गुरुवार, 11 जनवरी 2024

मुजफ्फरनगर में पूर्व सभासद हमले में घायल


 





मुजफ्फरनगर। यहां दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने पूर्व नगर पंचायत सदस्य के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। दो समुदाय में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को शांत करने की कोशिश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना थाना क्षेत्र में राम मंदिर पर टिप्पणी का आरोप लगाया । जिसको लेकर भारी विवाद हुआ। विवाद के दौरान पूर्व नगर पंचायत सदस्य के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने की कोशिश की। उक्त मामलें की सूचना पूर्व विधायक उमेश मलिक को मिली उमेश मलिक भी मौके पर पहुंचे। और पूर्व सभासद अमित गाँधी का मेडिकल कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने राम मंदिर पर टिप्पणी की बात से इंकार करते हुए कहा कि मामला आपसी मारपीट का था। रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। 

विश्व हिन्दू परिषद् ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कारसेवकों को किया सम्मानित

 





मुजफ्फरनगर।अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करने वाले कार सेवकों मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में तीन दशक पूर्व विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, कारसेवकों ने मुजफ्फरनगर से भारी संख्या में भागीदारी की थी। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चली आंदोलन की बयार में अपना सर्वस्व दांव पर लगाने वाले कार सेवकों को विश्व हिन्दू परिषद् ने सम्मानित किया। मौजीज लोगों ने उन्हें नमन किया।

इन कारसेवकों का मंत्री कपिल देव द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं जो हमारी आंखों के सामने श्री राम मंदिर का सपना पूरा हो रहा है। इसके लिए उन्होंने कारसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। इस अवसर कारसेवकों का शॉल ओढाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

मंत्री कपिल देव ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद लक्ष्मी नगर द्वारा आयोजित कारसेवक सम्मान समारोह में सम्मिलित रहकर कारसेवकों को सम्मानित किया तथा विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा उन्हें (मंत्री कपिल देव) भी तत्कालीन कारसेवक के रूप में सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व कई दूसरे सामाजिक संगठनों का 1990 में कार सेवा के लिए दिया गया योगदान सदैव अविस्मरणीय व प्रेरणादायक रहेगा

मुजफ्फरनगर एसटीएफ ने दबोचा आईएसआई एजेंट गिरफ्तार

 


शामली। पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईएसआई एजेंटों के संपर्क में रहने के आरोपी शामली के तहसीम को प्गिरफ्तार कर लिया। वह हथियार जुटा कर बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देना चाहता था। एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार होने के बाद उसके कनेक्शन का खुलासा हुआ है। पूर्व में उसके खिलाफ नकली नोटों की तस्करी के मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है।  

17 अगस्त को एसटीएफ ने शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड बर्फ वाली गली निवासी कलीम को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में एसटीएफ के निरीक्षक प्रशांत कपिल की तरफ से शहर कोतवाली में कलीम, उसके भाई तहसीम उर्फ मोटा और सहारनपुर निवासी युसूफ उर्फ समशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसटीएफ ने उस समय बताया था कि जांच में कलीम का भाई तहसीम भी आईएसआई के संपर्क में है। व्हाट्सएप पर भारत के सैन्य क्षेत्रों और अन्य स्थानों के फोटो भी भेजे थे। जांच में सामने आया था कि सहारनपुर का रहने वाला युसुफ भी दोनों भाइयों के संपर्क में रहकर फर्जी सिम उपलब्ध करा रहा था। एसटीएफ ने दावा किया था कि कलीम पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट दिलशाद मिर्जा के संपर्क में था। उस समय से तहसीम और युसूफ फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे कलीम के भाई तहसीम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कुछ दस्तावेज भी तहसीम के पास से मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, तहसीम नकली नोट प्रकरण में भी फरार चल रहा था। कांधला के नफीस के साथ मिलकर वह शामली और आसपास के जिलों में नकली नोटों की सप्लाई करता था।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने धरने के 11वे दिन नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन


मुजफ्फरनगर।आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन धरना 11वें दिन भी चौ उधम सिंह मंत्री जी के नेतृत्व में जारी रहा । 

आज धरने पर क्रांति सेना की महिला जिलाध्यक्ष पुनम चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने समर्थन देते हुए कहा कि महिला ही असली किसान है। खेत में खाना पहुचाने से लेकर पशुपालन तक सारी जिम्मेदारी महिला किसान ही संभालती है। हमारा संगठन किसानो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा

प्रीति ठाकुर ने कहा कि महिलाएं ही घर में बीज का संरक्षण और पशुपालन करती है। महिलाओं के बिना खेती की कल्पना संभव नहीं है। हम इस आंदोलन को समर्थन ही नही पूरी शक्ति के साथ मजबूत करेगे। हर दिन महिलाओं की उपस्थिति रहेगी

भारतीय किसान यूनियन क्रांति सेना के डॉक्टर अरशद ने भी आदेश सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन अलग हो सकता है लेकिन मुद्दा एक है हम किसानो के साथ है

सभी वक्ताओं ने अविलंब गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग दोहराते हुए कहा कि सरकार किसानो की परीक्षा न ले किसान को आप जरा नही सकते है

यूरिया खाद की बोरी से 5 किलो खाद कम करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए किसानो ने केंद्रीय रसायन उर्वरक मंत्री के नाम नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को ज्ञापन दिया।

धरने पर खतौली तहसील अध्यक्ष शेखर सोम, पवित अहलावत ब्लॉक अध्यक्ष खतौली,सुरेंद्र रावल  ब्लॉक अध्यक्ष सदर, अध्यक्ष,,बिजेंद्र बालियान प्रदेश सचिव,नीरज पहलवान मंडल अध्यक्ष सहारनपुर,अंकित चौधरी जिलाध्यक्ष ,विपिन त्यागी मंडल सचिव, मोहित मलिक,दुष्यंत मलिक,सलमान गौड़ यासीन चौधरी ने संबोधित किया ।

धरने में नेहा गोयल,कंचल बाटला, अंजु त्यागी,शालू चौधरी, पिन्यु ठाकुर,अंकित जवला,विनय मुखिया मुर्तजा बालियान,मदन कश्यप,सहदेव, मनीष त्यागी,नीरज मलिक,प्रवीण पहलवान, श्रेय मलिक,देवेंद्र पिन्ना,संजीव सहरावत,चंद्रवीर भोकारहेड़ी,अहमद अंसारी,इरफान अलवी सहित सैकड़ों  किसान उपस्थित रहे


भवदीय

धर्मेंद्र मलिक

राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक 


                ज्ञापन 

माननीय डॉ मनसुख मांडविया,                                                             

केन्द्रिय मंत्री रसायन एवं उर्वरक

भारत सरकार,नई दिल्ली

विषय-यूरिया खाद का वजन कम न करने एवम साधारण यूरिया,नीम लेपित यूरिया की आपूर्ति जारी रखने के सम्बन्ध में।

महोदय,

        अवगत करना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में किसान गन्ना मूल्य एवं यूरिया खाद का वजन कम किए जाने को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर है। आंदोलनरत किसानो की मांग है कि केंद्र सरकार ने हाल में देश में  नीम लेपित यूरिया के स्थान पर सल्फर लेपित यूरिया ‘यूरिया गोल्ड’ लांच किया है। इसको मौजूदा यूरिया का अच्छा विकल्प बताया गया  है। देश में जब नीम लेपित यूरिया को लाया गया तो इसी तरह के तर्क दिए गए थे। इसके बाद बाजार से साधारण यूरिया गायब हो गया। 

नीम लेपित यूरिया लाने के समय ओर वर्तमान में सल्फर लेपित यूरिया लाने के समय खाद की बोरी से पांच- पांच किलो वजन कम कर दिया। सरकार ने वजन कम करके इसी दाम पर किसानो को सप्लाई जारी रखने का निर्णय लिया है। यह निर्णय किसान हित में नहीं है

देश का किसान इसे खाद की बोरी से चोरी मान रहा है।    देश में किसान चाहते है कि उन्हें साधरण यूरिया 50 किलोग्रामका बैग , नीम लेपित यूरिया के 45 किलोग्राम का बैग सल्फर लेपित यूरिया 40 किलोग्राम का बैग भी 266.50 रुपये की एमआरपी पर उपलब्ध होता रहे। ताकि उसके पास एक विकल्प रहे। आपसे अनुरोध है कि देश में किसानों को साधरण यूरिया  50 किलोग्राम ,नीम लेपित यूरिया  45 किलोग्राम सल्फर लेपित यूरिया 40 किलोग्राम का बैग भी 266.50 रुपये की एमआरपी पर ही उपलब्ध होता रहे।जिससे किसानो को लाभकारी विकल्प चयन का अवसर मिल सके 


पिता की हत्या मे बेटे को उम्रकैद व दस हजार रुपये जुर्माना


मुजफ्फरनगर। गत 12 मई 2020 को थाना मंसूर पुर के ग्राम नाव ला मे घर मे सो रहा मेहरबान की उसी के बेटे  द्वारा नल के हत्थे से हत्या  करने के मामले मे आरोपी रिहान को उम्रकैद व दस हजार रुपये का जुर्माना किया गया हे  मामले की सुनवाई ऐ डी जे 4 अशोक कुमार की कोर्ट मे हुई अभियोजन की ओर से ऐ डी जी सी राम निवास पाल ने पैरवी की।

अभियोजन के अनुसार  मेहरबान अपने घर के अगन मे सो रहा था पिता से नाराज उसके बेटे रिहान ने नल की हत्थे को उसके सिर पर मार कर हत्या करदी मेहरबान के दूसरे बेटे ने मामला दर्ज कराया। एम रहमान

टाउन हॉल में संकल्प यात्रा सभा संपन्न


मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहरी क्षेत्र में आयोजित किये जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की कड़ी में गुरूवार को सुबह टाउनहाल मैदान में सभा का आयोजन किया गया। यहां पर केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पात्रों को लाभान्वित किया गया तो वहीं विभिन्न स्टाल्स लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनकर सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। 

नगरपािलका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विकसित भारत सकंल्प यात्रा सभा में सभी अतिथियों और लोगों का पालिका ईओ हेमराज सिंह और कर अधीक्षक नरेश कुमार शिवालिया के साथ स्वागत किया गया। यहां आयोजित सभा में पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कंसल ने कहा कि पूर्व में इस जनपद के साथ ही वेस्ट यूपी में बदमाशों का इतना आतंक था कि महिलाएं स्कूल से बच्चों के लौटने में देरी होने पर चिंतित हो जाती थी। बदमाश राहजनी करते थे और दूधिया इससे सर्वाधिक प्रभावित एवं पीड़ित थे। आलम यह था कि बीडी का बंडल माचिस तक लूट लिया जाता था। आज माहौल बदला है, अब बदमाशों पर कानून का राज हावी है। महिलाएं सुरक्षित हैं और स्वावलंबी जीवन जी रही हैं। ये महिला सशक्तिकरण मोदी योगी की सरकारों की देन है। उन्होंने 22 जनवरी को सभी से श्रीराम दिवाली मनाने की अपील भी की।

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर जनता को विश्वास है और इसी विश्वास के सहारे अब जनता को साथ लेकर पीएम मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने सभी लोगों से अपने अपने स्तर से इस संकल्प की पूर्ति के लिए योगदान करने की अपील की। कार्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत आकाश, सर्वज्ञ, टाॅप टेन, करिश्मा और किट्टी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तो वहीं पीएम स्वनिधि और पीएम आवास योजना शहरी के पात्रों को भी प्रमाण पत्र दिये गये। उज्जवला योजना में पात्र लाभार्थी रेशमा परवीन, फरहाना, तरन्नुम, रूबी और प्रियंका त्यागी को गैस कनेक्शन वितरित किये। सभी से योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद की अपील की गई। बाद में पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने प्रचार गाड़ी को भी रवाना किया।

यहां मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता बिजेन्द्र पाल, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मौहम्मद खालिद, सभासद पति शोभित गुप्ता, विकास पंवार, ईओ हेमराज सिंह, टीएस नरेश कुमार शिवालिया, एई जलकल सुनील कुमार, एई निर्माण अखंड प्रताप, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, कर निरीक्षक पारूल यादव, पालिका लिपिक सुनील वर्मा, मैनपाल सिंह, आकाशदीप, मोहन वेद, मनोज बालियान, प्रवीण कुमार, कैलाश कुमार, राजीव वर्मा, गोपीचंद वर्मा, आईटी प्रियेश कुमार, पूर्व सभासद आशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सुनीता मलिक ने भाजपा छोड़ क्रांति सेना का दामन थामा


मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के व्यवहार से नाराज सुनीता मलिक ने भाजपा छोड़ दी। उन्होंने क्रांति सेना की महिला जिलाध्यक्ष पुनम चौधरी के सामने क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण की। 

पूनम चौधरी ने कहा महिलाओ के सम्मान का ध्यान रखा जायेगा। कोई भी पार्टी या संगठन अगर महिलाओ को करेगा परेशान तो क्रांति सेना महिलाओ के मान सम्मान की लड़ाई तन मन धन से लड़ेगी और उनका जवाब दिया जाएगा। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत



 मुजफ्फरनगर । विकसित भारत संकल्प यात्रा ब्लॉक जानसठ के ग्राम अहरोड़ा में पहुंची मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ,जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक चौधरी, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल आदि मौजूद रहे ।

एडीएम प्रशासन ने किया राजकीय संप्रेक्षण ग्रह (किशोर) का निरीक्षण


मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा जनपद के आर्यपुरी में स्थित (महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित) राजकीय संप्रेक्षण ग्रह (किशोर) ⁄ बच्चा जेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा राजकीय संप्रेक्षण ग्रह (किशोर) में समस्त व्यवस्थाओ को परखने के उपरान्त निम्न बिन्दुओ पर दिशा निर्देश दिये गये। 

1. राजकीय संप्रेक्षण ग्रह (किशोर) में शोचालयो व कमरो की प्रतिदिन साफ सफाई की जानी चाहिए।

   2.राजकीय संप्रेक्षण ग्रह (किशोर) में सुरक्षा व्यवस्था व चिकित्सा व्यवस्था को सुृदृड रखा जाना चाहिए।

   3.राजकीय संप्रेक्षण ग्रह (किशोर) में किसी भी प्रकार की प्रतिबन्धित सामग्री न लायी जाये। 

4. बढती शीत लहर के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारी राजकीय संप्रेक्षण ग्रह (किशोर) में ठंड से बचाव हेतु उचित संशाधन उपलब्ध कराये।

5. राजकीय संप्रेक्षण ग्रह (किशोर) में किशोर बदियो को मेन्यु के हिसाब से गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराये।

    6.अभिलेखो के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

                      इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय द्वारा राजकीय संप्रेक्षण ग्रह (किशोर) में तैनात पुलिस बल को डयूटी के सम्बन्ध में  आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

बिट्टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन


मुजफ्फरनगर । क्रान्ति सेना ने हरियाणा में बिट्टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल की निर्मम हत्या के विरोध में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया ज्ञापन आज दिनांक 11 जनवरी 2024 को क्रांति सेना द्वारा क्रांति सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व मंडल अध्यक्ष शरद कपूर के संयुक्त नेतृत्व में एक ज्ञापन हाल ही में 14 दिसंबर 2023 को हरियाणा के फरीदाबाद निवासी गौरक्षक बिट्टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल के हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने और पीड़ित परिजनों को 50 लख रुपए दिए जाने के संदर्भ में एक ज्ञापन जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया ज्ञापन देने से पूर्व क्रांति सेना के सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी क्रांति सेना के राष्ट्रीय कार्यालय प्रकाश चौक मुजफ्फरनगर पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में मुख्य मार्गो से होते हुए जिला कलेक्टरेट कंपाउंड मुजफ्फरनगर जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए मांग की कि जल्द से जल्द महेश पांचाल के हत्यारों को गिरफ्तार करके उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और साथ ही पीड़ित परिजनों को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने की मांग की इस अवसर पर क्रांति सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की हिंदूवादी सरकार होने के बावजूद हिंदू नेताओं पर जानलेवा हमले व उनके परिवारजनों को जान से मारने की धमकियां मिल रही है लेकिन हरियाणा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं चल रही है अपना वक्तव्य  रखते हुए मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है उसके बावजूद भी हिंदू नेता सुरक्षित नहीं है आज क्रांति सेना के द्वारा बिट्टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल के हत्यारों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया और चेतावनी दी गई कि जल्द से जल्द महेश पांचाल के हत्यारे गिरफ्तार ना हुई तो क्रांति सेना सड़कों पर उतरकर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होगी इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी शक्ति सिंह मंडल अध्यक्ष किसान क्रांति सेना मुकेश त्यागी जिला अध्यक्ष शिवसेना राजेश कश्यप देवेंद्र चौहान संजीव वर्मा नरेंद्र शर्मा जितेंद्र गोस्वामी शंकी शर्मा सचिन जोगी मंगतराम दीपक धीमन भुवन मिश्रा अर्जुन मालिक सुशील कुमार अमित कश्यप हरसिद्धिमान रोहन धीमान बबलू ठाकुर मुल्क राज शिवम पंडित सनी वर्मा हेमंत पंडित शैलेंद्र विश्वकर्मा शुभम त्यागी आदित्य कश्यप विशाल चौधरी दीपक कुमार पुष्पेंद्र सैनी विपुल गुप्ता हेमंत कश्यप संदीप शशि आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...