्यों को सहज तरीके से निपटा लेंगे।


नेगेटिव- परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखें। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार या मित्र से भी गलतफहमी उत्पन्न होने से मन व्यथित रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी पढ़ाई में काफी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।


व्यवसाय- व्यवसाय में धन संबंधी मामलों व योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए उत्तम समय है। परंतु अत्यधिक सावधानी रखने की भी आवश्यकता है क्योंकि आर्थिक नुकसान के भी योग बन रहे हैं। राजकीय कार्य सफलता व सुगमता से संपन्न होते रहेंगे।


 घर के माहौल को अनुशासित बनाकर रखने में जीवन साथी का पूरा सहयोग रहेगा। परंतु उनके स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता रह सकती है।


स्वास्थ्य- कार्यों के प्रति अधिक तनाव लेने की वजह से शुगर लेवल बढ़ सकता है। अतः सावधानी बरतनी अति आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2


 


सिंह - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत ही बहुत सुखद रहेगी। कुछ नया करने की आपकी इच्छा पूर्ण होगी। भाग्य का सितारा प्रबल है। अपने कार्यों के प्रति आपका उत्साह आपको अवश्य ही सफल बनाएगा। किसी प्रियजन से मुलाकात भी होगी।


नेगेटिव- परंतु जल्दबाजी में कोई गलत फैसला लेने से दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। ज्यादा रोक-टोक की वजह से बच्चे विद्रोही हो सकते हैं। इसलिए अपनी बात को शांतिपूर्ण तरीके से समझाना जरूरी है। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है।


व्यवसाय- युवाओं को रोजगार के नए अवसर पर मिलेंगे। जिसकी वजह से उनके अंदर आत्म विश्वास उत्पन्न होगा। इस समय साझेदारी संबंधी निर्णय लेना भी लाभदायक रहेगा। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें।


कभी-कभी आपकी ईगो, जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव उत्पन्न कर देती है। उन्हें कोई अच्छा उपहार देना आपके संबंधों में नजदीकियां लाएगा।


स्वास्थ्य- किसी-किसी समय आकारण ही मानसिक तनाव रहेगा। मेडिटेशन करने में भी कुछ समय व्यतीत करें।


भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1


 


कन्या - पॉजिटिव- दिन संपत्ति दायक रहेगा। कुछ समय से मन में चल रहा कोई द्वंद्व समाप्त होगा। अपने नजदीकी लोगों के साथ भंेट-मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। अधिकतर काम समय पर पूरे हो जाएंगे जिसकी वजह से मन में संतोष रहेगा।


नेगेटिव- घर मे संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि को लेकर क्लेश या कलह का वातावरण बन सकता है। सरकारी काम में किसी भी प्रकार की दखलअंदाजी ना करें अन्यथा पेनल्टी देने जैसे स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों में भी कुछ गलतफहमियां बढ़ेंगी।


व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आज बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। किसी प्रकार के धन संबंधी नुकसान होने की भी आशंका लग रही है। आज पैसे का लेनदेन न हीं करें तो उत्तम है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे।


- जीवनसाथी का सहयोग आपको संबल प्रदान करेगा। तथा घर में भी प्रेम व सकारात्मक ऊर्जा भरा वातावरण रहेगा।


स्वास्थ्य- पैर या एड़ी में दर्द की शिकायत रहेगी। अधिक मेहनत करने के साथ-साथ कुछ आराम करने की भी आवश्यकता है।


भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5


 


तुला - पॉजिटिव- आपकी परेशानियों में नजदीकी रिश्तेदारों का पूर्ण सहयोग रहेगा। जिसकी वजह से आपको तनाव से काफी राहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की नींव रखने के लिए आज का दिन उत्तम है। इस समय अतिरिक्त आय की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।


नेगेटिव- विरोधी सक्रिय होकर आपके कामों में विघ्न डाल सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें। पारिवारिक गतिविधियों पर पर बहुत अधिक अनुशासन रखना उन्हे परेशान कर सकता है। चचेरे भाई-बहनों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है।


व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। परंतु किसी ऑर्डर के निरस्त होने की वजह से तनाव रहेगा। नौकरी पेशा स्त्री वर्ग को विशेष रूप से कोई उपलब्धि प्राप्त होगी तथा उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।


परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का अवसर प्राप्त होगा जिससे सभी लोग अपने अंदर बहुत अधिक शांति महसूस करेंगे।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ तनाव की वजह से सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या रह सकती है।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6


 


वृश्चिक - पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से आज कुछ राहत मिलेगी। बीमा, निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। संपत्ति संबंधी विवाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे। कहीं से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी होगी।


नेगेटिव- आर्थिक पक्ष में बहुत अधिक सुधार नहीं होगा। कार्यों में चल रहे अनावश्यक विलंब व रुकावट के कारण मूड खराब रह सकता है। शत्रु और विरोधियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें।


व्यवसाय- व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा का प्रभाव आपके काम पर भी पड़ेगा। प्रतिद्वंदी आपके विरुद्ध कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। किसी एम.एल.ए. या राजनेता से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने क्षेत्र में दबदबा बना रहेगा।


 जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।


स्वास्थ्य- गर्मी जनित रोगों से कुछ परेशानी रहेगी। खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें।


भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9


 


धनु - पॉजिटिव- आप अपने आसपास की गतिविधियों से अपना ध्यान हटाकर आत्म केंद्रित होने का प्रयत्न करेंगे। जिससे आपको काफी शांति व तनाव से मुक्ति मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण अभिलाषा पूरी होने से मन खुश रहेगा। तथा नए काम की शुरुआत की योजनाएं बनेंगी।


नेगेटिव- आत्म केंद्रित होने की वजह से आप नजदीकी रिश्तेदारों के साथ भी कुछ कट जाएंगे। जिसकी वजह से उनकी नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिक ध्यान केंद्रित करने की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम रुक सकता है।


व्यवसाय- अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी नए काम की शुरुआत संबंधी योजनाएं बनेंगी। कार्यस्थल में सहयोगी की सहायता से सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। युवा वर्ग को किसी कारण से कैरियर संबंधी किसी योजना को स्थगित करना पड़ सकता है।


दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। मित्रों से मेल मुलाकात खुशी प्रदान करेगी।


स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी। परंतु अभी लापरवाही करना उचित नहीं है।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3


 


मकर - पॉजिटिव- आज आपको अपने काम का पूरा मेहनताना प्राप्त होगा। लोगों से भेंट - मुलाकात करने तथा सामाजिक सक्रियता बढ़ाने में आपको सफलता मिलेगी तथा आय में भी वृद्धि होगी। यह समय आत्म अवलोकन और धन संबंधी मामलों का आंकलन करने का है।


नेगेटिव- परंतु बहुत अधिक सोच-विचार करने में कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती है। इसलिए तुरंत निर्णय लेकर अपने काम शुरू करें। व्यवसायिक तनाव की वजह से घर का वातावरण भी तनाव पूर्ण रहेगा। अनावश्यक यात्राओं से परहेज करें।


व्यवसाय- साझेदारी संबंधी व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आपके निर्णय व्यवसाय को आगे बढ़ाने में ज्यादा लाभदायक रहेंगे। भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है, उसका सम्मान करें। विवाहित जीवन सुख कारक रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांटिक माहौल बना रहेगा।


स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए लापरवाही ना बरतें।


भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8


 


कुंभ - पॉजिटिव- आपकी आदतों व दिनचर्या में आश्चर्यजनक सुधार आ रहा है। समाज में आपकी योग्यता व काबिलियत की सराहना होगी। बीमा, निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों के साथ किसी मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा भी संभव है।


नेगेटिव- परंतु दूसरों के झगड़ों में दखलंदाजी ना करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जिनसे आपको मुक्ति पाना मुश्किल है। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी मुद्दे को लेकर भी लड़ाई-झगड़ा हो सकता है।


व्यवसाय- कारोबार में कुछ दिक्कतें व परेशानियां आएंगी लेकिन आप हर मुश्किल व परेशानी का हल विवेकपूर्ण तरीके से निकाल लेंगे। कामकाज में गोपनीयता का थोड़ा अधिक ध्यान रखना जरूरी है। कोई आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठा सकता है।


पति-पत्नी में चली आ रही गलतफहमिओं का निराकरण हो जाएगा। और संबंध पहले की तरह मधुर हो जाएंगे। परंतु प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर ही रखना उचित है।


स्वास्थ्य- संयमित दिनचर्या व आदतों में बदलाव आपको स्वस्थ व निरोगी रखेगा।


भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8


 


मीन - पॉजिटिव- आज आप बुद्धि बल व चतुराई से एक-एक समस्या का समाधान बहुत ही आसानी से प्राप्त करेंगे। और आपको अपने प्रयासों को लेकर मन में संतोष रहेगा। विनम्रता व सौम्यता से फंसा हुआ पैसा निकालने में भी सफलता हासिल होगी


नेगेटिव- परंतु कोई जलन की भावना से आपकी आलोचना व निंदा कर सकता है। इसलिए थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत रह सकती है। परंतु थोड़ी सी सूझबूझ से वातावरण अच्छा बन जाएगा।


व्यवसाय-व्यापार तथा कारोबार में नए-नए तरीकों को अपनाना जरूरी है। और आप अपनी मेहनत द्वारा सफलता भी हासिल करने में समर्थ रहेंगे। तथा जिंदगी की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी समय संतोष कारक है।


- विवाहित जीवन सामान्य रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंधों की वजह से मानहानि जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।


स्वास्थ्य- थकान की वजह से सर्वाइकल व कंधों में दर्द रहेगा। योगा और व्यायाम पर भी कुछ समय व्यतीत करें।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3


 


जिनका आज जन्म दिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


 


दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।


 


आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31


 


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


 


  


शुभ वर्ष : 2021, 2031, 2040, 2060    


 


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान 


 


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।


 


नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।


गुरुवार, 3 सितंबर 2020

कल शहर के इन हिस्सों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है* कि कल दिनांक-04/09/2020 को नई 33kv लाइन निर्माण का कार्य चलेगा जिसके कारण 33 केवी लाइन मिमलाना रोड कि सप्लाई समय सुबह 8:00 बजे से 11:00बजे तक बंद रहेगी | और 3:00 बजे से 6:00 बजे तक बंद रहेगी प्रभावित क्षेत्र रामलीला टिल्ला, चुंगी न-2,मिमलाना रोड , बकरा मार्किट,शहाबुद्दीन पुर रोड, नियाजूपुरा,कामरेड रोड (लद्धावाला) की सप्लाई बाधित रहेगी ....होने वाली असुविधा के लिए खेद है।


एक आईएएस सहित 8 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

टीआर ब्यूरो l


 


लखनऊ l   1 IAS और 8 PCS के हुए तबादले 


नीरज शुक्ला वीसी और नगर आयुक्त अयोध्या हटाए गए


नीरज शुक्ला को अयोध्या से हटाकर अपर आवास आयुक्त लखनऊ बनाया गया । 


विशाल सिंह अयोध्या वीसी और नगर आयुक्त बनाया गया । 


आज ही मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास कार्यों की थी समीक्षा । 


जिसके बाद अयोध्या में बड़े बदलाव किए गए । 


PCS अधिकारियों के तबादले ——— 


सुनील वर्मा को सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण और CEO काशी विश्वनाथ मंदिर बनाया गया । 


हरिकेश चौरसिया को एडिशनल ACEO गोरखपुर प्राधिकरण बनाया गया । 


मदन सिंह गर्दियाल को ADM E मेरठ बनाया गया ।


कमलेश चंद एडीएम LA ग़ाज़ियाबाद बनाया गया ।  


शिव प्रताप शुक्ला OSD ग्रेटर नॉएडा बनाया गया 


विपिन कुमार को सीटी मजिस्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद ।  


-सुनील कुमार सिंह सदस्य वक़्फ़ न्यायाधिकरण बनाया ग़या ।


नई मंडी के घड़ी व्यापारी की आत्महत्या के मामले में दो फाइनेंसरो पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर  l आदर्श कॉलोनी निवासी मननू धीमान की आत्महत्या के मामले में आज परिजनों द्वारा दोनों फाइनेंसरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया हैl


 पुलिस सूत्रों के अनुसार दी गई तहरीर में बताया गया है कि फाइनेंसर द्वारा मन्नू का उत्पीड़न किया जा रहा था l जिसके चलते मननु ने कल जहरीले पदार्थ का सेवन करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली l मन्नू का शव बागोवाली बाईपास पर पुलिस द्वारा कल देर रात्रि बरामद किया गया था l


जिला जेल अधीक्षक माता-पिता सहित मिले कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर । गुरुवार को जिले में मिले कुल 107 कोरोना संक्रमित मरीजों में जिला कारागार के अधीक्षक, उनके माता पिता समेत पांच पॉजिटिव जिला जेल से और 23 पॉजिटिव कवाल में बनाई गई अस्थाई जेल से हैं। जिले में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2378 तक पहुंच गया है। जो कोरोना संक्रमित मिले हैं उनमें से पांच जिला कारागार के हैं और 23 कवाल स्थित अस्थाई जेल से मिले है।


मुजफ्फरनगर एलआईयू प्रभारी का फतेहगढ़ तबादला

मुजफ्फरनगर l एलआईयू इंस्पेक्टर व्यवहार कुशल, मृदुभाषी राजेश शर्मा का फतेहगढ़  तबादला हो गया है l



जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का बोलबाला

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम है। जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने पहुंची एक ग्रमीण बुजुर्ग महिला अपनी पोती के साथ सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने पहुंची थी। लेकिन 12 बजे के बाद भी उसका नंबर नहीं आया । जब पीड़ित महिला ने अस्पताल के कर्मचारियों से देरी का कराण पूछा तो स्टाफ ने गुस्सा कर उनके साथ अभद्रता की। जिसे नाराज बुजुर्ग महिला कोरोना जांच केंद्र की बगल में स्थित एडस जांच केंद्र में बनी बेंच पर बैठ गई और गुस्से में अस्पताल के कर्मचारियों की शिकायत करने की बात कही। बुजुर्ग महिला ने बताया कि जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम है। वही दूसरी तरफ जिला अस्पताल में बने ज्वर जांच केंद्र पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरिजों की जांच कराई जा रही है। इस दौरान जिला अस्पताल में मरिजों की लम्बी-लम्बी लाइन लग जाती है। मरीजों की भीड़ का आलम ये है कि जिला अस्पताल में आने जाने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि अस्पताल में स्थित कोरोना जांच केंद्र के स्टाफ ने यदि किसी से अभद्रता की है तो उसपर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


जिले में हर तरफ कोरोना का कहर मिले 107 नए कोरोंना पॉजिटिव

Date 03-09-2020


आज कुल सैंपल प्राप्त-212


(RtPcr)


आज पॉजिटिव-- 107


04 ट्रू नॉट


93 Rapid antigen test 


10 Pvt Lab


= 107


----------------------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -64


टोटल डिस्चार्ज- 1566


टोटल एक्टिव केस- 783


मुजफ्फरनगर पहुंची महिला बाल आयोग की उपाध्यक्ष मचा हड़कंप

टीआर ब्यूरो l


 मुजफ्फरनगर l लखनऊ से चलकर मुजफ्फरनगर पहुंची महिला बाल आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, उपाध्यक्ष ने मेरठ रोड स्थित डाक बंगले पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की महिला हिंसा महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न वह पुलिस द्वारा महिला उत्पीड़न केस में दी जा रही डील को लेकर पुलिस के व प्रोबेशन विभाग के ओर 181 विभाग के भी पेंच कसे वई महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बड़ी बारीकी से महिला थाना 181 विभाग के महिला उत्पीड़न के आंकड़ों को बारीकी से चेक किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए वहीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि जरा सी भी ढील बरती गई तो महिला आयोग की तरफ से कार्रवाई होगी जल्दी से जल्दी पेंडिंग पड़े हुए मामले निपटाए और नए मामलों को तुरंत हल करें वही पुलिस को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए जाते-जाते महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुस्फेकिंन व महिला थाना इंस्पेक्टर मोनिका चौहान को महिलाओं के लिए कर रहे अच्छे कार्यों में शाबाशी दी और कहा कि इसी तरह महिला उत्पीड़न रोकने के लिए कार्य करते रहें और दोषियों को सजा दिलवाते रहे और किसी भी तरह की शिकायत महिला आयोग को नहीं मिलनी चाहिए वही मीटिंग में महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, सीओ सिटी राजेश द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुस्फेकिंन, महिला थाना इंस्पेक्टर मोनिका चौहान,181 की प्रभारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे l


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड द्वारा मनाया गया व्यापारी दिवस

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी व्यापारी दिवस 3 सितंबर को बड़े धूमधाम के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया गया व्यापारी दिवस के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश चौहान द्वारा की गई संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र काठी द्वारा किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उन्होंने कहा कि आज ही के दिन शहीद व्यापारी हरिश्चंद्र व्यापारियों के सम्मान की लड़ाई लड़ते हुए पुलिस की गोली का शिकार हो गए थे तभी से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल 3 सितंबर को व्यापारी दिवस के रूप में मनाता आ रहा है और सरकार से मांग करते आ रहे हैं कि 3 सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए और सरकार से यह हमारी मांग बराबर जारी रहेगी जिला अध्यक्ष महेश चौहान जिला महामंत्री राजेंद्र काठी ने कहा की व्यापारी देश की रीड की हड्डी है व्यापारी को उचित सम्मान मिलना ही चाहिए जिस प्रकार हमारे व्यापारी ने लखनऊ में व्यापारी सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी इसलिए व्यापारी दिवस की घोषित होना चाहिए आज देश के अंदर अनेक दिवस मनाए जाते हैं जो व्यापारी रात दिन मेहनत करके सरकार का राजस्व इकट्ठा करता है उसके लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है इस शुभ अवसर पर सभी व्यापारियों को व्यापारी दिवस की शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जयपाल शर्मा नीरज बंसल नीरज बंसल आलोक गर्ग अजय गोयल विवेक गर्ग मनोज कुमार राजेश गोयल धारा सिंह पाल राजेंद्र सिंघल राकेश धींगरा विपिन मित्तल अंशुमन अग्रवाल डॉ पुनीत बुद्धा महमूद आलम अमित अग्रवाल इंद्रसेन बिंदल मुदित जैन प्रमोद त्यागी दिनेश बंसल गौरव जैन नरेश अरोरा अभिषेक कुछल जनार्दन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे


केंद्र सरकार के अध्यादेश के विरोध में रालोद करेगा प्रदर्शन : अभिषेक चौधरी

टीआर ब्यूरो l


मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये अध्यादेश का पुरजोर विरोध करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार ने इन अध्यादेश को किसान हित में वापस न लिया तो राष्ट्रीय लोकदल इसके विरोध में आन्दोलन करेगा। आज जारी बयान में चौधरी ने कहा कि Farmers produce trade and e-commerce (promotion and facilitation ordinance) इस अध्यादेश के लागू होने से कोई भी पैन कार्ड धारी किसानो की फसल खरीद सकेगा और अगर पैसो के लेन देन का विवाद होगा तो एस0डी0एम0 सुनवाई करेगा। इस अध्यादेश के लागू होने से मंडियो का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। अगर मंडी के द्वारा किसानों की फसल की खरीद बिक्री नही हुई तो एस0एम0पी0 रेट सरकार लागू नही कर पायेगी। जिससे किसानों को सरकार द्वारा न्यूनतम निर्धारित मूल्य भी नही मिल पायेगा और मंडी में होने वाला व्यापारियों का कम्पटीशन भी खत्म हो जाएगा जिससे किसानों को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, पहले की तरह ही बड़े व्यापारी आने-पोने दामो में किसानों की फसल खरीद लेंगे तथा व्यापारी मनमाने तरीके से किसानों के साथ लूट करेगे।


अभिषेक चौधरी ने कहा कि सरकार के Essential commodity Act 1955 इस कानून के लागू होने से जब सरकार भंडारण की सीमा खत्म कर देंगी तब बड़े व्यापारी किसान की फसल आने पर किसानों की भंडारण क्षमता न होने के कारण सस्ते रेट में भंडारण कर लेंगे जिसकी वजह से वस्तुओ की कीमत बढ़ जाएगी। फलस्वरूप काला बाजारी को बल मिलेगा और किसानों को एस0एम0पी0 का रेट भी नही मिल पायेगा तथा Contract Farming कानून के बाद बड़े औद्योगिक घराने खेती कर सकते है। छोटे किसान उनके यहां अपनी ही जमीन पर नौकर बन जायेंगे। इस अधिनियम में किसानों की सुरक्षा की कोई गारंटी नही होगी। कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की गाइडलाइन में फसलो के न्यूनतम मूल्य तक का जिक्र नही है।उन्होंने किसान हित में केन्द्र सरकार से ये तीनो अध्यादेश वापस लेने की मांग करते हुये कहा कि यह अध्यादेश किसान विरोधी है। इनके लागू होने के बाद किसानों का व्यापारियों व बड़े घरानों द्वारा उत्पीडन होना शुरू हो जायेगा जिससे किसानों की हालत जमीदारी के समय से भी ज्यादा खराब हो जाएगी।


 


 


ट्रक से माल उतारते वक्त गर्दन कटने से मजदूर की मौत

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l नगर कोतवाली क्षेत्र के वहलना चौक स्थित एक फैक्ट्री में ट्रैक्टर से माल उतारते हुए मजदूर की गर्दन कटने से मौत हो गई l


पुलिस सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि मजदूर ट्रक से माल उतार रहा था l तभी अचानक लोहे की एक बड़ी चीज उसकी गर्दन पर आ गिरी l जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई मजदूर शुरू की निधि कॉलोनी निवासी बताया जा रहा है l


मुजफ्फरनगर में रैपिड रेल और नगर निगम की मुख्य मंत्री से मांग

मुज़फ्फरनगर।  एन० आई० सी० में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मण्डलीय समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट में हुई जिसमे बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक खतौली विधायक विक्रम सैनी पुरकाज़ी विधायक प्रमोद उठवाल ज़ूम ऐप्प के माध्यम से केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान व लखनऊ से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल व शामली से विजय कश्यप रहे । इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने रैपिड ट्रैन दिल्ली से मुज़फ्फरनगर तक चलाने का प्रस्ताव रखा व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव ने मुजफ्फरनगर नगर पालिका को निगम बनाने का आग्रह किया जिसकी जिला स्तर से सभी प्रकिया पूरी हो चुकी हैं ।व बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने अपनी विधानसभा के निम्न बिन्दु उठाये


1.उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिये गए राजकीय डिग्री कॉलेज का पैसा अवमुक्त कराने का आग्रह किया 


2. ग्राम खरड़ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य जल्द कराने का आग्रह किया


3.मदीनपुर(खिजरपुर) में 132kv का बिजली घर का पैसा अवमुक्त कराने का आग्रह किया


4. कुरालसी में माता शाकुंभरी देवी के सौंदर्यीकरण के कार्य को कराने का आग्रह किया


5.गन्ने के बकाया भुगतान जल्द कराये जाने हेतु आग्रह किया


व पुरकाज़ी विधायक प्रमोद उठवाल ने अपने विधानसभा के विकास कार्यो की चर्चा की व खतौली विधायक विक्रम सैनी ने विधायक निधि का आग्रह किया।


जिले में अभी तक 80 कोरोंना मिले, हो सकती है बढ़ोतरी

मुजफ्फरनगर l जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 80 आ चुकी है l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चोपड़ा से हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि अभी तक महावीर चौक सहित 80 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं l बाकी अभी कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है l


छपार थाने पर क्रांति सेना का धरना स्थगित

मुज़फ्फरनगर।-क्रांति सेना द्वारा 4 सितम्बर को थाना छपार पर होने वाला धरना स्थगित कर दिया गया है। 


छपार थानाध्यक्ष के लाइन हाजिर होने के बाद क्रांति सेना के प्रतिनिधि मंडल ने एस पी सिटी सतपाल अंतिल से वार्ता के बाद मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पवार ने धरना स्थगित करने की घोषणा की। एस पी सिटी ने आश्वासन दिया कि थानों में पीड़ितों से अच्छा व्यवहार करने के लिए लगातार निर्देशित किया जाता है व रिश्वत खोरी पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।


जौला गांव में फिर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा जौला गांव में अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 


 


*बरामदगी-*


• 10 तमंचे 315 बोर


• 02 मस्कट 315 बोर


• 15 तमंचे अधबने 315 बोर


• 01 मस्कट अधबनी 315 बोर


• 14 नाल 12 बोर


• 10 नाल 315 बोर


• 08 जिन्दा कारतूस 12 बोर


• 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर


• शस्त्र बनाने के उपकरण ( 10 बॉडी, 12 पल्ले, 05 ट्रेगर, 12 हेमर, 10 स्प्रिंग, 12 लोहे की लंबी पत्ती, 14 गुटके लकडी के, 01 बन्दूक की बट, 10 रिपिट, 60 लोहे के चोडी पत्ती, 02 रेमर हेंडलिंग, 02 धार बनाने वाली सिलिंग, 26 गुल्ले, 01 वेल्डिंग मशीन, 30 वेल्डिंग रोड, 01 शिकंजा, 01 ड्रील मशीन, 01 ग्राइन्डर मशीन, 02 हथोडी, 01 आरी, 02 ब्लेड आरी, 01 बॉक, 04 रेती, 02 छेनी, 02 पेचकस, 01 सूम्मी, 04 बरमा, 20 रेगमार, 04 बुश, 01 सरिया। 


 


*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-* 


*1.* तनवीर पुत्र फतेहदीन नि0 ग्राम भसाना थाना बुढाना मु0नगर


*2.* जाबीर उर्फ मुल्ला पुत्र मुस्ताक पुत्र ग्राम जौला थाना बुढाना मु0नगर।


अभियुक्त तनवीर उपरोक्त पर लगभग 02 दर्जन से भी अधिक अभियोग पंजीकृत है, तथा अभियुक्त जाबीर उर्फ मुल्ला पर लगभग 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत है।


दूसरी ओर थाना तितावी पुलिस द्वारा अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री को जब्त करते हुए 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। 


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम इन्तजार पुत्र बसीर नि0 उमरपुर थाना बुढाना बताया गया है। 


 


*बरामदगी-*


• 01 बन्दूक 12 बोर


• 06 तमंचे 315 बोर


• 04 अधबने तमंचे 


• 20 नाल 315 बोर


• 05 नाल मस्कट 12 बोर


• 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर


• 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर


• शस्त्र बनाने के उपकरण-(17 ट्रेगर, 36 गुल्ले, 15 लोहे की पत्ती, 11 स्प्रिंग, 04 पत्ती मुडी हुई, 44 बडी रिपिट, 01 ड्रील मशीन, 01 आरी लोहे की, 20 ब्लैड, 04 रेती, 01 सिण्डासी, 02 जम्बूर(पाईप रिंच), 01 प्लास, 01 जैक, 02 हथौडी(छोटी-बडी), 01 छैनी, 05 छोटे-बडे बर्मा, 12 रेगमार)


 अभियुक्त इन्तजार उपरोक्त पूर्व में भी 02 बार तमंचा फैक्ट्री के आरोप में जेल भेजा गया था।


रीता बहुगुणा जोशी कोरोना संक्रमित

लखनऊ । भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना संक्रमित, एसजीपीजीआई में भर्ती ।


उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लखनऊ एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है


भोपा रोड पर ट्रक से कुचलकर बच्ची की मौत

 टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l भोपा रोड पर चांदपुर  गांव में हाईवे पर ट्रक द्वारा एक बच्ची को कुचलने का मामला सामने आया जिसमें बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई l


पुलिस सूत्रों के अनुसार नई मंडी क्षेत्र के चांदपुर मखियाली गांव में रोड पर साइकिल से खेल रही बच्ची को ट्रक से कुचलने पर मौत हो गई l इसकी सूचना पुलिस को दी गई ट्रक चालक मौके से फरार हो गया l उक्त 13 वर्ष आयु की बालिका अंकित विहार की निवासी है। 


पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कई सड़कों का लोकार्पण किया

मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित कराई गई कई सड़कों का लोकार्पण किया गया l सर्वप्रथम वार्ड संख्या 25 मैं दो मुख्य सड़कें एवं उनकी लिंक गली का लोकार्पण किया गया l इस अवसर पर स्वर्गीय  सुनील शर्मा  की धर्मपत्नी पूर्व सभासद एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे l तत्पश्चात श्री प्रियांशु जैन सभासद वार्ड संख्या 19 तथा और श्री ओम सिंह वार्ड संख्या 26 माननीय सभासद के वार्डों में उनके साथ सड़कों का लोकार्पण किया गया l सड़के बनाए जाने से स्थानीय नागरिक काफी खुश नजर आए और उन्होंने पालिका अध्यक्ष का आभार जताया l पालिका अध्यक्ष महोदया ने भी उनका अभिवादन स्वीकार कियाl तत्पश्चात शहर के सबसे प्रमुख नाला जो रुड़की चुंगी, रामपुरी लद्धावाला ,रामलीला टीला, गणेश चौक से होते हुए आई पी एस वन काली नदी में प्रवाहित होता है l इस नाले की सफाई को पालिका प्रमुख द्वारा बड़ी ही गहनता और गंभीरता से लेते हुए कल दिनांक 3 सितंबर से नाले की टेल की तरफ से जेसीबी मशीन के माध्यम से सैकड़ों डंपर सिल्ट नाले से निकलवाई गई l यह दुर्गम स्थल है तथा वहां जेसीबी मशीन को घुसाना भी बहुत मुश्किल कार्य है l स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगभग पिछले 50 वर्षों से इस स्थल की जेसीबी मशीन के माध्यम से सफाई का कार्य नहीं हुआ है l इस सफाई के होते ही नाले के फ्लो मैं बड़ी ही तेजी आई और लगभग 4 फुट पानी नाले में डाउन हुआ l यह विचित्र स्थिति है की यहां नाले की चौड़ाई 18 फुट एवं 10 फुट गहराई है l इस बड़े नाले में शहर का लगभग आधे पानी की निकासी है l 11 से भी अधिक बड़े नाले की इससे कनेक्टिविटी है l इस नाले की टेल की तरफ से सफाई होने से शहर के काफी मोहल्लों से जलभराव की समस्याओं से निदान होना स्वाभाविक है l इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल,सभासदपति नरेश खटीक, सभासदगण 


श्अरविंद श्री अमित बॉबी, हनी पाल व संबंधित विभागीय लिपिकगण अशोक ढींगरा, संजय गुप्ता, श्विजेंद्र सिंह,  मनोज बालियान,  रजत कुमार स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी , एसके बिट्टू एवं स्थानीय नागरिक प्रथक प्रथक स्थलों पर मौजूद रहेl बाद में पालिका अध्यक्ष महोदया द्वारा प्रेमपुरी कूड़ा डलावघर का निरीक्षण करते हुए जेसीबी मशीन एवं डंपर के माध्यम से कूड़े का निस्तारण कराया गया l


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...