रविवार, 16 जुलाई 2023

गौरव स्वरूप ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर देखा हाल


मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में काली नदी में आये अत्याधिक जल के कारण बनी बाढ़ की स्थिति को लेकर नगरपालिका परिषद् की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने रविवार सुबह बाढ़ ग्रस्त शहरी क्षेत्र का सभासदों के साथ दौरा करते हुए स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने काली नदी के पानी से घिरी बस्तियों में पैदल भ्रमण करते हुए वहां के लोगों का हालचाल लिया और उनको पानी उतरने तक ऊंचाई पर जाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने पालिका अफसरों को निगरानी करने और व्यवस्था बनाने के लिए भी कहा। वहीं तहसील से आई टीम को प्रभावित शहरी क्षेत्र का सर्वे करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिये। इस दौरान वो किसानों से भी मिले और उनको बर्बाद हुई फसल के लिए सरकारी से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।

सीमा विस्तार के बाद काली नदी अब शहर के बीच का हिस्सा बन गयी है। ऐसे में काली नदी में पहाड़ों से आये पानी के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी है। कई दिनों से काली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में काली नदी के तटवर्तीय इलाके बाढ़ की चपेट में आ जाने से कई मकान और बस्ती जलमग्न हैं। खेती तो पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। ऐसे में रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने पालिका के सभासदों और अफसरों की टीम के साथ बाढ़ ग्रस्त शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला नदी रोड, श्मशान घाट क्षेत्र, आत्मबोध योग आश्रम, नई प्रेमपुरी बस्ती, कृष्णापुरी नई बस्ती, किदवईनगर और तबलशाह आदि प्रभावित क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। गौशाला में नदी के पास पानी की चपेट में आये कई परिवारों से जाकर मिले और उनका हालचाल लेने के साथ ही उनको सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह देते हुए पालिका की ओर से उनकी जिम्मेदारी और व्यवस्था कराने का आश्वासन भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने पालिका के अफसरों को भी लगातार निगरानी बनाये रखने के निर्देश देते हुए प्रभावितों की मदद के लिए जुटने को कहा है। गौरव स्वरूप ने तबलशाह के पास किसानों को हुए नुकसान और आबादी तक आये पानी का भी जायजा लिया। उन्होंने शहर लेखपाल संजीव शर्मा को यहां बुलाकर उनको नुकसान का जल्द सर्वे करने और उसकी रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है, ताकि प्रभावित हुए किसानों के लिए सरकार से जल्द मुआवजा राशि दिलाई जा सके। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि पालिका पूरी तरह से उनके साथ है और जो भी संभव प्रयास होगा, उनके सहारे राहत पहंुचाने का काम किया जायेगा।

गौरव स्वरूप ने निरीक्षण के बाद बताया कि शहरी क्षेत्र में करीब चार-पांच वार्ड के इलाकों में काली नदी का अत्याधिक पानी आने के कारण आबादी और खेती दोनों को ही नुकसान पहुंचा है। फसल तो पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। कई मकान जलभराव की चपेट में है, उनमें रह रहे परिवारों से बात कर उसको शिफ्ट कराने का प्रयास किया गया है, लेकिन क्योंकि अभी पानी कम है, इस कारण ये परिवार घर छोड़ने को तैयार नहीं है। पालिका के अफसरों को निगरानी के निर्देश दिये गये है। 

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से पालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, सभासदपति विकल्प जैन, गुलरेज उर्फ राजू आढती, शोभित गुप्ता, इरशाद अंसारी उर्फ हकीम जी, मोहित मलिक, अन्नू कुरैशी, अब्दुल सत्तार, योगेश मित्तल, शहजाद, प्रशांत चैधरी, हनी पाल के अलावा पालिका के जेई जलकल सुनील कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अतुल कुमार और शहर लेखपाल सजीव शर्मा भी मौजूद रहे।

काली नदी की बाढ़ में दो बड़े ट्रांसफॉर्मर फंसे, आपूर्ति बंद


 मुजफ्फरनगर । शहर के काली नदी के पास के इलाकों में जलभराव के बाद एक और समस्या खड़ी हो गई है। बाढ़ का पानी ट्रांसफॉर्मरों तक पहुंचने के कारण 630केवीए भुमिया और 400 केवीए नाला प्रेमपुरी पानी में घिर गए हैं। इसके चलते इन्हें बंद कर दिया गया है। इनसे जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

कपड़े उतार कर बाढ़ के पानी में घुस गये मंत्री डॉ संजीव बालियान

 




मुजफ्फरनगर । चरथावल थाना क्षेत्र के कई गांव में आई बाढ़ का केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान एसडीएम सदर परमानंद झा व चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर किसानों के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। वे कपड़े उतार कर खुद बाढ के पानी में घुस गये। 

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान अपनी लोकसभा के बाढ़ प्रभावित दुधली, बुढ़ाखेड़ा, कसौली, धोलरी, टाली, हड़ौली, सदरुद्दीन माजरा व शिकारपुर के दौरे पर निकले। रविवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान दूधली और बुड्ढाखेड़ा गांव का दौरा करने के बाद कसौली नदी के रास्ते पहुंचे। सडक टूटी थी। कई फिट पानी चल रहा था। लेकिन मंत्री ने आधा रास्ता ट्रेक्टर से और बाकी नदी के पानी से होकर पार किया। नदी के पानी कसौली मार्ग पर कई फिट तक भरा था। लेकिन उन्होंने पानी में कपड़े निकलकर पार किया। मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं । इस दौरे में मंत्री जी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल जी,एस.डी.एम. सदर,एस.डी.एम. बुढ़ाना, जिला कृषि अधिकारी, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग,अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,ब्लॉक प्रमुख चरथावल अक्षय पुंडीर,ब्लॉक प्रमुख बघरा गौरव पंवार,मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग,विकास आर्य,वीरेंद्र शर्मा,प्रदीप बालियान जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी,अजय बालियान जी साथ में मौजूद थे।

प्रेमपुरी की गलियों में भी भरा काली नदी का पानी, लोग परेशान


मुजफ्फरनगर। काली नदी का पानी न्याजू पुरा व गऊशाला के बाद प्रेमपुरी क्षेत्र में आ गया है। नदी के पानी से गलियों में जलभराव है। प्रेमपुरी की कई गलियों में  पानी भरने से स्थानीय लोग परेशान हैं।  गौशाला पीएनबी बैंक वाली गली मे नदी के पास बने हुए मोहल्ले मे भी पानी भरना शुरु हो गया है। काली नदी के पुल के नीचे बने हुए मोहल्ले में भी पानी भरना शुरु हो गया । नदी में जबरदस्त पानी आ रहा है और कई मकानों मे पानी अंदर घुसने लगा है। नदी रोड पर स्थित आर्केड फार्म के अंदर पानी ही पानी नजर आया। 

देर रात काली नदी क्षेत्र से सटे नियाजुपुरा, किदवई नगर व कृष्णापुरी आदि में आने पर क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों से अपील की अफवाह पर ध्यान ना दें ऐसे क्षेत्रों में बाढ़ से बचाव के लिए कैंप व्यवस्था एवं लोगों को राहत सामग्री दवाई इत्यादि व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी।




आज का पंचाग और राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌞


 🌤️  *दिनांक - 16 जुलाई 2023*

🌤️ *दिन - रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 

🌤️ *मास - श्रावण 

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - चतुर्दशी रात्रि 10:08 तक तत्पश्चात अमावस्या* 

🌤️ *नक्षत्र - आर्द्रा 17 जुलाई रात्रि 02:39 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*

🌤️ *योग - ध्रुव सुबह 08:33 तक तत्पश्चात व्याघात*

🌤️ *राहुकाल - शाम 05:44 से शाम 07:24 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:07*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:22*

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - कर्क संक्रांति (पुण्यकाल-दोपहर 12:46 से सूर्यास्त तक*

💥 *विशेष-चतुर्दशी 

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

             🌞वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷

 ➡ *17 जुलाई 2023 सोमवार को श्रावण - दर्श - हरियाली अमावस्या है ।*

🏡  *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*

     

              🌞 *वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*

             🌞  वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *सोमवती अमावस्याः दरिद्रता निवारण* 🌷

➡️ *17 जुलाई 2023 सोमवार को सूर्योदय से रात्रि 12:01 तक सोमवती अमावस्या है।*

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के पर्व में स्नान-दान का बड़ा महत्त्व है।*

😌 *इस दिन भी मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल होता है।*

🌳 *इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन तथा उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। 108 में से 8 प्रदक्षिणा पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटते हुए की जाती है। प्रदक्षिणा करते समय 108 फल पृथक रखे जाते हैं। बाद में वे भगवान का भजन करने वाले ब्राह्मणों या ब्राह्मणियों में वितरित कर दिये जाते हैं। ऐसा करने से संतान चिरंजीवी होती है।*

🌿 *इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है।*


               🌞 *वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *सोमवती अमावस्या पर विशेष मंत्र* 🌷

💵 *जिनको पैसो की कमजोरी है तो तुलसी माता को १०८ प्रदिक्षणा करें | और  श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... ‘श्री’ माना सम्पदा, ‘हरि’ माना भगवान की दया पाना | तो गरीबी चली जायेगी |*

🙏🏻

               🌞*वैदिक पंचांग ~* 🌞


🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

"दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।"


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस में निवेश संबंधी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान से यदि आपने कुछ उम्मीदें लगाई थी, तो वह उन पर खरी उतरेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को ना लाए, नहीं तो इसका असर आज आपके काम पर भी पड़ सकता है। आप अपने आसपास किसी से वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो बाद में इससे आपको समस्या होगी और किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती है।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है और जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें तरक्की मिलने से खुशी होगी। आपको किसी काम को लेकर यदि चिंता थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। आपको आज रात्रि के समय कुछ मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा और कुछ नए अनुबंधों से लाभ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग कोई अहम फैसला ले सकते हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों ने यदि  किसी सरकारी योजना में धन लगाया था, तो उससे आपको लाभ मिलेगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें और आपको काम के सिलसिले में आज किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। अपने कीमती सामान की आपको सुरक्षा करनी होगी। यदि आपके जीवनसाथी की कोई बात बुरी लगे, तो आज आप उनसे ना कहें, नहीं तो कोई कहासुनी का माहौल बन सकता है। यदि आप किसी एक दी गई सलाह पर चलेंगे, तो उससे आपको समस्या हो सकती है।  विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता की तैयारियों में लगना होगा।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा और आजीविका के क्षेत्र में आपको कुछ लोगों से काम करने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए आप कोई योजना बना सकते हैं। व्यापार में भी आप कुछ नई तकनीको को अपनाएंगे। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, लेकिन आप अपने बॉस से किसी बात को लेकर ना उलझे, नहीं तो वह आपके प्रमोशन में कोई रुकावट ला सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा और आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलेंगे, तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में आप कोई अहम फैसला ले सकते हैं। कारोबार में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों पर उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और भाई बहनों की सलाह आज आपके लिए कारगर सिद्ध होगी, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी कम को यदि करेंगे, तो  उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए यश और कीर्ति में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जो लोग नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, उनकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी। आप किसी कानूनी मामले में बहुत ही सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप परोपकार के कार्यों में भी कुछ धन लगाएंगे और बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज के दिन आपके चारो ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और यदि आपने किसी से कर्ज लिया था, तो आप उसे भी उतरने में काफी हद तक सफल रहेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधानी बरतनी होगी, उसमें कुछ मित्र के रूप में आपके शत्रु भी हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज अधिक मेहनत करनी होगी। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी। विवाह से संबंधित कोई अहम फैसला आपको लेना पड़ सकता है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आप ढील देने से बचना होगा। आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें और किसी नए काम को आज आपको संभलकर करना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ घूमने फिरने के लिए समय अवश्य निकलेंगे। यदि आपने व्यवसाय में कोई फैसला लिया, तो वह आपके लिए बाद में समस्या लेकर आ सकता है, इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में यदि आपके कामों में कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आप यदि परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई उपहार लेकर आए, तो उसमे अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें छोटे बच्चे भी मौज मस्ती करते नजर आएंगे और परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आज आपको सफलता मिलेगी। आपकी किसी अप्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको बचकर रहना होगा। माता-पिता की सेवा में आज आपका दिन काफी समय व्यतीत करेंगे, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। व्यापार में यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत की है, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप कारोबार में भी अच्छी ऊंचाइयों तक जाएंगे, जिन्हें देखकर आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं और किसी मित्र की सलाह से आपका कारोबार खुलेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप किसी पुराने निवेश से अच्छा धन पाएंगे। यदि आपको संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कीमती सामानों को संभालकर रखना होगा, नहीं तो खोने और चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छे रहेगी, इसलिए आप उनसे सलाह करके आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा फैसला लेकर ले सकते हैं और गृहस्थ जीवन में यदि किसी बात को लेकर समस्या आ रहे थी, तो वह आज दूर होगी। आपको किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, लेकिन आप खर्च बहुत ही देखभाल कर करें

साढ़े चार करोड़ कांवडिए, 50 लाख वाहन, 35 हजार मीट्रिक टन कूड़ा छोड़ गये शिवभक्त

 


हरिद्वार । चार जुलाई से शुरू हुए कांवड़ मेले में साढ़े चार करोड़ से भी अधिक कांवड़ यात्रियों ने हर की पैड़ी से जल भरा है। करीब पचास लाख लोग वाहनों से जल लेकर गये। कांवड़ यात्री 35 हजार मीट्रिक टन कूड़ा छोड़कर चले गए हैं। जिसकी सफाई करना नगर निगम प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती बना हुआ है। 

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की कड़ी मेहनत से कांवड़ मेला भी सकुशल संपन्न हो गया है। लेकिन कांवड़ मेले में कांवड़ यात्रियों की ओर से शहर को गंदा कर दिया गया है। जिससे गंगा घाटों के साथ ही तमाम क्षेत्रों में जगह-जगह कूड़े और प्लास्टिक की पन्नी के ढेर लगे हैं। रोड़ीबेलवाला, पंतद्वीप, ऋषिकुल मैदान, हर की पैड़ी क्षेत्र और गंगा किनारे फैली गंदगी की दुर्गंध से बुरा हाल है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा पैदा हो गया है। हालांकि, कांवड़ मेला क्षेत्र में प्रशासन की ओर से कूड़ेदान लगाए गए थे, लेकिन कूड़ेदान पटने से उनके किनारे कूड़ा पड़ा हुआ है। गंगा घाट भी कूड़े से भरे हैं। प्लास्टिक के ढेर जहां-तहां पड़ा है। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती का कहना है कि कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद पूरे मेला क्षेत्र में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। कूड़ा उठाने के लिए वाहनों को लगाया गया है। जल्द ही घाटों समेत शहर को स्वच्छ कर दिया जाएगा।

रात 12 बजे से सभी मार्गों पर पहले की तरह सुचारू हुआ यातायात


मेरठ। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रोका गया यातायात शनिवार रात 12 बजे से पहले की तरह सुचारू हो जाएगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-दून हाईवे को भी पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के अंदर की यातायात व्यवस्था शनिवार शाम से बहाल कर दी जाएगी। यानी 16 जुलाई की सुबह तक सड़कों पर भारी वाहनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।

पिछले कई दिनों से भारी वाहन एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर साइड में खड़े हुए हैं, जो कांवड़ यात्रा की वजह से रोक दिए गए थे। यातायात पुलिस की तरफ से कांवड़ यात्रा के मद्देनजर चार जुलाई से दिल्ली हाईवे समेत कई मार्गों पर यातायात को डायवर्ट कर दिया गया था। शनिवार रात साढ़े आठ बजे तक जलाभिषेक है, ऐसे में रात 12 बजे से यातायात सभी मार्गों पर सुचारू कर दिया जाएगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का संचालन होगा। उसके बाद दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। क्योंकि फिलहाल दिल्ली हाईवे पर हल्के वाहनों का संचालन एक लाइन में हो रहा है। हापुड़ और गढ़ रोड पर भी भारी वाहनों का संचालन शनिवार की रात 12 बजे से ही कर दिया जाएगा।

शहर के अंदर दिल्ली रोड, हापुड़ रोड और गढ़ रोड, तथा रुड़की रोड़ को अन्य वाहनों के लिए खोल दिए जाएगा। शनिवार की रात से ही शहर के अंदर बंद हुए कट खोलने के आदेश भी नगर निगम को कर दिए हैं। ताकि आमजन को कोई परेशानी न हो।

*एसपी यातायात, जितेंद्र श्रीवास्तव*

डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने काली नदी के प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया


मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने काली नदी के बाढ़ ग्रस्त शहरी क्षेत्र के इलाकों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

मुजफ्फरनगर में लगातार बढ़ रहे काली नदी के जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने काली नदी क्षेत्र से सटे नियाजुपुरा किदवई नगर कृष्णा पुरी आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया और लोगों से अपील की अफवाह पर ध्यान ना दें। किसी भी तरह की समस्या है तो तुरंत सूचना दें वही ऐसे क्षेत्रों में बाढ़ से बचाव के लिए कैंप में लगाए जाएंगे जिसमें लोगों को राहत सामग्री वितरित की जाएगी और दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन व एडीएम वित्त व पुलिस अधिकारी भी मोजूद रहे। 

शनिवार, 15 जुलाई 2023

मेरठ में कावड़ यात्रा के दौरान डीजे में बिजली का करंट आ जाने से बड़ा हादसा 5 की मौत, कई घायल

 मेरठ । भावनपुर में शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कांवड़ लेकर आने के दौरान कई कांवड़िया करंट की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे में 5 शिवभक्तों की मौत हो गई है। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से डाक कांवड़ टकराने से चार कांवड़ियों की मौत हो गई। कई कांवड़िये गंभीर रूप से झुलस गए। पांच की मौत हुई है। मौके पर पुलिस मौजूद है। मृतकों के नाम मनीष, हिमांशु, महेंद्र, प्रशांत और लखमी बताए जा रहे हैं। सभी मृतक राली चौहान केे रहने वाले हैं।

इसके अलावा कई घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कांवड़ियों ने घटना के विरोध में जाम लगा दिया है पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं करंट की चपेट में आकर डीजे भी जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।

बताया गया कि कांवड़ लेने के लिए विशाल, अजय, अभिषेक, मनीष, योगेश, रोहताश, प्रदीप, अनुज, विनीत, सेंसर, महेंद्र, मोहित, प्रिंस, हिमांशु, सूरज और सचिन गए थे। ये सभी शनिवार को कांवड़ लेकर वापस शिवालय की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान भावनपुर थानाक्षेत्र के राली चौहान में बड़ा हादसा हो गया।

कांवड़ियों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों मौके पर दौड़ पड़े। वहीं झुलसे लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर मौजूद है।

व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने सपरिवार विधि विधान से किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक

 मुजफ्फरनगर । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सपरिवार विधि विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने समस्त जनपद पर आयी आपदा से निजात दिलाने की भोलेनाथ से प्रार्थना की ।




Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...