शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

धर्म परिवर्तन की धमकी पर प्रशासन दौडा


 मुजफ्फरनगर। बडसू का मामला प्रशासन के सिर का दर्द बन गया है। एसडीएम ने पीड़ित से मुलाकात की। 

सोशल मीडिया पर थानाक्षेत्र रतनपुरी के ग्राम बडसु निवासी ओमपाल पुत्र स्व0 ताराचंद द्वारा भूमि विवाद का निस्तारण न होने पर धर्म परिवर्तन व परिवार सहित आत्मदाह करने के सम्बन्ध में एक वीडियो वायरल हुई थी पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों  द्वारा तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जानकारी की गयी तो पाया कि ओमपाल उपरोक्त व उसके भतीजे नितिन पुत्र स्व0 राजेन्द्र निवासीगण बडसु थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर द्वारा वर्ष 2013-14 में अपनी 11 बीघा जमीन का बैनामा कराया गया था ओमपाल व नितिन उपरोक्त उस बैनामे को वापस लेना चाहते हैं सीओ बुढाना व एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव द्वारा मौके पर जाकर ओमपाल उपरोक्त से वार्ता करते हुए उसे समझाने का प्रयास किया गया साथ ही अपने वाद के निस्तारण हेतु माननीय न्यायालय में वाद दायर करने के लिए कहा गया है । वर्तमान में मौके पर पुलिस बल मौजूद है, कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति समान्य है। प्रकरण के सम्बन्ध में एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव द्वारा जानकारी दी गई। 

किंग्स विला में बाराती की हत्या करने वाला गिरफ्तार


सहारनपुर । मुजफ्फरनगर से वांछित चल रहे बदमाश को सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार कर लिया। थाना मंसूरपुर इलाके में 2 दिन पहले शादी समारोह के दौरान एक बाराती की गौतम राठी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से बदमाश गौतम राठी घायल हो गया। 

किंग्स विला बैंक्वेट हाल में 2 दिन पहले शादी समारोह में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सहारनपुर के थाना बड़गांव पुलिस ने मुठभेड़ के बाद  बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पिस्टल, बाइक, आदि बरामद कर ली गई है। मजफ्फरनगर पुलिस ने सहारनपुर पहुंचकर घायल बदमाश से पूछताछ की। 

ठाणे भाजपा विधायक ने शिवसेना शिंदे के नेता को थाने में मारी गोली , गिरफ्तार

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पुलिस स्टेशन के अंदर ही गोलीबारी की खबर सामने आई है। उल्हासनगर में घटी इस घटना में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना नेता को भाजपा विधायक ने गोली मारी है।


शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को घायल करने के आरोप में भाजपा विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के साथ 3 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों नेताओं में कुछ दिनों से मतभेद था। इसके बाद वे दोनों पुलिस स्टेशन में शिकायत करने आए थे, जहां भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके साथियों पर गोली चला दी।

घायल शिवसेना विधायक महेश गायकवाड़ को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके हालात की जानकारी अभी नहीं मिली है।घटना कथित तौर पर शुक्रवार रात उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि महेश गायकवाड़ और उनके एक समर्थक को पांच गोलियां लगीं।

रिपोर्टों के अनुसार, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ शुक्रवार को हिल लाइन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल जगताप के हॉल में बातचीत कर रहे थे, तभी भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ के समर्थकों ने झड़प की और महेश गायकवाड़ पर गोलियां चला दीं।

घटना में शिवसेना विधायक महेश गायकवाड़ बुरी तरह घायल हो गए हैं और उनका इलाज ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में चल रहा है।

महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया और वे शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन आए थे। उसी समय उनके बीच बातचीत हुई और गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके लोगों पर गोली चला दी। डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा कि जांच चल अभी चल रही है।

इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने '3 इंजन सरकार' को निशाने पर लेते हुए कहा कि ''यह फायरिंग पुलिस स्टेशन के अंदर हुई है। जिसने गोली चलाई वह भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ थे और जिसे गोली लगी है वो शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ थे। उन्होंने कहा कि ये अफसोसजनक है कि दो पार्टियों के नेता लड़ रहे हैं और एक-दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे हैं।

मुजफ्फरनगर पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का जनपद में आगमन


मुजफ्फरनगर । आज दिनांक 3 जनवरी 2024 दिन शनिवार को जनपद दौरे के दौरान भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे । उसके बाद दोपहर 12:00 बजे, मुजफ्फरनगर गांधीनगर में पुनीत वशिष्ठ के आवास (निकट भाजपा कार्यालय) पर, पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं सांसद राज्यसभा  डॉ दिनेश शर्मा का आगमन हो रहा है l

आप सभी अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंl



आज का पंचांग एवं राशिफल

 🙏🏻 जय श्री राम 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️ *दिनांक - 03 फरवरी 2024*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 

🌤️ *मास -माघ(गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार पौष)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - अष्टमी शाम 05:20 तक तत्पश्चात नवमी*

🌤️ *नक्षत्र - विशाखा पूर्ण रात्रि तक*

🌤️ *योग - गण्ड दोपहर 12:52 तक तत्पश्चात वृद्धि*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 10:04 से सुबह 11:28 तक*

🌞 *सूर्योदय-07:16*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:28*

👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *काले तिल* 🌷

🙏🏻 *अष्टांग संग्रहकर श्री वाग्भट्टाचार्यजी के अनुसार १५ से २५ ग्राम काले तिल सुबह चबा-चबाकर खाने व ऊपर से शीतल जलपीने से सम्पूर्ण शरीर–विशेषत: हड्डियाँ, दांत, संधियाँ व बाल मजबूत बनते हैं |* 

🙏🏻 

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌷 *चार बातों को याद रखो* 🌷

➡ *१] ब्रह्मनिष्ठ महापुरुषों व ज्ञानवृद्ध बड़े-बुजुर्गों का आदर करना ।*

➡ *२] छोटों की रक्षा करना और उन पर स्नेह करना ।*

➡ *३] सत्संगी बुद्धिमानों से सलाह लेना और*

➡ *४] मूर्खों के साथ नहीं उलझना ।*

🌷 *नम्रता के तीन लक्षण*

👉🏻 *१] कडवी बात का मीठा जवाब देना ।*

👉🏻 *२] क्रोध के अवसर पर भी चुप्पी साधना और*

👉🏻 *३] किसीको दंड देना ही पड़े तो उस समय चित्त को कोमल रखना ।*

🙏🏻

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *छोटे-बड़े नुकसान से बचने के लिए* 🌷

🙏🏻 *धर्म-ग्रंथों में ऐसी कई बातें बताई गई हैं,जिनका ध्यान हर किसी को रखना बहुत ही जरुरी होता है। ग्रंथों में तीन ऐसी परिस्थितियां बताई गई हैं,जिनमें मनुष्य को बहुत ही सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए। इन परिस्थितियों में बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले आपके लिए कई तरह के नुकसानों का कारण बन सकते हैं।*

🌷 *श्लोक-*

 *अनालोक्य व्ययं कर्ता ह्मनर्थः कलहप्रियः।*

*आतुरः सर्वक्षेत्रेषु नरः शीघ्रं विनश्यति।।*

👉🏻 *बचे रहना चाहते हैं हर छोटे-बड़े नुकसान से तो ध्यान रखें ग्रंथों में बताई ये 3 बातें*

1⃣ *बिना सोचे-समझे खर्च करना*

*कई लोगों को पैसों का मूल्य नहीं पता होता। वे मुनाफा या सैलेरी आते ही उसे खर्च करने के बारे में सोचने लगते हैं । पैसा खर्च करने से पहले अपने वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के बारे में भी सोचना बहुत ही जरुरी होता है। जो मनुष्य बिना आगे-पीछे की सोचे पैसों को हर जगह खर्च करता रहता है, उसे आगे चलकर कई परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता ही है।*

2⃣ *हर काम में जल्दी दिखाना*

*ग्रंथों में धैर्य रखने की बात कही जाती है। जिस मनुष्य के अंदर धैर्य और शांति की कमी रहती है, वे हर काम में जल्दबाजी करते हैं । ऐसे में कई बार काम बिगड़ जाते हैं। किसी भी काम को करने के पहले उसके बारे में अच्छी तरह से विचार करना बहुत ही जरुरी होता है। जो मनुष्य बिना विचार किए हर काम में जल्दी दिखाता है, उसे कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ता है।*

3⃣ *हर बात पर झगड़ा करना*

 *कई लोग गर्म मिजाज के होते हैं। छोटी-छोटी सी बातों पर भड़क जाते हैं और लड़ने-झगड़ने लगते हैं । छोटी-छोटी सी बातों पर गुस्सा होना या दूसरों से लड़ने लगना मनुष्य की सबसे बुरी आदतों में से एक मानी जाती है। जो मनुष्य इस तरह के स्वभाव का होता है, उसे अपनी आदत की वजह से कई बार सभी के सामने शर्मिदा होना पड़ता है। ऐसे स्वभाव की वजह से वे भविष्य में मिलने वाले कई अवसरों को भी खो देते हैं।*


          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

पंचक आरम्भ :

शनिवार ( 10 फ़रवरी 2024 ) प्रातः 10:02 

पंचक समाप्त :

बुधवार ( 14 फ़रवरी 2024) प्रातः 10.43


षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 6 फरवरी 2024

जया एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 20 फरवरी 2024

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।


आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।


 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत वाला होगा। साझेदारी में काम करने से आप अपने बिजनेस को और आगे ले जा सकेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां समय से निभाएं। सहकारिता का भाव आपके मन में रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपके कुछ नए अनुबंध बना सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है व दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कारोबार में आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। आपकी मेहनत की राह में आपके कुछ विरोधी कांटे बो सकते हैं, लेकिन फिर भी आप मेहनत रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यक्तिगत संपर्क से आपको लाभ मिलेगा। लेनदेन के मामले में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक कर लेना होगा।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपको बुद्धि व विवेक से काम लेना होगा। शैक्षिक गतिविधियों में आप आगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताते हुए पुरानी यादें ताज़ा करेंगे। जीवनसाथी के लिए आप एक उपहार लेकर आ सकते हैं, बजट का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में अति उत्साहित होकर कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। जोखिम उठाकर कोई कार्य न करें, नहीं तो समस्या होगी। आप अपने बहुत से काम बुद्धिमत्ता से निपटाएंगे। 



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आप कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। घरेलू मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ना लें। सेहत के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके करीबियों से आपका प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। आज आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। यदि आपको मित्रों द्वारा कोई सलाह दी जा रही है तो उस पर ध्यान दें। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को सावधान रहकर लेना होगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक प्रयासों को बल मिलेगा। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी पर भरोसा ना करें। भाई बंधुओं का आपको पूरा साथ मिलेगा। आवश्यक कार्य पर निगरानी बनाकर रखें। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। जीवनसाथी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर बातचीत कर सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होंगे। आपके जीवनशैली में भी सुधार आएगा। आपके महत्वपूर्ण मामले गति पकड़ सकते हैं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह दूर होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आए, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको पारिवारिक रिश्ते में समानता बनाए रखनी होगी

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। रचनात्मक कार्य में आप अच्छी सोच कर लाभ उठाएंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विभिन्न कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको निवेश संबंधी मामले में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। पुण्य कार्यों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएंगी। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी आय से बढ़कर धन व्यय करने से बचना होगा। अन्यथा धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय किसी के दबाव में आकर ना लें, नहीं तो इससे आपको बाद में कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको नुकसान होने की भी संभावना बनती दिख रही है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको मिल सकता है। करियर में आपको कोई अच्छा अवसर मिलने की पूरी संभावना बनते दिख रही है। प्रतियोगी परीक्षा में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शासन व सत्ता का पूरा लाभ लेकर आएगा। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलती दिख रही है। आप अपने कामों में जिम्मेदारी से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने किसी लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे, तभी आप उसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। 


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत भाग्य के भरोसे करेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने से उनके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको यदि कोई जोखिम उठाने का मौका मिले, तो बहुत ही सोच विचार कर उठाएं। धार्मिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को जनकल्याण के कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। 


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने परिजनों की सलाह पर चलकर अच्छा लाभ कमाएंगे। व्यक्तिगत संबंधों में आपका विश्वास बना रहेगा। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। किसी काम में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप सभी के साथ सामंजस्य बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है, जिसमें आपके पिताजी का पूरा साथ मिलेगा

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024

लाखों की नशीली दवाओं व 23.70 लाख नकद सहित पांच ड्रग तस्कर गिरफ्तार



मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 02.02.2024 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 शातिर अभियुक्तगण को रुड़की रोड पीर के पास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से करीब 23.70 लाख रुपये नगद, 02 गाड़ी(घटना में प्रयुक्त) व भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ(कैप्सूल व इंजेक्शन) बरामद किए गए हैं । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

दिनांक 02.02.2024 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि संदिग्ध वस्तुओं का व्यापार करने वाले कुछ लोग बड़े पीर के पास आने वाले हैं तथा आपस में संदिग्ध वस्तुओं का लेन-देन करने वाले हैं। सूचना पर उच्चाधिकारीगण द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आड़ लेकर खड़े हो गए । कुछ समय पश्चात 01 गाड़ी पीर से थोड़ा पहले आकर रुकी तथा उसके थोड़ी देर बाद दूसरी गाड़ी आकर रुकी । जिस पर मुखबिर द्वारा बताया गया कि यही वे लोग हैं। पुलिस टीम द्वारा सिखलाए गए तरीके से एक बारगी दबिश देकर, घेर-घोट कर गाड़ी सवार व्यक्तियों को अपनी-अपनी गाड़ी में ही पकड़ लिया । पकड़े गए व्यक्तियों एवं गाड़ीयों की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नगदी व अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए ।

अभियुक्तगण शातिर किस्म के अन्तर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्कर अपराधी हैं जो  नशीली दवाईयों व इंजेक्शन के पैकेट बनाकर अपने निजी वाहनों से स्थानीय क्षेत्र में तथा बसों आदि के माध्यम से दूरदराज के शहर/कस्बों/गाँवों में सप्लाई करते थे तथा अर्जित धन को आपस में बाँट लेते थे ।


*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पताः-*

*1.* शाजेब पुत्र रिजवान निवासी अम्बा विहार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

*2.* मौ0 फैज पुत्र सरवर आलम निवासी भोकरहेड़ी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर ।

*3.* निखिल पुत्र शिवकुमार निवासी गाँधी कॉलौनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*4.* अनुज कुमार पुत्र सुन्दरपाल निवासी रामलीला टिला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

*5.* धीरज गर्ग पुत्र नरेशचन्द निवासी मौ0 शांतिनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त शाजेब द्वारा बताया गया कि मेरे भाई सिराज (जोकि वर्तमान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में जिला कारागार ऊना, हिमाचल प्रदेश में निरुद्ध है) की आर्य समाज रोड पर जमजम मेडिकल एजेंसी है तथा अभियुक्त निखिल की महालक्ष्मी मेडिकल एजेंसी व धीरज गर्ग उपरोक्त की रिया मेडिकल एजेंसी जिला परिसद मार्केट में स्थित है । अभियुक्तगण अनुज कुमार व धीरज गर्ग उपरोक्त भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाईयां/इंजेक्शन को अभियुक्तगण 1. अक्षय पुत्र देशराज व 2. अंकित शर्मा निवासीगण मौ0 रामपुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर से खरीदते थे तथा अपनी मेडिकल एजेंसी से अभियुक्तगण शावेज, मौ0 फैज व निखिल उपरोक्त को सप्लाई करते थे जोकि अवैध नशीली दवाईयां/इंजेक्शन को आसपास एवं दूरदराज के क्षेत्र में बेचते थे । आज दिनांक 02.02.2024 को अभियुक्तगण शाजेव, फैज व निखिल भारी मात्रा में माल उठाने के लिए अभियुक्तगण अनुज व धीरज गर्ग उपरोक्त ने बुलाए थे परन्तु अभियुक्तगण अक्षय व अंकित शर्मा उपरोक्त से सम्पर्क न हो पाने के कारण पूरा माल नहीं ला पाए थे ।  


*बरामदगीः-*

✅ कुल 23,69,800 रुपये नगद 

✅ 1920 नशीले कैप्सूल SPASMO PRO MAX PLUS

✅ 400 नशीले इंजेक्शन PENTAZOCINE LACTATE INJECTION IP HACKET

✅ 500 नशीले इंजेक्शन BUPRENORPNINE INJECTION IP LEEGESIC

✅ 05 मोबाईल(विभिन्न कम्पनी के)

✅ 01 गाड़ी बलैनो नं0 यूपी 14 डीबी 2845 (घटना में प्रयुक्त)

✅ 01 गाड़ी स्विफ्ट डिजायर नं0 यूपी 12 एएम 2025 (घटना में प्रयुक्त)

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के लिए 10 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विसत्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुए वांछित अभियुक्तगण अक्षय व अंकित शर्मा उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे शिक्षक

 



मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परिषदीय परीक्षाएं 22 फरबरी 2024 से आरंभ हो रही है। सभी केंद्र व्यवस्थापको की एक कार्यशाला का आयोजन  डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के सभागार में सम्पन्न हुई ।

जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर डॉ धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि जिले में इस वर्ष 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए है,प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक के साथ साथ एक बाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए है।  5 फरबरी से हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षाओं से सम्बंधित उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण आरंभ किया जाएगा, सभी केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र पर आवंटित परीक्षार्थियों के सापेक्ष  फर्नीचर, पेय जल,शौचालय,विद्युत आपूर्ति, स्ट्रांग रूम, सी सी टी वी कैमरा, वॉयस रिकॉर्डर, इंटरनेट आदि की पर्याप्त व्यवस्था समय से पूर्व कर लें। सभी व्यवस्थापक शासन से प्राप्त सभी निर्देशों आदेशों को ध्यानपूर्वक आत्मसात करें जिससे उनको आसानी से सभी निर्देशों को क्रियान्वित किया जा सकेगा।प्रत्येक पाली में सभी केंद्र व्यवस्थापक प्रश्न पत्र खोलते समय अधिक सावधानी रखेंगे किसी भी स्थिति में गलत प्रश्न पत्र न खुलने पाएं। परीक्षा अवधी में केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त किसी भी कर्मचारी या शिक्षक शिक्षिका के पास मोबाइल या अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक डिवाइस न हो । परीक्षा ड्यूटी के समय केंद्र व्यवस्थापक सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी विभाग द्वारा निर्गत अपना परिचय पत्र व आधार कार्ड अनिवार्य रूप से अपने साथ रखेंगे। प्रत्येक पाली में परीक्षा संपन्न होने के पश्चात उत्तरपुस्तिकाएं पुलिस कार्मिक की निगरानी में बंद गाड़ी से ही संकलन केंद्र पर पहुंचेगी।

राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्यागी ने कहा कि प्रत्येक पाली में केंद्र व्यवस्थापक समय से एक घंटा पूर्व यदि पहुंच जाए तब कार्य को अधिक सूचितापूर्ण किया जा सकेगा। सभी केंद्रों पर पुलिस, कक्ष निरीक्षक आदि की सभी व्यवस्था समय पूर्व ही विभाग द्वारा कर दी जाएगी।

सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार ने शासन से प्राप्त निर्देशों व आदेशों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा आरंभ होने से पूर्व परीक्षा से सम्बंधित विभिन्न पंजिका जैसे कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पंजिका,प्रश्न वितरण पंजिका,उत्तर पुस्तिका वितरण पंजिका , स्टॉक रजिस्टर आदि को विधिवत प्रारूप पर बना ले , किसी भी परिस्थिति में किसी अध्यापक की उसके विषय से सम्बंधित परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी न लगाई जाएं।

जिला कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ सोहन पाल सिंह ने कंट्रोल रूप से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो कैमरे अनिवार्य रूप से रहेंगे, जिनमें वॉयस रिकॉर्डर भी हो ।

राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के उप प्रधानाचार्य नितिन कुमार राठी ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक प्रश्नपत्रों के रख रखाव हेतु एक स्ट्रांग रूम बनाएंगे, जो प्रधानाचार्य कक्ष या परीक्षा कक्ष में नही होगा। प्रत्येक पाली में उपयोग में न आने वाले प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में ही एक अन्य अलमारी में रखा जाएगा। 

प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्यागी, नरेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शर्मा,कैप्टेन प्रवीण चौधरी, उप प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा, विनीत कुमार, राकेश कुमार, रेणु बेदी, सुधीर त्यागी, योगेश कुमार, डॉ त्रिवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे ।

निशुल्क हार्ट चैक अप कैंप सोमवार को

 


मुजफ्फरनगर । सिंघल नर्सिंग होम मेरठ रोड पर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के सहयोग से पांच फरवरी सोमवार को निशुल्क हार्ट चैक अप कैंप लगाया जा रहा है। श्रीमती दीपा सुरेंद्र अग्रवाल द्वारा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सहयोग से श्रीमती प्रेमवती धर्मपत्नी स्व लाला ताराचंद सर्राफ की स्मृति में आयोजित शिविर में प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। डॉ सिद्धार्थ वार्ष्णेय व डा ईशान वंदन व डा हिमांशु जनरल फिजीशियन जैसे विशेषज्ञ इसमें जांच करेंगे। रजिस्ट्रेशन 9759223865, 6395789841 पर कराए जा सकते हैं। सहयोगी संस्था इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन भी शिविर में सहयोग कर रही हैं। 

चरथावल में ईट भट्टे पर बंधक बनाकर रखे गए श्रमिक परिवारों को बंधन मुक्त कराया

 


मुज़फ्फरनगर । बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीना देवी ,सदस्य श्रीमती पिंकी रानी ,तथा सदस्य संदीप कुमार द्वारा    गांव कसीयारा ब्लॉक चरथावल में ईट भट्टे पर बंधक बनाकर रखे गए श्रमिक परिवारों को बंधन मुक्त कर अपने गांव भेजा गया। 

   बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती रीना देवी ,सदस्य श्रीमती पिंकी रानी ,तथा सदस्य संदीप कुमार द्वारा गांव कसीयारा ब्लॉक चरथावल में ईट भट्टे पर बंधक बनाकर रखे गए श्रमिक परिवारों को बंधन मुक्त कर अपने गांव भेजा गया। परिवारों के साथ बच्चे भी बंधक के रूप में रह रहे थे। उक्त प्रकरण की शिकायत बचपन बचाओ आंदोलन की साइट पर ईमेल के माध्यम से की गई थी। उक्त प्रकरण में श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री बालेश्वर ,नायब तहसीलदार श्री हरेंद्र पाल सिंह ,कानूनगो श्री प्रवीण गुप्ता, उप निरीक्षक श्री गजेंद्र सिंह उपस्थित थे सभी श्रमिक एवं बच्चों को मुक्त करा कर घर भेजा गया। बच्चों की काउंसलिंग परामर्शदाता श्रीमती बिलकिस द्वारा की गई।

मॉडल पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से निधन

 


कानपुर। एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। इसके चलते उनका उपचार चल रहा था। पूनम के ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है। पूनम पांडे के मैनेजर ने भी पूनम के मौत की पुष्‍ट‍ि करते हुए बताया क‍ि एक फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद पूनम पांडे ने दम तोड़ा है। बता दें, पूनम पांडे का जन्‍म उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ। थोड़े समय में ही वह बुलंदी पर पहुंच गई थी।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...