सोमवार, 29 जनवरी 2024

संगम तट पर संपन्न हुआ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन


 प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का 27 से 29 जनवरी तक  आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन आज किसान पंचायत के बाद संपन्न हुआ। किसान पंचायत की अध्यक्षता बाबा राजेंद्र सिंह मलिक एवं संचालन नरूल इस्लाम ने किया।

पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस चिंतन से जो किसानों की समस्याओं सामने आई है उनके समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संघर्ष करेगी। किसानों को सरकार प्रार्थमिकता दे इसके लिए समय पर हम आंदोलन का निर्माण करते रहेंगे। सरकार हमारे ज्ञापन पर कार्यवाही करे अन्यथा फरवरी में लखनऊ में बड़ा किसान आंदोलन होगा

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि किसान नेता किसानों को आंदोलन के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। पूरे 13 माह दिल्ली दिल्ली के किसान आंदोलन में सरकार एमएसपी कानून की कोई मांग नही कि लेकिन मीडिया के माध्यम से कानून के नाम पर किसानों को गुमराह कर रहे है। किसान नेताओं की कथनी करनी में अंतर है। स्वंभू किसान नेता किसानों का नुकसान कर रहे है

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। हर जनपद में दो हजार सदस्य बनाए जायेगे

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि युवाओं द्वारा खेती में आमदनी बढ़ाए जाने के नए नए प्रयोग से युवाओं में खेती के प्रति रुझान बढ़ रहा है। किसानों के बच्चो को किविंटल की नही किलोग्राम की खेती करनी चाहिए। युवा ही खेती के अस्तित्व को बचा सकते है।आज युवाओं का खेती से मोहभंग हो रहा है।

पंचायत स्थल पर उपजिलाधिकारी को नौसुत्रीय ज्ञापन दिया गया।

राष्ट्रीय अधिवेशन में कई हजार किसानों ने भाग लिया। जिसमे उत्तर प्रदेश,राजस्थान,मध्य प्रदेश,हरियाणा ,उत्तराखंड के किसान शामिल रहे



                 ज्ञापन 


माननीय

         श्री योगी आदित्यनाथ जी

        मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ

आदरणीय श्री योगी जी 

     भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा प्रयागराज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिनाँक 26 से 29 जनवरी 2024 तक आयोजित किया गया।तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश एवं उत्तर प्रदेश के किसानों की दशा एवं दिशा पर गहरा चिंतन किया गया। चिंतन के उपरांत पारित प्रस्ताव को आज दिनांक  29 जनवरी 2024 को  परेड ग्राउंड संगम प्रयागराज में आयोजित किसान पंचायत के माध्यम से निम्न विषयो पर समाधान चाहते है 

1- आवारा पशुओं के कारण किसानों को जान मल की हानि हो रही है। जिससे किसान आर्थिक एवं मानसिक रूप से कमजोर हो रहे है । आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाय।

सभी ग्राम  पंचायत में पशु समिति का गठन कर पशु रजिस्टर बनाया जाय। किसानों को गौशाला निर्माण हेतु प्रेरित करने हेतु गौशाला निर्माण योजना बनाई जाय

नदियों की तलहटी में गौ अभिहरण बनाया जाय

2- सामान्य योजना में किसानों के निजी नलकूप के स्वीकृत कनैक्शन  का सामान दिया जाय। किसान को सामान्य योजना में कनेक्शन दिए जाय। क्षमता वृद्धि हेतू किसानों से पैसा न लिया जाय।नए बिजलीघरो का निर्माण कराया जाय।सरकार के आदेशानुसार किसानों को पूरी बिजली निर्बाध रूप से आपूर्ति की जाय।लखीमपुर खीरी,पीलीभीत,शाहजानपुर सहित जंगल से लगे सभी जनपदों में किसानों को दिन के समय विद्युत आपूर्ति की जाय।

3- कई वर्षो से किसान मौसम की मार,आवारा पशुओं से फसलों का नुकसान झेल रहा है। जिससे किसान कर्जदार हो रहा है। किसानों के कृषि ऋणों को आगे बढ़ाते हुए ब्याज राज्य सरकार द्वारा जमा किया जाय

4- आलू सहित फल एवं सब्जियों के दाम तय किए किए जाय।  बाजार हस्तक्षेप योजना को लागू किया जाय। आलू के शीतगृह में भंडारण का किराया राज्य सरकार द्वारा तय किया जाय।आलू के शीतगृह में नुकसान की भरपाई बीमा राशि से कराई जाए। किसानों को शीतगृह से  पूरा वजन वापस कराया जाय

5- सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य से अधिक मूल्य पर शुगर मिल गन्ने की खरीद दलालों के माध्यम से कर रही है। जिससे क्षेत्र के किसान को नुकसान हो रहा है। गन्ना किसानों को 50 रु प्रति क्विंटल बोनस दिलाया जाय

6- प्रदेश में सभी तरह के यूरिया समान्य,नीम कोटिड,सल्फर कोटिड़ आपूर्ति किसानों की मांग के आधार पर की जाए 

7- प्रदेश में कई वर्षो से कृषि भूमि के स्टांप रेट में वृद्धि नही की गई है। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। कृषि भूमि की स्टांप दर बढ़ाई जाए। अयोध्या,चित्रकूट,गौतमबुद्धनगर,सहित सभी जनपदों में भूमि अधिग्रहण से संबंधित विवादो को का समाधान कराया जाय

8-प्रदेशभर की नहरों में पानी की कमी हो रही है। नहरों में आबंटन के अनुरूप पानी दिया जाय।

9-खसरा - खतौनी में नाम की त्रुटि को गांव में कैंप लगाकर निस्तारित की जाय। 

आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि किसान हित में सरकार सभी विषयो पर अवश्य ही समाधान कर किसानों को राहत देगी

                                 भवदीय

बाबा राजेंद्र सिंह मलिक             राजेश सिंह चौहान 

          संरक्षक                           राष्ट्रीय अध्यक्ष 



महेन्द्र सिंह रंधावा                            उम्मेद सिंह 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष                              राष्ट्रीय सचिव 


धर्मेन्द्र मलिक                                  जावेद तोमर 

राष्ट्रीय प्रवक्ता।                                राष्ट्रीय सचिव 


हरिनाम सिंह वर्मा                          राजवीर सिंह 

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश                 प्रदेश उपाध्यक्ष 


दिगम्बर सिंह                                  बबलू दुबे                   प्रदेश अध्यक्ष (युवा                      मंडलाध्यक्ष प्रयागराज



शनि शुक्ला                                      नुरुल इस्लाम 

जिलाध्यक्ष प्रयागराज।                     जिलाध्यक्ष कौशांबी 


राजकुमार सिंह 

जिलाध्यक्ष फतेहपुर

मुजफ्फरनगर से चारू भी हो सकती हैं उम्मीदवार : वीरपाल राठी


 मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में हस्तिनापुर क्षेत्र के रालोद पार्टी के चुनाव संयोजक वीरपाल राठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। किसानों को गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। रालोद ही किसान की सच्ची हितैषी पार्टी है। वीरपाल राठी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में रालोद मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर सीट पर रालोद का ही प्रत्याशी हैण्डपम्प के निशान से चुनाव लडेगा। उन्होंने कहा कि अफवाहे उड़ रही है कि किसी अन्य पाटी का प्रत्याशी भी चुनाव लड़ सकता है लेकिन रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चैधरी का स्पष्ट कहना है कि मुजफ्फरनगर सीट पर रालोद का ही प्रत्याशी चुनाव लडेगा। उन्होंने कहा कि उनके पास अनेक चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों के आवेदन आ रहे है। जयन्त चौधरी के चुनाव लड़ने के संबंध में उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर, कैराना और बागपत पर कार्यकर्ता जयन्त चौधरी या चारू चौधरी को चुनाव लड़ने की बात कर रहे है लेकिन अंतिम निर्णय जयन्त चौधरी ही लेंगे। उन्होंने कहा कि हम बूथ स्तर तक अपनी कमैटियां बना रहे है। लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर रालोद कार्यकर्ता मुस्तैदी से डटा रहेगा। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, योगेंद्र चेयरमैन, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, शामली विधायक प्रसन्न चैधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, मनीषा अहलावत, रामनिवास पाल आदि मौजूद रहे।

जवैलर की दुकान में चोरी का खुलासा, चार पकडे

 


मुजफ्फरनगर । थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी की घटना का सफल अनावरण, 03 शातिर चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार तथा  01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान (पीली-सफेद धातु) बरामद की है। 

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमती रुपाली राव के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह थाना नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 28.01.2023 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ज्वैलर्स की दुकान से जेवरात चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोर अभियुक्तगण को खाली मैदान गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्तगण/बाल अपचारी के कब्जे से चोरी किया गया सामान (पीली-सफेद धातु) बरामद किया गया । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 27.01.2024 को वादी श्री राकेश पुत्र श्याम सिंह निवासी सूर्य एंक्लेव जानसठ रोड, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा वादी की ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी करने की घटना कारित की गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए03 शातिर चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है ।


*अपराध करने का तरीकाः-* रात्रि में ज्वैलर्स आदि दुकानों का ताला तोड़कर सामान चोरी कर अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करना ।


*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पताः-* 

*1.* अनुज उर्फ मोनू पुत्र शादीराम निवासी ग्राम कच्छौली थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

*2.* चंदा यादव उर्फ चांदा पुत्र भूपेन्द्र निवासी लक्ष्मीपुर, जनपद मधेपुरा, बिहार हाल पता- फलमण्डी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*3.* विक्की उर्फ पिंकी पुत्र सतीश शर्मा निवासी गांधीनगर, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*4.* 01 बाल अपचारी ।

*बरामदगीः-*

✅ *सफेद धातु के आभूषण-*

▶️08 राखी

▶️10 जोड़ी पाजेब

▶️30 अंगूठी (लेडीज)

▶️06 अंगूठी (जेन्ट्स)

▶️12 छल्ले

▶️10 चैन

▶️04 कड़े

▶️03 जोड़ी कुण्डा

▶️05 पैण्डल

▶️30 जोड़ी बिछवे

▶️02 पीस ठोस सफेद धातु 

▶️02 नगली जिस पर सफेद धातु के आभूषम लगे हैं ।

▶️02 डिब्बी नथ/लोग

✅*पीली धातु के आभूषण-*

▶️01 अंगूठी

▶️05 नथ/लोग

▶️01 जोड़ी बाली

✅ *आर्टिफीशियल आभूषण- कुल 50*

✅ 01 इलैक्ट्रिक कांटा

✅ 01 लोहे की रॉड

राव मुसर्रत बेगम का इंतकाल


 शामली । राव अब्दुल वारिस पूर्व विधायक थानाभवन की अम्मी राव मुसर्रत बेगम (पत्नी राव रफें खां भूतपूर्व विधायक थानाभवन) का इंतकाल हो गया है। अल्लाह मरहूम को जन्नत अता फरमाएं। तमाम परिजनों व शुभचिंतकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

धन्यवाद मोदी समागम 4 फरवरी को गोकुल सिटी में केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)   पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने बताया कि देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों  से संपन्न हुई अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर के  उपलक्ष में धन्यवाद मोदी समागम 4 फरवरी दिन रविवार समय 10:00 बजे से गोकुल सिटी निकट हरिद्वार बाईपास जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में किया जाएगा  | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी होंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिसोदिया जी,  भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री संजीव बालियान जी तथा उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  श्री कपिल देव अग्रवाल जी होंगे | समागम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधीर सैनी जी करेंगे। 

नरेंद्र कश्यप राजमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  ने बताया कि केशव प्रसाद मौर्य जी उपमुख्यमंत्री धन्यवाद मोदी समागम  में हेलीकॉप्टर से सम्मिलित होंगे तथा धन्यवाद मोदी समागम में मुजफ्फरनगर जनपद से हजारों राम भक्त सम्मिलित होंगे,  क्योंकि अयोध्या में श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने से सभी राम भक्तों में उत्साह का वातावरण है | 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है |  यह ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक सफलता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के कारण ही  संभव हो सका | पूरे प्रदेश एवं देश के राम भक्तों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति सम्मान का भाव प्रकट हो रहा है। इसलिए धन्यवाद मोदी समागम के माध्यम से देश के  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार प्रकट किया जाएगा। 

डीएम नहीं उठाते जनप्रतिनिधियों के फोन

 


लखनऊ । जिलाधिकारी को जनप्रतिनिधियों का फोन उठाना होगा। जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर यूपी नियुक्ति विभाग ने प्रदेश के सभी डीएम को निर्देश जारी किया। 

विशेषाधिकार हनन के मामले में सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वीवीआइपी ड्यूटी या उच्च स्तरीय बैठक में होने पर बाद में जवाब देना होगा। उपेक्षा और अनादरपूर्ण व्यवहार किए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। सदन में जनप्रतिनिधियों की तरफ से लगातार उठाए गए मामलों पर मल निर्णय लिया गया। 

आज का पंचांग एवं राशिफल

 🙏🏻 जय श्री राम🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌞


 🌤️ *दिनांक - 29 जनवरी 2024*

🌤️ *दिन - सोमवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 

🌤️ *मास - माघ

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - चतुर्थी पूर्ण रात्रि तक*

🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी शाम 06:57 तक तत्पश्चात उत्तरफालगुनी*

🌤️ *योग - शोभन सुबह 09:44 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 08:41 से सुबह 10:04 तक*

🌞 *सूर्योदय-07:18*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:25*

👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। 

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


👉🏻 *30 जनवरी को इन 21 मंत्रो का जप जरूर करे आर्थिक विकास होगा*⤵️


🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷

➡️ *30 जनवरी 2024 मंगलवार को सूर्योदय से सुबह 08:54 तक मंगलवारी चतुर्थी है ।*

🌷 *मंत्र जप व शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग* 

🙏🏻 *मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन व यज्ञ का फल अक्षय होता है ।*

👉🏻 *मंगलवार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना ... जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है...*

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 

🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷

🙏 *अंगार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना …जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…* 

🌷 *> बिना नमक का भोजन करें*

🌷 *> मंगल देव का मानसिक आह्वान करो*

🌷 *> चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें*

💵 *कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा |*


                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *मंगलवार चतुर्थी* 🌷

👉 *30 जनवरी 2024 मंगलवार को सूर्योदय से सुबह 08:54 तक मंगलवारी चतुर्थी है* 

  *इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें,शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..*

*👉🏻मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-*

🌷 *1) ॐ मंगलाय नमः*

🌷 *2) ॐ भूमि पुत्राय नमः*

🌷 *3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः*

🌷 *4) ॐ धन प्रदाय नमः*

🌷 *5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः*

🌷 *6) ॐ महा कायाय नमः*

🌷 *7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः*

🌷 *8) ॐ लोहिताय नमः*

🌷 *9) ॐ लोहिताक्षाय नमः*

🌷 *10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः*

🌷 *11) ॐ धरात्मजाय नमः*

🌷 *12) ॐ भुजाय नमः*

🌷 *13) ॐ भौमाय नमः*

🌷 *14) ॐ भुमिजाय नमः*

🌷 *15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः*

🌷 *16) ॐ अंगारकाय नमः*

🌷 *17) ॐ यमाय नमः*

🌷 *18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः*

🌷 *19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः*

🌷 *20) ॐ वृष्टि हराते नमः*

🌷 *21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः*

🙏 *ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें ..फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-*

🌷 *भूमि पुत्रो महा तेजा*

🌷 *कुमारो रक्त वस्त्रका*

🌷 *ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम* 

🌷 *ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे*

🙏 *हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ..*

🌞

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक आरम्भ :

शनिवार ( 10 फ़रवरी 2024 ) प्रातः 10:02 

पंचक समाप्त :

बुधवार ( 14 फ़रवरी 2024) प्रातः 10.43


षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 6 फरवरी 2024

जया एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 20 फरवरी 2024

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो आवेदन कर सकते हैं। आप किसी महत्वपूर्ण जानकारी को आज किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें। रक्त संबंधी रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे। आप अपनी योजनाओं में तेजी लाएंगे और आपको यदि कोई निवेश संबंधी योजना की जानकारी मिले, तो आपको उसमें धन लगाना बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।



वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी जरूरत की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, लेकिन आप बड़ों की सलाह पर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको ढील देने से बचना होगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। यदि आपने किसी नए घर को खरीदने का सोचा था, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

 



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। अपनों का आप पर पूरा विश्वास रहेगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है, लेकिन आप अपने कामों में ढील ना दें। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आप अपने जीवनसाथी से बातचीत करके लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी पुराने मित्र से मिलने जा सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनना बेहतर रहेगा, इससे आपका बिजनेस और बढ़ेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आप अपने पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो उसे आपके रिश्तों में दरार खड़ी हो सकती हैं। आप किसी काम को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर ना रहें।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपका किसी मकान और दुकान आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। दान-धर्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपको परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। आप अपने घर की साज सज्जा पर भी पूरा ध्यान देंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

व्यापार में तेजी आएगी और आपको अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश में की पूरी कोशिश करनी होगी। आप आर्थिक स्थिति को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आप सोच समझ से काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत करने का सोचा है, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती हैं। आप संतान के लिए किसी नए वाहन को घर ला सकते हैं। आपका किसी मित्र से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनी सुख सुविधाओं पर आप पूरा जोर देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और आपको किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक विषयों में तेजी आएगी और आप अपनी सुख सुविधाओं पर खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक विषयों में आप पूरी सक्रियता दिखाएंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था और विश्वास बना रहेगा। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका धर्म कर्म के कार्यों के प्रति पूरी आस्था रहेगी और आपको व्यापार में कुछ पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। घर के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपने शारीरिक कष्टों को नजरअंदाज न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी काम को लेकर आप यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार में चल रही समस्याओं को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप कुछ धन भविष्य के लिए संचय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

 


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। रचनात्मक प्रयास आपके के लिए पहले से बेहतर रहेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आपको व्यावसायिक योजना को पूरा करने पर पूरा ध्यान देना होगा। आर्थिक योजनाओं को बल मिलेगा। परस्पर सहयोग के भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और लेनदेन के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुराने काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपने यदि कामों में जल्दबाजी की, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी,नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में लगे रहेंगे, जिनमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी और आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे

रविवार, 28 जनवरी 2024

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ा सोना

 


मुजफ्फरनगर । शहर कोतवाली पुलिस द्वारा भारी मात्रा में गोल्ड पर पकड़े जाने की सूचना मिली है। शहर कोतवाल से हुई वार्ता में उन्होंने इसकी पुष्टि की है। प्रिय पाठकों समस्त जानकारी के लिए थोड़ा इंतजार करें 

उत्तर प्रदेश में पुलिस अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले, आईपीएस आदित्य बंसल बने मुजफ्फरनगर एसपी ग्रामीण

 लखनऊ। देश में आम चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है। उसी के मद्देनजर रविवार को 8 आईपीएस, 18 एएसपी और 39 डीएसपी का तबादला किया गया है। उत्तर प्रदेश में तैनात आईपीएस ऑफिसर और पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं।


आईपीएस अफसरों में सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज अभिनव त्यागी को एएसपी कुशीनगर व चिराग जैन को एएसपी ग्रामीण आजमगढ़, सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ आदित्य बंसल को एएसपी ग्रामीण मुजफ्फरनगर, सहायक पुलिस अधीक्षक झांसी विक्रम दहिया को एएसपी पीलीभीत, सहायक पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा को एएसपी संभल, सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली अभिजीत कुमार को एएसपी फतेहपुर, सहायक पुलिस अधीक्षक गोरखपुर मानुष पारिक को एएसपी अंबेडकरनगर तथा सहायक पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर मनोज कुमार रावत को एएसपी गोंडा के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।पीपीएस अफसरों में एएसपी यातायात गोरखपुर श्याम देव को एएसपी बरेली, एएसपी-स्टाफ आफिसर एडीजी जोन प्रयागराज प्रवीन सिंह चौहान को एएसपी यातायात गोरखपुर, अपर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर दिनेश कुमार सिंह द्वितीय को एएसपी एसटीएफ लखनऊ, एएसपी पश्चिमी साइबर क्राइम गौतमबुद्धनगर कृष्णकांत सरोज को अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी, एएसपी नगर शाहजहांपुर सुधीर जायसवाल को एएसपी क्राइम गोरखपुर, एएसपी-स्टाफ आफिसर एडीजी जोन मेरठ अनिल कुमार प्रथम को एएसपी मैनपुरी, उप सेनानायक एसडीआरएफ लखनऊ शुएब इकबाल को एएसपी भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ, एएसपी 112 मुख्यालय लखनऊ हरेन्द्र प्रताप यादव को उप सेनानायक एसडीआरएफ लखनऊ, एएसपी पीलीभीत अनिल कुमार यादव प्रथम को एएसपी आपरेशन चंदौली,एएसपी ग्रामीण मुजफ्फरनगर संजय कुमार चतुर्थ को एएसपी नगर शाहजहांपुर, अपर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर पवन गौतम को एएसपी लखीमपुर खीरी, उप सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर जोगेन्द्र लाल को अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, एएसपी यूपी 112 भीम कुमार गौतम को एएसपी देवरिया, एएसपी विशेष जांच मुख्यालय लखनऊ प्रेमचंद्र को एएसपी उन्नाव, एएसपी-स्टाफ आफिसर एडीजी जोन लखनऊ अनिल कुमार झा को एएसपी बलिया, एएसपी फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ दिनेश कुमार पुरी को एएसपी 112 मुख्यालय लखनऊ तथा एएसपी एसआईटी मुख्यालय लखनऊ श्वेता श्रीवास्तव को एएसपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।एएसपी निवेश कटियार का एएसपी सीबीसीआईडी मुख्यालय से एएसपी क्राइम गोरखपुर के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही शासन ने पीपीएस सेवा के डीएसपी स्तर के 39 अफसरों का भी तबादला किया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोडों यात्रा

 


मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में शीर्ष कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा  मणिपुर हो, अरुणाचल हो, असम हो या पश्चिम बंगाल, इस यात्रा को लेकर हर प्रदेश की जनता उत्साहित है क्योंकि इसमें भारत के 140 करोड़ लोगों की आवाज शामिल है।

आज मुजफ्फरनगर के गांव वहलना में सदर ब्लॉक के अंतर्गत भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली  गई।प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी अशोक सैनी,राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के  प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल मित्तल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सुंदर संचालन किया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य भारत के हर नागरिक को न्याय मिले ताकि हर भारतीय का भविष्य बेहतर हो सके ।

सदर ब्लाक के अंतर्गत वहलना में आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सगीर मलिक, मुकुल शर्मा,अनिल शर्मा, रामसिंह, चरण सिंह, सुरेश कुमार आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...