बुधवार, 13 दिसंबर 2023

फीस को लेकर चल रही भूखहडताल व धरना समाप्त


मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से बढ़ाई गई परीक्षा फीस के विरोध में छात्र-छात्राओं का धरना और भूख हड़ताल तीसरे दिन सीसीएसयू के समान फीस के आश्वासन पर समाप्त हो गया। विधायक चंदन चौहान ने उन्हें जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। भूखे रहने से कुछ छात्रों की हालत भी बिगड़ गई थी। कडाके की ठंड में धरना स्थल पर ही रात भर जमे रहे। उनका कहना था कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है, तब तक धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। इसी बीच सवेरे रालोद के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक चंदन चौहान, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक सहित अन्य लोग भी धरने पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान छात्र नेता सार्थक लाटियान, सुधीर भारतीय, छात्रा भारती, पलक, कशक, रिति चौहान, काजल ठाकुर, मनीषा, विधि, इशु, संध्या, अजय प्रजापति, ध्रुव राठी, भाव्यांश तोमर, काजी फैज, आशु बालियान, मयंक, नवदीप बालियान, उज्जवल, अनस, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे। बाद में रालोद विधायक चंदन सिंह चौहान ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर धरना समाप्त करा दिया गया। उन्हें आश्वासन दिया गया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के समान फीस का निर्धारण होगा।

संसद भवन के सामने एक महिला और एक पुरुष ने नारेबाजी करते हुए टियर स्मॉग छोड़ा



नई दिल्ली। संसद भवन के सामने एक महिला और एक पुरुष ने नारेबाजी करते हुए टियर स्मॉग छोड़ा और कहा कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। संसद के बाहर प्रदर्शन कर रही महिला ने कहा- "मैं बेरोजगार हूं, हम लोगों की आवाज़ नहीं सुनी जाती है, सड़क पर लाठियों से पीटा जाता है..."42 साल की नीलम हरियाणा के हिसार की रहने वाली है.नीलम को पार्लियामेंट के पास हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
नीलम के मुताबिक ऐसा उन्होंने बेरोजगारी और सरकार की तानाशाही से त्रस्त होकर किया. नीलम के साथ महाराष्ट्र के लातूर के अनमोल शिंदे को भी गिरफ्तार किया गया है। 

लोकसभा की दर्शक दीर्घा में कूदे दो युवक



नई दिल्ली लोकसभा में दर्शक दीर्घा में दो युवक पिलर पर लटक कर नीचे कूद गये। 

 दोनों युवकों को सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया। मैसूर के संसद के मेहमान के तौर पर संसद में आए थे। एक व्यक्ति गैलरी से कूदा तो लगा कि शायद वह नीचे गिर गया है। तभी दूसरे व्यक्ति को दर्शक दीर्घा से कूदते देखा। इनमें से एक के हाथ में कुछ था, जिसमें पीले रंग का धुआं निकल रहा था, जबकि दूसरे के हाथ में कुछ था, जिससे पिट-पिट की आवाज आ रही थी। वे कुछ नुकसान नहीं कर पाए, उन्हें तुरंत काबू में कर लिया गया। उनकी पिटाई की गई। हालांकि, उनका दर्शक दीर्घा से कूदना गंभीर विषय है। यह संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

खतौली में एसडीएम अपूर्वा यादव ने संभाला चेयरमैन पद का चार्ज


मुजफ्फरनगर। खतौली नगर पालिका के चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू के अधिकार सीज होने के बाद आज एसडीएम अपूर्वा यादव ने बतौर प्रशासक कार्यभार संभाल लिया। लालू पर फर्जी ओबीसी का प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ने का आरोप था। इस मामले में शासन ने आदेश जारी कर चेयरमैन के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर एसडीएम खतौली को प्रशासक बनाया है। मामले में चल रही जांच पूरी होने तक एसडीएम ही प्रशासक होंगी। खतौली एसडीएम अपूर्वा यादव ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर चार्ज संभाल लिया। हाजी शाहनवाज अली ने लोकदल के चुनाव चिह्न पर चेयरमैन पद पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। इसके और कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने वाले जमील अंसारी तथा निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले कृष्णपाल सैनी ने शिकायत की थी कि हाजी शाहनवाज शेख सामान्य जाति से हैं, बावजूद इसके उन्होंने फर्जी तरीके से कलाल जाति का ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ा है। जिस पर डीएम ने इसकी जांच कराई तो शाहनवाज अली के जाति प्रमाण को निरस्त कर दिया गया था। अब उनके अधिकार सीज कर दिए गए हैं।

यूपी में सवा सात लाख कारोबारियों का जीएसटी पंजीयन निरस्त

 


मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश के सवा सात लाख कारोबारियों का जीएसटी रजिस्‍ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। वैरिफिकेशन में गड़बड़ी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

 उत्तर प्रदेश में कारोबारियों का जीएसटी पंजीकरण तेजी के साथ बढ़ाने की कोशिशों के बीच काफी बड़ी संख्या में पंजीयन निरस्त होने की सच्चाई सामने आई है। वाणिज्य कर विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अब तक सवा सात लाख कारोबारियों का पंजीयन निरस्त हुआ है। जबकि वाणिज्य कर के मुरादाबाद जोन में 42 हजार कारोबारी पंजीकरण निरस्तीकरण के जद में आए हैं।

वाणिज्य कर मुरादाबाद जोन के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन कमलेश्वर प्रसाद वर्मा ने बताया कि मुरादाबाद समेत प्रदेश में जीएसटी के पंजीयन निरस्तीकरण की यह स्थिति वर्ष 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक की है। प्रदेश में 2017 से अब तक जीएसटी के सात लाख 14 हजार 444 और मुरादाबाद जोन में 42 हजार 15 पंजीयन निरस्त हुए हैं।

जीएसटी के पंजीकरण निरस्त होने का सबसे प्रमुख कारण पंजीकृत व्यापारियों की फर्म भौतिक सत्यापन होने पर अस्तित्व में नहीं पाया जाना है। मुरादाबाद जोन में पिछले महीने जीएसटी के 836 पंजीयन निरस्त हुए हैं। जिनमें से 642 पंजीयन राज्य जीएसटी और 194 केंद्रीय जीएसटी के अंतर्गत हैं।

मुजफ्फरनगर से पांच सीओ गये, चार आए


मुजफ्फरनगर। प्रदेश स्तर पर आज 167 पुलिस क्षेत्राधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इसमें मुजफ्फरनगर जनपद से पांच सीओ स्थानांतरित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही चार उपाधीक्षकों को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। बीती रात जारी तबादला आदेश में शकील अहमद को लखनऊ, विनय कुमार गौतम को सुल्तानपुर, हेमंत कुमार को जौनपुर, हिमांशु गौरव को फिरोजाबाद और शरत चंद्र शर्मा को अयोध्या भेजा गया है। इसके साथ ही सीतापुर से राजू कुमार साव, बिजनौर से गजेंद्र पाल सिंह, मुरादाबाद से महेश चंद्र गौतम तथा मेरठ से रूपाली राव को मुजफ्फरनगर के लिए स्थानांतरित किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन मीरा रावत ने इस आशय के आदेश जारी किए।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻


🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 13 दिसम्बर 2023*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - मार्गशीर्ष*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - प्रतिपदा 14 दिसम्बर रात्रि 03:09 तक तत्पश्चात द्वितीया*

🌤️ *नक्षत्र - जेष्ठा सुबह 11:05 तक तत्पश्चात मूल*

🌤️ *योग - शूल शाम 04:18 तक तत्पश्चात गण्ड*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:33 से दोपहर 01:54 तक*

🌞 *सूर्योदय-07:08*

🌤️ *सूर्यास्त- 17:57*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- 

💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

              🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *आर्थिक परेशानी रहती हो तो* 🌷

🏡 *जिनके घर में हमेशा पैसो का अभाव रहता है , गरीबी रहती है - वराह पुराण में बताया है कि मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (13 दिसम्बर 2023 बुधवार को) सुबह जल्दी भगवान विष्णु के कुछ नाम जप करें .... दीप आदि जला कर और मानसिक पूजन करें :*

🌷 *ॐ वैश्वा नराय नमः*

🌷 *ॐ अग्नये नमः* 

🌷 *ॐ हवीर भुजे नमः* 

🌷 *ॐ द्रवीणोदाय नमः*

🌷 *ॐ समवरताय नमः*

🌷 *ॐ ज्वलनाय नमः* 

🙏🏻 

         🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *सर्दियों में ख़ास गोमूत्र पान* 🌷

💪🏻 *शरीर की पुष्टि के साथ शुद्धि भी आवश्यक है | गोमूत्र शरीर के सूक्ष्म-अतिसूक्ष्म स्त्रोतों में स्थित विकृत दोष को मल–मुत्रादि के द्वारा बाहर निकाल देता है | इसमें स्थित कार्बोलिक एसिड कीटाणुओं व हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है | इससे रोगों का समूल उच्चाटन करने में सहायता मिलती है | गोमूत्र में निहित स्वर्णक्षार रसायन का कार्य करते है | अत: गोमूत्र के द्वारा शरीर की शुद्धि व पुष्टि दोनों कार्य पूर्ण होते है |*

🍺 *सेवन विधि : प्रात: २५ से ४० मि.ली. (बच्चों को १०–१५ मि.ली.) गोमूत्र कपडे से सात बार छानकर पियें | इसके बाद २–३ घंटे तक कुछ न लें | ताम्रवर्णी गाय अथवा बछड़ी का मूत्र सर्वोत्तम माना गया है |* 

💥 *विशेष : सुबह गोमूत्र में १०–१५ मि.ली. गिलोय का रस (अथवा २–३ ग्राम चूर्ण) मिलाकर पीना उत्कृष्ट रसायन है |*

🐄 *ताजा गोमूत्र न मिलने पर गोझरण अर्क का प्रयोग करें | १०–१२ मि.ली. (बच्चों को ५–१० मि.ली.) गोझरण अर्क में पानी मिलाकर लें |*

🙏🏻


       🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे


पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे



22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.


🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा।


लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,


 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन मेहनत की आवश्यकता है, तभी उन्हें अच्छे रिजल्ट मिल सकेंगे। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना भी पूरा होगा।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप खर्चो के साथ-साथ कुछ धन संचय करने पर भी विचार बनाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, लेकिन आप उन्हे खुशी-खुशी निभाएंगे। आप आय और व्यय में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो आप आय से अधिक धन व्यय करेंगे। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां नहीं मिलाना है।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको कारोबार में लाभ का अवसर मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आप जीवनसाथी को किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो आपको उसमें खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा। छोटे व्यापारियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि अपने भविष्य में पहले कहीं निवेश किया था, तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देगा। माताजी की सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, जिसमें आप ढील ना दें। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप काम को लेकर दूसरों के भरोसे ना रहें, नहीं तो आपका वह काम बिगड़ सकता है। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको संपत्ति संबंधित मामलों में सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। यदि आपके किसी मित्र से वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके अच्छे कामों से जाना जाएगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपको तालमेल बनाकर आगे बढ़ना होगा। यदि आप कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन आप बिजनेस में कोई खतरा उठाने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। रूपए पैसे का लेनदेन करते समय लिखापढ़ी अवश्य करें, नहीं तो कोई आपके साथ ठगी कर सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ाने वाला रहेगा। घर परिवार के मामले को आप घर से बाहर न जाने दें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं। आप किसी काम को अति उत्साहित होकर करेंगे, तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने किसी मित्र की ओर से कोई अच्छा ऑफर हाथ लग सकता है। आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर किसी से वाद -विवाद में ना पड़े, नहीं तो उससे आपको समस्या होगी। अपने भविष्य के लिए यदि कहीं धन का निवेश करने के लिए सोच विचार किया था, तो वह आप कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना न होगा, चल नहीं तो बाद में आपको कोई समस्या हो सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। उन्हें कोई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है, तो वह दूर होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको लंबे समय से चल रही पारिवारिक समस्याओं को लेकर अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर होती दिख रही है।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। बिजनेस में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव बिल्कुल ना करें, नहीं तो इसका असर आपके कामों पर पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे वह काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। यदि आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे थे, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। यदि आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारी है, तो आप उनसे पीछे ना हटे और उन्हें समय से पूरा करें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलने की पूरी संभावना है। परिवार में लोगों को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। आप अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं

मुजफ्फरनगर सहित इन सीटों पर चुनावी तैयारी में जुटा रालोद


मेरठ। पश्चिमी यूपी की 5 सीटों पर रालोद की चुनावी तैयारी तेज हो गई है। 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियां जोरो से तैयारी में जुटी है। अभी इंडिया गठबंधन में सीट के बंटवारे पर फैसला नहीं हुआ है लेकिन फिर भी सपा से जुड़ी राष्ट्रीय लोकदल में पश्चिमी यूपी की 5 सीटों पर अपनी तैयारी शुरू कर दी। यूपी की 5 सीटों में बागपत मथुरा मुजफ्फरनगर मेरठ और गाजियाबाद में तैयारियां तेज कर दी है। 

मुजफ्फरनगर में होटल और रेस्टोरेंट संचालकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी



मुजफ्फरनगर । एमडीए कानून तोड रहे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। 

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सभाकक्ष में एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों एवं आर्किटेक्स आदि के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर और व्यवस्थित रखना सभी का नैतिक दायित्व है। कुछ होटल एवं रेस्टारेंट तो अपना दायित्व पूरा कर रहे हैं, लेकिन कई में पार्किंग आदि की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। इस कारण जन सामान्य को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। ऐसे संचालकों से पार्किंग को व्यवस्थित रूप दें। यदि मानचित्र स्वीकृत से अधिक निर्माण किया है तो उन्हें शमन दिया जाए। किसी भी बड़े हादसे अग्नि भूकंप आदि से बचाव के लिए निर्माण संबंधी मानकों का पालन करना जरूरी है। इन सब दिशा निर्देशों की एक सप्ताह बाद समीक्षा की जाएगी। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी प्रकार का निर्माण कार्य प्रारंभ न किया जाए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता जहीरुद्दीन, अधिशासी अभियंता विनीत गोयल, सहायक इंजीनियर हरी शंकर, भरतपाल व कई हल्कों के जेई भी उपिस्थत रहे।

लोकसभा चुनाव के लिए मतदेय स्थलों का जायजा लिया


मुजफ्फरनगर । सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा जनपद के  चौधरी चरण सिंह सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की क्रिटिकल व वल्नरेबिल मतदेय स्थलों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिये निर्वाचन आयोग अभी से गंभीर है और निर्वाचन निष्पक्ष, निर्विघ्न, शांतिपूर्ण तथा भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिये प्रयासरत है। इसके लिये सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दिन रात तैयारी में लगे हुए हैं तथा वल्नरेबिल मतदेय स्थलों को चिन्हित करने की तैयारी चुनाव से 6 माह पहले शुरू हो जाती है। इसमें सभी निर्वाचक व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैयारी में लग जाते हैं। जनपद में 169 सैक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गये हैं जो अपने क्षेत्रों में वल्नरेबिल का चिन्हांकन करते हुए ऐसे लोगों की सूची तैयार करेंगे जो मतदाताओं को वोट देने से रोकते, अथवा डराने-धमकाने का काम करते हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि क्रिटिकल व वल्नरेबिल मतदेय स्थलों के चयन करने के लिये सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी निर्धारित फार्मेट पर सूचना तैयार कर उपलब्ध करायेंगे जिसके पश्चात आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। 

पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये सभी पुलिस सैक्टर आफिसर से भयमुक्त वातावरण बनाने के लिये वल्नरेबिल मतदेय स्थल की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।  बैठक में नगर मजिस्ट्रेट श्री विकास कश्यप, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस व निर्वाचन कार्य में लगे समस्त पुलिस व प्रशासनिक सैक्टर ऑफिसर मौजूद रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...