रविवार, 3 दिसंबर 2023
मुजफ्फरनगर भाजपा के तीन राज्यों में प्रचंड जीत के साथ व्यापारियों ने मनाया जीत का जश्न
मीरापुर के पास बड़ा हादसा : पिता व पुत्री समेत तीन की मौत
आज का पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️ *दिनांक - 03 दिसम्बर 2023*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु*
🌤️ *मास - मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - षष्ठी शाम 7:27 तक तकतत्पश्चात सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र - अश्लेशा रात्रि 09:36 तक तत्पश्चात मघा*
🌤️ *योग - इन्द्र रात्रि 08:56 तक तत्पश्चात वैधृति*
🌤️ *राहुकाल - शाम 04:34 से शाम 05:56 तक*
🌞 *सूर्योदय-07:01*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:54*
👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष - *षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *कालभैरव अष्टमी* 🌷
🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने कालभैरव का अवतार लिया था। इसलिए इस पर्व को कालभैरव जयंती को रूप में मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 05 दिसम्बर, मंगलवार को है।*
🙏🏻 *भगवान कालभैरव को तंत्र का देवता माना गया है। तंत्र शास्त्र के अनुसार,किसी भी सिद्धि के लिए भैरव की पूजा अनिवार्य है। इनकी कृपा के बिना तंत्र साधना अधूरी रहती है। इनके 52 रूप माने जाते हैं। इनकी कृपा प्राप्त करके भक्त निर्भय और सभी कष्टों से मुक्त हो जाते हैं। कालभैरव जयंती पर कुछ आसान उपाय कर आप भगवान कालभैरव को प्रसन्न कर सकते हैं।*
➡ *ये हैं कालभैरव को प्रसन्न करने के 11 उपाय, कोई भी 1 करें*
🙏🏻 *1. कालभैरव अष्टमी को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद कुश (एक प्रकार की घास) के आसन पर बैठ जाएं। सामने भगवान कालभैरव की तस्वीर स्थापित करें व पंचोपचार से विधिवत पूजा करें। इसके बाद रूद्राक्ष की माला से नीचे लिखे मंत्र की कम से कम पांच माला जाप करें तथा भैरव महाराज से सुख-संपत्ति के लिए प्रार्थना करें।*
🌷 *मंत्र- 'ॐ हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नम:'*
🙏🏻 *2. कालभैरव अष्टमी पर किसी ऐसे भैरव मंदिर में जाएं, जहां कम ही लोग जाते हों। वहां जाकर सिंदूर व तेल से भैरव प्रतिमा को चोला चढ़ाएं। इसके बाद नारियल, पुए, जलेबी आदि का भोग लगाएं। मन लगाकर पूजा करें। बाद में जलेबी आदि का प्रसाद बांट दें। याद रखिए अपूज्य भैरव की पूजा से भैरवनाथ विशेष प्रसन्न होते हैं।*
🙏🏻 *3. कालभैरव अष्टमी को भगवान कालभैरव की विधि-विधान से पूजा करें और नीचे लिखे किसी भी एक मंत्र का जाप करें। कम से कम 11 माला जाप अवश्य करें।*
🌷 *- ॐ कालभैरवाय नम:।*
🌷 *- ॐ भयहरणं च भैरव:।*
🌷 *- ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं।*
🌷 *- ॐ भ्रां कालभैरवाय फट्*
🙏🏻 *4. कालभैरव अष्टमी की सुबह भगवान कालभैरव की उपासना करें और शाम के समय सरसों के तेल का दीपक लगाकर समस्याओं से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।*
🙏🏻 *5. कालभैरव अष्टमी पर 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही, एकमुखी रुद्राक्ष भी अर्पण करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।*
🙏🏻 *6. कालभैरव अष्टमी को एक रोटी लें। इस रोटी पर अपनी तर्जनी और मध्यमा अंगुली से तेल में डुबोकर लाइन खींचें। यह रोटी किसी भी दो रंग वाले कुत्ते को खाने को दीजिए। इस क्रम को जारी रखें, लेकिन सिर्फ हफ्ते के तीन दिन (रविवार, बुधवार व गुरुवार)। यही तीन दिन भैरवनाथ के माने गए हैं।*
🙏🏻 *7. अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो कालभैरव अष्टमी की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें। उन्हें बिल्व पत्र अर्पित करें। भगवान शिव के सामने आसन लगाकर रुद्राक्ष की माला लेकर इस मंत्र का जप करें।*
🌷 *मंत्र- ॐ ऋणमुक्तेश्वराय नम:*
🙏🏻 *8. कालभैरव अष्टमी के एक दिन पहले उड़द की दाल के पकौड़े सरसों के तेल में बनाएं और रात भर उन्हें ढककर रखें। सुबह जल्दी उठकर सुबह 6 से 7 बजे के बीच बिना किसी से कुछ बोलें घर से निकलें और कुत्तों को खिला दें।*
🙏🏻 *9. सवा किलो जलेबी भगवान भैरवनाथ को चढ़ाएं और बाद में गरीबों को प्रसाद के रूप में बांट दें। पांच नींबू भैरवजी को चढ़ाएं। किसी कोढ़ी, भिखारी को काला कंबल दान करें।*
🙏🏻 *10. कालभैरव अष्टमी पर सरसो के तेल में पापड़, पकौड़े, पुए जैसे पकवान तलें और गरीब बस्ती में जाकर बांट दें। घर के पास स्थित किसी भैरव मंदिर में गुलाब, चंदन और गूगल की खुशबूदार 33 अगरबत्ती जलाएं।*
🙏🏻 *11. सवा सौ ग्राम काले तिल, सवा सौ ग्राम काले उड़द, सवा 11 रुपए, सवा मीटर काले कपड़े में पोटली बनाकर भैरवनाथ के मंदिर में कालभैरव अष्टमी पर चढ़ाएं।*
🙏🏻 *12. कालभैरव अष्टमी की सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान कालभैरव के मंदिर जाएं और इमरती का भोग लगाएं। बाद में यह इमरती दान कर दें। ऐसा करने से भगवान कालभैरव प्रसन्न होते हैं।*
🙏🏻 *13. कालभैरव अष्टमी को समीप स्थित किसी शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और उन्हें काले तिल अर्पण करें। इसके बाद मंदिर में कुछ देर बैठकर मन ही मन में ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे
पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे
8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी
22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों से आपको तालमेल बनाकर चलना बेहतर रहेगा। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी, जिससे आपको खुशी होगी। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको जन कल्याण के कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा और रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप किसी शुभ सूचना को दूसरों से साझा करेंगे, लेकिन आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी निवेश करने से पहले आपको अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जो आपकी खुशी का कारण बनेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में किसी शुभ और मंगल कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर परिवार में सदस्यों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा, जिसके कारण आप किसी काम को करने मे संकोच नहीं करेंगे। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। आपको अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। रचनात्मक प्रयासों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक सूची बनाकर चले, तो आप अपने बढ़ते खर्चों पर आसानी से लगाम लगा पाएंगे। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी दान धर्म के कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपको किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आप माताजी से किसी किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। बिजनेस में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कामकाज के मामले बेहतर रहेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आपको लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी से आप भविष्य संबंधित कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपका कोई काम पूरा होते होते रह सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद हो, तो अधिकारियों के सामने रखना बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण प्रयास आपके पक्ष में रहेंगे और आपकी वरिष्ठजनों से मुलाकात होगी। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। परिवार में किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा और यदि आप अपने भाई या बहन से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें, नहीं तो उसमें कुछ गलती हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई बिजनेस संबंधित डील फाइनल होगी। आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी काम को करने में उतावलापन ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस करना होगा। परिवार में लोगों का सहयोग आप पर बना रहेगा, लेकिन आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, उसमें ढील बिल्कुल ना दे, नहीं तो वह आज बढ़ सकता है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और विभिन्न कार्यों को आप तेजी से पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यक्तिगत विषयों में संवेदनशीलता आएगी। मित्रों के साथ दूरी होगी और घनिष्ठता और बढ़ेगी। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको कुछ समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और आपकी मेहनत कार्यक्षेत्र में रंग लाएगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के साथ बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके कामों में रुकावट आएगी और संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कामकाज के मामलों में आप ढील ना दें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपका कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ ठगी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कला और निखरेगी, जिससे लोगों से आपको शाबाशी भी मिल सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। शैक्षाणिक गतिविधियां बढ़ेंगी। बड़ों के साथ आदर और सम्मान बनाए रखें। किसी सदस्य से किए हुए वादे को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। संतान को संस्कार और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे
शनिवार, 2 दिसंबर 2023
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों का डीएम व एसएसपी ने किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। आज तहसील सदर में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं को सुना गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल 46 शिकायतों में राजस्व, भूमि विवाद अवैध कब्जा राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई, जिसमें 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया। उक्त प्राप्त शिकायतों को जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित विभागों को प्रभावी एवं गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया एवं सभी विभागों के सक्षम अधिकारियों को अवगत कराया गया कि शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाए एवं सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतो को लम्बित न रखा जाये। उन्होने अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतो की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर समयावधि में निस्तारण किया जाये।
उन्होनें समस्त अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार तहसील में आये हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण जांच कर समयानुकुल की जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा, तहसीलदार सदर सहित सम्बन्धित पुलिस अधिकारी गण एवं राजस्व टीम व सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।
मिलावटखोरों पर लगाया गया रू चार लाख पैंतीस हजार का जुर्माना
मुजफ्फरनगर। न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट(प्रशासन)/न्याय निर्णायक अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर द्वारा माह नवम्बर 2023 में 14 वादों को निस्तारित करते हुए मिलावटखोरों पर लगाया गया रू 435000.00 का अर्थदण्ड।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधीनियम 2006 के अन्तर्गत खाद्य पदार्थाे के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गये थे‚ जांच के पश्चात खाद्य पदार्थाे में मिलावट की पुष्टि खाद्य विश्लेषक द्वारा की गयी थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के उपरान्त अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ⁄ न्याय निर्णायक मजिस्ट्रेट (प्रशासन)‚ मुज़फ्फरनगर के न्यायालय द्वारा माह नवम्बर 2023 में 14 वादों को निस्तारित करते हुए मिलावटखोरों पर रू 4,35,000.00 का अर्थदण्ड लगाया गया। जिसका विवरण निम्नानुसार है:- 👇
*1.सलमान पुत्र मोहम्मद सुलेमान,ग्राम-भैंसाहेड़ी, मुज़फ्फरनगर पर 35000.00/खोया*
*2.मदन पाल पुत्र शशीभान,संधावली,मुज़फ्फरनगर पर 15000.00/मिश्रित दूध*
*3.शावेज़ मालिक पुत्र महबूब अली, ग्राम-बरवाला,मुज़फ्फरनगर पर 25000.00/मिश्रित दूध*
*4.मो.हनीफ पुत्र यासीन,ग्राम-तेवड़ा, मुज़फ्फरनगर पर 40000.00/लड्डू*
*5.मो.जावेद पुत्र सरफराज,ग्राम-खेड़ी फिरोजाबाद, मुज़फ्फरनगर पर 30000.00/मिश्रित दूध*
*6.मो.जावेद पुत्र सरफराज, ग्राम-खेड़ी फिरोजाबाद, मुज़फ्फरनगर पर 35000.00/क्रीम*
*7.दीपक कुमार पुत्र किरण पाल, ग्राम-मुस्तफाबाद,मुज़फ्फरनगर पर 25000.00/गाय का दूध*
*8.नईम पुत्र अफ़ज़ाल,कारीमुल्लापट्टी,जानसठ,मुज़फ्फरनगर पर 35000.00/खोया*
*9.रहिसुद्दीन पुत्र नवाब, नई बस्ती,खातौली, मुज़फ्फरनगर पर 30000.00/बतीसा*
*10.नईम पुत्र अफ़ज़ाल, करीमुल्लापट्टी,जानसठ,मुज़फ्फरनगर पर 50000.00/अपमिश्रक*
*11.जोनी पुत्र कृष्ण पाल, ग्राम-रतनपुरी,मुज़फ्फरनगर पर 30000.00/खोया*
*12.हरेन्द्र पुत्र राजकुमार, ग्राम हुसैनपुर बौपाडा,मुज़फ्फरनगर पर 30000.00/बूँदी लड्डू*
*13.शेरखान पुत्र जीमल,ग्राम-तेवड़ा, मुज़फ्फरनगर पर 30000.00/क्रीम*
*14.मोनू मचल पुत्र रकम पाल, सरवट, मुज़फ्फरनगर पर 25000.00/मौसमी का जूस*
उपरोक्त के अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2023–24 में माह–नवम्बर 2023 तक 122 वादो को निस्तारित करते हुए माननीय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ⁄ न्याय निर्णायक मजिस्ट्रेट (प्रशासन)‚ मुज़फ्फरनगर द्वारा रू 19,43,000.00 (उन्नीस लाख तेतालिस हजार रू) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है। माह नवम्बर 2023 तक रु 21,31,000.00(इक्कीस लाख इकत्तीस हजार) अधिरोपित अर्थदंड की वसूली की गयी है एवं माननीय न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट(प्रशासन)/ न्याय निर्णायक अधिकारी मुजफ्फरनगर में माह नवम्बर 2023 तक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 157 वाद दायर किये गए हैं।
एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने प्रेमपुरी में भारत संकल्प यात्रा का सदर क्षेत्र में शुभारंभ किया मुजफ्फरनगर के शहरी क्षेत्र में 16 कार्यक्रम भारत संकल्प यात्रा के आयोजित हे जिसमे आज शहरी क्षेत्र में एडीएम ने शुभारंभ किया कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी कर्मचारी और क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पूर्ण कराने व योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने समस्त लोगों का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी
सभी से वोट बनवाने की अपील
मुजफ्फरनगर । नए वोट बनाने का विशेष अभियान चल रहा है। जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो जाएगी,अथवा जिनके वोट नहीं बने हुए या कट गये हैं। रह वोट ( फोटो पहचान पत्र ) बनाने का अंतिम अवसर है।
नए वोट बनाने के लिए दो फोटो, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दसवीं की मार्कशीट अथवा जन्म प्रमाण पत्र और परिवार में जिसका वोट बना है उसकी फोटो पहचान पत्र की कॉपी लगेगी, यह सभी कागज अपने बूथ के अध्यक्ष या अन्य किसी भी सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता को दे,और विशेष अभियान के तहत 2 व 3 दिसंबर को आपके नजदीकी मतदान केंद्र पर सरकारी बीएलओ बैठेंगे वहां पर जाकर अपना वोट अवश्य बनवाएं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी व वरिष्ठ भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने सभी से वोट बनवाने की अपील की है।
मुजफ्फरनगर
आज का पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️ *दिनांक - 02 दिसम्बर 2023*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु*
🌤️ *मास - मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - पंचमी शाम 05:14 तक तकतत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र - पुष्य शाम 06:54 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
🌤️ *योग - ब्रह्म रात्रि 08:19 तक तत्पश्चात इन्द्र*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:44 से सुबह 11:06 तक*
🌞 *सूर्योदय-07:01*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:54*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष - *पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *भैरव अष्टमी* 🌷
🙏🏻 *05 दिसम्बर, मंगलवार को भैरव अष्टमी पर्व है। यह दिन भगवान भैरव और उनके सभी रूपों के समर्पित होता है। भगवान भैरव को भगवान शिव का ही एक रूप माना जाता है,इनकी पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है। 🙏🏻 भगवान भैरव को कई रूपों में पूजा जाता है। भगवान भैरव के मुख्य 8 रूप माने जाते हैं। उन रूपों की पूजा करने से भगवान अपने सभी भक्तों की रक्षा करते हैं और उन्हें अलग-अलग फल प्रदान करते हैं।*
➡ *भगवान भैरव के 8 रूप जानें कौन-सी मनोकामना के लिए करें किसकी पूजा*
1⃣ *कपाल भैरव*
*इस रूप में भगवान का शरीर चमकीला है, उनकी सवारी हाथी है । कपाल भैरव एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में तलवार तीसरे में शस्त्र और चौथे में पात्र पकड़े हैं। भैरव के इन रुप की पूजा अर्चना करने से कानूनी कारवाइयां बंद हो जाती है । अटके हुए कार्य पूरे होते हैं ।*
2⃣ *क्रोध भैरव*
*क्रोध भैरव गहरे नीले रंग के शरीर वाले हैं और उनकी तीन आंखें हैं । भगवान के इस रुप का वाहन गरुण हैं और ये दक्षिण-पश्चिम दिशा के स्वामी माने जाते ह । क्रोध भैरव की पूजा-अर्चना करने से सभी परेशानियों और बुरे वक्त से लड़ने की क्षमता बढ़ती है ।*
3⃣ *असितांग भैरव*
*असितांग भैरव ने गले में सफेद कपालों की माला पहन रखी है और हाथ में भी एक कपाल धारण किए हैं । तीन आंखों वाले असितांग भैरव की सवारी हंस है । भगवान भैरव के इस रुप की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य में कलात्मक क्षमताएं बढ़ती है ।*
4⃣ *चंद भैरव*
*इस रुप में भगवान की तीन आंखें हैं और सवारी मोर है ।चंद भैरव एक हाथ में तलवार और दूसरे में पात्र, तीसरे में तीर और चौथे हाथ में धनुष लिए हुए है। चंद भैरव की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय मिलता हैं और हर बुरी परिस्थिति से लड़ने की क्षमता आती है ।*
5⃣ *गुरू भैरव*
*गुरु भैरव हाथ में कपाल, कुल्हाडी, और तलवार पकड़े हुए है ।यह भगवान का नग्न रुप है और उनकी सवारी बैल है।गुरु भैरव के शरीर पर सांप लिपटा हुआ है।गुरु भैरव की पूजा करने से अच्छी विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है ।*
6⃣ *संहार भैरव*
*संहार भैरव नग्न रुप में है, और उनके सिर पर कपाल स्थापित है ।इनकी तीन आंखें हैं और वाहन कुत्ता है । संहार भैरव की आठ भुजाएं हैं और शरीर पर सांप लिपटा हुआ है ।इसकी पूजा करने से मनुष्य के सभी पाप खत्म हो जाते है ।*
7⃣ *उन्मत भैरव*
*उन्मत भैरव शांत स्वभाव का प्रतीक है । इनकी पूजा-अर्चना करने से मनुष्य की सारी नकारात्मकता और बुराइयां खत्म हो जाती है । भैरव के इस रुप का स्वरूप भी शांत और सुखद है । उन्मत भैरव के शरीर का रंग हल्का पीला हैं और उनका वाहन घोड़ा हैं।*
8⃣ *भीषण भैरव*
*भीषण भैरव की पूजा-अर्चना करने से बुरी आत्माओं और भूतों से छुटकारा मिलता है । भीषण भैरव अपने एक हाथ में कमल, दूसरे में त्रिशूल, तीसरे हाथ में तलवार और चौथे में एक पात्र पकड़े हुए है ।भीषण भैरव का वाहन शेर है ।*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे
पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे
8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी
22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।
आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रेम व सहयोग की भावना लेकर आएगा। घर परिवार में माहौल आनंदमय रहेगा। आवश्यक कार्यों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय से आपको खुशी होगी। आप खुशियों को अपने परिजनों के साथ साझा करेंगे। मेलजोल की भावना बढ़ेगी और वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर आप कुछ पारिवारिक मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सामाजिक प्रयास बढ़ेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। भाई बंधुओ से नजदीकीयां आएंगी। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अपनी जिम्मेदारियां को समय से पूरा करना होगा। आपके कुछ नए विरोधी पनप सकते हैं जो आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों को बल मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपका कोई पैतृक संपति संबंधित मामला चल रहा है,तो उसमें आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियां में ढील ना दें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका लड़ाई झगड़ा हो सकता है जिसके कारण जीवन साथी आपसे नाराज रहेंगे। विभिन्न कार्यों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़ने के लिए रहेगा। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी। व्यवसाय में यदि आपको कोई सलाह दे तो आप उस पर सोच विचार करें। आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती हैं। आप अपने कामों में सोच से आगे बढ़े तो आप लिए बेहतर रहेगा। मित्रों से चल रही अनबन दूर होगी। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको यदि कोई जिम्मेदारी सौपी पर जाए तो उसे समय रहते पूरा करें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके बढ़ने खर्च आपको परेशान करेंगे। किसी वाद विवाद की स्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आर्थिक मामलों में पूरी सहजता दिखाएं। व्यापार में आप किसी को साझेदार बनाने से बचें। विदेश की यात्रा पर जाने की आप प्लानिंग कर सकते हैं। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आप अपने कामों में लापरवाही न करें। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए रहेगा। पितरों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था तो उसमें भी आपको जीत मिलती दिख रही है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। विभिन्न विषयों में गति आएगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों की पद में प्रतिष्ठा बढ़ सकती हैं। आपको अपने मित्रों से किसी बात को गुप्त नहीं रखना है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप किसी मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने व्यावसायिक कामों को लेकर अपने भाई व बहनों से मदद मांग सकते हैं। यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन मांगे, तो बिल्कुल ना दें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छे परिणाम लेकर आएगा। अपनों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। भाईयों का साथ मिलने से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में किसी बात को लेकर अनबन पैदा हो सकती हैं। जनकल्याण के कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। पुण्य कार्य में भी आप अच्छा खासा धन लगाएंगे।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आपको नजर अंदाज करने से बचना होगा। आप अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोडें। व्यापार कर रहे लोगों अपने डेली रूटीन को बनाए रखे। आपके व्यक्तिगत प्रयास बेहतर रहेंगे। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है, इसलिए आप अपनी बात स्पष्टता से रखें। घूमने फिरने जाने की यदि आप प्लानिंग कर रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, नही तो आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें उनकी पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। मित्रों व सहकर्मियों पर आपका पूरा विश्वास रहेगा। आर्थिक गतिविधियों में आप कोई पहल न करें। किसी को सलाह देने से पहले सोच विचार करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान पक्ष की ओर से आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप आवश्यक कामों में ढील ना दे।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं नहीं तो समस्या हो सकती है। सेवा क्षेत्र में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोडें नहीं तो आपके काफी काम में लटक सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला आपको परेशान कर सकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े समस्याओं से राहत मिलेगी। धन संबंधी मामलों मे आपकी पूरी रुचि रहेगी। जीवन साथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा। आप अपने मन में सकारात्मकता बनाए रखें
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023
मुजफ्फरनगर युवती की लाश के मामले में पिता गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर । सुबह मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिता को गिरफ्तार किया है ।
आपको बता दे कि आज सुबह थाना सिखेड़ा के गाँव बहादुरपुर के जंगलों में युवती की धारदार हथियारों से कटी हुई लाश मिली थी । जिस पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आज शक के बीनाहा पर पिता पर गिरफ्तार कर लिया।
मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर सहारनपुर हाईवे पर डिवाइडर से ट्रक के टकरा जाने पर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुजफ्फरनगर सहारनपुर हाईवे पर स्थित ग्राम मलीरा में डिवाइडर से टकराने पर ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना शहर कोतवाली को इसकी जानकारी दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया।
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...