शनिवार, 3 अक्टूबर 2020

पत्नी की आत्महत्या में पति को ऐसे ही दोषी नहीं ठहराया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि पत्नी के आत्महत्या करने पर ऐसे ही पति को सजा नहीं दी जा सकती है। इसके लिए स्पष्ट सबूत होने चाहिए जो दिखने वाले हों। यह कहते हुए जस्टिस एनवी 


रमन की पीठ ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति को बरी कर दिया।


गुरचरण और उसके माता पिता को अपनी पत्नी की आत्महत्या के आरोप में आईपीसी की धारा 304बी, 498और 34 के तहत आरोपित किया गया था। हालांकि ट्रायल कोर्ट ने कहा कि आरोपियों को धारा 304बी और 498 के तहत दंडित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। लेकिन उन पर धारा 306 के तहत पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा चल सकता है। ट्रायल कोर्ट ने कहा कि विवाहित स्त्री की अपेक्षा होती है कि पति उसे प्यार और वित्तीय सुरक्षा देगा। यदि उसकी ये अपेक्षाएं जानबूझकर लापरवाही करके पति द्वारा तोड़ी जाती हैं, तो ये धारा 307 के तहत अपराध बनेगा और उसे धारा 306 के तहत दंड मिलेगा। पंजाब हाई कोर्ट ने पति की अपील खारिज कर दी और ट्रायल कोर्ट के फैसले को सही ठहराया था। पंजाब कोर्ट ने कहा था कि वैवाहिक घर में जो परिस्थितियां और माहौल बना था उनके कारण वह आत्महत्या के लिए मजबूर हुई।


इस फैसले को गुरचरण ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा कि आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई सीधा सबूत नहीं है। न ही ऐसा कोई सबूत है जिससे यह पता चलता हो कि पति और ससुराल पक्ष ने कोई प्रताड़ना की है।



अखिलेश चार अक्टूबर को जाएंगे हाथरस


लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी हाथरस जाएंगे । 4 अक्टूबर को विदेश से लौटते ही अखिलेश यादव दिल्ली से सीधे हाथरस पहुंचेंगे। 


समाजवादी खेमे से मिली जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस समय लंदन में बेटी का एडमिशन कराने गए हुए हैं। वह 4 अक्टूबर को भारत वापस लौटेंगे और दिल्ली से सीधे हाथरस जाएंगे। इस दौरान वह पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे।


आज का पंचांग तथा राशिफल 3 अक्टूबर 2020


 ~ *आज का पंचांग* ~ 


⛅ *दिनांक 03 अक्टूबर 2020*


⛅ *दिन - शनिवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अधिक अश्विन*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - द्वितीया पूर्ण रात्रि तक*


⛅ *नक्षत्र - रेवती सुबह 08:51 तक तत्पश्चात अश्विनी*


⛅ *योग - व्याघात रात्रि 10:09 तक तत्पश्चात हर्षण*


⛅ *राहुकाल - सुबह 09:29 से सुबह 10:58 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:31* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:23* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - द्वितीया वृद्धि तिथि*


 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*


💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*


💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *विघ्न-बाधा में* 🌷


🙏🏻 *आदित्य ह्रदय स्तोत्र भगवान रामजी को अगस्त्य मुनि ने दिया था l आदित्य ह्रदय स्तोत्र ३ बार जपने से विघ्न-बाधा व आरोप लगाने वालों को सफलता नहीं मिलती l*


         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


अगर घर से बरकत जा रही है या आपको नेगेटिव एनर्जी दिख रही है या परिवार में कलह रहता है 


                                  तो कपूर और फिटकरी को पीस के गौझारण (गौमूत्र) पतंजलि आदि का मिल जाता है को घर मे पोछा लगाने वाले क्लीनर या पानी मे मिला ले और रोज़ सुबह शाम घर मे पोछा लगाये और गंगाजल का पूजन के बाद छिड़काव भी करे फिर चमत्कारिक परिवर्तन देखै।


🌷 *कमर-दर्द मिटाने व शक्ति बढ़ाने हेतु* 🌷


👉🏻 *रात में ६० ग्राम गेहूँ व २ बादाम पानी में भिगो दें | सुबह गेहूँ और बादाम (छिलके निकाल के ) ३० ग्राम खसखस के साथ मिला के बारीक पीस लें |*


🍜 *इस मिश्रण को दूध में पकाकर खीर बना लें | आवश्कतानुसार १ से २ हफ्ते खाने से कमर का दर्द दूर होता है तथा ताकत भी बढ़ती है |*


         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *आरती के दीये* 🌷


🔥 *आरती करने में सम संख्या में दीये जलाते हैं तो फायदा नहीं होता l जैसे ४ दीये, ६ दीये, ८ दीये जलाओ तो फायदा नहीं होता l एकम दीये जलाओ (विषम संख्या में) १-५-७-९-११ जलाओ तो उससे विशेष फायदा होता है l ये दीप विज्ञान का, भक्ति विज्ञान का बड़ा सूक्ष्म सिद्धांत है l*


🙏🏻 *💐🙏🏻


पंचक


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


 


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


पूर्णिमा


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष 


आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। दोपहर बाद खर्चों में कमी आएगी। मानसिक तनाव समाप्त होगा। जमीन जायदाद खरीदने का विचार करेंगे। सेहत मजबूत होगी। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में रोमांटिक दिन रह सकता है। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं डेट प्लान कर सकते हैं। काम के सिलसिले में आज का दिन मेहनत के साथ बढ़िया रहेगा।


वृष


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद खर्चों में बढ़ोतरी होगी। थोड़ी मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन फल के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन का तनाव से भरा रह सकता है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को समझ पाने में थोड़े असमर्थ रहेंगे।


मिथुन


आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज मजाकिया अंदाज में रहेंगे। काम के सिलसिले में आप अपने दिमाग और मेहनत से आज के दिन को खूबसूरत बनाएंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज रोमांटिक रहेगा। आपके रिश्ते में आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी अपने रिश्ते में खूब सारी बातें करके अपने प्रिय का दिल जीतने का मौका मिलेगा।


कर्क 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में भाग्य उन्नति दायक रहेगा। आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज खुशनुमा रहेगा लेकिन जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं, उन्हें आज अपने परिवार के साथ कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और दोपहर बाद आपके काम को लेकर आपको प्रशंसा मिल सकती है।


सिंह 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। दोपहर बाद मानसिक चिंताएं भी खत्म हो जाएंगी। भाग्य प्रबल होगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। आज आपको कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज तनावपूर्ण रहेगा जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे।


कन्या


आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आज खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी जो आप की चिंताओं को बढ़ाएगी। सेहत के लिहाज से भी आज का दिन कमजोर है, इसलिए सावधानी रखें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज कुछ तनाव देखने को मिलेगा लेकिन जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें अपने प्रिय के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे उनका दिन अच्छा रहेगा।


तुला 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बड़ा रोमांटिक रहेगा। आज अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन दोपहर बाद अच्छा होगा। जीवन साथी किसी प्रॉपर्टी के बारे में आपसे बात कर सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। मेहनत पर जोर दें। सेहत अच्छी रहेगी।


वृश्चिक 


आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी, इसलिए ध्यान देना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिसे दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। आपको अपने रिश्ते में कुछ निराशा हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान वैसे तो अच्छा रहेगा और आप अपने काम को खूब इंजॉय भी करेंगे लेकिन काम से ज्यादा आप का ध्यान दूसरी बातों पर होगा, जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।


धनु 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सेहत बढ़िया होने से मन प्रसन्न होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में दिनमान थोड़ा कमजोर हो सकता है लेकिन आप अपनी कार्यकुशलता से अपने काम को बढ़िया बना लेंगे।


 


मकर


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सेहत को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं है लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज किसी बात को लेकर जिद्दी रवैया अपनाएंगे, जो आपके प्रिय को नागवार गुजरेगा। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है लेकिन भाग्य की कमजोरी से बनते हुए कुछ काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।


कुंभ 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे और एक दूसरे से समझदारी नजर आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से भविष्य के बारे में कोई खास बात आज कर सकते हैं। दोपहर बाद परिवार में कोई खुशी आ सकती है और जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ होगा।


मीन 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सेहत बढ़िया रहने से मन में उत्साह रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी कुछ गलत बातें कह सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज समझदारी से चलना होगा। आपके प्रिय से आपकी झड़प हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया रहेगा। आपका अनुभव काम आएगा। दोपहर बाद ट्रैवलिंग कर सकते हैं।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।


 


आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


 


शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9, 


 


 


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052  


 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 


शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।


शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

उमेश मलिक ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी की जानकारी दी

मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना विधानसभा के गाँव लुहसाना में संगठन के निर्देशानुसार विधायक उमेश मलिक ने कृषि चौपाल लगाकर कृषि विधेयक पर चर्चा करते हुए MSP के बारे में बताया। बताया कि सरकारी खरीद चालू रहेगी और करारनामा किसान की फसल का होगा ना कि किसान की जमीन का। जिसमे किसान जब चाहे करारनामे को तोड़ सकता हैं, उस पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं रहेगा। 


हाथरस के एसपी, सीओ और इंस्पेक्टर सस्पेंड

हाथरस। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत को लेकर जारी सियासत और हंगामे के बीच आज एसपी, डीएसपी और सीओ को सस्पेंड कर दिया गया। शामली से एसपी विनीत जायसवाल को हाथरस का एसपी बनाकर भेजा गया है। 


जिले के डीएम का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो पीड़िता के परिवार को धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमला करते हुए पूछा था कि आखिर पीड़िता के गांव जाने से क्यों रोका जा रहा है। इसी बीच पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की की है। घटना के बाद टीएमसी सांसद धरने पर बैठ गए हैं। इसके अलावा पीड़िता के गांव को सील कर दिया गया है। यहां किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है।


देर शाम हाथरस कांड में एसपी, डीएसपी व इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है, जबकि संबंधित पुलिसकर्मियों का नार्को टेस्ट भी होगा।


व्यापारियों ने मनाई गाँधी और शास्त्री जयंती

मुजफ्फरनगर l उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा आज कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर राष्टपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हमारे देश को आजादी दिलाने में अग्रणी रहे राष्टपिता महात्मा गांधी जी एवं जय जवान जय किसान के ओजस्वी उद्घोष से राष्ट्रीय जीवन मे नव ऊर्जा का संचार करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें शत शत नमन किया गया,इस अवसर पर सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,प्रवीण जैन,तरुण मित्तल,शिवकुमार सिंघल,सुनील वर्मा,अनिल सिंघल,भानु प्रताप,वीरेंद्र अरोरा, राजेंद्र अरोरा,किशनलाल नारंग,भीम बालियान,भूरा कुरैशी,सुशील कुमार,अशोक जैन, आदि सैकड़ों व्यापारी बंधु उपस्थित रहे


केशव प्रसाद मौर्य कोरोना पॉजिटिव

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डिप्टी सीएम ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. डिप्टी सीएम में संपर्क में आए लोगों से भी टेस्ट करवाने की अपील की है। अपने ट्वीट में केशव प्रसाद मौर्या ने लिखा,  कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण आने के बाद मैंने कोविड-19 टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवाए और कोविड नियमों का पालन करें। 


सडक हादसों में चार लोगों की दुखद मृत्यु

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कईं अन्य घायल हुए हैं ।


पुलिस के मुताबिक थाना फुगाना के गांव करौदा महाजन निवासी तीन युवक शुभम (21) उर्फ हिमांशु पुत्र अनिल, विजय पुत्र संजीव व रामदिया पुत्र मंगू तीनों अपने गांव जा रहे थे। शुक्रवार को तीनों युवक शामली जनपद के सीमावर्ती गांव लिसाढ़ में वर्जिश करने के लिए गए थे। वर्जिश करने के बाद तीनों युवक बाइक द्वारा अपने घर वापस लौट रहे थे। शाम करीब 7 बजे मेरठ-करनाल हाइवे पर करौदा महाजन गांव के मुख्य द्वार के पास सड़क पार करते समय वे लग्जरी कार की चपेट में आ गए। कार की टक्कर से बाइक सहित तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल अवस्था में परिजनों ने तीनों ग्रामीण युवकों को शामली के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। निजी चिकित्सालय में चिकित्सकों ने शुभम उर्फ हिमांशु पुत्र अनिल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामदिया पुत्र मंगू को शामली चिकित्सालय से मेरठ रेफर किया गया। विजय पुत्र संजीव घायल अवस्था में निजी चिकित्सालय में भर्ती है। घटना से मृतक शुभम के परिवार मे कोहराम मचा है। घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फुगाना थाना के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर अभी तक प्राप्त नही हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक युवक को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी में जुटीं थी।


बुढ़ाना थाना क्षेत्र में बुढ़ाना मुजफ्फरनगर मार्ग पर हिंडन नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 9 वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी है। कस्बे के हिंडन नदी पुल के पास एक बालक मुजम्मिल पुत्र अब्दुल करीम सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बालक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्य में जुटी है।


पुरकाजी थाना क्षेत्र में कम्हेड़ा गंगनहर पटरी पर तेज रफतार कैंटर की टक्कर लगने से एक बाईक पर सवार दो युवको की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनो मृतको क पोस्टमार्टम कराया है। मामले में मतृक के पिता ने रिपोर्ट कराई है।


हाथरस के दोषियों को फांसी की सजा मिले: राजेंद्र अण्थवाल

मुजफ्फरनगर । उत्तराखंड के राज्य मंत्री राजेंद्र अण्थवाल ने हाथरस के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। 


समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु के कार्यालय पर उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री राजेन्द्र अंथवाल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। वार्ता से पूर्व सत्यप्रकाश रेशु द्वारा राज्यमंत्री को शॉल, मास्क और पेन देेकर उनका सम्मान किया राज्यमंत्री ने पत्रकार बंधुओं के साथ वार्ता को संबोधित करते हुए अपने और मुजफ्फरनगर से बहुत गहरा नाता बताया और अपने अनुभवों को साझा किया। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए, उन्होंने उत्तराखंड सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा जनता के हित के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। 


कुम्भ मेले पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कुम्भ मेला भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारी उत्तराखंड सरकार ने अभी से ही शुरू कर दी है।


हाथरस और बलरामपुर में हुई घटना पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना बेहद ही निन्दनीय और दुःखद है। इस प्रकार के अपराध करने अपराधियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए ऐसे लोग इंसानों की श्रेणी मेें नही आते, बेटी किसी की भी हो उसको जाति धर्मों में बांटना और राजनीति करना बहुत गलत काम है। बेटी का सम्मान सर्वोपरि है।



सुशील मूंछ के पुत्र समेत तीन जिला बदर

मुजफ्फरनगर । पुलिस द्वारा सुशील मूंछ के पुत्र तथा अजीत राठी व अमित राठी - HS/Top 10 अपराधी/गैंग D-47 के सदस्य गुंडा एक्ट के अंतर्गत जिला बदर घोषित किए गए हैं। 


थाना--नई मंडी इलाके में गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जनपद से 06 माह के लिये के गैंग D-47 के 02 हिस्ट्रीशीटर व TOP-10 अभियुक्तगण को जिलाबदर किया गया व अभियुक्तगण के विरुद्ध तामिला की कार्यवाही की गयी।


जिलाबदर किये गए अभियुक्त गण का नाम अमित राठी उर्फ़ अमित खोखर पुत्र हरवीर निवासी ग्राम मखियाली थाना नई मंडी मु0नगर I (H.S.-165-A)


अजित राठी उर्फ़ अजित खोखर पुत्र वीरेंदर निवासी ग्राम मखियाली थाना नई मंडी मु0नगर है I (H.S.-01-A)


अभियुक्त अमित राठी मौके पर पाए जाने के कारण, पुलिस के द्वारा जनपद से निष्कासित किया गया। 


 सुशील मूंछ के पुत्र और गैंग(IS--199) के सदस्य व HS/Top 10 अभियुक्त गुंडा एक्ट के अंतर्गत जिलाबदर घोषित किया गया है। थाना--रतनपुरी इलाके में गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जनपद से 06 माह के लिये के गैंग-(I.S.--199) के सदस्य व हिस्ट्रीशीटर तथा Top-10 अपराधी को जिलाबदर किया गया व अभियुक्त के विरुद्ध तामिला की कार्यवाही की गयी।


जिलाबदर अभियुक्त का नाम व अक्षयजीत उर्फ मोनी पुत्र सुशील मूंछ नि0 ग्राम मथैडी थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर I (H.S.-38-A) बताया गया है।


नहर पटरी पर हादसे में दो बाइक सवारों की मौत

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र में कम्हेड़ा गंगनहर पटरी पर तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर लगने से एक बाईक पर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में मृतक के पिता ने रिपोर्ट कराई है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरूवार की देर रात्रि नोएडा से विकास कुमार व रमेश कुमार स्प्लेंडर बाईक पर सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। कम्हेडा गंगनहर पटटी पर विपरीत दिशा सें तेज गति से आ रहे कैंटर ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी भिजवाया गया। रास्ते में घायलों ने दम तोड दिया। पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मतृक विकास के पिता राम कुमार ने कैंटर चालक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पालिका बोर्ड की बैठक सात अक्टूबर को

मुजफ्फरनगर । पालिका बोर्ड की बैठक सात अक्टूबर को होगी। 


बोर्ड बैठक का एजेंडा जिसमें प्रस्ताव संख्या 337 गत कार्यवाही की पुष्टि तथा प्रस्ताव संख्या 338 विशेष मूलचंद अवर अभियंता निर्माण के संबंध में शासन से प्राप्त आदेश को बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रस्ताव संख्या 366 तक प्रस्ताव सम्मिलित करते हुए कुल 30 प्रस्ताव का बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी किया गया है l बोर्ड बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग एवं एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी के कक्ष में 24 जुलाई 2020 की बोर्ड बैठक की तरह ही रहेगी l बोर्ड बैठक 7 अक्टूबर 2020 को प्रातः 11:00 पालिका सभाकक्ष में बोर्ड बैठक आहूत की गई है।


श्री राम कालेज में ऐसे मनी गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती

मुजफ्फरनगर । श्रीराम काॅलेज , मुजफ्फरनगर की आंतरिक गुणवत्ता सुनश्चयन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाॅंधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर निबन्ध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर एवं स्लोगन मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आन-लाईन आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालियों के सभी विभागों द्वारा अलग-अलग प्रतियोगिताऐं आयोजित करायी गईं । जिसमें शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता, बेसिक साइंस विभाग तथा कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, वाणिज्य विभाग द्वारा निबन्घ प्रतियोगिता तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य रहा। निर्णायक मण्डल की भूमिका डा0 आदित्य गौतम निदेशक श्रीराम काॅलेज एवं डा0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम काॅलेज ने निभाई।  


   सर्वप्रथम प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन परिचय एवं देश की आजादी में उनका अभूतपूर्व योगदान से अवगत कराते हुये कहा कि कि आज के दिन 02 अक्टूबर 1869 को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। महात्मा गाॅंधी अहिंसावादी सोच में विश्वास रखते थे व लोगो में सत्य, अहिंसा एवं भाई-चारा को बढ़ाने के प्रति सजग रहते थे। महात्मा गाॅधी एवं लाल बहादुर शास्त्री ने विश्व में एक महान नेता, समाज सुधारक, शिक्षा शास्त्री होने के साथ-साथ अंग्रेजो की गुलामी से भारत को आजाद कराने में अपनी महती भूमिका अदा की। स्वतत्रता आंदोलन में भारतीयो को अंग्रेजो के अत्याचारों से तथा दबी सहमी भारत की जनता में आजादी व देश प्रेम की भावना को जागृत किया। 


तत्पश्चात विद्यार्थियो को निर्धारित समय में प्रतियोगिता से संबंधित कार्य पूर्ण कर आनलाईन प्रस्तुत करने के लिये कहा। विद्यार्थियों द्वारा अपनी कलात्मक एवं सृजानात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुये दिये गये विषयों पर पोस्टर एवं स्लोगन बनाये तथा सारगर्भित निबन्ध प्रस्तुत किये गये ।  


आयोजन को सफल बनाने में निशान्त राठी, डा0 सौरभ मित्तल, डा0 पूजा तोमर, डा0 सौरभ जैन, प्रमोद कुमार, विवेक त्यागी, रवि गौतम, डा0 विनीत कुमार शर्मा एवं सभी प्रवक्तागण का योगदान रहा।


जिले में 25 नए कोरोंना पॉजिटिव मिले

Date 02-10-2020


सैंपल रिपोर्ट प्राप्त-1438


 


आज पॉजिटिव-- 25


25 Rapid antigen test 


= 25


---------------------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -72


टोटल डिस्चार्ज- 3939


टोटल एक्टिव केस- 851


हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए आप कार्यकर्ता अनशन पर

मुजफ्फरनगर ।आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस पर आम आदमी पार्टी जिला मुजफ्फरनगर ने विधानसभा स्तर पर हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए अनशन की शुरुआत की।



सदर विधानसभा मुजफ्फरनगर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहन त्यागी अनशन पर रहे इस अवसर पर जिला महासचिव हाजी तसव्वुर हुसैन एवं जिला मीडिया प्रभारी सदर विधानसभा पर ही मौजूद रहे। इस अवसर पर रोहन त्यागी ने कहा कि आज महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के शासन प्रशासन से अपील करती है जो बर्बरता हाथरस की बेटी के साथ की गई है उसके लिए जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। 


मनीषा के परिवार को उसके अधिकारों से वंचित रखा गया यह प्रदेश की जनता का दुर्भाग्य है कि इस समय एक विशेष जाति कि सरकार चल रही है हाथरस प्रकरण इसका जीता जागता उदाहरण है हमारा अनशन इस बर्बरता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने का प्रयास है बेटी को जब तक इंसाफ नहीं मिलता आम आदमी पार्टी संघर्ष करती रहेगी। 


जिला महासचिव हुसैन ने कहा कि रात के 2:30 बजे जिस प्रकार मनीषा का अंतिम संस्कार किया गया वह धार्मिक रूप से भी गलत है हिंदू धर्म में सूर्य अस्त होने के बाद अंतिम संस्कार नहीं होता क्या माननीय योगी जी और उनका प्रशासन इस विषय को भी भूल गए थे।


जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज जिला मुजफ्फरनगर की सभी विधानसभाओं में अनशन की शुरुआत की गई पुरकाजी विधानसभा में पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार खतौली में कुलदीप तोमर विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी ने अनशन किया सभी और से बहन मनीषा को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठ रही है।


इस अवसर पर जिला प्रभारी अंकुश चौधरी जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान, विधानसभा अध्यक्ष कमल वशिष्ठ कुलदीप तोमर मोहित चौधरी कुमार गौरव सिद्धार्थ पवन त्यागी गुफरान सिताब त्यागी अपनी अपनी विधानसभाओं पर उपस्थित रहे।


 


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...