रविवार, 29 अक्टूबर 2023

सूतक लगते ही बंद हुए मंदिरों के कपाट खुले


मुजफ्फरनगर। बीती रात चंद्र ग्रहण के लिए सूतक काल शनिवार शाम चार बजे से लगने के बाद बंद हुए मंदिरों के कपाट सुबह मूर्तियों को गंगा जल से स्नान करवाये जाने व श्रंगार के बाद खोल दिए गए 

चंद्रग्रहण के कारण सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद हो गए थे। शहर के प्रमुख मंदिरों  के कपाट कल शाम भगवान के पूजन अर्चन के बाद बंद हो गए। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई दिया इसलिए यहां इसका सूतक काल भी माना गया। चंद्र ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले लग जाता है। सूतक काल शनिवार शाम चार बजे से लग गया था। सूतक काल के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।  इस चंद्रग्रहण का स्पर्श शनिवार की रात में एक बजकर 25 मिनट पर मोक्ष रात्रि दो बजकर 24 मिनट पर हुआ। देर रात ग्रहण के बाद सुबह पांच बजे के बाद ही मंदिरों में पूजा हुई। इसके बाद मंदिरों में भीड़ नजर आई। 

शनिवार, 28 अक्टूबर 2023

मावे के पांच सैंपल भरे


मुजफ्फरनगर । आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर  खाद्य सचल दल की टीम सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। के नेतृत्व में आज दिनांक 28.10.2023 को रामपुर तिराहे के पास छोटे हाथी गाड़ी में जाते मिलावटी खोया/मावा पर छापामार/ निरीक्षण की कार्यवाही करते हुये 05 नमूनें संग्रहित किये,जिनका विवरण निम्नानुसार है:-

1.असलम पुत्र श्री इस्लाम,ग्राम-तेज़ल्हेड़ा,छपार, मुज़फ्फरनगर।

2.मो.नदीम उर्फ कल्लू पुत्र श्री मौ. रहीस,ग्राम-तेज़ल्हेड़ा, छपार, मुज़फ्फरनगर।

3.पवन कुमार पुत्र श्री सुदेश कुमार, नई बस्ती, बसेड़ा, मुज़फ्फरनगर।

4.मौ. मज़हर पुत्र श्री साज़िद, ग्राम-तेज़ल्हेड़ा, छपार, मुज़फ्फरनगर।

5.अरविन्द पुत्र श्री राजकुमार, ग्राम-भैंसाहेड़ी, मुज़फ्फरनगर।

 डॉ. चमन लाल, सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। ने बताया की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधि कार्रवाई संपादित की जाएगी। यह अभियान अनवरत जारी रहेगा, टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीविवेक कुमार,खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार,श्री अशोक कुमार,व श्री अनिल कुमार कौशल सम्मिलित रहे।

शहर के इन इलाकों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बंद


मुजफ्फरनगर । अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड - प्रथम, मुजफ्फरनगर के कार्य क्षेत्रान्तर्गत 132 केवी उपकेन्द्र जौली रोड से निर्गत 33/11 के0वी0 उपकेन्द्र मखियाली, मुजफ्फरनगर के अन्तर्गत भोपा रोड पर रोड चौडीकरण में बाधक विद्युत पोलो की शिफ्टिंग का कार्य कराया जा रहा है तथा अनुरक्षण माह के अन्तर्गत 33/11 केवी लाईन के सुदृढीकरण का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। अतः उपरोक्त कार्य हेतु विद्युत आपूर्ति दिनांक 29.10.2023 दिन रविवार को समय सुबह 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक बन्द रहेगी। जिस कारण 33/11 के0वी0 उपकेन्द्र मखियाली, पेपर मिल फीडर, सिल्वरटोन फीडर एवं मखियाली उपकेन्द्र से पोषित, भण्डूरा पोषक, जटमुझेडा पोषक, धन्धेडा पोषक, मखियाली पोषक और औद्योगिक उपभोक्ताओ की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मुजफ्फरनगर लोकसभा 2024 : क्या सीट बदलेंगे संजीव बालियान, हरेंद्र मलिक को कहां मिलेगा ठिकाना


मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के इस बार सीट परिवर्तन की चर्चाओं के बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। हरेंद्र मलिक ने गत दिवस समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद बताया जा रहा है कि उनका नाम किस सीट से आएगा इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।माना जा रहा है कि हरेंद्र मलिक के लिए मुजफ्फरनगर ,कैराना या बिजनौर सीट में किसी एक पर समाजवादी पार्टी उन्हें मैदान पर उतर सकती है। इस बीच इस बात को लेकर भी चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म है , सूत्रों की माने तो भारतीय जनता पार्टी कई नेता हरेंद्र मलिक को पार्टी में लाने के लिए सक्रिय हैं। इनमें पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण व बागपत सांसद सत्यपाल सिंह सहित कई और बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं जो लगातार हरेंद्र मलिक को भारतीय जनता पार्टी में लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हालांकि हरेंद्र मलिक ने कहा है कि उनका समाज वादी पार्टी छोड़ने का भी कोई इरादा नहीं है।

नामी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की


रुद्रपुर। शहर के नामी पब्लिक स्कूल रेनबो स्कूल की प्रिंसीपल पायल भारती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पायल मूलरूप से करनाल हरियाणा की रहने वाली थी और दो साल से रुद्रपुर में रह रही थी। यहां वो अपने पति और दो बेटियों के साथ एक पॉश कॉलोनी में रहती थी। बताया गया है कि पायल भारती स्कूल से आने के बाद अपने कमरे में चली गई। उनके पति कहीं बाहर गये हुए थे। बडी बेटी एनसीसी कैंप के लिए गई थी। छोटी बेटी अपने कमरे में थी। जब रात में पति लौटे तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। लेकिन पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया। खिडकी से देखने पर पति के होश उड गए। वहां पायल फांसी पर लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक पायल के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार में पति पत्नी के संबंध भी ठीक थे। इसके बावजूद पायल ने आत्महत्या क्यों की इसे लेकर अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

अब यूपी के किसी भी जिले से हाईकोर्ट में केस हो सकेगा केस फाइल


 प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस फाइल करने को लेकर फैसला किया गया है कि अब हाईकोर्ट में किसी भी जिले से केस दाखिल कर सकेंगे। अब किसी भी जिले में बैठे मुकदमा दाखिल किया जा सकेगा। 

हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश  के सभी जिला जजों को आदेश जारी किया है। ई-सेवा केंद्रों से ई-फाइलिंग सुविधा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। मामले  को लेकर महानिबंधक ने अधिसूचना जारी की है। कोई भी वादकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ पीठ में केस दाखिल कर सकेंगे। अधिवक्ता मुकदमों में ऑनलाइन बहस भी कर सकेंगे।  जिलों में ई-दाखिला 1 नवंबर 2023 से चालू हो जाएगा। 

हाईकोर्ट ने प्रौद्योगिकी तकनीकी की दिशा में बड़ा कदम उठाया।

टोल प्लाजा पर जीएम का पचास हजार समेत बैग चोरी


 मुज़फ्फरनगर । रोहाना टोल प्लाजा के जीएम एके सिंह का  बैग कार से चोरी हो गया। बैग के अंदर से लगभग ₹50000 नगदी और एप्पल की डिवाइस व अन्य कागजात थे। कीमती सामान समेत चोर बैग उडा ले गये। टोल अधिकारियों ने थाने पहुंचकर कराई शिकायत दर्ज पुलिस जांच में जुटी है।

*पहली बार सपा ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती*


मुज़फ्फरनगर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी मुज़फ्फरनगर द्वारा महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी द्वारा आहूत कार्यक्रम में मौजूद सपा नेताओं द्वारा  महाकाव्य रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर विचार व्यक्त करते हुए उनको पुष्प अर्पित कर हर्षोल्लास से जयंती मनाई।

जयंती कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला सचिव रमेश चंद शर्मा,सपा नेता सुमित पंवार बारी,सपा जिला सचिव पवन पाल, दुर्गेश पाल,नवेद रंगरेज़, फरमान अली,हुसैन राणा,रामपाल सिंह पाल,विशाल शर्मा, नदीम राणा मुखिया, तरुण शर्मा सईदुजम्मा सहित अनेक कार्यक्रर्ता मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर गोल मार्किट के पंडित जी छोले चावल वालों का बड़ा कारनामा ,जमकर हो रहा है वीडियो वायरल , देखे विडियो

 मुजफ्फरनगर । गोल मार्केट के मशहूर पंडित जी छोले चावल वालों का ठेला आजकल जिला परिषद मार्केट के बाहर लग रहा है जिसमें उनके चेलो द्वारा एक बड़ा कारनामा किया गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो


रहा है

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️ *दिनांक - 28 अक्टूबर 2023*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - आश्विन*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - पूर्णिमा 29 अक्टूबर रात्रि 01:53 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

🌤️ *नक्षत्र - रेवती सुबह 07:31 तक तत्पश्चात अश्विनी*

🌤️ *योग - वज्र रात्रि 10:52 तक तत्पश्चात सिद्धि*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:31 से सुबह 10:57 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:40*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:04*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - आश्विनी पूर्णिमा,शरद पूर्णिमा,कोजागरी पूर्णिमा कार्तिक व्रत-स्नान आरम्भ,खंडग्रास चंद्रग्रहण (भारत में दिखेगा नियम पालनीय)* 

💥 *विशेष - पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *महादारिद्रय नाशक कृत्तिका नक्षत्र युक्त सोमवार* 🌷


*➡️ *30 अक्टूबर 2023 सोमवार को प्रात: 04:43 से 31 अक्टूबर प्रातः 04:01 तक यानि 30 अक्टूबर, सोमवार को पूरा दिन कृत्तिका नक्षत्र युक्त सोमवार का का योग है।*

🌷 *शिवपुराण विश्वेश्वरसंहिता अध्याय 16 के अनुसार*

 *कृत्तिकासोमवारेषु शिवस्य यजनं नृणाम् ॥ महादारिद्र्यशमनं सर्वसंपत्रं भवेत् ॥ गृहक्षेत्रादिदानाच्च गृहोपकरणादिना ॥*

👉🏻 *कृत्तिका नक्षत्र से युक्त सोमवारों को किया हुआ शिवजी का पूजन मनुष्यों के महादारिद्र को मिटाने वाला और संपूर्ण संपत्तियों को देने वाला हैं।*

👉🏻 *धन संपत्ति प्राप्ति, दरिद्रता निवारण के लिए दूध से रुद्राभिषेक करें, बिल्वपत्र अथवा पुष्प से शिव सहस्त्रार्चन करें। दारिद्रदहन शिवस्तोत्र का पाठ करें। कुबेरकृत शिवस्तोत्र का पाठ करें जिससे कुबेर अपनी छिनी हुई धन-सम्पत्ति फिर से प्राप्त की थी। #लिङ्गपुराण के अनुसार चंद्र की उत्पत्ति कृत्तिका में ही हुई थी अतः इसको चन्द्र का जन्म नक्षत्र माना जाता है।*

🌷 *शिवपुराण विद्याश्वर संहिता के अनुसार*

*चंद्रमा सम्पत्ति के दाता हैं।*

*ब्रह्मवैवर्तपुराण तथा महाभारत के अनुसार कृतिका नक्षत्र में घी और खीर से युक्त भोजन ब्राह्मण व साधु संतो को दान करने से उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।*

💥 *30 अक्टूबर 2023 को कृत्तिका नक्षत्र युक्त सोमवार है।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *कार्तिक मास में स्नान की महिमा* 🌷

🙏🏻 *कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले स्नान करने की बड़ी भारी महिमा है और ये स्नान तीर्थ स्नान के समान होता है l*

🙏🏻 

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *कार्तिक मास में जप* 🌷

🙏🏻 *कार्तिक मास में अपने गुरुदेव का सुमिरन करते हुए जो "ॐ नमो नारायणाय" का जप करता है, उसे बहुत पुण्य होता है |*

🙏🏻 

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *कार्तिक मास* 🌷

🙏🏻 *स्कंद पुराण में लिखा है : ‘कार्तिक मास के समान कोई और मास नहीं हैं, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेदों के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान दूसरा कोई तीर्थ नहीं है |’ – ( वैष्णव खण्ड, का.मा. : १.३६-३७)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे


पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे


🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

 

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको रचनात्मक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। करीबियों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर नोंकझोंक हो सकती है। यदि वह आपसे नाराज हो, तो आपको उन्हें मानने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकता है। संतान से आप किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। आपको किस नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा।

 



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बड़ों से बातचीत करते समय आप विनम्रता बनाए रखें। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने मित्रों से भी यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। आपको पसंदीदा काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपकी तरक्की होने से आपके परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी करा सकते हैं।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम व स्नेह का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे। बड़ों का साथ व समर्थन भरपूर मात्रा में मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपसे कोई गलती हुई थी, तो आप उसके लिए अधिकारियों से माफी मांग सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका पूरा रुझान रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपको घमंड नहीं करना है और किसी धन संबन्धित काम में हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपको कोई शुभ सूचना मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। व्यवसाय में आपका कोई काम बनते बनते अटक सकता है, जिसके कारण आपको समस्या होगी। आपको जन कल्याण के कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। परिस्थितिया सकारात्मक रहेंगी। लेनदेन के मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें। आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप घर व बाहर लोगों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी में काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छा काम करने से आपकी छवि और निखरेगी। स्वास्थ्य के मामलो में आप लापरवाही ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। निजी मामलों में आपकी रुचि रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनो की तुलना में अच्छा रहने वाला है। मित्रों का सहयोग व साथ आपको भरपुर मात्रा मे मिलेगा। निर्णय लेने की क्षमता आपकी बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने आपको सिद्ध करने की कोशिश में लगे रहेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा किया है, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आप घबराएंगे नहीं। व्यवसाय से जुड़े मामलों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको आपकी मेहनत व लग्न का पूरा फल मिलेगा। किसी सहयोगी से आप मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई परिजन आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा। रचनात्मक कार्य में आप आगे रहेंगे। मित्रों के साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। यदि आप बिजनेस में किसी काम को लेकर चिंता हो रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपके मन में प्रेम व स्नेह बना रहेगा। कुछ नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने में भी आप कामयाब रहेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। पारिवारिक मामला आपके पक्ष में रहेंगे। बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें। भावनात्मक विषय में आपका एक तरफ नजरिया रहेगा, जिससे आपका कोई लड़ाई झगड़ा भी बन सकता है। आवश्यक कार्य में आप ढील ना दें, नहीं तो समस्या होगी। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके किसी काम के पूरा न होने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके परिवार में यदि किसी सदस्य से आपसी वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें सुलह करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आर्थिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। व्यक्तिगत व सामूहिक उपलब्धियों का आप हिस्सा बनेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें, नहीं तो आपको झूठा समझा जा सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओ में वृद्धि लेकर आने वाला है। रचनात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। कुछ श्रेष्ठ कार्यों को करने में आप सफल रहेंगे। व्यक्तिगत मामलों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों से आप आदर व सम्मान बनाए रखें। निजी विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...