शुक्रवार, 30 जून 2023

सफाई और आवारा पशुओं पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने ली निकायों की बैठक


मुजफ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा जनपद के समस्त नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवड यात्रा, साफ-सफाई, कर-करेत्तर, स्मार्ट सिटी, एमआरएफ सैन्टर, स्वच्छ भारत मिशन, 15वें वित्त में आवंटित बजट के उपयोग संबंधित कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दियें।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने आगामी कांवड यात्रा के दृष्टिगत नगरीय क्षेत्रों में कांवड यात्रियों के लिए समस्त सुविधाए उपलब्ध करायी जायें, मार्गो पर साफ-सफाई, सुलभ शौचालय, पीने की पानी की व्यवस्था, मार्गों पर पथ प्रकाश व्यवस्था तथा यात्रियों के ठहरने इत्यादि संबंधित समस्त मूलभूत सुविधाओं को पूर्व मे ही पूर्ण कर लिया जाये ताकि कावंड यात्रा में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हों। साथ ही गौवंश के संबंध मे निर्देश दिए कि आवारा गौवंशों को पकडने हेतु टीम गठित कर दी जाये ताकि कांवड यात्रा के दृष्टिगत कोई भी बाधा उत्पन्न न हों। उन्होंनें समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अभियान चलाकर कर वसूली मे बढोत्तरी की जाये एवं 15वें वित्त के अन्तर्ग प्राप्त धनराशि का आम जन हित में कार्य करते हुए विकास कार्यो को सम्पन्न कराया जायें। उन्होनें स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालयों के संचालन,  डॉर टू डॉर कूडा कलैक्शन एवं कूडा निस्तारण के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि कूडे को सेग्रीगेट करके उनको मैटिरियल रिकवरी फैसिलेशन सेन्टर के माध्यम से निस्तारित कराया जायें। समीक्षा बैठक में समस्त संबंधित अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहें।

रामपुर तिराहा पर युवक का शव मिला


मुजफ्फरनगर । जनपद के छपार क्षेत्र में रामपुर तिराहा स्थित वैशाली ढाबे के पास एक 35 वर्षीय युवक का मिला है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। जिसकी शिनाख्त नही हो सकी है। मृतक के बाए हाथ पर अजय लिखा हुआ है। 

मंसूरपुर की बेटी का शव दौराला में मिलने से सनसनी


मेरठ। मुजफ्फरनगर जनपद में मंसूरपुर के जीवना की बेटी का शव बेड पर पड़ा मिलने के बाद सनसनी फैल गई।  बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

पुलिस ने बताया कि मेरठ जनपद के दौराला में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित शक्ति कॉलोनी में एक मकान के अंदर महिला का शव बेड पर पड़ा मिला। बताया गया कि शुक्रवार सुबह मकान के अंदर महिला ममतेश उर्फ ममता पत्नी दीपक का शव बेड पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मामले की जांच में जुट गई है। अभी महिला की मौत के कारण का पचा नहीं लग सका है। बताया गया कि महिला के दो बच्चे हैं, दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक महिला का पति घर पर नहीं मिला। पति दीपक मटौर गांव का रहने वाला है और टेंपो चालक है। ममतेश मंसूरपुर के गांव जीवना की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भोपा में तमन्ना और नसीम की किसने की हत्या?


मुज़फ्फरनगर । भोपा थाना क्षेत्र के गाँव गादला मे शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे मखियाली निवासी नसीम मलिक और नवविवाहित पत्नी तमन्ना की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया गया है कि नसीम अपनी बीवी के साथ अपनी मौसेरे भाई सद्दाम के घर आया था। उनका रिश्ता सद्दाम ने कराया था। इसे लेकर उनमें कुछ विवाद था। बताया जाता है कि सुबह नमाज़ पढ़ कर लौटे सद्दाम पर नसीम ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। सद्दाम जान बचाकर बाथरूम में छिप गया। तभी शोर सुनकर आये पड़ोसी साबिर ने भी दोनों पति पत्नी को रोकना चाहा तो तमन्ना ने साबिर को धमकाते हुए उस पर फायरिंग कर दी जिससे साबिर को गोली लगी और वह घायल हो गया।

ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में भगदड़ मच गयी। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकठ्ठा हो गयी। भीड़ को देखकर नसीम व तमन्ना बाइक द्वारा वहां से फरार हो गये। तभी गाँव से बाहर फायरिंग की आवाज़ पर ग्रामीण उधर दौड़े तो गाँव से बाहर जंगल में नसीम का गोली लगा शव पड़ा मिला व उसकी पत्नी तमन्ना गोली लगने से घायल होकर वहीं तड़पती मिली। मौके पर दो पिस्टल भी मिली हैं। घायल तमन्ना को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजा गया, जहाँ उसकी मौत हो गयी।

हालांकि जिस तरह नसीम की गर्दन और तमन्ना के सीने में गोली लगी है और दोनों गांव के बाहर जंगल में पड़े मिले हैं उससे घर के बाहर गोली चलने की कहानी अटपटी लग रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस का दावा है कि नसीम ने तमन्ना की हत्या कर अपनी गर्दन में गोली मारकर जान दे दी। भोपा के गादला में गांव मखियाली निवासी नसीम की शादी गाजियाबाद के लोनी निवासी तमन्ना के साथ 4 महीने पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार नसीम और तमन्ना की शादी नसीम के मौसेरे भाई सद्दाम निवासी गादला ने कराई थी। शादी के बाद पति पत्नी एक दूसरे से खुश नहीं थे। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। अपनी शादी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नसीम ने गुरुवार को मौसेरे भाई सद्दाम को फोन किया था। उसने सद्दाम से कहा था कि उसने दोनों के बीच शादी करा कर गलत किया।

शादी के अगले दिन ही मां बन गयी दुल्हन

 


ग्रेटर नोएडा । दनकौर थाना क्षेत्र में शादी के बाद बेटी को जन्म दे दिया। पति ने अपनी पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। शादी के दो दिन बाद बच्ची को जन्म देने पर यह बवाल हुआ है। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। लड़की के परिजन नव जात शिशु और लड़की को लेकर बुलंदशहर चले गए है। एक तरफ जानकारी मिली है कि लकड़ी किशोरी थी तो वहीं दूसरी तरफ लड़की की उम्र 20 साल बताई जा रही है।    

मिली जानकारी के मुताबिक दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 दिन पहले बड़ी धूमधाम से एक युवक की शादी हुई थी। सभी रिश्तेदार काफी खुश थे। दूसरे दिन दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म थी। मंगलवार रात नई नवेली दुल्हन ने 7 महीने की एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद खुशियां मातम में बदल गई।

दनकौर गांव में रहने वाले युवक की शादी दूसरे बुलंदशहर में रहने वाली किशोरी से करीब 5 महीने पहले तय हुई थी। जिसके बाद दुल्हन पक्ष और दूल्हे पक्ष के दोनों लोग बेहद खुश थे। वहीं लड़का और लड़की में भी बातचीत शुरू हो गई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। तय शादी के अनुसार रविवार रात लड़की पक्ष के लोग बारात  लेकर दुल्हन के घर पहुंचे सभी रीति-रिवाजों के साथ दोनों की शादी बहुत धूमधाम से की गई जिसके बाद सोमवार सुबह दुल्हन ससुराल पहुंची।

मंगलवार को मुंह दिखाई होनी थी इसके लिए घर में रिश्तेदारों का ताता लगा हुआ था। रस्म शुरू होते ही दुल्हन को दर्द शुरू होने लगा। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। यह बात धीरे-धीरे आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और लोग सवाल करने लगे।

पुलिस ने बताया कि पति ने अपनी नई नवेली दुल्हन को साथ रखने से मना कर दिया। इस बात की जानकारी जब लड़की पक्ष को हुई तो वह भी काफी लोगों के साथ गांव पहुंच गए। काफी देर तक दोनों पक्षों में वार्ता हुई। इसके बाद भी जब पति  अपनी पत्नी को साथ रखने के लिए मना करने लगा तो मामला थाने तक पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है।

थाना प्रभारी दनकौर संजय कुमार सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद से एक युवती की शादी दनकौर क्षेत्र के रीलखा गांव में हुई थी। शादी के अगले दिन 27 जून को ही युवती ने 07 माह के बच्चे को दनकौर के सुखामल अस्पताल में जन्म दिया। शादी से पूर्व लड़की के परिजनों ने लड़के पक्ष को युवती के पेट में ट्यूमर होने की वजह से स्वेलिंग बताई थी। दोनो पक्षों में आपसी सहमति से फैसला हो गया था। किसी भी पक्ष ने कोई पुलिस शिकायत नहीं की है। जानकारी के मुताबिक लड़की पक्ष युवती को वापस ले गए है। कोई कानून व्यवस्था संबंधित समस्या नहीं है।

मुजफ्फरनगर गोली लगने से युवक युवती की मौत, तीसरा घायल, दो पिस्टल बरामद

 


मुजफ्फरनगर । अज्ञात कारणों से गोली चलने से एक युवती और एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 

 मिली जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला में एक युवक युवती की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि तीसरा साबिर नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और घायल को प्राथमिक चिकित्सा के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। साथ ही पुलिस को मौके से दो पिस्टल बरामद हुई है। मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।

आज का पंचाग और राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 30 जून 2023*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 

🌤️ *मास - आषाढ*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - द्वादशी 01 जुलाई रात्रि 01:16  तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

🌤️ *नक्षत्र - विशाखा  शाम 04:10 तक तत्पश्चात अनुराधा*

🌤️ *योग - साध्य 01 जुलाई रात्रि 1:32 तक शुभ*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 11:02 से दोपहर 12:42 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:01*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:23*

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

*विशेष- द्वादशी कोपूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


  🌷 *सरल प्रयोग* 🌷

 👉🏻 *वर्षाऋतूजन्य व्याधियों से रक्षा व रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ाने हेतु गोमूत्र सर्वोपरि है | सूर्योदय से पूर्व ४० से ५० मि.ली. ताजा गोमूत्र कपडे से ७ बार छानकर पीने से अथवा २५ से ३० मि.ली. गोझरण अर्क पानी में मिलाकर पीने से शरीर के सभी अंगों की शुद्धि होकर ताजगी, स्फूर्ति व कार्यक्षमता में वृद्धी होती है |*

👉🏻 *दूध में सोंठ चूर्ण मिलाकर सेवन करने से ह्रदयगत पीड़ा का नाश होता है |*

 👉🏻 *त्रिमधुर (शर्करा, गुड़ व शहद ) में डुबोई हुई दूर्वा का गायत्री मंत्र से हवन करने पर मनुष्य सब रोगों से छुट जाता है | (अग्नि पुराण: २८०.५ )*

🙏🏻 

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *शनिप्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। शनिवार को प्रदोषकाल में त्रयोदशी तिथि हो तो उसे शनिप्रदोष कहा जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 01 जुलाई, शनिवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*

 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*

🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*

🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*

🙏🏻 *पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*j*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।*

 👉🏻 *ये उपाय करें*

*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*


           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞"पंचक प्रारंभ : गुरुवार, 06 जुलाई 2023 दोपहर 01:38 बजे


पंचक समाप्त: सोमवार, 10 जुलाई 2023, शाम 06:59 बजे"

🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

"अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।


आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।


 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे"


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढे़ेगी और आवश्यक कार्य में आप तेजी दिखाएंगे। आज आपकी साख व सम्मान बना रहेगा। साझेदारी में काम करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। आप अपने कामों में गंभीरता दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पूरा करके देंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी के लिए रहेगा लेकिन आपको कुछ ठग लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाने की कोशिश करें। यदि आपके कामकाज में कुछ अड़चनें आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आप मेहनत और लगन से आप काफी कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। माताजी से आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा और आपकी आय में वृद्धि होने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य से आप जुड़ेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारों के बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा और राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की छवि आज और निखरकर आएगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में  आप आगे बढ़ेंगे और आपको आवश्यक कार्यो में शीघ्रता दिखानी होगी। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। रचनात्मक विषयों पर आपका फोकस रहेगा और आपको कोई उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने करियर को लेकर कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपने माता-पिता से पूछ कर ले। परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में आपसी तनाव पनप सकता है। भौतिक वस्तुओं पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको व्यर्थ की चर्चाओं में पड़ने से बचना होगा। आज आपके किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना बनती दिख रही है। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसमें जल्दबाजी ना दिखाएं और कार्यक्षेत्र में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों पर भरोसा बनाए रखें। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को किसी बात को लेकर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप आज परिवार के सदस्यों के सामने अपनी बात रखने में कामयाब रहेंगे। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों की पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके व्यक्तित्व में सरलता रहेगी और संस्कारों व परंपराओं पर आप पूरा जोर देंगे। सभी मामलों में आज आपको तेजी बनाए रखनी होगी। आपके व्यवहार को लेकर लोग भी आपसे खुश रहेंगे। आपकी स्मरण शक्ति को आज बल मिलेगा और आप अपने खर्चों को देखते हुए एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि जागृत होगी और आप जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा। सूझबूझ दिखाकर आप अपने कामों में आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी काम में उसके नीति व नियम का पूरा पालन करें। वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी सरकारी काम में आप अनुशासन बनाए रखें और आपके बढ़ते खर्च आपको समस्या दे सकते हैं, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उन्हें कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए जो प्रयास करेंगे, उनमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और धन धान्य में आज वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र के कामों के लिए आज आपको समय निकालना होगा, तभी वह पूरे हो सकते हैं। आपको कोई उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिसके बाद आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी आवश्यकताओं की कुछ वस्तुओं के खरीदारी की भी योजना बना सकते हैं और कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए आज एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा, तभी आपका कोई काम समय से पूरा होता दिख रहा है। घर और बाहर आपको सभी का सहयोग मिलेगा। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी। धार्मिक आयोजनों में भी आप अपना पूरा सहयोग देंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप किसी शारीरिक समस्या को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह दूर होगी और आपका कोई लक्ष्य पूरा होगा। आप किसी लंबी दूरी के यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में यदि कुछ समस्याओं का आपको सामना करना पड़ रहा था, तो उनमें तेजी आएगी। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य को आज गति मिलेगी और अध्यात्म कार्यों में आप पूरा सहयोग देंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में लोगों की बातों में आने से बचना होगा। यदि लंबे समय से भागदौड़ चल रहा था, तो आज आप उसमें कुछ बदलाव कर सकते हैं। परस्पर सहयोग की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। आपकी वाणी आपको कुछ नए लोगों से जोड़ने में कामयाब रहेगी। आपको यदि आज किसी व्यक्ति से कम निकलना हो, तो उसमे विनम्रता से पेश आएं, तभी आपका वह काम पूरा होता दिख रहा है।

गुरुवार, 29 जून 2023

मुजफ्फरनगर कावड़ यात्रा के दौरान खाने-पीने की चीजों का मूल्य निर्धारित

 


कावंड यात्रा के दौरान ज़िला सहारनपुर शहर की यातायात व्यवस्था

 सहारनपुर । कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु हल्के / मध्यम / भारी वाहनों के डायवर्जन की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से रहेगी एवं यातायात व्यवस्था को दो चरणों में दिनाकवार विभाजित किया गया है-*



*1-* प्रथम चरण दिनांक 04.07.2023 की प्रातः 05:00 बजे से दिनांक 11.07.2023 की रात्रि 12:00 बजे तक!!*


*2-* द्वितीय चरण दिनांक 11.07.2023 की रात्रि 12:00 बजे से दिनांक 17.07.2023 की रात्रि 12:00 बजे तक!!


*वाहन की परिभाषा:-*


*1. भारी वाहन-* भारी वाहन के अन्तर्गत ट्रक, टैंकर डम्पर, कन्टेनर ट्रेलर एवं अन्य बड़े वाहन

*2.मध्यम वाहन-* मध्यम वाहन के अन्तर्गत कैन्टर, डीसीएम, टाटा 407 ट्रैक्टर ट्राली व समकक्ष अन्य वाहन। 

*3.हल्के वाहन -* हल्के वाहन के अन्तर्गत कार, जीप, छोटा हाथी, पिकअप मो०साईकिल, स्कूटी व समकक्ष अन्य वाहन!

*प्रथम चरण दिनांक 04.072023 प्रातः 05:00 बजे से दिनांक 11.07.2023 की रात्रि 12:00 बजे तक!!*


*1.भारी वाहन एवं मध्यम वाहन:-* समस्त प्रकार के भारी वाहन रात्रि 12:00 बजे से 03:00 बजे तक शहर में बाईपास से संचालित होकर चुनहेटी कट से प्रवेश करते हुए हसनपुर चौक - दीवानी तिराहा विश्वकर्मा चौक- अम्बेडकर चौक- लिंक रोड होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर जायेंगे एवं ट्रासपोर्ट नगर जाने वाले वाहन अम्बेडकर चौक लिंक रोड भारत माता चौक- माहीपुरा चौक होते हुये जायेंगे।


*2-हल्के वाहन:-* दिनांक 04.072023 से 11.07.2023 तक मुख्य कावंड मार्ग के एक तरफ कावडिये एवं दूसरी तरफ हल्के वाहनों का आवागमन होगा।

*3. आवश्यक वस्तु आपूर्ति वाहन:-* सहारनपुर शहर क्षेत्र में कांवड मार्ग (काली नदी से सरसावा बाईपास तक) को छोड़कर आवश्यक वस्तु आवश्यक सेवाये, इमरजेन्सी सेवाये, दूध की गाडियां गैस सलेण्डर की गाडियां, पेट्रोलियम टैंकर आक्सीजन सिलेण्डर गाडी एम्बुलेन्स नगर निगम की गाडिया, बिजली विभाग की गाड़ियां, टेलीफोन विभाग की गाड़िया आदि के शहर क्षेत्र में प्रवेश व आवागमन में कोई भी प्रतिबन्ध नही होगा। उक्त वाहनों को कांवड मार्ग के एक तरफ से दूसरी तरफ जाना है तो उक्त वाहन केवल अम्बेडकर चौक से ही कावड मार्ग को क्रॉस करेंगे। 

*2-* मण्डी समिति जाने वाले फल / सब्जी / खाध्य सामग्री के वाहन बाईपास से संचालित होकर सरसावा बाईपास बैंगनी फाटक चिलकाना से होते हुए मण्डी सहारनपुर तक निर्वाध रूप से संचालित हो सकेगे, उक्त मार्ग पर किसी प्रकार का प्रतिबन्ध नहीं होगा।


*द्वितीय चरण दिनांक 11.07.2023 रात्रि 12:00 बजे से दिनांक 17.07.2023 की रात्रि 12:00 बजे तक!!*


*1-भारी वाहन एवं मध्यम वाहन:-* समस्त प्रकार के भारी एवं मध्यम वाहन शहर क्षेत्र में प्रतिबन्धित रहेगा एवं मण्डी समिति जाने वाले फल / सब्जी / खाध्य सामग्री का परिवहन करने वाले वाहन बाईपास से संचालित होकर सरसावा बाईपास- बैंगनी फाटक-चिलकाना से होते हुए मण्डी सहारनपुर तक संचालित होगे। यदि उपरोक्त फल सब्जी / खाध्य सामग्री के वाहन चुनहेंटी कट से शहर में प्रवेश करेंगे तो रात्रि 12:00 बजे से 103:00 बजे तक ही चुनहेटी कट से दिवानी तिराहा विश्वकर्मा तिराहा - नवाबगंज से मण्डी आना व जाना कर सकगे।

*2. हल्के वाहन :-* समस्त प्रकार के हल्के वाहन कांवड रूट को छोडकर संचालित होगे जो केवल अम्बेडकर चौक से कावड मार्ग से एक तरफ से दूसरी तरफ कास हो सकेंगे एवं घण्टाघर चौक व दर्पण तिराहा पर कांवडियों की भीड़ को देखते हुए कावड मार्ग को काम कराने का तत्समय निर्णय लिया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त दिनांक 11.07.2023 से 17.07.2023 तक मात्र अम्बेडकर चौक से कावंड मार्ग को कास कर सकेंगे।

*3.* आवश्यक वस्तु आपूर्ति वाहन सहारनपुर शहर क्षेत्र में कांवड मार्ग (काली नदी से सरसावा बाईपास तक) को छोड़कर आवश्यक वस्तु आवश्यक सेवाये, इमरजेन्सी सेवाये, दूध की गाडियां, गैस सलेण्डर की गाडिया, पेट्रोलियम टैंकर आक्सीजन सिलेण्डर गाडी एम्बुलेन्स नगर निगम की गाडिया, बिजली विभाग की गाडियां, टेलीफोन विभाग की गाडिया आदि के शहर क्षेत्र में प्रवेश व आवागमन में कोई भी प्रतिबन्ध नही होगा। उक्त वाहनों को कांवड़ मार्ग के एक तरफ से दूसरी तरफ जाना है तो उक्त वाहन केवल अम्बेडकर चौक से ही कांवड मांग को कास करेंगे।

*2-* मण्डी समिति जाने वाले फल / सब्जी / खाध्य सामग्री के वाहन बाईपास से संचालित होकर सरसावा बाईपास - बैंगनी फाटक चिलकाना से होते हुए मण्डी सहारनपुर तक निर्वाध रूप से संचालित हो सकेंगे। उक्त मार्ग पर किसी प्रकार का प्रतिबन्ध नही होगा।


*कावड यात्रा मार्ग पर काम करने वाले बिन्दू-* शहर में वाहनों को कांवड़ मार्ग के एक तरफ से दूसरी तरफ आने-जाने के लिए (कास) निम्न तीन मुख्य बिन्दू है

*1.* अम्बेडकर चौक

*2.* घण्टाघर चौक

*3.* दर्पण तिराहा

कावड मार्ग पर कावंडियों की भीड के दवाब को देखते हुए निम्न बिन्दुओं पर काम कराने हेतु तैनात पुलिस द्वारा तत्समय आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

*अन्य यातायात व्यवस्था:-*

*1.* शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का यातायात डायवर्जन प्लान दिनांक 04.07.2023 प्रात 05:00 बजे से दिनांक 11.07.2023] रात्रि 12:00 बजे तक लागू रहेगा एवं इसके उपरान्त आवश्यक वस्तुओं / खाध्य सामग्री के वाहनों को छोड़कर भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे।

*2-* सहारनपुर शहर क्षेत्र में कांवड मार्ग (काली नदी से सरसावा बाईपास तक) को छोडकर आवश्यक वस्तु आवश्यक सेवाये, इमरजेन्सी सेवाये, दूध की गाडियां, गैस सलेण्डर की गाडिया, पेट्रोलियम टैंकर, आक्सीजन सिलेण्डर गाडी एम्बुलेन्स, नगर निगम की गाडियां, बिजली विभाग की गाड़ियां, टेलीफोन विभाग की गाडिया आदि के शहर क्षेत्र में प्रवेश व आवागमन में कोई भी प्रतिबन्ध नहीं होगा। उक्त वाहनों को कांवड मार्ग के एक तरफ से दूसरी तरफ जाना है तो उक्त वाहन केवल अम्बेडकर चौक से ही कांवड मांग को कास करेगे।

*3-* कांवड मार्ग पर केवल उन्ही गाडियों की अनुमति होगी, जिनके पास पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय से निर्गत पास होगे। किराने की गाडियां / सब्जी एवं फल मण्डी की गाडियां भारी वाहन) आदि की शहर के अन्दर

*4.* नो एन्ट्री रहेगी। उक्त नो एन्ट्री के खुलने का समय केवल रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 03:00 बजे तक ही रहेगा और उक्त प्रकार के वाहन किसी भी दशा में कांवड मार्ग पर संचालित नही होगे। यदि उक्त वाहनों को कांवड मार्ग के एक तरफ से दूसरी तरफ जाना है तो उक्त वाहन केवल अम्बेडकर चौक से ही कांवड मार्ग को कास करेंगे।

*5-* मुख्य कांवड मार्ग काली नदी से लेकर सरसावा बाईपास तक सभी प्रकार के यातायात वाहन प्रतिबन्धित रहेगे। यह कावंडियों का पैदल व डाक कावंड मार्ग रहेगा।

*ऑटो / ई-रिक्शा की व्यवस्था:-*

*1.* दिनांक 04.07.2023 से दिनांक 11.07.2023 तक कांवड़ मार्ग को छोड़कर सम्पूर्ण शहर में ऑटो / ई-रिक्शा संचालित होगे, जो कावड मार्ग को कास करने हेतु अम्बेडकर चौक, घण्टाघर चौक एवं दर्पण तिराहा मार्ग का प्रयोग करेंगे। 

*2-* दिनांक 11.07.2023 से दिनांक 17.07.2023 तक काशीराम बस स्टैण्ड व मानकमऊ स्टैण्ड की तरफ संचालित होने वाले ऑटो / ई-रिक्शा अग्रसेन चौक से कोर्ट रोड होते हुए हसनपुर चौक से संचालित होगे।

*3.* अस्पताल चौक / विश्वकर्मा चौक की तरफ से आने व जाने वाले ऑटो / ई-रिक्शा अम्बेडकर चौक को कास करके श्रीराम चौक से वाया लिंक रोड संचालित होगे।


*बस स्टैण्ड की व्यवस्था:-* 

*1.* दिनांक: 04.07.2023 से दिनांक 17.07.2023 तक देहरादून रोडवेज बस स्टैण्ड (हरिद्वार-देहरादून-मेरठ-दिल्ली जाने वाली बसे) कांशीराम कालौनी अस्थायी बस स्टैण्ड से संचालित होगी। जो दिल्ली रोड से चुनहेटी कट से बाईपास होते हुए संचालित होगी। 

*2.* दिनांक 04.07.2023 से दिनांक 17.07.2023 तक हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, गंगोह, नकुड जाने वाली रोडवेज बसें मानकमऊ रोडवेज बस स्टैण्ड से कुम्हारहेडा कट से बाईपास होते हुए संचालित होगी।

*सीमावर्ती राज्यों / जनपदों को आने जाने वाले वाहनों का रूट प्लानः-*


*1-सहारनपुर से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर आने जाने वाले वाहनों का रूट प्लानः-*

*भारी वाहन-* सहारनपुर से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला भारी वाहन ननीता - जलालाबाद - तीतरो- गंगोह करनाल एवं सरसावा से यमुनानगर- करनाल-पानीपत सोनीपत होकर जायेगा एवं इसी मार्ग से वापस होगा। देवबन्द से गाजियाबाद. दिल्ली की ओर जाने वाला भारी वाहन बड़गांव- मनीता - जलालाबाद-तीतरी गंगोह करनाल होकर जायेगा एवं इसी मार्ग से वापस होगा। 

*2.हल्का वाहन -* सहारनपुर से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाला हल्का एवं मध्यम वाहन सहारनपुर बाईपास से गागलहेडी-नागल-देवबन्द-रोहाना कला से होकर जायेगा।

सहारनपुर से मुजफ्फरनगर की ओर आने / जाने वाले वाहनों का रूट प्लान- हल्का वाहन सहारनपुर से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाला हल्का वाहन सहारनपुर बाईपास (देहरादून अम्बाला हाईवे से कोलकी कट नागल रोहाना कलां से होकर जायेगा।

*3.भारी वाहन :- भारी वाहन उक्त मार्ग पर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।*

*1-* सहारनपुर से यमुनानगर, अम्बाला की ओर आने जाने वाले वाहनों का रूट प्लानः- भारी वाहन सहारनपुर से यमुनानगर, अम्बाला जाने वाला भारी वाहन सहारनपुर बाईपास ( देहरादून अम्बाला हाईवे से सरसावा चौकी शाहजहांपुर-यमुनानगर होकर जायेगा एवं इसी मार्ग से वापस होगा।

*2-* हल्का वाहन सहारनपुर से यमुनानगर अम्बाला की ओर जाने वाला वाहन सहारनपुर बाईपास (देहरादून अम्बाला हाईवे से सरसावा चौकी शाहजहांपुर-यमुनानगर होकर जायेगा। 

*नोट:-* सरसावा से शाहजहांपुर चैक पोस्ट तक यातायात का संचालन दाहिने मार्ग पर संचालित होगा एवं बायां मार्ग कांवड़ यात्रियों के लिए होगा।

हल्का वाहन सहारनपुर से हरिद्वार की ओर जाने वाला हल्का एवं मध्यम वाहन सहारनपुर बाईपास (देहरादून अम्बाला हाईवे से गागलहेडी- छुटमलपुर- भगवानपुर - रूडकी होकर जायेगा।।

*5. सहारनपुर से देहरादून की ओर आने जाने वाले वाहनों का रूट प्लानः-*

*1.भारी वाहन :-* सहारनपुर से देहरादून जाने वाला भारी वाहन सहारनपुर बाईपास (देहरादून अम्बाला हाईवे) से गागलहेडी- छुटमलपुर चौकी मोहण्ड-चौकी आशारोडी देहरादून होकर जायेगा। 

*2.हल्का वाहन :-* सहारनपुर से देहरादून की ओर जाने वाला हल्का एवं मध्यम वाहन सहारनपुर बाईपास (देहरादून अम्बाला हाईवे) से गागलहेडी -छुटमुलपुर- चौकी मोहण्ड-चौकी आशारोडी देहरादून होकर जायेगा। 

*6. सहारनपुर से शामली की ओर आने जाने वाले वाहनों का रूट प्लानः-*

*1 भारी वाहन:-* सहारनपुर से शामली की ओर जाने मनिहारन ननौता -जलालाबाद से होकर जायेगा।

*2. वाला भारी वाहन रामपुर हल्का वाहन:-* सहारनपुर से शामली की ओर जाने वाला हल्का एवं मध्यम वाहन दिल्ली रोड से जनता जलालाबाद होकर जायेगा।


*सहारनपुर से विकासनगर की ओर आने जाने वाले वाहनों का रूट प्लानः-* भारी वाहन सहारनपुर से विकासनगर की ओर जाने वाले आवश्यक वस्तु वाहन कलसिया बेहट मिर्ज़ापुर से संचालित होगे।

मेरे प्रति संवेदना प्रकट करने वाले मित्रों, नेताओं व शुभचिंतकों का दिल से आभार : चंद्रशेखर आजाद


सहारनपुर । कल घात लगाकर मेरे ऊपर किए गए जानलेवा हमले की निंदा करने और मेरे प्रति संवेदना प्रकट करने वाले मित्रों, नेताओं व शुभचिंतकों का दिल से आभार प्रकट करता हूं।

कल की तरह की घटना आज भले हीं मेरे साथ घटी है लेकिन आगे किसी भी समय ऐसी घटनाएं किसी भी दूसरी राजनीतिक पार्टियों के प्रमुखों और उनके समर्थकों के साथ घट सकती है। इसकी दो वजहें हैं। पहला ये कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार बद से बदतर होती जा रही है और दूसरा ये कि सरकार अपराधियों को जाति और धर्म के आधार पर प्रश्रय देकर उसे संरक्षण प्रदान कर रही है जिससे सरकार समर्थित अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उनको आज न तो कानून का भय है और न हीं पुलिस का। 


आज भारत के लोकतान्त्रिक मूल्य और बाबा साहेब का संविधान दोनों हीं खतरे में हैं। जब सरकार समर्थित बेखौफ घूमते अपराधी मेरे जैसे राजनेतों की आवाजों को खामोश करने के लिए हमले कर सकते हैं, खुलेआम कई राऊंड गोलियां चला सकते हैं तो इस प्रदेश की बहु- बेटियां, दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यकों के ऊपर कितना जुल्म और अत्याचार किया जा रहा है इसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। सत्ता के नशे में लोग इतने पागल हो गए हैं कि ये अपने विरुद्ध उठने वाली आवाजों को मिटा देने पर तुले हैं। पहले ये लोग इसके लिए ED,CBI और इनकम टैक्स अधिकारियों का दुरुपयोग किया करते थे, फिर फेक पुलिस इनकाउंटर करवाने लगे और अब तो विपक्षी नेताओं को खत्म करने के लिए सरकार समर्थित अपराधी सीधे बंदूक-गोलियों से हमले करने लगे हैं।वो भूल रहे हैं कि भारतवर्ष का इतिहास हमारे पूर्वजों की कुर्बानियों से भरा पड़ा है। वो भूल रहे हैं कि आज भी हमारा बहुजन समाज बिना डरें सीमाओं पर अपनी जान देकर इस देश की रक्षा में जुटा है। मैं भी उसी समाज का एक हिस्सा हूं। इसलिए आप चंद्रशेखर को गोली और बंदूकों से न तो झुका सकते हैं न डरा सकते हैं और न ही डिगा सकते हैं। मेरा 56 इंच का सीना असली है नकली नहीं। 


मेरे ऊपर हुआ जानलेवा हमला सरकार की विफलता है क्योंकि प्रदेश के जनता की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी होती है और मैं भी प्रदेश का एक जिम्मेदार नागरिक हूं। बीजेपी राज्य में बेखौफ अपराधियों को संरक्षण देने की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री जी को तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...