शनिवार, 3 फ़रवरी 2024
भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के आवास पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा का भाजपा के वरिष्ठ नेता पुनीत वशिष्ठ के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देशभर में चल रहा है मोदी जादू : दिनेश शर्मा
मुजफ्फरनगर। जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंचे। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के साथ में बैठक की। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा देश में मोदी मैजिक चल रहा है।सरकार के द्वारा जल्दी का सीएए एनआरसी भी लागू किया जाएगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड उत्तराखंड में तो जल्द ही लागू होने जा रहा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट भी भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी। भारतीय जनता पार्टी जमीन स्तर पर काम कर रही और देश में विकास किया है और भी विकास करेंगे।देश में चल रहे मोदी मैजिक से जनता सुखी और विपक्ष दुखी : डा दिनेश शर्मा
श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा दिया गया भूमि पूजन का निमंत्रण और कराया ईंट पूजन
खाटूश्याम जी । 19 फरवरी को श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा श्री खाटु श्याम मंदिर के भूमि पूजन का निमंत्रण लेकर एवं ईंट पूजन कराने हेतू समिति के सदस्य श्री खाटु श्याम जी राजस्थान पहुँचे
समिति के सदस्यों में मनीष अग्रवाल, अचिन सागर गर्ग,जयभगवान बंसल,राजीव गर्ग,अचिन जिंदल,अरविंद बंसल, विशु तायल, राज कुमार सिंघल,राजेन्द्र गर्ग,मयंक अग्रवाल,राजकुमार जिंदल,हर्षित अग्रवाल, प्रांशु बंसल ,प्रिंस चावला,अर्पित रोहित गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।
शहरी विकास को चेयरपर्सन ने दी रफ्तार, तीन वार्डों में 70 लाख की छह सड़कों का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर करते हुए शनिवार को तीन वार्डों के लोगों को विकास की सौगात के साथ ही शहरी कायाकल्प के अपनी अभियान को और रफ्तार देने का काम किया। उन्होंने शहर के तीन वार्डों में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से बनाई गई छह सड़कों का लोकार्पण करते हुए जनता को समर्पित किया।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के मौहल्ला अवध विहार, कल्याणपुरी, सदर बाजार, पीठ बाजार नई मंडी और मेहता क्लब के पास नवनिर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इन सड़कों का निर्माण राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग से पालिका को प्राप्त हुई ग्रांट के अन्तर्गत कराया गया था।
वार्ड संख्या-10 के अन्तर्गत शहर के सदर बाजार में गुप्ता गारमेंट से श्याम जनरल स्टोर तक पालिका द्वारा लगभग 5.50 लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली का लोकार्पण नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासद महिका गुप्ता के साथ किया गया। इसके अलावा वार्ड संख्या 18 में सभासद ममता बालियान के साथ पालिका अध्यक्ष ने अवध विहार और कल्याणपुरी में नवनिर्मित दो सड़कों का लोकार्पण करते हुए जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड संख्या 36 में सभासद पारूल मित्तल के साथ पीठ बाजार की दो और मेहता क्लब के पास एक सड़क का लोकार्पण करते हुए जनता को विकास की सौगात दी।
इस अवसर पर जगह-जगह लोगों ने नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए विकास की सौगात देने पर आभार जताया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबका साथ सबका विकास और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याण की नीतियों के तहत हमने शहर के विकास के लिए बिना भेदभाव के काम कराने का प्रयास किया है, यह प्रयास निरंतर जारी रखे जायेंगे। आने वाले दिनों में और भी विकास कार्य होने जा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग की अपील की।
इस दौरान मुख्य रूप से व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा,, महिका गुप्ता, ममता बालियान, पारूल मित्तल, भाजपा नेता अचिंत मित्तल, प्रमिला पाण्डेय, अजब सिंह, शिवकुमार गर्ग, अशोक सिंघल, शोभित गुप्ता, बंटी छाबडा, संजय गोयल, सुभाष गर्ग, लोकेश गोयल, डिंपल गर्ग, मोहित गर्ग, नीरज बंसल, रजत गोयल, शोभित सिंघल, विपिन गुप्ता, मोनू गर्ग, दिनेश कुमार, विशू शर्मा के अलावा पालिका के अवर अभियंता कपिल कुमार मौजूद रहे।
जिला अस्पताल में अवैध वसूली करने वाले दो कर्मचारी हटाए
मुजफ्फरनगर । जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उगाही करने वाले अस्पताल कर्मी हटा दिए गए हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने इलाज के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। इन कर्मचारियों के नाम शूरवीर सिंह व वीरपाल बताए गए हैं।
जीएसटी छापे में साढे दस लाख का जुर्माना लगाया
मुज़फ्फरनगर। खतौली में हिंदुस्तान स्टील पर जीएसटी की छापेमारी में अनियमितता मिलने पर असिस्टेंट कमिश्नर विवेक मिश्रा और उनकी टीम ने 10.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जुर्माने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
महिला जज का शव मिलने से सनसनी
बदायूं। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला जज का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के जज कॉलोनी में महिला जज का शव सरकारी आवास में मिला। मृतक ज्योत्सना रॉय बदायूं न्यायालय में तैनात थीं। मौके पर एसएसपी बदायूं आलोक प्रियदर्शी पहुंचे। गोली मारकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।
धर्म परिवर्तन की धमकी पर प्रशासन दौडा
मुजफ्फरनगर। बडसू का मामला प्रशासन के सिर का दर्द बन गया है। एसडीएम ने पीड़ित से मुलाकात की।
सोशल मीडिया पर थानाक्षेत्र रतनपुरी के ग्राम बडसु निवासी ओमपाल पुत्र स्व0 ताराचंद द्वारा भूमि विवाद का निस्तारण न होने पर धर्म परिवर्तन व परिवार सहित आत्मदाह करने के सम्बन्ध में एक वीडियो वायरल हुई थी पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जानकारी की गयी तो पाया कि ओमपाल उपरोक्त व उसके भतीजे नितिन पुत्र स्व0 राजेन्द्र निवासीगण बडसु थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर द्वारा वर्ष 2013-14 में अपनी 11 बीघा जमीन का बैनामा कराया गया था ओमपाल व नितिन उपरोक्त उस बैनामे को वापस लेना चाहते हैं सीओ बुढाना व एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव द्वारा मौके पर जाकर ओमपाल उपरोक्त से वार्ता करते हुए उसे समझाने का प्रयास किया गया साथ ही अपने वाद के निस्तारण हेतु माननीय न्यायालय में वाद दायर करने के लिए कहा गया है । वर्तमान में मौके पर पुलिस बल मौजूद है, कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति समान्य है। प्रकरण के सम्बन्ध में एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव द्वारा जानकारी दी गई।
किंग्स विला में बाराती की हत्या करने वाला गिरफ्तार
सहारनपुर । मुजफ्फरनगर से वांछित चल रहे बदमाश को सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार कर लिया। थाना मंसूरपुर इलाके में 2 दिन पहले शादी समारोह के दौरान एक बाराती की गौतम राठी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से बदमाश गौतम राठी घायल हो गया।
किंग्स विला बैंक्वेट हाल में 2 दिन पहले शादी समारोह में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सहारनपुर के थाना बड़गांव पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पिस्टल, बाइक, आदि बरामद कर ली गई है। मजफ्फरनगर पुलिस ने सहारनपुर पहुंचकर घायल बदमाश से पूछताछ की।
ठाणे भाजपा विधायक ने शिवसेना शिंदे के नेता को थाने में मारी गोली , गिरफ्तार
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पुलिस स्टेशन के अंदर ही गोलीबारी की खबर सामने आई है। उल्हासनगर में घटी इस घटना में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना नेता को भाजपा विधायक ने गोली मारी है।
शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को घायल करने के आरोप में भाजपा विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के साथ 3 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों नेताओं में कुछ दिनों से मतभेद था। इसके बाद वे दोनों पुलिस स्टेशन में शिकायत करने आए थे, जहां भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके साथियों पर गोली चला दी।
घायल शिवसेना विधायक महेश गायकवाड़ को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके हालात की जानकारी अभी नहीं मिली है।घटना कथित तौर पर शुक्रवार रात उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि महेश गायकवाड़ और उनके एक समर्थक को पांच गोलियां लगीं।
रिपोर्टों के अनुसार, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ शुक्रवार को हिल लाइन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल जगताप के हॉल में बातचीत कर रहे थे, तभी भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ के समर्थकों ने झड़प की और महेश गायकवाड़ पर गोलियां चला दीं।
घटना में शिवसेना विधायक महेश गायकवाड़ बुरी तरह घायल हो गए हैं और उनका इलाज ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में चल रहा है।
महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया और वे शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन आए थे। उसी समय उनके बीच बातचीत हुई और गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके लोगों पर गोली चला दी। डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा कि जांच चल अभी चल रही है।
इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने '3 इंजन सरकार' को निशाने पर लेते हुए कहा कि ''यह फायरिंग पुलिस स्टेशन के अंदर हुई है। जिसने गोली चलाई वह भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ थे और जिसे गोली लगी है वो शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ थे। उन्होंने कहा कि ये अफसोसजनक है कि दो पार्टियों के नेता लड़ रहे हैं और एक-दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे हैं।
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...